Home Blog Page 2664

मेकअप बीच में छोड़कर भागी दुल्हन, कहा- जाने दो, नहीं तो दूल्हा भाग जाएगा

नई दिल्ली: एक दुल्हन शादी के लिए सैलून में तैयार हो रही थी. दुल्हन ने मैजेंटा रंग का लहंगा पहना हुआ था. अचानक दुल्हन के एक कदम से मेकअप करने वाला शॉक्ड रह जाता है. जब मेकअप करने वाला उसे सजा रहा होता है तो वह अपनी सीट से उठ जाती है और सैलून से बाहर जाने की कोशिश करती है.

ब्यूटी पार्लर से भाग रही थी दुल्हन
इस समय सोशल मीडिया पर एक नया मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन को ब्यूटी पार्लर से जल्दबाजी में अपने विवाह स्थल की ओर भागते हुए दिखाया गया है.
“बस करो यार मुझे और तैयार नहीं होना”
वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन मैजेंटा रंग का लहंगा पहने हुए है जो एक सैलून में अपने विशेष दिन के लिए तैयार हो रही है. वह मजाक में मेकअप कलाकारों से कहती है, “बस करो यार मुझे और तैयार नहीं होना (बस हो गया, मैं अब और तैयार नहीं होना चाहती).”

 

https://www.instagram.com/p/CZ1b3KXALsA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

“मेरा दूल्हा इंतजार कर रहा है, वो भाग जाएगा”
मेकअप आर्टिस्ट को उसे यह कहते हुए भी देखा जा सकता है कि उसने अभी तक अपनी कलीरें नहीं पहनी हैं. हालांकि दुल्हन खुशी से कहती है, “मेरा दूल्हा इंतजार कर रहा है, वो भाग जाएगा किसी और के साथ (मेरा दूल्हा इंतजार कर रहा है, वह भाग जाएगा). ”

नेटिजन्स कर रहे अजीब से कमेंट
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “अपने जैसी दुल्हन को कमेंट सेक्शन में टैग करें.” इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘_weddings_Pictures’ पेज से शेयर किया गया है. इंस्टाग्राम वीडियो पर अब तक 75 हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं. नेटिजन्स ने वीडियो पर कमेंट भी पोस्ट किए हैं. जहां कुछ लोगों को लगा कि दुल्हन ओवरएक्टिंग कर रही है, वहीं अन्य ने कमेंट सेक्शन में हंसते हुए इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “यह मुझे पक्का पता है, हो जाएगा,” जबकि दूसरे ने लिखा, “50 रुपये काटो ओवरएक्टिंग के “

Whatsapp पर तय होता था सौदा… फिर विदेशी लड़कियों को लग्जरी कारों से पहुंचाया जाता था ग्राहकों के पास…

न्यूज डेस्क।दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने साउथ दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. जहां से पुलिस ने एक ऐजेंट समेत 4 विदेशी लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है. सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सदस्य WhatsApp के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे. उन्हें लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय किया जाता था.

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सभी लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़ते थे और डील होने के बाद लग्जरी कार से विदेशी लड़कियों को बड़े होटल और फार्महाउस में ग्राहक तक पहुंचाया जाता था. क्राइम ब्रांच ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एजेंट समेत चार विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार एजेंट छतरपुर इलाके का रहने वाला है

इस मामले पर जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुई विदेशी लड़कियों के पास से न तो पासपोर्ट मिला है, न ही उनके पास कोई वीजा है. अब इन लड़कियों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार एजेंट तेज कुमार दिल्ली के छतरपुर इलाके का रहने वाला है. इससे पूछताछ की जा रही है.

सोशल मीडिया के जरिए ग्रहाकों से सौदा तय होता था

पुलिस इस सेक्स रैकैट से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि विदेशी लड़कियां यहां कब और कैसे आई इसकी भी जांच की जा रही है.

