Home Blog Page 2665

मंडप में शादी रचा रहा था साइबर फ्रॉड, पुलिस ने पकड़ सीधा हवालात पहुंचाया

झारखंड के देवघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर साइबर अपराधी को पुलिस ने शादी के मंडप से उठाकर सीधे जेल पहुंचा दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इस घटना के बाद गांव के सभी लोग बेहद हैरान है.

यह मामला देवघर के गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरा गांव का है. पुलिस फिल्मी स्टाइल में पहुंची और दूल्हे राजा को मंडप से उठाया और अपने साथ ले गई. मौके पर मौजूद सभी देखते रहे गए. चरघरा गांव के रहने वाले पिंटू यादव को साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन वो पुलिस को चकम देकर फरार हो गया था. पिछले काफी समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.

पिंटू यादव पिछले काफी समय से फरार चल रहा था

फरार चल रहे पिंटू को लग रहा था कि वो पुलिस को चकमा देता रहेगा. लेकिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पिंटू यादव अपनी बारात लेकर देवघर के सोनारायठाड़ी थाना अंतर्गत ढोलपहरी गांव पहुंचेगा. जहां पर पुलिस ने उसके लिए जाल बिछाया और उसे फेरों से पहले मंडप से गिरफ्तार कर लिया. ASI सहावीर उरांव व सोनारयाढ़ी थाना प्रभारी दल-बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को शादी के मंडप से शादी संपन्न होने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

14 फरवरी को साइबर थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिंटू यादव शादी के नाम पर लड़की वालों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था. लंबे समय उसकी कई मामलों में तलाश थी. अब शादी के मंडप से वो सीधे हवालात पहुंच गया है. पुलिस के अनुसार, पिंटू यादव पर 14 फरवरी को साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र दास ने एफआइआर दर्ज कराई थी. दर्ज मामले में जिक्र है कि वह किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था.

हादसे के बाद 100 मीटर बिना ड्राइवर के चला ट्रेलर, हाईकोर्ट के प्यून की मौके पर मौत

बिलासपुर। बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार हाईकोर्ट कर्मी को पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आरोपी चालक चलती गाड़ी से कूद गया। इसके चलते ट्रेलर 100 मीटर तक बिना ड्राइवर के ही चलता रहा और डिवाइडर से टकरा गया। हादसा चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुआ है।

कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी विद्याभूषण धीवर पिता लक्ष्मीनारायण धीवर (38) हाईकोर्ट में प्यून के पद पर कार्यरत है। वह हिर्री माइंस में किराए के मकान में रहता था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर से पंखा बनवाने के लिए निकला था।

 

पंखे को चकरभाठा में इलेक्ट्रिकल दुकान में छोड़कर वह वापस अपने घर जा रहा था। तभी काली ढाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे वह बाइक समेत दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद आरोपी चालक चलती गाड़ी से कूद कर भाग निकला। इस दौरान ट्रेलर करीब सौ मीटर दूर तक बिना ड्राइवर के चलता रहा। पहले ट्रेलर खेत तरफ उतर गया। फिर सड़क में ही आकर डिवाइडर से टकरा कर रुक गया। डिवाइडर से टकरा कर ट्रेलर नहीं रुकता तो और भी गंभीर हादसा होने की आशंका थी। बिना ड्राइवर के चलते ट्रेलर में कई लोग चपेट में आ सकते थे।

दोपहर के शिफ्ट में थी ड्यूटी

पुलिस ने इस हादसे की खबर हाईकोर्ट कर्मी के परिजन को दी। खबर मिलते ही उसका भाई मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि दोपहर दो बजे उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी में जाने के पहले वह पंखा बनवाने गया था, तभी यह हादसा हो गया।

घर में है पत्नी व दो बच्ची

ASI अमृत मिंज ने बताया कि हाईकोर्ट कर्मी विद्याभूषण के तीन भाई हैं। जिसमें से एक भाई साथ में रहता था। घर में उसकी पत्नी और दो बेटियां भी है। बड़ी बेटी 10 और छोटी बेटी 8 साल की है।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रेलर डिडवानिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है। उसके मालिक की जानकारी जुटाकर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

