Home Blog Page 2659

ऑपरेशन गंगा: बुखारेस्ट से 182 भारतीयों को लेकर सातवीं उड़ान पहुंची मुंबई

मुंबई। यूक्रेन संकट के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत वहां फंसे छात्रों को निकालने के लिए कोशिशें और भी तेज कर दी गई हैं। अब तक कुल सात उड़ानें भारत पहुंच चुकी हैं। यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट भी बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की अगवानी की।

वहीं एक भारतीय छात्र ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन गंगा की आठवीं उड़ान भी बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। छात्र ने कहा कि यह एक सहज प्रक्रिया थी। हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे हमें सकुशल घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ट्वीट

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हमारे भारतीय नागरीक सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच, यूक्रेन संकट पर सोमवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

इन चार मंत्रियों को मिली निकासी अभियान की जिम्मेदारी
यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर दिन के दौरान प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित विशेष दूत क्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।

UNHRC में इमरजेंसी डिबेट के प्रस्ताव पर भारत ने वोटिंग से दूरी बनाई, पक्ष में 29; विपक्ष में 5 वोट पड़े

मॉस्को/कीव। यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। इस संकट को हल करने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी हैं। यूक्रेन संकट पर यूनाइटेड नेशन ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) ने इमरजेंसी डिबेट का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव के पक्ष में 29 और विपक्ष में 5 वोट पड़े। भारत समेत 13 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। UNHRC में कुल 47 सदस्य हैं।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के विशेष सत्र में रूस और यूक्रेन के डिप्लोमैट ने एक दूसरे पर निशाना साधा। यूक्रेनी डिप्लोमैट सर्गेई किस्लिट्सिया ने कहा कि अगर यूक्रेन नहीं बचता है, तो संयुक्त राष्ट्र भी नहीं बचेगा।

रूस के प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने UN में कहा कि कीव के नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी परेशानी के राजधानी छोड़कर जा सकते हैं। रूसी ऑपरेशन किसी महत्वपूर्ण सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रभावित नहीं करता है। मौजूदा परेशानी यूक्रेन की वजह से उपजी है।

यूक्रेन युद्द में अब तक 94 लोगों की मौत 376 घायल

यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक की लड़ाई में लगभग 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 151 टैंक, 29 विमान और 29 हेलिकॉप्टर को तबाह कर दिया है। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यूक्रेन में 94 लोगों की मौत और कम से कम 376 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है।

राजधानी कीव से महज 27 किमी दूर है रूसी फौज

सैटेलाइट-इमेजिंग कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज की तरफ से जारी सैटेलाइट में दिखाई दे रहा है कि रूस की सेना राजधानी कीव से लगभग 27 किलोमीटर दूर एंटोनोव हवाई अड्डे के पास तक पहुंच चुकी हैं।अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात रूस की सेना के करीब 75% सैनिक यूक्रेन में प्रवेश कर चुके हैं।

कमर्शियल LPG सिलेंडर 105 रुपये महंगा, अब कितने का मिलेगा ये भी जान लीजिए

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस के युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए. सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का बड़ा इजाफा हुआ है. यह इजाफा कमर्शियल सिलेंडर में किया गया है. वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि 7 मार्च के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो जाए. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च और आखिरी फेज की वोटिंग 7 मार्च को है. ऐसे में 7 मार्च के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ने से आपकी जेब पर असर पड़ सकता है.

कम उम्र में ही अच्छी धन-दौलत हासिल कर लेते हैं इन नाम के लोग

न्यूज डेस्क।यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोग धन-दौलत के मामले में लकी माने जाते हैं. इन्हें कम उम्र में ही दौलत-शोहरत हासिल हो जाती है.
जिस तरह से राशियों से किसी भी व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है उसी तरह से नाम के पहले अक्षर से भी काफी कुछ जाना जा सकता है. कहते हैं नाम का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के हर एक क्षेत्र में पड़ता है. यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग धन-दौलत के मामले में लकी माने जाते हैं. इन्हें कम उम्र में ही दौलत-शोहरत हासिल हो जाती है. ये दिमाग के काफी तेज होते हैं.

B अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी मेहनती और बुद्धिमान होते हैं. इन्हें कम उम्र में ही वो सबकुछ हासिल हो जाता है जो कई लोगों को लाख प्रयासों के बाद भी नहीं मिल पाता. माना जाता है इनकी किस्मत काफी तेज होती है. जिस वजह से इन्हें हर काम में सफलता मिलने के आसार रहते हैं.

 

D अक्षर: इस नाम के लोग भी किस्मत के धनी होते हैं. ये मेहनत करके लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं. ये कम उम्र में ही अच्छी खासी सफलता हासिल कर लेते हैं. इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है. ये अपने काम से किसी का भी दिल जीत लेते हैं.

L अक्षर: इस नाम के लोग भी काफी मेहनती, बुद्धिमान और चतुर होते हैं. इनकी किस्मत काफी तेज होती है. इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती. कम उम्र में ही ये अच्छी खासी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहते हैं.

H अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी किस्मत वाले होते हैं. ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता पा लेते हैं. ये लाइफ में बहुत फोक्सड होते हैं. इन्हें क्या करना है इस बात की समझ इन्हें कम उम्र में ही हो जाती है.

इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पत्नी को मिली धमकी, जानें किस देश के दौर पर हैं उनक पति

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम लगभग ढाई दशक बाद पाकिस्तानी दौरे पर (Australia tour of Pakistan) है। 4 मार्च से तीन टेस्ट, वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस टूर के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल एश्टन एगर (Australian cricketer Ashton agar) को जान से मारने की धमकी मिली है।

ताजा जानकारी के अनुसार ऑलराउंडर एगर की पार्टरन मेडेलिन (Ashton agar partner Madeleine) को सोशल मीडिया पर एक मैसेज मिली, जिसमें किसी अनजान व्यक्ति ने धमकी दी कि एगर पाकिस्तान आए तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। पूरे मामले को अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचा दिया गया है। दोनों ही क्रिकेट बोर्ड अपने-अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

हालांकि अपनी पार्टनर को सीधे मिले इस तरह की धमकी के बावजूद एश्टन एगर पाकिस्तानी दौरे के लिए बेहद उत्साहित हैं। रावलपिंडी में चार मार्च यानी शुक्रवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट पहले ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लेना है, जो 1 फरवरी से शुरू होगा।

याद हो कि साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद से पाकिस्तान में सिर्फ 6 टेस्ट मैच आयोजित हो पाए हैं। 1998 के बाद यह ऑस्ट्रेलिया का पहला पाकिस्तान दौरा भी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए यह काफी अहम सयम है। ऐसे में वह इस तरह के किसी भी एक्शन को पूरी सावधानी से लेगा।

SP ने आंदोलन हिंसक होने के बाद खुद संभाली कमान…आंदोलनकारी उपद्रवियों पर हो सकता है FIR,देखें विडीयो…

कोरबा। नेशनल हाइवे में मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तरी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब दुकान के पास खड़ी स्कूटी में आग लगा दी गई। गाड़ी में आग लगने के बाद गुस्साए लोगो की भीड़ ने दो दुकानों में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने नेशनल हाइवे को छावनी में तब्दील कर दिया, पर आंदोलनकारियों का गुस्सा शांत नही कर पाए। हालात बिगड़ता देख कैण्टन कूल ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाल ली है।

बता दें कि दादा हीरा सिंह मरकाम के मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तरी को लेकर चल रहे आंदोलन उस समु उग्र हो गया जब शान्ति पूर्वक चल रहे आंदोलन में स्कूटी जलाकर आग में घी डालने का काम किया गया। इसके बाद गुस्साए भीड़ ने हिंसक होते हुए दो दुकानों में तोड़ फोड़ कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया।हालात बिगाड़ता देख पुलिस ने नेशनल हाइवे को छावनी में तब्दील कर दिया। इसके बाद भी आंदोलनकारी डटे रहे। शाम ढलते ही कैप्टन कूल मौके पर पहुंचकर खुद कमान संभाली और उपद्रवियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे सकते है। दरअसल आज नेशनल हाइवे में उस समय अफरा तफरी मच गया जब गाड़ी में आग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो रहे दादा स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसिया के बाजार चौक में लगी मूर्ति को खंडित कर देने के मामले में बवाल थमने के बजाए उग्र रूप धारण कर लिया। अन्दोलन के हिंसक होने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर रिपोर्ट होने की संभावना है। बहरहाल दादा के बहाने चल रहे अन्दोलन अब किस करवट बैठता है यह देखने वाली बात होंगी।

 

देखें विडियो….

