Home Blog Page 2661

तनवीर सोनभद्र में बहा रहे पसीना… सपा प्रत्याशी विजय सिंग को जिताने लगा रहे जोर…

यूपी। कहते है जहां चाह वहाँ राह इस पंक्ति को आत्मसात कर कोरबा जिला के होनहार युवा नेता सोनभद्र विधानसभा में पसीना बहा रहे है । सपा प्रत्याशी विजय सिंह गौड़ को चुनाव जिताने जोर लगा रहे है।


बता दें कि सपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद इन दिनों यूपी चुनाव में पार्टी के लिए जंसमपर्क कर लोगो को समाजवादी पार्टी को चुनाव जिताने की अपील कर रहे है। आपको बताते चले कि इस विधानसभा सपा के पक्ष में बने माहौल से नेताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए लगातार जंसमपर्क कर रहे तनवीर सोनभद्र के 403 विधानसभा दुद्वि में सपा प्रत्याशी विजय सिंग गौड़ के चुनाव प्रचार कर वोट देने की अपील कर रहे हैं।

गांव बसा नहीं और….कटघोरा जिला और दर्री अनुविभाग, “साकेत” में धंधापानी का विलाप…

गांव बसा नहीं और….

पुरानी कहावत है…गांव बसा नहीं और …। ये कहावत इस वक्त पुलिस महकमे में पूरी तरह से फिट बैठ रही है। दरअसल जब से कटघोरा को अलग जिला बनाने की बात जोर पकड़ी है तब से कोरबा में पदस्थ कई अधिकारी कटघोरा जाने का सपना संजों रहे हैं। दिन में देख रहे सपने सच साबित हो न हो पर ऐसा हुआ तो उन अफसरों की बल्ले बल्ले हो जाएगी जो सालों से कोरबा में कुंडली जमाए बैठे हैं। इन अफसरों को पता है 3 साल से एक ही जगह पोस्टिंग के फेर में वो कहीं चुनाव आयोग के फेर में आ गए तो जिले से बाहर जाना तय है। अगर अभी से कटघोरा में पोस्टिंग कर जुगाड़ बन गया तो दूसरे जिले में जाने का लफड़ा ही खत्म।

कटघोरा जिला और दर्री अनुविभाग

कटघोरा के जिला बनने के बाद सबसे अधिक नुकसान दर्री पुलिस अनुविभाग को होगा। पूरे प्रदेश में उरला और रायगढ़ के बाद दर्री अनुविभाग ही मलाईदार है। पुलिस के पंडित बताते है कि यहाँ के लिए बड़ी बोली लगती है। जिला के सभी बड़े थाना यहीं आते हैं। दर्री अनुविभाग में दर्री, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा थाना, हरदीबाजार और सर्वमंगला चौकी जाने के लिए जुगाड़पति होना भी जरूरी है, जुगाड़ हुआ तो समझों करोड़पति बनने में देर नहीं है। अगर चुनाव से पहले कटघोरा जिला बनता है तो दर्री के पास दर्री और कुसमुंडा थाना ही बचेगा।

“साकेत” में धंधापानी का विलाप

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृति ” साकेत ” में विरह का विवेचन अद्भुत रूप में हुई है। सत्ता से विरह का दुःख भाजपाइयों को भी सता रहा है मगर वे भी साकेत में, जिले में घूम-घूमकर आंसू भी नहीं बहा पा रहे हैं। पहले रुदन होना था जनता के हित में , विलाप होना था निगम प्रशासन में हो रहे घोटालों को लेकर लेकिन, मुंह के साथ इन्होंने तो आंखों को भी बंद कर रखा है। नेता चाहे पक्ष का हो विप़क्ष का धंधापानी तो सभी के लिए जरूरी है। बिना धंधापानी तो नेतागिरी भी नहीं चलती इतना सभी समझते हैं तभी तो…कोई खांटी नेतागिरी नहीं कर रहा है। सत्ता पक्ष के मुद्दों को सड़क तक लाने पर खुद पर जांच की आंच न पहुंचे इस बात को लेकर यहां सब कुछ ठीक की तर्ज पर नेतागिरी चल रही है। कंबल ओढ़कर घी पीना भला कौन छोड़ना चाहेगा।

