रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी के 301 पदों के लिए भर्ती की मंजूरी राजस्व विभाग ने जारी कर दी है।
जल्द ही CG Vyapam (छत्तीसगढ़ व्यापमं) के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। स्वीकृत पदों में 24 जिलों के कुल 301 पदों में से 122 पद अनारक्षित, 28 पद ओबीसी, 26 पद एससी व 125 पद एसटी वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
देखें किस जिले में कितने पद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी के 301 पदों के लिए भर्ती की मंजूरी राजस्व विभाग ने जारी कर दी है।
जल्द ही CG Vyapam (छत्तीसगढ़ व्यापमं) के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। स्वीकृत पदों में 24 जिलों के कुल 301 पदों में से 122 पद अनारक्षित, 28 पद ओबीसी, 26 पद एससी व 125 पद एसटी वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने रविवार को ढाबे पर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी करते हुए 8 पुरूष और 7 कॉलगर्ल को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ढाबा संचालक ने ढाबे के पीछे तरफ छोटे छोटे कमरे बना रखे थे और कमरे में पीछे तरफ से भी दरवाजा बना हुआ था। यहां कॉलगर्ल खुद ग्राहक लेकर आती थी। बताया जा रहा है कि ढाबा संचालक बालू सिंह यहां केवल ग्राहकों के आईडी रखता था। कई बार पुलिस की दबिश के दौरान ग्राहक और कॉलगर्ल पीछे के दरवाजे से भाग जाते थेे। साथ ही यहां कमरे को घंटे के हिसाब से किराये में चार्ज किया जाता था। जो 300 से लेकर 500 रुपए तक है। वहीं कॉलगर्ल 500 से लेकर 1000 तक चार्ज करती थीं।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि राजपूताना ढाबे पर देह व्यापार में शामिल कॉलगर्ल की सेटिंग थी। वे आसपास के कस्टमर लेकर यहां आती थीं। ढाबे पर आसानी से कमरा मिल जाता था। यहां सिर्फ ग्राहकों की आईडी ही रखी जाती थी। पुलिस ने इस मामले में होटल के मैनेजर को भी आरोपी बनाया है।
जानकारी के अनुसार बात दे बाणगंगा टीआई राजेन्द्र सोनी ने बताया कि रात में सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और थाने की टीम ने सांवेर रोड के राजपूताना ढाबे पर कार्रवाई की, जिसमें पीछे बने कमरों से बालू सिंह चौहान, अजय चंदवाने, राजेश साहू, आदर्श मराठा, शुभम राठौर, गोलू कुशवाह, सोनू चौहान और लोकेश यादव सहित करीब 7 कॉलगर्ल को पकड़ा गया।
क्योंझर(ओडिशा)। ओडिशा पुलिस (Odisha Police) और क्योंझर वन विभाग (Keonjhar Forest Department) की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हाथी दांत रखने और तस्करी के आरोप में दो लोगों (Two People Arrested) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 38 वर्षीय रमाकांत प्रधान (Ramakant Pradhan) और 35 वर्षीय अनामा मुंडा क्योंझर के रायसुआं अंतर्गत कलंदा गांव के रहने वाले हैं।
खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ की एक टीम ने क्योंझर के वन अधिकारियों के साथ पाटुंग-कलंदा रोड से रमाकांत को 5.662 किलोग्राम वजन वाले हाथी के दो दांतों के साथ रंगे हाथों पकड़ा।
टीम ने रमाकांत के कब्जे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की हैं। एसटीएफ अधिकारियों ने कहा कि चूंकि आरोपी वन्यजीव वस्तुओं के कब्जे के समर्थन में दस्तावेज पेश नहीं कर सका, इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी रमाकांत से पूछताछ की और दो अन्य लोगों के दांतों की तस्करी में शामिल होने के बारे में पता चला। इसके बाद देर रात अनामा मुंडा को पकड़ लिया।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी
डीएफओ धमधेरे धनराज हनुमंत ने कहा कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपियों के पास से बरामद दांत दो साल पुराने हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ का प्रयाग के कहे जाने वाले राजिम माघी पुन्नी मेले का समापन मंगलवार 1 मार्च शिवरात्रि को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम में सभी कैबिनेट मंत्री भी पहुंचेंगे। यहां प्रदेशभर से अलग-अलग आश्रमों और मठों के प्रमुख संत भी पहुंचेगे।स्थानीय कलाकार यहां अपने गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे।
16 फरवरी से चल रहे इस मेले में शिवरात्रि के मौके पर नदी के बीचों-बीच बने मंदिर में विशेष पूजा होगी। शाम के वक्त यहां समापन संध्या का आयोजन होगा। माना जा रहा है प्रदेश के कई हिस्सों से हजारों लोग शिवरात्रि की सुबह स्नान के लिए जुटेंगे।
