रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की विदाई हो रही है। शनिवार को प्रदेश में कुल 151 नए मरीजों की पहचान हुई है वहीं आज दो लोगों की मौत हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 13 मरीज मिले हैं।
देखें जिलों का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की विदाई हो रही है। शनिवार को प्रदेश में कुल 151 नए मरीजों की पहचान हुई है वहीं आज दो लोगों की मौत हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 13 मरीज मिले हैं।
देखें जिलों का हाल

धर्मशाला। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए 184 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 186 रन बना लिए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 74 (44 गेंद) और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 (18 गेंद) रन बनाए। संजू सैमसन ने 39 रन की पारी खेली।
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 183/5 का स्कोर बनाया था। ओपनर पाथुम निसंका (75) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
टी-20 में लगातार 11वीं जीत
टी-20 इंटरनेशनल में यह भारत की लगातार 11वीं जीत है। अब भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ 1 जीत है। अफगानिस्तान ने लगातार 12 टी-20 मैच जीते हैं। भारत ने घरेलू जमीन पर इस फॉर्मेट में लगातार सातवीं सीरीज अपने नाम की है।
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शाम लगभग साढ़े पांच बजे खत्म हो गई है। इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने एक बड़ा निर्णय लिया है। नेताओं ने संगठन चुनाव एक अप्रैल से शुरू कराने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक से 15 अप्रैल तक जिलों से जारी होगी प्रारम्भिक सदस्यों की सूची। 16 से 31 मई तक बीसीसी (ब्लॉक)पदाधिकारियों का चुनाव होगा।
इसके बाद एक जून से 20 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटियों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। फिर 10 जुलाई से 20 अगस्त तक पीसीसी जनरल बॉडी का चुनाव होगा। और फिर होगा 21 अगस्त से 20 सितम्बर तक होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव। फिर सितम्बर-अक्टूबर महीने में एआईसीसी के कांग्रेस कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इस तरह कांग्रेस पार्टी में बहुप्रतीक्षित चुनाव संपन्न होंगे।
वहीं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी और जिलाअध्यक्ष, विधानसभा प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जो छत्तीसगढ़ के चुनाव अधिकारी ने ली। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की। इसके अनुसार कांग्रेस संगठन के चुनाव होंगे। इसी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया चलेगी। संगठन चुनाव के लिए हर बूथ में गठन जरूरी है. अगर वहां 25 सदस्य बनेंगे तो ही वहां चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहां से बूथ अध्यक्ष बनेगा,बीसीसी मेंबर बनेगा डीसीसी मेंबर बनेगा।
मरकाम ने कहा, हमें उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में मिलजुल कर एक सर्वमान्य घोषित करने का प्रयास करेंगे। अगर सर्वमान्य नाम नहीं होगा तो वहां चुनाव की नौबत आएगी तो, चुनाव अधिकारी चुनाव संपन्न कराएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव चंदन यादव और राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रभारी सचिव सप्तगिर शंकर उल्का समेत कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
मुंबई/नई दिल्ली। यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। एयर इंडिया का यह विमान शनिवार दोपहर को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से रवाना हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सुरक्षित लौटे सभी यात्रियों की अगवनी की।
बताया जा रहा है कि यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।
भोपाल।अवधपुरी के साक्षी अस्पताल के पास समन्वय नगर में अकेली रहने वाली मां और उनकी बेटी दहशत में हैं। उनके घर गुस्र्वार को रात में अवधपुरी थाना प्रभारी समेत छह पुलिस वाले घुस गए। उन्होंने दनदनाते हुए मकान के ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहली मंजिल तक घूम-घूम कर पूरे मकान की तलाशी ली। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि कमिश्नरी में पुलिस का यह हाल हो गया कि घर में घुसकर धमका रही है। बाद में जब पुलिस कर्मियों को पता चला कि पूरे मकान में सीसीटीवी लगे हैं तो बिना कोई कार्रवाई करे वहां से चलती बनी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके पास शिकायत पहुंची थी, जिसकी तहकीकत करने के लिए पुलिस के साथ थाना प्रभारी पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार समन्वय नगर अवधपुरी में 55 वर्षीय भावना सिंह अपनी छोटी बेटी मीना सिंह के साथ रहती हैं। भावना सिंह के पति बीएचईएल में थे। बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पेंशन से घर का खर्च चलता है। उनकी बेटी मीना एमबीए की पढ़ाई कर रही है। एक बेटी सिमरन की शादी हो चुकी है। भावना सिंह का अपने भाई बिल्डर वैभव ठाकुर से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। भावना का दावा है कि मकान उनके नाम पर है। इसको लेकर मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच पुलिस ने भी इस बात को माना है कि मामला कोर्ट में है, लेकिन अवधपुरी पुलिस को वैभव ठाकुर ने शिकायत की थी कि उनके कमरे में रखे सामान को उनकी बहन ने खुदबुर्द कर दिया है। इसकी जांच करने के लिए पुलिस गई थी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को टैक्स वसूली में करने गए निगम के सहायक राजस्व अधिकारी को करदाता के बेटे ने गाली-गलौज कर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज की गई है। मामला टिकरापारा थाना अंतर्गत जोन-6 के वार्ड क्रमांक 63 का है। इस घटना के बाद निगम अधिकारियों में जमकर आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी रमेश यदु को करदाता द्वारा कर की राशि भुगतान करने के लिए फोन कर घर बुलाया गया था। यदु द्वारा जीआइएस सर्वे के मुताबिक डिमांड बिल दिया गया।