अधिकारी मीटिंग से पस्त और मैदानी अमला मस्त…

सूबे के मुखिया ने सप्ताह में दो दिन छूट्टी क्या दे दिया मैदानी क्षेत्र में पदस्थ अफसर वीकेंड में मिलने वाली छुट्टी में मस्त हो गए हैं। जिले में मुख्यालय अधिकारी आवश्यक बैठक से पस्त हो चुके हैं। सप्ताह भर शेड्यूल पहले से तय है।सोमवार को प्रदेश स्तर की वीसी ( वीडियो कांफ्रेंसिंग) रहती है और मंगलवार को कलेक्टोरेट में टीएल की बैठक, बुधवार को निर्माण कार्य की मीटिंग अब बचे दो दिन ग्रुरु और शुक्र तो इन दो दिनों में अफसर अगली बैठक की तैयारी में लग जाते हैं। यानि जिला स्तर के अधिकारी अब मीटिंग और फिटिंग के लिए रह गए हैं। मैदानी अमले की खुशी जिलों के अफसरों से देखी नहीं जा रही है। कोई जले तो जले आखिर ऐसा मौका बार बार थोड़े न आता है।

राजभवन और राजनीति

प्रदेश की राजधानी रायपुर इन दिनों राजभवन और राजनीति को लेकर चर्चा में है। इं​दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति के मामले में राज्यपाल और मुख्यमंत्री में एक राय नहीं बन पाई। स्थानीय बनाम बाहरी को लेकर खिंचीं त​लवार बयानों तक पहुंच गई। आखिरकार राजभवन ने मामले विराम लगाते हुए डाॅ. गिरीश चंदेल को कुलपति बना दिया। अंदर की बात माने तो सीएम हाउस की लिस्ट डाॅ. गिरीश चंदेल का नाम पहले नंबर पर तो नहीं था पर स्थानीय होने का फायदा उन्हें मिला। राजभवन के फैसले से सब की बोलती बंद हो गई। अब तो कांग्रेस के मंत्री को भी कहना पड़ा भइया छत्तीगढ़िया सबले बढ़िया……।

                  अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा

छत्तीसगढ़ में थमी कोरोना संक्रमण की रफ्तार,117 नए मरीज एक की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। प्रदेश में रविवार को मात्र 117 नए मरीजों की पहचान हुई है। आज प्रदेश में एक की मौत हुई है।

आज रायपुर जिले में 29 नए पाजिटिव मिले हैं वहीं एक की मौत हुई है।

देखें जिलों का हाल 

ब्रेकिंग: पांच थाना प्रभारियों का वेतन वृद्धि पर आईजी ने लगाई रोक, जानिए कारण

अंबिकापुर। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर थाना प्रभारी रामानुगंज, रघुनाथनगर, सनावल, बलरामपुर, राजपुर की एक-एक वेतन वृद्धि रोक दी है।

कामकाज में लापरवाही के मद्देनजर कई थाना व चौकी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आईजी ने समीक्षा बैठक में कड़ा रुख दिखाते हुए चेताया कि कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बिलासपुर ​ब्रेकिंग: धाररदार हथियारों के साथ 10 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर। पिछले कुछ दिनों से शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में धारदार हथिरायार से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। या फिर हथियार लहराकर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अवैध धारदार हथियार और चाकू के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

इसी क्रम में पुलिस ने करीब एक दर्जन आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट जाहिर किया है कि अवैध हथियार रखने और लहराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान के आदेश पर थाना पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को डराने धमकाने या फिर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है।

साथ ही एसपी पारूल माथुर ने पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को भी चाकूबजों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई कर दस से अधिक लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपिओ के पास से तलवार और चाकू बरामद किया है।
थाना तोरवा पुलिस ने बाबूनगर निवासी विशाल बर्मन पिता समारू बर्मन उम्र 28 को चाकू के साथ पकड़ा है। सरकंडा पुलिस ने आवासपारा मोपका से सुनील बघेल को धर दबोचा है। गायतंरी मंदिर लिंगियाडीह के सूरज दास को चाकू के साथ हिरासत में लेकर जेल दाखिल कराया गया है। एक नाबलिग को भी चाकू के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया है।

राज्यपाल ने गोंडवाना कप का किया शुभारंभ… कहा ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मिलता है मौका…