यहां देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का महत्व है। मान्यता के अनुसार माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए सोढुर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम में स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
कोरबा। सयुंक्त श्रमिक संघ ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र लिखकर खदान में हो रहे चोरियों पर ध्यानाकर्षण कार्य है। उन्होंने पात्र में कहा है कि कोयला चोरो का संगठित गिरोह खदान के सुरक्षाकर्मियों के मारपीट कर धमाका रहे है और सरकारी संपत्ति की चोरी कर रहे है। खदान में हो रहे चोरी को दृश्टिगत रखते हुए गिरोह पर कार्रवाई करने की मांग की है।
बता दें कि मानिकपुर खदान से प्रतिदिन कोयला की चोरी हो रही है। सरकारी सम्पत्ति की हो रहे नुकसान को लेकर श्रमिक संगठनों ने आवाज बुलंद की है। इन दिनों कोयला खदान में दबंगो की भीड़ घुसकर सुरक्षा प्रहरी से मारपीट कर खुलेआम चोरी की जा रही है। चोरो के बढ़ते हौसले से प्रतिदिन लाखो का नुकसान एसईसीएल को उठाना पड़ रहा है। वही खदान में चल रहे गुंडागर्दी से श्रमिक भी सहम गए है। जिस अंदाज में कोयला चोरी का कारोबार चल रह है उससे कभी भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को वीआईपी जिला कहा जाता है. इसके पीछे की वजह अब आप जरूर जानना चाहेंगे और जानना भी चाहिए कि आखिर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को वीवीआईपी जिला क्यों कहा जाता है? इस जिले में कौन-कौन वीआईपी रहते हैं? यह जानना आपके लिए जरूरी है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को उस समय वीवीआईपी जिले के नाम से जाना गया जब 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी. सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने शपथ ली. इसके साथ ही दुर्ग जिले के ही दो और विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली. जिनमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार शामिल हैं.
जानें कितने मंत्री रहते हैं दुर्ग संभाग में?
दुर्ग संभाग की बात की जाए तो दुर्ग संभाग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग से ही सबसे ज्यादा मंत्री आते हैं जिनमें मो. अकबर वन मंत्री कवर्धा विधानसभा, अनिला भेडिया (Anila Bhediya) महिला व बाल विकास मंत्री बालोद जिले के डौंडीलोहारा से, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा सीट से, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा सीट और दुर्ग ग्रामीण से विधानसभा से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हैं.
इनके अलावा दुर्ग जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा भी दुर्ग जिले से थे. राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली राज्यसभा सांसद सरोज पांडे भी दुर्ग से हैं और दुर्ग सांसद विजय बघेल भी दुर्ग जिले से हैं. इनके अलावा दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े प्रशानिक अधिकारी भी रहते हैं.
कला और बॉलीवुड की महान हस्तियां भी दुर्ग से हैं
इनके अलावा बॉलीवुड और कला के क्षेत्र में बात की जाए तो बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म निर्माता अनुराग बसु भी दुर्ग जिले से ही आते हैं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली और देश का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायक तीजन बाई भी दुर्ग जिले के गनियारी गांव में ही रहती हैं. इसके अलावा कई कलाकार हैं जो दुर्ग जिले निवास करते हैं इसलिए दुर्ग जिले को अब वीवीआइपी जिलs के नाम से भी जाना जाता है.
न्यूज डेस्क। रूस की ताबड़तोड़ बमबमारी के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) लगातार अपने देश का नेतृत्व कर रहे हैं. वे न केवल अपने सैनिकों का हौंसला बढ़ा रहे हैं बल्कि अपने देश के नागरिकों को रूस के खिलाफ युद्ध में उतरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति को पत्नी ने किया सपोर्ट
अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने जेलेंस्की और उनके परिवार की जान को बड़ा खतरा बताया है. लेकिन उन्होंने देश छोड़ने से इनकार करते हुए रूस का प्रतिरोध करने का फैसला किया है. उनके इस फैसले को जेलेंस्की की पत्नी ओलेना ज़ेलेंस्का (Olena Zelenska) ने भी पूरा सपोर्ट दिया है. ओलेना ने भी देश छोड़कर जाने के सुझावों को खारिज करते हुए कहा कि वे भी पति के साथ यूक्रेन में ही बनी रहेंगी और रूस के खिलाफ लड़ेंगी.