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जन्म दिन कल, कोरबा में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,समर्थकों ने की स्वागत समारोह की तैयारी

कोरबा। प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर 1 मार्च मंगलवार को कोरबा शहर व उपनगरीय क्षेत्र दर्री-बालको व सर्वमंगला नगर में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल 01 मार्च को प्रातः 10 बजे तक अपने स्थायी निवास पर क्षेत्रवासियों की शुभकामनाएं स्वीकार करने उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात् वे मॉ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर मॉ सर्वमंगला देवी दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। राजस्व मंत्री यहीं पर वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को फल व महाशिवरात्री पर्व का प्रसाद वितरण करेंगे।

वहीं प्रातः 10ः40 बजे गौ-सेवा धाम राताखार, 11ः00 बजे प्रजापति ब्रम्हकुमारी द्वारा पम्प हाउस में संचालित ध्यान केन्द्र, 11ः30 बजे प्रगतिनगर दर्री में नवनिर्मित मंदिर में महाकालेश्वर भगवान के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12ः00 बजे साडा कालोनी जमनीपाली के कबीर भवन में आयोजित स्वागत् कार्यक्रम में तथा 12ः45 बजे शारदा विहार स्थित मुड़ादाई मंदिर में भण्डारा में शामिल होंगे

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल 01ः15 बजे कुंआभट्ठा के पास संचालित कुष्ठ आश्रम में भण्डारा, 01ः30 बजे जिला जेल कोरबा, दोपहर 02ः00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत् कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे संध्या 04ः00 बजे सीतामणी चौक, 04ः30 बजे कोरबा पूर्वांचल समाज भवन कुंआभट्ठा में स्वागत् समारोह, 05 बजे सांई मंगलम बालको में भण्डारा प्रसाद वितरण, 05ः15 बजे हाउसिंग बोर्ड बालको में पूर्वांचल बालको ईकाई द्वारा आयोजित स्वागत् कार्यक्रम में​ शिरकत करेंगे।

मंत्री 05ः30 बजे सिविक सेंटर बालको में चेम्बर आफ कामर्स तथा बालको ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित भव्य स्वागत् समारोह में शामिल होने के बाद 07ः30 बजे सुभाष ब्लॉक एसईसीएल स्थित मॉ काली मंदिर में आरती में शामिल होंगे।

बड़ी खबर: बालको थाना प्रभारी आईजी कार्यालय अटैच…DGP ने जारी किया आदेश…

कोरबा। बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को आगामी आदेश तक बालको से हटाकर आईजी कार्यालय अटैच किया गया है।

बता दें कि बालको थाना प्रभारी को बालको थाना से स्थानांतरित कर आईजी कार्यालय भेजा गया हैं। पुलिस महानिदेशक से जारी आदेश के मुताबिक आगामी आदेश तक उन्हें आईजी कार्यालय में अटैच करने का फरमान जारी किया है।

बिग ब्रेकिंग: पूर्व गृ​​ह मंत्री ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से बयान जारी करने वाले के खिलाफ कराई FIR…DMF बहीखाता की पीएमओ से शिकायत मामले में आया नया मोड़, देंखें विडियो…

कोरबा। कोरबा जिले में कलेक्टर द्वारा डीएमएफ को मनमानी तरीके से खर्च करने पीएमओ में ​की गई शिकायत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे पहले अकलतरा विधायक सौरभ सिंह की शिकायत का खंडन पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर द्वारा किए जाने की खबर तेजी से वायरल हुई थी, अब पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर उनके उनके फर्जी हस्ताक्षर और लेटर हेड का उपयोग करने वाले शख्स पर एफआईआर दर्ज कराने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