कोरबा।आल इंडिया टेनिस असोसिएशन के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा गोंडवाना कप टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 28 फरवरी से 4 मार्च तक यूनियन क्लब एवम छत्तीसगढ़ क्लब में किया जा रहा है ।संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को सायँ 5 बजे यूनियन क्लब में महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कुलदीप जुनेजा विधायक विधायक एवम चेयरमेन हाउसिंग बोर्ड ,महापौर एजाज ढेबर डॉ हिमांशु द्विवेदी चेयरमैन एवम प्रधान संपादक आई एन एच ग्रुप रहे इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की टेनिस के खेल को छग में एक नया आयाम देने हेतु प्रशंशा की साथ ही उन्होंने खेल से अनुशासन एवम नेतृत्व के गुणों के विकास की बात कही 1937 में प्रारंभ हु ई इस सेंट्रल इंडिया के इस सबसे प्राचीन एवम प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट को एक बार फिर मेंस एवम वुमेंस केटेगरी में आयोजित किया जा रहा है ।जिसमे प्रत्येक केटेगिरी में प्राइस मनी एक एक लाख होगी।

इस प्रतियोगिता के मेंस एवम वुमेन्स क्वालीफाईंग राउंड के फायनल राउंड के मैच खेले गए जिसमे छग के शौर्य माणिक,त्रिनाथ राव सहित अनुज मालिक हरियाणा, हितेश तेलंगाना, शिवम खन्ना ,आदित्य सत्पथी ओरिसा,रोहित रामपुरिया बंगाल ,आदित्य दुदुपत्ति तेलंगाना ने क्वालीफाई करके मेंन ड्रा में प्रवेश किया।

वुमेन्स क्वालीफाईंग के फायनल राउंड में छग की अर्शप्रीत कौर हंस ,मिली चुग अनमोल नाथेनियल ,सहित यशस्वी एस अप्र, अश्मिता मित्रा बंगाल ,कंचन चौगुले महाराष्ट्र ,संजना श्रीमाल तेलंगाना,एकता इंग्ले महाराष्ट्र,संचय संपत तमिलनाडु ने क्वालीफाईंग कर मेन ड्रा में प्रवेश किया।

Reliance ने संभाली Future Retail stores की कमान, स्टोर्स का ऑपरेशन अपने हाथ में लिया

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) को बचाने के लिए आगे आते हुए उसके स्टोरों का ऑपरेशन अपने हाथ में ले लिया है और उसके कर्मचारियों को जॉब की पेशकश की है।

हालांकि किशोर बियानी (Kishore Biyani) की अगुआई वाले समूह को अपना बिजनेस आरआईएल को बेचने को लेकर फिलहाल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के साथ कई अदालतों में कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने बिग बाजार (Big Bazaar) जैसे फ्यूचर रिटेल स्टोर्स (Future Retail stores) के ऑपरेशन अपने हाथ में लेने शुरू कर दिए हैं और उनको अपने ब्रांड स्टोर्स से रिप्लेस करना शुरू कर दिया है।

फ्यूचर ग्रुप के लिए अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। 26 फरवरी को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में फ्यूचर रिटेल ने कहा कि उसकी आने वाले महीनों में नुकसान को कम करने के लिए अपने ऑफलाइन ऑपरेशन को घटाने और इसके बजाय अपने ऑनलाइन और होम डिलिवरी बिजनेस के विस्तार पर जोर देने की योजना है।

कंपनी ने कहा,कंपनी को अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड जुटाना मुश्किल हो रहा है। स्टोर लेवल पर बढ़ता घाटा उसकी बड़ी चिंता है और ऐसी स्थिति में बड़े ऑपरेशन के चलते नुकसान बढ़ रहा है।

ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबाशीर भाजपा में शामिल, कहा- कांग्रेस ने किया था अपनों का अपमान

श्रीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबाशीर आजाद रविवार को भाजपा में शामिल हो गए और कहा कि वह “जमीनी स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित हैं”।

गुलाम नबी आजाद के सबसे छोटे भाई लियाकत अली के बेटे मुबाशीर आजाद ने यह भी कहा कि उनके चाचा का कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अपमान किया गया था, जिससे उन्हें दुख हुआ और उन्होंने भव्य पुरानी पार्टी के साथ संबंध तोड़ लिया। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने चाचा के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना पर चर्चा नहीं की।

कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद के भतीजे मुबाशीर आजाद और उनके समर्थकों का जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना और पूर्व विधायक दलीप सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया। उनके भगवा पार्टी में शामिल होने को रैना ने एक “टर्निंग पॉइंट” कहा, जो चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के अधिक युवा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा, भाजपा विपक्षी दलों के राजनीतिक नेताओं, हिंदू, मुस्लिम, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी सभी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने के साथ तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल 2009 में आजाद के भाई गुलाम अली भी भाजपा में शामिल हुए थे।

इस मौके पर मुबाशीर आजाद ने कहा,(कांग्रेस) पार्टी अंदरूनी कलह में उलझी हुई है… जबकि मोदी के नेतृत्व में लोगों के कल्याण का काम धरातल पर हो रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जिस तरह (गुलाम नबी) आजाद, पार्टी के करिश्माई नेताओं में से एक और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मुबाशिर ने कहा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के लिए उनकी सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया। बता दें कि आजाद जी-23 का हिस्सा थे, जो असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं का एक समूह था, जिन्होंने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर एक संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी।

बेबी प्रीसा को पोलियो ड्रॉप पिलाकर हुई पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, महापौर और कलेक्टर भी रहीं मौजूद

कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ महापौर राजकिशोर प्रसाद और कोरबा कलेक्टर रानू साहू उपस्थित में वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस में पोलियो बूथ में वहॉ के वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बेबी प्रीसा को ड्रॉप पिलाकर किया गया।

अभियान की सफलता में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्व भूमिका: महापौर

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जीरो से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को आवश्यक रूप से पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाना है और पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार करना है। छत्तीसगढ़ शासन की स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न जनहितैषी योजनाएं क्रियान्वित हैं जिन्हें सतही स्तर पर शत-प्रतिशत सफल बनाने एवं समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति एवं हितग्राही तक उसका लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही नगर पालिक निगम, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।

3737 बूथों पर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप: कलेक्टर रानू साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर रानू साहू ने कहा कि जिलेभर में जीरो से 05 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 17290 है जिन्हें पोलियों ड्रॉप पिलाने के लिए 1591 बूथ बनाये गये हैं। 3737 बूथ टीम के सदस्यों के साथ 372 पर्यवेक्षक के साथ 49 ट्रांजिट टीम एवं 35 मोबाईल इस कार्य में लगे हैं।

इस अवसर पर महापौर सहित कलेक्टर रानू साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे, डॉ. दीपक राज, डॉ. कुमार पुष्पेश, डॉ. अशरफ अंसारी, डॉ. अशोक सिंह, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, शिवनारायण श्रीवास, ओमप्रकाश सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, सुनील प्रसाद सहित भारी संख्या में बच्चों के पालकगण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं मितानिन बहनें उपस्थित थी।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीबी बोर्डे ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 2021 में निर्धारित लक्ष्य 172900 के विरूद्ध 172359 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई जो 99.69 प्रतिशत है।

DMF में झोलझाल! अकलतरा विधायक ने कलेक्टर के खिलाफ PM मोदी से की हेराफेरी की शिकायत 600 करोड़ का आता है राजस्व…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जिला खनिज न्यास संस्थान मद के पैसे का जोरों से दुरुपयोग जारी है. लाखों रुपये पानी में बहाया जा रहा है. इसे लेकर अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. साथ ही इस खत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें करप्शन का खुलासा किया है. जिला खनिज न्यास संस्थान मद की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है.

चिट्ठी में लिखा कि जिला खनिज न्यास संस्थान मद की कमेटी में संसोधन कर कलेक्टर/जिलाधीश को इस कमेटी का मुखिया बनाया गया है. सांसदों को कमेटी का सदस्य बनाया, जो कि स्वागत योग्य है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में जिला खनिज न्यास संस्थान मद के पैसे का जो दुरूपयोग हो रहा है.