डिमांड़ बिल में त्रुटि को लेकर चेतन साहू द्वारा सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ बदसलूकी करने लगा व गाली गलौज के बाद थप्पड़ भी जड़ दिया। जिसे लेकर नगर निगम के अधिकारी टिकरापारा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 13 साल और 10 साल के दो लड़कों ने अपराध को अंजाम दिया है। बच्ची के माता पिता की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि शनिवार को एक 5 साल की बच्ची के माता पिता ने शिकायत दर्ज कराई है की उनकी बच्ची के साथ मोहल्ले के दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और दोनों लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक 13 साल का है और दूसरा 10 साल का है। पीड़िता और आरोपी तीनों के माता पिता मेहनत मजदूरी करके पेट पालते हैं।
अकेला पाकर घर ले गए
शिकायत में बताया गया दोपहर में जब सभी काम पर गए थे। बच्ची अपने घर अकेली थी। तभी 13 साल का एक लड़का आया और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां एक 10 साल और लड़का था। दोनों ने उस बच्ची के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को उसके घर में छोड़कर दोनों चले गए।
इधर,जब बच्ची के माता पिता घर आए तो बच्ची रो रही थी। फिर उसने रो रोकर ही पूरी घटना जी जानकार दी। इसके बाद मोहल्ले में जमकर झगड़ा भी हुआ और मामला थाने पहुंचा। अब पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पड़ोसी के घरेलू विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके बेटे पर भी डंडे से हमला किया और एक अन्य पड़ोसी के घर में कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने घुस गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए और बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया। सारी रात उसे रस्सी से बांधकर रखा और फिर सुबह पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, भानूप्रतापपुर क्षेत्र के ग्रामी पीच्छेकट्टा निवासी घासीराम उइके अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ है। उसकी बेटी और दामाद गांव में ही कुछ दूरी पर रहते हैं। घर में कोई नहीं होने के चलते घासीराम की 10 व 12 साल की नातिन सनबत्ती और पंचबत्ती रहने के लिए पहुंच गई। रात को दोनों सो रही थीं तभी घासीराम का भतीजा सरजूराम उइके अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पहुंच गया।
पड़ोसी समझाने पहुंचा तो उस पर किया हमला
बच्चियों ने दरवाजा खोला और फिर जाकर सो गईं। आरोप है कि इसके बाद सरजूराम ने डंडा निकाल लिया और सोते हुई बच्चियों को पीटने लगा। किसी तरह से बच्चियां वहां से निकल कर पड़ोसी हीरउराम उसेंडी (50) के घर पहुंची और उन्हें जानकारी दी।
इस पर हीराउराम दोनों बच्चियों को साथ लेकर सरजूराम को समझाने पहुंच गया। इसी दौरान सरजूराम ने डंडे से हीरउराम पर हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसे मार डाला।
कोरबा। कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार द्वारा जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में श्रीमती महंत ने सभी अधिकारियों को जिलेवासियों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के सभी नागरिकों तक पहुंचाकर लोकहित में काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले के गांवों में बिजली, पानी तथा स्कूलों में बालिकाओं के लिये शौचालय की व्यवस्थाओं, हितग्राहियों को राशन कार्ड उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। सांसद ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मकान सहित किसानों को खेती के लिए जरूरी सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराना ही पहली प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मांगो, सुझावों और शिकायतों को भी उपस्थित अधिकारियों को बताया गया। सांसद श्रीमती महंत ने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गये सुझावों और मांगो-शिकायतों पर भी तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत परिसर में सांसद श्रीमती महंत ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल का भी वितरण किया। बैठक में विधायक रामपुर ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
सहरसाः एक तरफ पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है कि सख्ती से शराबबंदी का पालन कराया जाए तो वहीं दूसरी ओर से पुलिस ही इसका उल्लंघन कर रही है. इसका वीडियो वायरल हो रहा है जो सहरसा का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे नौहट्टा थाने की पुलिस की गाड़ी के बोनट पर ग्लास रखकर शराब का सेवन किया जा रहा है. साथ में नौहट्टा थाने का एएसआई उदयनाथ शर्मा और कांस्टेबल भी है. कहा जा रहा कि पंचायत चुनाव के बाद का वायरल वीडियो है. हालांकि एबीपी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी लिपी सिंह ने एक्शन लिया है और एएसआई को शुक्रवार की देर शाम सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में जो भी चेहरे दिख रहे हैं उसकी भी पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.
वायरल वीडियो में पुलिस की गाड़ी है सिजपर नौहट्टा लिखा गया है. इसमें शराब का सेवन किया जा रहा है. शराब सेवन करने के बाद नौहट्टा थाने की पुलिस अभद्र गाली भी दे रही है. साथ ही पैसों की लेनदेन की चर्चा की जा रही है. वायरल वीडियो में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है किस लिए पैसों की बात हो रही है.
मालूम हो कि बीते 22 फरवरी को भी सदर थानाध्यक्ष जयशंकर का भी बार बालाओं के साथ रंगरेलियां मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. एसपी लिपी सिंह ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना अध्यक्ष जयशंकर को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया था. अब एक बार इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है.