यूपी चुनाव: योगी के मठ पहुंचे कर्मयोगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना

रायपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल योगी आदित्यनाथ के मठ पहुंच गए।

भूपेश बघेल ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मठ के महंत हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एआईसीसी ने यूपी विधानसभा चुनाव में प्रभारी बना कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। बघेल लगातार यूपी का दौरा कर कांग्रेस को जीत दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के लिए देवरिया जिले के भाटपार रानी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गोरखनाथ की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गोरखपीठ को समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति का ध्वजवाहक‌ बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोरखनाथ मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे। उसके बाद उनका काफिला हवाई अड्‌डे के लिए रवाना हो गया। वहां से वे हेलीकॉप्टर से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए हैं।

KORBA: जादूगर सिकंदर का मैजिक शो कल से शुरू… उर्जनगरी में होगी अब जादुई करतबों की बरसात…

 

0 बुधवारी बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर भवन में खूंखार डायनासोर लेकर पहुंचे जादूगर सिकंदर

कोरबा। अपने जादुई कारनामों से दुनिया के करोउ़ों लोगों को चकित और आनंदित कर चुके सुपर स्टार जादूगर सिकंदर नए-नए जादुई करतब लेकर कोरबा आ गए हैं और शहर के बुधवारी बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर भवन में उनके कार्यक्रम 27 फरवरी की शाम से शुरू होने जा रहा है।
आज पे्रस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जादू हमारे देश की प्राचीनतम कला है जिस आज संरक्षण की जरूरत है। अब तक अनेक अवाडर््स और पुरस्कारों से सम्मानित उन्नाव, उत्तरप्रदेश के निवासी जादूगर सिकंदर ने बताया कि जादू एक कला है और तंत्र, मंत्र, भूत प्रेत से इसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। लोगों को अंधविश्वास से बचाना उनके जादुई मिशन का मुख्य उद्वेश्य है। उन्होंने बताया कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि नए-नए करतब प्रस्तुत कर दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन किया जाए और इस बार अनेकों नए करतब उनके जादुई शो के आकर्षण होंगे, जैसे- करोड़ों वर्ष पहले विलुप्त हो चुके डायनासोर को मंच पर प्रकट कर दर्शकों को रोमांचित करना, लड़की को टुकड़ों में काटकर जोडऩा, लड़की को हवा में उड़ाना और कई नए-नए करतब जो पहले किसी जादूगर ने भारत में दिखाए ही नहीं, वैसे अनेक करतब हैं जो कोरबा में पहली बार दिखाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शो के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद होंगे। शो के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यहां रोजाना दो शो दोपहर 3.30 बजे और शाम 6.30 बजे से शुरू होंगे। जबकि रविवार को तीन शो 1 बजे, 3.30 बजे और 6.30 बजे से होगा। स्कूल के बच्चों और सामाजिक संस्थाओं के लिए भी स्पेशल शो प्रदर्शित होंगे। हर शो दो घंटे का होगा। जिसमें रहस्य, रोमांच और हास्य से भरे दर्जनों तरह के कारनामें शामिल होंगे। एडवांस टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से ही जैन मंदिर परिसर भवन में शुरू हो जाएगा। ताकि लोगों को असुविधा न हो। प्रेस वार्ता के दौरान शो के संयोजक जादूगर रमेश, जादूगर सिकंदर के प्रबंधक आरपी सिंह, पीआरओ मदन भारती मौजूद रहे। जादूगर सिकंदर ने प्रेस वार्ता के दौरान कई रोमांचक जादुई करतब भी दिखाए।

सहायक आयुक्त निलंबित… अधीक्षकों ने लगाया था अभद्र ब्यवहार करने का आरोप…

कोरबा। अधीक्षकों पर अभद्र दिप्पणी करने के बाद सहायक आयुक्त के खिलाफ उन्ही के कर्मचारियों ने उन्हें हटाने मोर्चा खोल दिया था। आखिरकार विवादित सहायक आयुक्त को राज्य सरकार ने निलबिंत कर दिया है।

 

बता दें कि अधीक्षकों से अभद्र, अमर्यादित बर्ताव करने वाले सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 21 फरवरी समीक्षा बैठक में अधीक्षकों को जलील करने का आरोप अधीक्षकों ने लगाया था। इसके बाद उन्हें हटाने लगातार कर्मचारी मांग कर रहे थे। आरोप के बाद संयुक्त सचिव आदिम जाति तथा अनु. जाति विकास विभाग ने देर रात आदेश जारी करते हुए निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्रीकांत दुबे कार्यालय आयुक्त बस्तर में रहेंगे। आपको यह भी बताते चले कि कोरबा में पदस्थ के दौरान उन पर भ्र्ष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। जिस पर अभी भी जांच लंबित है।

पार्टनर पर जरा भी विश्वास नहीं करते हैं इन 3 राशियों के लोग, हर एक्टिविटी पर करते हैं शक

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों के मुताबिक इंसन के गुण-अवगुण के बारे में पता लगाया जा सकता है. सामने वाले की राशि पता लगकर यह जान सकते हैं कि उसका स्वभाव कैसा होगा. साथ ही वह किस परिस्थिति में कैसा व्यवहार रखेगा. ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिसके संबंधित जातक अपने पार्टनर पर जरा भी विश्वास नहीं करते हैं. ये अपने पार्टनर की हर एक्टिविटी पर शक की निगाह रखते हैं. आगे जनते हैं उन राशियों के बारे में.