ब्रेकिंग: किसान नेता रुपेन चंद्राकर का बड़ा बयान, खत्म नहीं हुआ है नवा रायपुर का किसान आंदोलन, दिल्ली में होगा धरना, राकेश टिकैत भी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवारायपुर में जारी किसान आंदोलन सरकार से बातचीत के बाद समाप्त होने की बात पर किसान नेता रुपेन चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है।

चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि आंदोलन समाप्त होने की कोई संभावनाएँ नहीं हैं। बल्कि हम आंदोलन और उग्र करने की तैयारी में हैँ। चंद्राकर ने बताया कि सरकार द्वारा जिन मांगों पर सहमति बनी है वह कोई नई खबर नहीं है ये मांगें पूर्व में ही स्वीकृत हो चुकी हैं। चंद्रकार ने कहा कि सरकार किसानों के साथ छल कर रही है।

24-25 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगे किसान

रुपेन चंद्राकर ने बताया कि दिल्ली जाकर संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसमें राहुल, प्रियंका समेत सोनिया गांधी से बातचीत करने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए किसान प्रदेश से 24-25 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगे।

राकेश टिकैत होंगे धरने में शामिल

किसान नेता रुपेन चंद्राकर ने बताया कि देश के समस्त किसान संगठनों का समर्थन NRDA किसान आंदोलन को मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि किसान नेता राकेश टिकैत भी दिल्ली में होने जा रहे नई राजधानी प्रभावित किसानों के आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने सहमति दे दी है। इसके साथ ही कई और राष्ट्रीय नेता भी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

जानें क्या कहा था कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने

रविवार को  कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया को उन बिंदुओॆ जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में चल रहा किसान आदोलन जल्द ही समाप्त हो सकता है। किसानों की 8 मांगों मे से 6 मांगों पर सरकार की सहमति बन गई है। जिसके बाद सरकार ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया था।

किसानों ने निकली बाइक रैली

नवा रायपुर के किसानों ने रविवार बाइक रैली निकाली है। दरअसल नवा रायपुर के किसान पुनर्वास और विस्थापन को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं होने से नाराज हैं। बता दें कि नवा रायपुर के प्रभावित किसानों का यह आंदोलन पिछले 49 दिनों से लगातार चल रहा है। किसानों ने यह भी फैसला किया कि वह किसान नेता राकेश टिकैत से मिलेंगे और उन्हें रायपुर आने का न्योता भी देंगे।

अगर पत्नी छिपकर करती है प्रेमी को कॉल, तो यह वैवाहिक क्रूरता, केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

तिरुवनंतपुरम। शादी के बाद अफेयर के एक मामले में केरल हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी करते हुए एक अहम फैसला सुनाया। केरल हाईकोर्ट ने पति की चेतावनी के बावजूद पत्नी द्वारा प्रेमी को कॉल करने के मामले में तलाक का आदेश दे दिया। न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने अपने फैसले में कहा कि अगर कोई पत्नी पति की चेतावनी के बावजूद अपने प्रेमी को कॉल करती है तो यह वैवाहिक क्रूरता है।

क्या है मामला

दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए अदालत से तलाक की मांग की। लाइवलॉ की रिपोर्ट के अनुसार जोड़े की शादी के कुछ दिन बाद साल 2012 में दोनों के बीच कलह होने लगी। कलह इतनी बढ़ गई कि  पत्नी ने कुछ दिन बाद पति और उसके परिवारवालों पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवा दी।

उससे पहले पति को शक था कि पत्नी का अफेयर किसी दूसरे पुरुष के साथ है, जो कि उसके ऑफिस में काम करता था। पति ने दोनों के बीच अंतरंग बातें भी सुनी थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को चेतावनी देते हुए कॉल करने से मना कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद पत्नी नहीं मानी और प्रेमी को कॉल करना जारी रखा।

मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा

पति ने सिर्फ दोनों को ऑफिस में ही मिलते हुए देखा था। उसके पास दोनों के बाहर मिलने के पर्याप्त सबूत नहीं थे, लेकिन उसकी पत्नी एक ही दिन में कई बार दूसरे शख्स को कॉल करती थी। इस बात से पति बार-बार नाराज हो रहा था और पत्नी को चेतावनी देता था। पति ने कहा कि पत्नी की वजह से उस मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा।

वहीं पत्नी ने सफाई देते हुए कहा कि वह दूसरे शख्स को कभी-कभी ही फोन करती थी, लेकिन कॉल डिटेल में हकीकत कुछ और ही निकली। अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि दोनों तीन बार अलग हुए फिर काउसलिंग सेशन की वजह से एक हुए, ऐसे में पत्नी को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।  अगर पत्नी पति की चेतावनी के बाद सीक्रेट कॉल करती है तो वो वैवाहित क्रूरता माना जाएगा।

कोल इंडिया की डॉ. दिव्या सिंह बनीं “मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन – 2021’…गोल्ड कैटिगरी से हुआ है हासिल…

बिलासपुर।कोल इंडिया की डॉ. दिव्या सिंह “मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन – 2021’ चुनी गई हैं। डॉ. सिंह को यह खिताब प्रतियोगिता की गोल्ड कैटिगरी में हासिल हुआ है। डॉ. सिंह मारग्रेटा, असम में नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनईसी) में बतौर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कार्य कर रही हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की डॉ. सिंह ने जुलाई 2012 में कोल इंडिया लिमिटेड में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के असम मेडिकल कॉलेज से ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकीं डॉ. सिंह फिलहाल एनईसी के सेंट्रल हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग में पदस्थ हैं।

“मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन’ एक सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो हर वर्ष शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं को स्वयं की पहचान एवं आत्मविश्वास मजबूत करने का अवसर देती है।

ब्रेकिंग: पॉवर पैक कंपनी के केमिकल टैंक में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक पावर पैक कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के पॉवर पैक कम्पनी में केमिकल टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों का केमिकल जलकर राख हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल दमकल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। यह पूरा मामला भिलाई 3 थाने का है।

बॉलीवुड मूवी ‘धूम’ देखकर चढ़ा बुखार, रेसिंग बाइक पर सवार होकर निकलते थे चोरी करने, फिर…

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ देखकर रेसिंग बाइक पर सवार होकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसने फिल्म ‘धूम’ से प्रेरित दो हथियार बंद चोरों को नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोर महंगी रेसिंग बाइक पर सवार होकर चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान नबी करीम निवासी अर्जुन (25) और किशनगंज निवासी भरत (22) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य और बाहरी जिलों में अपनी रेसिंग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कई चोरी और छिनैती की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 10 महंगे मोबाइल फोन और दो रेसिंग मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

बिलासपुर ब्रेकिंग तेज रफ्तार कार ने 8 मजदूरों को रौंदा.. एक की मौत..

बिलासपुर। शहर के मध्य लिंक रोड में कुछ देर पहले ही एक तेज वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए आठ लोगों को ठोकर मार दी। जिसमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सिम्स में भर्ती कराया गया है। वही बताया जा रहा है कि एक की मौके पर ही मौत हो गई है।

बता दें कि नाबालिग चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सड़क पर काम कर रहे मजदूरों पर कार चढ़ा दी. दुर्घटना में जहां एक महिला मजदूर की मौत हो गई, वहीं पांच मजदूर घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित लिंक रोड में एक निजी कॉन्प्लेक्स का निर्माण का काम जारी है। जहां प्रतिदिन की भांति आज भी मजदूर काम कर रहे थ।

इस दौरान दोपहर लगभग 11:30 बजे तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों को ठोकर मार दी इस दौरान 8 मजदूर घायल हो गए जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है सभी मजदूरों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिम्स जा रही है।

फेरों के बाद सीधा बोर्ड परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, बाहर खड़ा इंतजार करता रहा दूल्हा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में इन दिनों बोर्ड के पेपर चल रहे हैं. राज्य के टीकमगढ़ जिले से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के मंडप से सीधा परीक्षा देने स्कूल पहुंची. दुल्हन का पेपर न छूट जाए इसलिए दूल्हा शादी की शेष रस्मे छोड़ दूल्हा अपने निजी वाहन से शादी का लिवास पहने दुल्हन को लेकर हायर सेकेण्डरी परीक्षा दिलाने परीक्षा केन्द्र पहुंचा.

