Home Blog Page 2662

सरपंच पति की दबंगई, RTI एक्टिविस्ट को पीटा, जूते में भरकर पिलाई पेशाब

ग्वालियर। पनिहार थाना इलाके के बरई गांव में एक दलित RTI एक्टिविस्ट शशिकांत जाटव को सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगना महंगा पड़ गया. RTI लगाने से नाराज सरपंच पति, सचिव और साथियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. आरोप ये भी लगाया गया कि उन्होंने RTI एक्टिविस्ट शशिकांत जाटव को कंरे में बंद करके जूते में भरकर शराब भी पिलाई. गंभीर रूप से घायल शशिकांत जाटव को दिल्ली AIIMS में भीर्ती कराया गया है.

AIIMS में कराया गया भर्ती
जानकारी के मुताबिक, सरपंच पति और सचिव सहित तकरीबन 8 लोगों ने दलित RTI एक्टिविस्ट शशिकांत जाटव को मिलने के लिए बुलाया था. बातों-बातों नें उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उनसे कमरे में बंद कर दिए और जूतों में पेशाब भर कर पुलाई. वारदात में बुरी तरह घायल शशिकांत को पहले ग्वालियर में भर्ती कराया गया. इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे दिल्ली AIIMS में रेफर कर दिया गया.

दलित संगठन हुए लांमबंद
मामले में दलित संगठन और बहुजन समाज पार्टी लामबंद हो गए हैं. बीएसपी ने घटना के विरोध में एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और एसएसपी अमित सांघी से आरोपियों के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की. इसके अलावा आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं
पूरे मामले पर एसपी एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही है. हम मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद ही अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी.

वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी, आपको ऐसे होगा फायदा, आज मंत्रालय ने दी नई जानकारी

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने टू-व्हीलर की ढुलाई करने वाले ‘रिजिड’ व्हीकल और ट्रेलर में अब तीन डेक तक की अनुमति दे दी है। ट्रेलर का वाहन ढुलाई वाला हिस्सा ड्राइवर के केबिन के ऊपर नहीं होना चाहिए। रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि इससे ढुलाई क्षमता में 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 25 फरवरी को अधिसूचना जारी कर केंद्रीय मोटर वाहन नियम-1989 में संशोधन करते हुए रिजिड व्हीरव और ट्रेलर में टू-व्हीलर की ढुलाई के लिए अधिकतम तीन डेक की अनुमति दे दी है।

अलग से जारी अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा कि पैसा ले जाने वाली गाड़ियों (कैश वैन) भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के तहत (बीआईएस) नियम अधिसूचित होने तक वाहन उद्योग मानक-163:2020 की न्यूनतम अनिवार्यताओं को पूरा करेंगे। इससे कैश वैन के विशेष उद्देश्यीय वाहन के रूप में विनिर्माण, टायर मंजूरी परीक्षण और पंजीकरण में मदद मिलेगी।

खुशखबरी: कल से सरकार देगी सस्ता सोना खरीदने का मौका! चेक करें कीमत समेत अन्य डिटेल

नई दिल्ली। (Sovereign Gold Bond scheme) अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका आ रहा है। Gold Rate Today दरअसल, सरकारी गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 के लिए इश्यू प्राइस 5,109 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है।

इसमें निवेश के लिए सोमवार से आवेदन दिया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 की 10 वीं किस्त सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी से 4 मार्च तक खुली रहेगी।

केंद्रीय बैंक ने क्या कहा

केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “गोल्ड बॉन्ड का आधार मूल्य 5,109 रुपए प्रति ग्राम होगा।” सरकार ने आरबीआई के साथ परामर्श के बाद ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है।

इनके लिए उन्हें डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। आरबीआई ने कहा, ऑनलाइन भुगतान करने वाले निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,059 रुपये प्रति ग्राम होगा।

कहां से खरीदें गोल्ड बॉन्ड

स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की नौवीं किस्त दस से 14 जनवरी तक अभिदान के लिए खुली थी और इस दौरान निर्गम मूल्य 4,786 प्रति ग्राम सोना था। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा।

केंद्रीय बैंक के अनुसार ये बॉन्ड स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे।

UP Election 5th Phase: तीन बजे तक 51.67 प्रतिशत मतदान, चित्रकूट में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली  उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है। तीन बजे तक
51.67 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं, कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पथराव और फायरिंग भी हुई है।

