Thursday, April 23, 2026
Home Breaking बदमाश के बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ आरक्षक, वीडियो वायरल होते ही...

बदमाश के बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ आरक्षक, वीडियो वायरल होते ही निलंबन की कार्रवाई

37

The Duniyadari: दुर्ग जिले में एक पुलिस आरक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

वीडियो में छावनी थाना में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के जन्मदिन समारोह में केक काटते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वह पूर्व में ड्रग्स से जुड़े मामले में जेल जा चुका है।

वायरल वीडियो में बदमाश का भांजा भी मौजूद नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

मामले में विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया आरक्षक का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल सामने आया है, जो संदिग्ध आचरण की श्रेणी में आता है।

पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग में अटैच कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी आदेश जारी किया गया है।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।