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बढ़ा रहीं उत्साह
सहयोगी वेबसाइट WION के मुताबिक ओलेना ज़ेलेंस्का (Olena Zelenska) ने इंस्टाग्राम पर शानदार पोस्ट लिखकर कहा, ‘मेरे प्यारे यूक्रेनियन लोगों! मैं आज आप सभी को देख रही हूं. मैं टीवी पर, सड़कों पर, इंटरनेट पर हर किसी को देखती हूं. मैं आपकी पोस्ट और वीडियो देखती हूं. और क्या आपको पता है? तुम अप्रतिम हो! मुझे आपके साथ इसी देश में रहने पर गर्व है!’
ओलेना ने पोस्ट में कहा, ‘और आज मुझे घबराहट और आंसू नहीं होंगे. मैं शांत और आत्मविश्वासी रहूंगी. मेरे बच्चे मुझे देख रहे हैं. मैं उनके बगल में रहूंगी, मेरे पति के बगल में. और तुम्हारे साथ.’
हम सेना हैं और सेना हम हैं- ओलेना जेलेंस्का
यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना ने एक पोस्ट में नवजात बच्चे की तस्वीर भी शेयर की. ओलेना ने लिका, ‘यह बच्चा कीव बम शेल्टर में पैदा हुआ था. यह पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में, शांतिपूर्ण आसमान के नीचे होना था. बच्चों को यही देखना चाहिए. हम सेना हैं, सेना हम हैं और बम शेल्टरों में पैदा हुए बच्चे एक शांतिपूर्ण देश में रहेंगे, जिसने अपना बचाव किया है.’
2003 में हुई थी दोनों की शादी
वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) और ओलेना ज़ेलेंस्का (Olena Zelenska) की शादी 2003 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. यूक्रेन पर रूस का हमला होने के बाद से वे अपने पति के समर्थन में लगातार सोशल मीडिया पर अपने देश की जनता से लगातार संवाद कर रही हैं.
यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना का जन्म 1978 में Kryvyi Rih में हुआ था. उन्होंने आर्किटेक्चर का कोर्स लेकिन बाद में लेखन को अपना प्रोफेशन बना लिया. वे Studio Kvartal 95 नाम के एक प्रोडक्शन हाउस की सह-संस्थापक हैं. उन्हें देश में प्रसारित होने वाले कई शो और फिल्मों को लिखने का श्रेय दिया जाता है.
यूक्रेन की राजनीति में हैं एक्टिव
यूक्रेन की पहली महिला के रूप में, उन्होंने स्कूली बच्चों में पोषण सुधार पर काम किया है. उन्होंने देश में लैंगिक सुरक्षा, सांस्कृतिक कूटनीति जैसे क्षेत्रों में देश की रणनीति बनाने की दिशा में काफी काम किया है. वे यूक्रेनी महिला कांग्रेस की एक्टिव मेंबर भी रही हैं.
राजस्थान के अजमेर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. न्यूड वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर के एक लड़की ने एक लाख से ज्यादा रुपए युवक से लूट लिए. लड़की के साथ उसकी गैंग के सदस्यों ने भी युवक को ब्लैकमेल किया. युवक ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने युवक के साथ हुए सेक्सटॉर्शन मामले की जांच शुरू की.
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित चौरसियावास रोड़ का रहने वाला है. पीड़ित लड़के ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 फरवरी को उसकी एक लड़की से ऐप के माध्यम से मुलाकात हुई. इसके बाद युवक ने लड़की को फोन किया. पहले तो ऑडियो कॉल लड़के ने किया. इसके बाद आपसी सहमति से वीडियो कॉल पर लड़की से युवक की बात हुई. जिसके बाद लड़की ने 1 लाख 80 हजार 100 रुपए युवक को ब्लैकमेल कर लूट लिए.