चुनाव आयोग से शिकायत

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश उत्तम पटेल और राजेंद्र चौधरी प्रतापगढ़ के कुंडा में सपा पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में चुनाव आयोग में की लिखित शिकायत की गई है। हमले का आरोप जनसत्ता दल के समर्थकों पर लगाया है।
सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर में यह घटना हुई है।

दोपहर तीन बजे तक 51.67 फीसदी मतदान

अमेठी में 46.35 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 50.60 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 48.66 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 45.55 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 51.67 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 46.70 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 48.70 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ में 44.26 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 42.29 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 46.86 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 49.38 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 46.47 फीसदी वोटिंग

घर से गायब पत्नी को पुलिस ने ढूंढा, थाने में पति ने देखी हालत तो पैरों तले खिसकी जमीन

औरैया। शादी सात जन्मों का बंधन है. शादी के इस बंधन में जुड़ने के बाद पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र रिश्ता कहलाता है लेकिन औरैया जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी की तलाश के लिए पति थाने पहुंचा लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लेकर थाने पहुंच गई.

पत्नी के गायब होने की शिकायत लेकर आया था थाने
मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है जहां कुछ दिन पहले दिबियापुर थाने में आदेश कुमार अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत लेकर आया था. जिसके बाद उसने कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया था.

पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की और नामजद लोगों को उठाया जिसके बाद मामला सामने आया. पुलिस ने आदेश की पत्नी से संपर्क साधा और थाने में बुलाया.

समय गुजरा तो बिगड़े हालात
जब आदेश की पत्नी शिवानी थाने पहुंची तो आदेश के भी होश उड़ गए. शिवानी ने थाने में बैठकर पूरे मामले को बताया कि उस की शादी दो साल पहले लखनपुर गांव के रहने वाले आदेश से हुई थी. कुछ साल तो आदेश के साथ जीवन अच्छा चलता रहा लेकिन जैसे ही समय गुजरा तो हालात भी बिगड़ गए. आदेश नशा करता था. इस बात की मुझे जानकारी नही थी लेकिन जब जानकारी हुई तो मैंने आदेश को नशा करने से रोका लेकिन आदेश नशा न छोड़कर मुझे पीटता था.

मर्जी से की है शादी
कई बार मैंने घर में शिकायत भी की लेकिन इस के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ. तभी मेरी मुलाकात विवेक से हुई और किसी तरह मेरा नंबर विवेक को मिला. मेरी बातचीत शुरू हुई और दोस्ती के साथ कब प्यार हुआ, यह पता ही नहीं चला. मेरी और मेरे पति की पहले से ही घर में नहीं बन रही थी. वह नशे में मेरे साथ मारपीट करता था जिससे परेशान होकर मैं विवेक के साथ चली गई और कोर्ट में जा कर शादी कर ली. हमने अपनी मर्जी से शादी की है.

पति ने लगाया ये आरोप
थाने में लाचार खड़ा आदेश अपनी पत्नी के लगाए गए सभी आरोपों को झूठ बता रहा है. आदेश का कहना है कि शिवानी मोबाइल से पहले से ही बात करती थी. कुछ दिन पहले मायके से आए थे और शिवानी को ले गए थे. जब हमने शिवानी को फोन किया तो फोन स्विच ऑफ जा रहा था. तब हमने थाने में शिकायत की. बहरहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस शांत है. कुछ भी कहने से बच रही है क्योंकि दोनों बालिग हैं लेकिन इन सब के बीच जो आरोप एक दूसरे पर लग रहे हैं. उसकी सच्चाई क्या है, यह पता लगाना मुश्किल है. शिवानी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है जिसको लेकर उसने कोर्ट में शादी भी की है. फिलहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है.

बॉयफ्रेंड से बनवाया रिज्यूम और बिना देखे कर दिया फॉरवर्ड, HR तक पहुंच गई प्राइवेट बात

न्यूज डेस्क। रिज्यूम के आधार पर ही कंपनियां कैंडिडेट सेलेक्शन करती हैं. हर कोई अच्छा रिज्यूम भेजकर HR को आकर्षित करने की कोशिश करता है. ऐसे में कुछ लोग अपना रिज्यूम बेस्ट बनाने के लिए किसी और का सहारा लेता है. ऐसा करना एक लड़की को भारी पड़ गया. लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से रिज्यूम बनवाया. सबसे बड़ी गलती लड़की ने यह कर दी कि उसने बिना रिज्यूम देखे उसे HR को फॉरवर्ड कर दिया.