मेष (Aries)
इस राशि के लोग बहुत अधिक शक्की मिजाज के होते हैं. खासतौपर इस राशि की स्त्रियों कभी भी अपने पार्टनर या पति पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पाती हैं. दरअसल शक्की नजरिया इनके स्वभाव का हिस्सा होता है. इस राशि के जातक बहुत भावुक होते हैं. जिस कारण इन्हें बोरियत बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं होती है. अगर इनके साथ ऐसी स्थिति आती है तो ये अपने दिमाग को दौड़ाने लगते हैं और ऐसे में कहीं ना कहीं अपने पार्टनर की गतिविधि पर नजर रखनी शुरू कर देते हैं.
[2/26, 08:03] The Duniyadari.Com: वृषभ (Taurus)
इस राशि को लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास किया जा सकता है, लेकिन आमतौर पर इस राशि के जातक किसी अन्य पर विश्वास नहीं करते हैं. इस राशि के लोग बेहद जुज्ञासु प्रवृत्ति को माने जाते हैं. ये अपने पार्टनर की हर एक गतिविधि पर नजर रखते हैं. शक्की मिजाज के कारण ये अपने पार्टनर का फोन या इमेल खंगालते रहते हैं.

धनु (Sagittarius)
इस राशि के जातक रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को स्पेस देना बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं. खासतौर पर इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखती हैं.

बड़ी खबर:  इस तारीख तक हो सकती है 5G सर्विसेज की लॉन्चिंग, जानें डीटेल

नई दिल्ली। देश में 5G सर्विसेज की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस (DoT) ने टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई से 5G स्पेक्ट्रम की प्राइसिंग पर अपनी सिफारिशों में तेजी लाने को कहा है। एक अंग्रेजी अखबार ी खबरों में बताया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने देश में 15 अगस्त तक नेक्स्ट जेनरेशन सर्विसेज के ‘शुरुआती’ लॉन्च की इच्छा जाहिर की है।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) को भेजे 22 फरवरी की तारीख वाले लेटर में कहा है,PMO ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस से 15 अगस्त 2022 तक 5G के शुरुआती लॉन्च के लिए काम करने का आग्रह किया है। साथ ही, मार्च 2022 से पहले ट्राई की तरफ से जरूरी सिफारिशें हासिल करने की संभावनाएं एक्सप्लोर करने को कहा है।

KORBA ब्रेकिंग : सीएसआर के हिसाब किताब में अटकी कुसमुण्डा .तरदा सड़क, इधर EE ने राशि न मिलने से काम बंद होने की कही बात…उधर कलेक्टर ने पहले जारी रकम का मांगा बहीखाता…

कोरबा। जिला प्रशासन के दो अधिकारियों के बीच एक बार फिर आपसी सामंजस्य की कमी से निर्माणाधीन सड़क अधर में है। दरअसल सीएसआर से बन रहे इमली छापर कुसमुण्डा से तरदा सड़क का मामला ​चर्चा में है। सड़क के लिए एसईसीएल ने सीएसआर मद से 179 करोड़ रुपए की मंजूरी का प्रस्ताव दिया है। पहली किस्त की राशि जारी की जा चुकी है।बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए जारी रकम खर्च होने के बाद लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता ने जब कलेक्टर को मांग पत्र भेजकर राशि की मांग की तो जवाब में कलेक्टर ने ईई को पत्र जारी कर जारी रकम का हिसाब मांग लिया।

दरअसल हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर सड़क निर्माण में धीमी गति और अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर रानू साहू ने सड़क निर्माण में व्यय की गई राशि की विस्तृत जानकारी मांगी है।