रामपुर विधायक व पूर्व गृहमंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय विधायक श्री सौरभ सिंह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी को संबंधित शिकायत आवेदन पत्र के विरुद्ध मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर लेटर हेड दुरुपयोग करते हुए खंडन किया गया है इस तरह मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर लेटर हेड का पूर्णरूपेण दुरुपयोग किया गया है जो गंभीर अपराध है उक्त फर्जी हस्ताक्षर कर लेटर हेड का दुरुपयोग करने वाले के विरुद्ध तत्काल एसआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

पीएमओ को भेजी शिकायत में सौरभ सिंह ने ये किया था दावा

प्रधानमंत्री को भेजी अपनी चिट्ठी में विधायक सौरभ सिंह ने लिखा है कि कोरबा जिले में सबसे ज्यादा जिला खनिज न्यास मद से 600 करोड़ रुपए राजस्व मिलता है। विधायक का कहना है कि इस राशि से बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले के क्षेत्रीय विकास के लिए 10 फीसदी राशि दी जाती है, लेकिन इस राशि को इस्तेमाल करने वाले परिषद की बैठक नियमों के मुताबिक नहीं हो रही है। खनन से मिलने वाली राशि गांव के विकास में खर्च की जानी चाहिए। मगर यह दूसरे मदों में खर्च की जा रही है । विधायक सौरभ का दावा है कि कलेक्टर कार्यालय में उन्नयन का काम भी इसी मद से किया जा रहा है और कलेक्टर रानू साहू अपने करीबी लोगों को काम दे रही हैं। प्रधानमंत्री से सौरभ सिंह ने इस मामले में जांच की मांग की है।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर फर्जी हस्ताक्षर से वायरल हुई थी ये खबर

मैं आदिवासी नेता हूं और छत्तीसगढ़ का गृह मंत्री रहा हूं, कोरबा जिले में खनिज न्यास निधि नियमानुसार ही खर्च हो रही है । इसकी सारी जानकारी मुझे है, क्योंकि परिषद की बैठकों में मैं शामिल होता हूं। जांजगीर के विधायक दुर्भावना की वजह से इस इलाके की शिकायत कर रहे हैं। जबकि उन्हें क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। यहां सभी काम नियमानुसार हो रहे हैं, उनकी इस शिकायत से जनता का भरोसा टूटा है। वह मेरे क्षेत्र में अशांति फैलाने के षड्यंत्र के तहत शिकायत कर रहे हैं। उनकी बातें तथ्यहीन हैं।

 

सीजी ब्रेकिंग: रायपुर पहुंची कोरोना वैक्सीन कोर्बिवैक्स की 10 लाख डोज, उपयोग के लिए गाइड लाइन्स का इंतजार

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से छत्तीसगढ़ को कोरोना के नए वैक्सीन कोर्बिवैक्स के 10 लाख टीकों की सप्लाई भेजी है। छत्तीसगढ़ के पहले तमिलनाडु और प. बंगाल को भी ये टीके भेजे गए हैं।

बता दें कि 21 फरवरी को 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोर्बिवैक्स को मंजूरी मिली है। टीके का निर्माण 26 सितंबर 2021 में हुआ। एक्सपाइयरी डेट 25 सितंबर 2022 की है।

इसका निर्माण हैदराबाद की टीका निर्माता कंपनी बॉयोलॉजिकल ई द्वारा किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस कंपनी को करीब 1500 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। कंपनी ने करीब 25 करोड़ डोज टीके का निर्माण कर लिया है।

15 से कम उम्र वालों को लग सकता है टीका

पहले एक मार्च से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 से 15 साल के आयु समूह में टीकाकरण की तैयारी की थी। जानकारी के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर अब इस ग्रुप में टीके की प्रक्रिया को आगे टाला जा सकता है। इसलिए अब तक टीके की सप्लाई के बावजूद इसको लगाने का प्लान नहीं बनाया गया है। तकनीकी तौर पर टीके किस आयु वर्ग में लगेंगे इसके लिए गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ को कोरोना के नए वैक्सीन कोर्बिवैक्स के 10 लाख टीकों की सप्लाई भेजे जाने की बात पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि प्रदेश को नए टीके मिले हैं। केंद्र की ओर से टीके के उपयोग को लेकर आने वाली विस्तृत गाइडलाइन के बाद ही इनका इस्तेमाल किया जाएगा।