पीड़ित ने बताया कि लड़की वीडियो कॉल के दौरान न्यूड (बिना कपड़ों के) थी और लड़की कॉल को रिकॉर्ड भी कर रही थी. इसके बाद पीड़ित को लड़की ने कॉल को वायरल करने की धमकी दी. लड़की ने युवक से कहा कि अगर वह कॉल वायरल नहीं करना चाहता है तो उसके बदले पैसे भेजे. पहली बार युवक ने 5 हजार 100 रुपए लड़की को ऑनलाइन ट्रांसफर किए.
इसके बाद दोबारा लड़की ने फोन कर 10 हजार रुपए मांगे. ऐसा करते-करते पूरी रात युवती लड़के से पैसा मांगती गई और पीड़ित युवक पैसे देता रहा. पूरी रात लड़की और उसकी गैंग पीड़ित को बार-बार ऑनलाइन और फेसबुक के जरिए वीडियो को वायरल करने की धमकी देते रहे. मामला यहीं नहीं रुका अगले दिन दोबारा लड़की ने युवक को फोन कर एक नंबर दिया और कहा कि उसका वीडियो वायरल हो जाएगा.
वीडियो को वायरल नहीं करने के बदले लड़की ने युवक से 51 हजार 500 रुपए की मांग की. जिसके बाद पीड़ित ने 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए. ऐसा करके लड़की ने युवक से 1 लाख 80 हजार 100 रुपए वसूल लिए. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कोरबा। नेशनल हाइवे में चल रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। भीड़ में किसी ने दुकान के पास खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। आग लगने की घटना के बाद आंदोलनकारियों ने दुकान में तोड़ फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया है।
बता दें कि आज नेशनल हाइवे में उस समय अफरा तफरी का माहौल ब्याप्त हो गया जब गाड़ी में आग लगाने से गुस्साए लोगों ने दुकान में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो रहे दादा स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसिया के बाजार चौक में लगी मूर्ति को खंडित कर देने के मामले में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि पुलिस ने पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है जिनकी जमानत भी निरस्त हो चुकी है लेकिन दादा के समर्थकों एवं गोंडवाना के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 28 फरवरी को उग्र आंदोलन की चेतावनी पूर्व में दी गई थी। इसके तहत आज नेशनल हाईवे मार्ग में गुरसिया के निकट व्यापक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन्हें समझाइश देने की कोशिशें लगातार जारी रखे हुए हैं।
मास्को (Nuclear War)। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और अब परमाणु हमले की आशंका भी पैदा हो गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को परमाणु हमले का भय दिखाया है। पुतिन ने परमाणु हथियार संभालने वाले बल को हाई अलर्ट पर करने का आदेश दिया है।
ताजा खबर यह है कि परमाणु हमले की योजना में बेलारूस पूरी तरह से रूस की मदद कर रहा है। बेलारूस ने परमाणु निरपेक्षता संधि तोड़ते हुए रूस को इस बात की अनुमति दे दी है कि पुतिन अपनी परमाणु मिसाइलों को बेलारूस में तैनात कर दें और जरूरत पड़ने में वहीं से यूक्रेन पर हमला बोल दें।
इसके बाद दुनिया में परमाणु युद्ध (Nuclear War) की आशंका बढ़ गई है। बता दें, आखिरी बार 1945 में जाना के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराए गए थे और भारी तबाही मची थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने देश के लिए अगले 24 घंटे अहम बताए हैं।
Nuclear War के लिए अमेरिका भी तैयार,अलर्ट पर यूएस सेना
पुतिन ने परमाणु हथियारों को अलर्ट पर रखा तो अमेरिका भी हरकत में आ गया। अमेरिका ने अपनी स्ट्रैटजिक मिसाइलों को अलर्ट पर रखा है। इनमें सुपरसॉनिक मिसाइलें हैं और परमाणु हमले भी किए जा सकते हैं। अमेरिका ने परमाणु हथियारों को अलर्ट पर लाने के रूसी कदम को खतरनाक करार देते हुए अस्वीकार्य बताया है।
साथ ही चीन से भी निंदा करने के लिए कहा है। नाटो ने रूस के कदम को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी निंदा की है। इस बीच यूरोपीय यूनियन (ईयू) के 27 देशों और कई अन्य ने रूसी विमानों के लिए अपना आकाश बंद करने का ऐलान किया है। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और ईयू ने व्यापार भुगतान प्रणाली स्विफ्ट से रूसी बैंकों को बाहर करने की घोषणा की है।
The Duniyadari: कोरबा, 21 अप्रैल 2026/
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए महत्वपूर्ण “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आज...