कोरबा जिले में सबसे ज्यादा जिला खनिज न्यास संस्थान मद का राजस्व इकट्ठा होता है. उनके जिला खनिज न्यास संस्थान के राशि से बिलासपुर और जांजगीर चाम्पा जिले को क्षेत्रिय विकास के लिए 10 प्रतिशत राशि प्राप्त होती है. जिले का मदवार जिला खनिज न्यास संस्थान के पैसे का पिछले 3 साल का अवलोकन करें तो निम्नलिखित पैसे का दुरूपयोग और अनियमितताएं सामने आई है.

1. जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद्की बैठक कोरबा जिले में विशेषर एवं अन्य जिलो में नियमित रूप से नियमानुसार नहीं हो रहा है.

2. इस जिले में जहां पर लगभग 600 करोड़ रूपये का राजस्व आता है, वहां पर इसका जो पैसा है, वह खनन प्रभारी गावों और क्षेत्रों में खर्च न कर अन्य जगह खर्च किया जा रहा है. उदाहरण के तौर पर कम्बल बांटा जा रहा है और कलेक्ट्रेड के कार्यालय का उन्नयन किया जा रहा है.

3. छत्तीसगढ़ और विशेषकर कोरबा जिले में जो कार्य हो रहा है, वह कार्य कलेक्टर के द्वारा आपने विशेष प्रियों के साथ किया जा रहा है.

4. कलेक्टर कोरबा द्वारा शासी परिषद् की बैठक के लिए सभी सदस्यों को बैठक के पूर्व नियत अवधि 7 दिवस पूर्व सूचना नहीं दिया गया है. बैठक का आयोजन प्रत्यक्ष रूप से ना कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया.

5. जिला खनिज न्यास की बैठक के पूर्व शासी परिषद् के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यों के प्रस्ताव नहीं मंगाए गए हैं और ना ही प्रस्ताव दिए जाने के लिए कोई अवसर दिया गया. कलेक्टर द्वारा मनमाने ढंग से खर्च किया जा रहा है.

6. शासी परिषद की बैठक में रखे गए सभी कार्यो का कमबद्ध एवं संपूर्ण जानकारी ना देकर औपचारिकता निभाते हए व्यय के क्षेत्र तय करते राशि क्षेत्रों के लिए पारित कराई गई हैं. ना कि कार्य विशेष के लिये जानकारी देकर प्रस्ताव पारित करा लिए गए हैं. समय-समय पर शासी परिषद के जानकारी एवं संज्ञान में लाए बिना कार्यों में
परिवर्तन एवं संशोधन किए जा रहे हैं.

7. वर्तमान कलेक्टर कोरबा द्वारा शासी परिषद् द्वारा अनुमादित कई कार्यों का प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया है, जबकि अनुमोदित सूची में शासी परिषद् के संज्ञान में लाए बिना इनके द्वारा जोड़े गए नए कार्यों का तुरंत प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किये गए हैं.

8. वर्तमान कलेक्टर कोरबा द्वारा शासी परिषद् से अनुमोदन कई कार्यों में शासकीय स्वीकृति जारी आदेश होने के उपरांत भी नियम विरूद्ध निरस्त किए गए हैं.

9. वर्तमान कलेक्टर कोरबा द्वारा कई कार्यों में भुगतान रोक कर संबंधित वेंडर या निर्माण एजेंसी पर दबाव डाला जा रहा है कि उक्त कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया और निर्माण कार्य ठीक से नहीं किया गया है, फिर भी कुछ समय पश्चात बिना जांच किये पूर्ण भुगतान किया गया है.

10. जिला खनिज न्यास कोरबा में कई प्रकार की अनियमितता बरती जा रही हैं, जिसके फलस्वरूप जिले का विकास कार्य एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्य समय पर नहीं हो पा रही हैं. उपरोक्त परिस्थितियों से जनमानस में अत्यधिक आकोश हैं और कभी भी अप्रिय घटना हो सकती हैं.

11. कोरबा जिला सबसे खनन और जिला खनिज न्यास कलेक्शन का जिला हैं. जिला कलेक्टर द्वारा प्रति दिन भ्रष्टाचार के नए कारनामे किए जा रहे जो चर्चा का विषय है.

इसके साथ ही अकलतरा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि इस जिले की जांच एक केन्द्र सरकार की निष्पक्ष एजेंसी से किया जाए, ताकि सारा सच सामने आ जाएगा।