टीकमगढ़ जिले के बडागांव घसान का है मामला
जानकारी के अनुसार ये मामला टीकमगढ़ जिले के बडागांव घसान के शासकीय कन्या हाई स्कूल का है. दूल्हन का हायर सेकेण्डरी का पेपर था. इसलिए वो शादी के मंडप से विदा होने से पहले परीक्षा केंद्र पहुंची. यह देख हर कोई दंग रह गया. जब तक दुल्हन का पेपर चला तब तक दूल्हा बाहर खड़े होकर उसका इंतजार करता रहा.
दुल्हन को पेपर दिलाने आया दूल्हा
दुल्हन लक्ष्मी अहिरवार का शादी वाले दिन हिन्दी विषय का पेपर था, घर-गृहस्थी के साथ ही वो शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए उत्साहित थी, इसके चलते उसने शादी के मंडप से विदाई के पूर्व ससुराल जाने की जगह परीक्षा केंद्र जाने की इच्छा जताई, दूल्हे और उसके स्वजन ने भी दुल्हन की पढ़ाई के प्रति रुचि देख खुशी जताई और उसे दूल्हे के साथ परीक्षा देने के लिए शासकीय कन्या हाई स्कूल बडागांव धसान परीक्षा केंद्र भेजा.

परीक्षा के बाद ससुराल गई दुल्हन
परीक्षा देने के बाद दूल्हा शादी की शेष रश्मों को पूरा करने के बाद दूल्हा सोनू अहिरवार अपनी दुल्हन को अपने घर ढिकौली लेकर पहुंचा. इस दौरान करीब ढाई घंटे तक दूल्हा अपनी गाड़ी में बैठकर दुल्हन का इंतजार करता रहा. टीकमगढ़ ब्लॉक के दरगुवा निवासी लक्ष्मी अहिरवार की शादी ढिकौली के साथ हुई है और कल 18 फरवरी 2022 को दरगुवा गांव में उसके घर बारात आयी थी.
इलाके में हो रही है दुल्हन की चर्चा
बता दें कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडागांव घसान के कन्या हाई स्कूल में शनिवार को दुल्हन लक्ष्मी को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे परीक्षा थी. सुबह शादी की रस्में चल ही रही थी कि परीक्षा का समय हो गया और लक्ष्मी दुल्हन की वेशभूषा में ही परीक्षा देने परीक्षा केंद्र चली गई. दुल्हन के परीक्षा देने आने पर परीक्षा हॉल और केंद्र चर्चा का विषय रहा.

सीजी: विधानसभा सत्र के लिए अब तक 12 सौ सवाल, हंगामेदार होगा बजट सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 13वां सत्र का 7 मार्च से शुरू हो रहा है। सत्र के लिए अब तक विधायकों ने सरकार से जानकारी के लिए 12 सौ सवाल लगाए हैं। सत्र के दौरान 11 मार्च को बजट पेश होने की संभावना है।

राज्यपाल अभिभाषण के साथ शुरू होगा बजट सत्र

राज्यपाल अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 13 बैठक होंगी। अ​ब तक कुल 12 सौ सवाल लगाए जा चुके हैं। इनमें से 537 तारांकित, 494 अतारंकित सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं, वहीं 89 तारांकित और 80 अतारांकित सवाल ऑफलाइन लगाए गए हैं।

सत्र के दौरान आधा दर्जन से अधिक विधेयक भी पेश होंगे। इसके अलावा मदनवाड़ा, ताड़मेटला न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी विधानसभा में पेश की जा सकती है।