कलेक्टर ने सड़क निर्माण पर लगभग 50 करोड़ रूपए व्यय होने के बावजूद एक किलोमीटर भी पेंच निर्माण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र भेजकर अब तक इस सड़क के लिए स्वीकृत राशि से किए गए काम का ब्यौरा मांगा है। कलेक्टर ने सड़क निर्माण के काम को पूरा करने के लिए समयावधि और विस्तृत कार्य योजना भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तलब की है।

जुलाई 2020 में सीएसआर मद से दिए गए थे 39 करोड़ 84 लाख

हरदीबाजार-तरदा-सर्वमंगला-इमलीछापर तक 27.19 किलोमीटर सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को जुलाई 2020 में 39 करोड़ 84 लाख रूपए दिए गए थे। इस सड़क में 13 किलोमीटर का भाग पहले से ही विस्थापित सड़क है और शेष नई सड़क कुल 27.19 किलोमीटर सीमेंट कांक्रीट से तैयार की जानी है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण में स्वीकृत राशि के अलावा भी लगभग 11 करोड़ रूपए के काम पूरे हो जाने का हवाला देते हुए दूसरी किस्त जारी करने की मांग कलेक्टर से की है।

दूसरी किस्त जारी करने की मांग के बाद जिला प्रशासन ने मांगा काम का ब्यौरा

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की इस मांग पर दूसरी किस्त जारी करने के पहले अब तक हुए कामों का पूरा ब्यौरा मांगा है। बता दें कि समय-समय पर कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पूरे मार्ग पर निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई है। इसके साथ ही पहले से मौजूद सड़क पर भी मरम्मत-पेचवर्क भी पूरा नहीं है।

ऐसे में कलेक्टर ने अधिकारियों से पहले जारी 39 करोड़ 84 लाख रूपए और अतिरिक्त 10 करोड़ 83 लाख रूपये कुल लगभग 50 करोड़ रूपए के सड़क के कामों के बारे में जानकारी मांगी है।

कार्यपालन अभियंता का ये है कहना

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एके वर्मा  का कहना है कि इमली छापर से कुसमुंडा तरदा तक निर्माणाधीन सड़क के लिए 179 करोड़ स्वीकृति की गई है। एसईसीएल द्वारा किस्तों में भुगतान किया जा रहा है।पहली किस्त में 39 करोड़ 84 लाख दिया गया था। दूसरी किस्त की राशि 42 करोड़ 2 लाख रुपए जिला प्रशासन के पास जमा कराया गया है, लेकिन अभी राशि का हस्तांतरण विभाग को नहीं हुआ है। राशि जारी करने कलेक्टर को मांग पत्र भेजा जा चुका है।

BJP पार्षद से मितानिन और उसके पति ने मारपीट… मचा बवाल, भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने की मांग…

कोरबा । भाजपा पार्षद के साथ मितानिन और उसके पति ने कार्यालय में घुसकर मारपीट की। घटना के बाद भाजपाइयों ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले मितानिन और उसके पति पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बता देंन कि नगर निगम कोरबा के वार्ड 8 के पार्षद सुफल दास के साथ वार्ड की मितानिन प्रभा कुर्रे और उसके पति ने पार्षद कार्यालय में घुसकर मारपीट की। मामले की शिकायत लेकर भाजपा के सभी पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता सिटी कोतवाली पहुंचे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार वार्ड की महिलाओं ने पार्षद से शिकायत की थी कि वार्ड की मितानिन प्रभा कुर्रे डिलेवरी कराने के बदले रुपये की मांग करती है। पार्षद सुफल दास ने इस बात की लिखित सूचना सी पी एम अशोक सिंह को भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी वजह से नाराज मितानिन प्रभा कुर्रे और उसके पति ने पार्षद से मारपीट कर दी। भाजपा के सभी पार्षद और कार्यकर्ता मितानिन प्रभा कुर्रे को तत्काल बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

KORBA मेडिकल कॉलेज के OPD में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी…जिले में ही मिल रही बड़े शहरों की तर्ज पर सुविधा…

कोरबा। कोरबा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 2020 की तुलना में 2021 में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है।

कोरबा ​मेडिकल कॉलेज के डीन मरीजों को मिलने वाली सुविधओं की जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कालेज खुल जाने से यहां आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले जिन बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बिलासपुर रायपुर जाना पड़ता था उन बीमारियों को उपचार अब कोरबा में ही किया जा रहा है।

0.देखें कितने मरीजों को मिली चिकित्सा सुविधा