बॉयफ्रेंड से रिज्यूम बनवाकर किया फॉरवर्ड
world of buzz की खबर के अनुसार, एक कंपनी ने अपने पास भेजे गए एक रिज्यूम का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस रिज्यूम को देखकर अब लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. यह रिज्यूम एक लड़की ने कंपनी को भेजा था. इस रिज्यूम में बाकी सब तो ठीक था, लेकिन HR की नजर मेल के नीचे लिखे मैसेज पर पड़ी. इस मैसेज को देखते ही समझ आ गया कि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से रिज्यूम बनवाया था.

प्रेमिका ने सबसे बड़ी गलती यह कर दी थी कि कामचोरी में इसे नए मेल में अटैच करके भेजने की बजाय उसने वह मेल कंपनी को फॉरवर्ड कर दिया. इससे मेल के नीचे उसके बॉयफ्रेंड ने कुछ पर्सनल बातें लिखी थी, जो कंपनी के HR के पास पहुंच गई. इसमें लिखी बातें पढ़कर HR भी हैरान रह गया.

HR ने स्क्रीनशॉट कर दिया शेयर
दरअसल, मेल में नीचे लिखा था, ‘मेरी जान.. ये लो तुम्हारा रिज्यूम. इसे बना दिया है. एक बार चेक कर लो कि ये ठीक है या नहीं? अगर कुछ बदलाव करना हो तो बता देना.’ बॉयफ्रेंड ने मेल में कुछ किसिंग इमोजी भी डाले थे. गर्लफ्रेंड ने प्रेमी के भेजे मेल को जैसे का तैसा HR को भेज दिया. इस मेल का स्क्रीनशॉट HR ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके बाद यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से वायरल हो गया.

सीजी ब्रेकिंग: बीजापुर में मुठभेड़, वर्दीधारी 2 महिला नक्सली ढेर, 30 मिनट चली फायरिंग

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने वर्दीधारी दो महिला नक्सली को मार गिराया। मौके से जवानों ने महिला नक्सलियों के शव सहित समेत भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है। मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुरदा की पहाड़ी में भारी संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर CRPF और DRG की टीम को शनिवार की रात ही सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। समय रहते जवानों ने माओवादियों को तीन तरफ से घेर लिया था। सुबह करीब 6 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने 2 महिला माओवादियों को ढेर कर दिया।

हथियार और विस्फोटक बरामद

जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल और पहाड़ी का सहारा लेकर भाग गए। जिला मुख्यालय से बैकअप फोर्स को भी रवाना किया गया था। फिलहाल मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन सर्चिंग अब भी जारी है। महिला माओवादियों के शव के साथ 12 बोर बंदूक, पिस्टल, दवाइयां, नक्सल साहित्य, विस्फोटक समेत भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है।

Russia-Ukraine War: 250 भारतीयों को बुखारेस्ट से लेकर दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची, 240 नागरिकों को लेकर आ रही तीसरी फ्लाइट

नई दिल्ली। रूस के हमले से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को बुखारेस्ट (रोमानिया) से लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची गई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुखारेस्टके रास्ते यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीयों का हवाईअड्डे पर स्वागत किया। इस बीच बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “हमने कई बच्चों से बात की, वीरता व साहस से उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, हमने इसकी सराहना की। उनसे अनुरोध किया कि अपने सहभागियों-मित्रों से जरूर कहें कि सरकार का ये अभियान तब तक जारी रहेगा जबतक की सभी नागरिकों को सुरक्षित भारत ना ले आएं।

10,000 से ज्यादा भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे’

यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय छात्र आतिश नागर ने कहा कि 10,000 से ज्यादा भारतीय छात्र वहां फंसे हुए हैं, हम चाहते हैं कि उन्हें भी जल्द भारत लाया जाए। सरकार से हमें उम्मीद है कि वे जल्द उन्हें भी यहां ले आएंगे। वहीं, एक अन्य छात्र ने कहा कि छात्र डरे हुए हैं लेकिन यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों की तुलना में जिस शहर में हम रह रहे थे (रोमानिया सीमा के पास) वहां स्थिति काफी बेहतर है।

व्लादिमीर पुतिन की जिद भारत को पहुंचाएगी सबसे ज्यादा नुकसान, जानिए क्या होगा असर

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ हमलों का आज चौथा दिन (Russia-Ukraine War 4rth Day) है. इस बीच वैश्विक जानकारों के मुताबिक यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) से भारत (India), थाइलैंड (Thailand) और फिलीपींस (Philippines) को सबसे अधिक नुकसान होगा. वहीं, इंडोनेशिया (Indonesia) को इससे उलट यानी फायदा ही होगा. तेल आयातक होने के चलते भारत को तगड़ा नुकसान हो सकता है क्योंकि पूरी दुनिया में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.

एशिया में भारत को ज्यादा नुकसान का अनुमान
रूस-यूक्रेन संकट ( Russia-Ukraine crisis) के चलते वैश्विक बाजार (Global Market) पर खतरा बरकरार है. दुनियाभर के शेयर बाजार बुरी तरह लड़खड़ाकर संभल रहे हैं. कुछ देशों की करेंसी वैल्यू पर असर पड़ा है. इस भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) का और बुरा असर ग्लोबल मार्केट पर दिख सकता है. मशहूर फाइनेंशियल एंड रिसर्च कंपनी नोमुरा (Nomura) की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन संकट के चलते एशिया में सबसे बड़ा असर भारत (Ukraine conflict Effect on India) पर हो सकता है. आइए जानते हैं कि नोमुरा ने इस अनुमान के पीछे क्या और कौन से तर्क दिये हैं.

रुलाएंगे कच्चे तेल के दाम?
क्रूड ऑयल (Crude Oil Prices) की आसमान छूती कीमतों का असर भारत को सबसे अधिक प्रभावित कर सकता है. ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत करीब 3 फीसदी उछलकर 105 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुकी है. रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूड ऑयल और खाद्य वस्तुओं की कीमतों (Food Prices) में लगातार बढ़ोत्तरी एशिया की अर्थव्यवस्थाओं पर काफी बुरा असर डालेंगी. बढ़ती महंगाई, कमजोर चालू खाता, बढ़ता घाटा और आर्थिक ग्रोथ के प्रभावित रहने से मुश्किल और बढ़ जाएगी.

GDP ग्रोथ होगी प्रभावित
इकोनॉमिक्स टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक ताजा हालातों से भारत, थाइलैंड (Thailand) और फिलीपींस (Philippines) को सबसे अधिक नुकसान होगा. जबकि, इंडोनेशिया (Indonesia) को अपेक्षाकृत रूप से फायदा होगा. शुद्ध रूप से तेल आयातक होने के चलते भारत को भारत को भी काफी नुकसान होगा. क्योंकि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. रिपोर्ट मे कहा गया, ‘कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से उपभोक्ताओं और कारोबारों पर काफी बुरा प्रभाव पडे़गा. हमारा अनुमान है कि तेल की कीमतों में प्रत्येक 10% उछाल के कारण जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) में करीब 0.20% प्वाइंट की गिरावट आएगी.’

महंगाई बढ़ी तो आप पर सीधा असर
वहीं क्वांटइको रिसर्च के मुताबिक, भारत के क्रूड बास्केट में 10 डालर प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी 2022 के सालाना जीडीपी ग्रोथ के अनुमान 9.2 फीसदी से 10 बेस प्वाइंट की ग्रोथ कम कर सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि क्रूड बास्केट में 10 फीसदी की स्थायी बढ़त WPI आधारित महंगाई में 1.2 फीसदी और CPI आधारित महंगाई में 0.3 से 0.4 फीसदी की बढोत्तरी कर सकती है. जिसका सीधा असर आपकी जेब और आपके किचन के बजट पर पड़ेगा. यानी साफ है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की इस जिद के चलते अब भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को महंगाई पर काबू करने के लिए कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं.

Breakinng: भ्रामक खबर पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन… कहा मुझे बदमान करने वाले पर होनी चाहिए FIR…

रायपुर। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ एक वेब पोर्टल में चल रहे भ्रामक खबर पर स्वास्थ्य मंत्री ने एक्शन लेते हुए एफ आई आर दर्ज करने सिविल लाइन थाना प्रभारी को पत्र लिखा हैं।

 

बता दें कि 26फरवरी को न्यूज वेब पोर्टल ने एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूठ की दुकान से सिर्फ 3से 4सीट निकाल पाएगी कांग्रेस के नाम से समाचार स्वास्थ्य मंत्रिंके हवाले से प्रसारित किया जा रहा था। जिसे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने भ्रामक बताते हुए न्यूज पोर्टल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने सिविल लाइन थाना को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इस ओछी मानसिकता के साथ मुझे बदनाम करने का सडयंत्र रचा गया है जो पार्टी की छवि को धूमिल करती है। इस तरह के समाचार से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसे देखते हुए भ्रामक समाचार चलाने वाले पर विधिसंगत करवाई की जाए।