Home Blog Page 2668

क्या भारत में ऊंचे वेतन का लौटेगा दौर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर ऊंचे वेतन का दौर लौट सकता है। दरअसल कोरोना महामारी के बाद से ही कॉरपोरेट जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ा लेकिन अब एक बार फिर स्थिति मजबूत हो रही है। यही वजह है कि ऊंचे वेतन वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा होता है तो ये व्यावसायिक दृष्टिकोण से सुधार का संकेत है।

Aon जैसी एचआर फर्मों को 2016 के बाद से भारतीय उद्योग जगत में 9.9 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है। खास बात यह है कि कि ये 2016 के बाद से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। वहीं मर्सर का कहना है कि यह 2020 में 7.7 प्रतिशत की तुलना में करीब 9 फीसदी

टैलेंट असेसमेंट फर्म मर्सर मेटल ने कहा कि जैसे-जैसे अधिक प्रौद्योगिकी पैठ के साथ व्यावसायिक परिदृश्य में बदलाव आता है विशिष्ट कौशल की मांग सर्वकालिक उच्च स्तर पर होती है। ऐसे में जावा, जावास्क्रिप्ट और एसक्यूएल डेवलपर्स वर्ष 2022 में अहम भूमिका निभाएंगे।

एओन के मुताबिक, ‘दो दशकों में भारत में सबसे ज्यादा नौकरियां जाने का प्रभाव साफ दिखा।’ 2020 में 12.8% की तुलना में 2021 में सभी क्षेत्रों में गिरावट 21% होने का अनुमान है।

खास बात यह है कि अलग-अलग पदों पर अलग-अलग वेतन वृद्धि दी गई। मर्सर के मुताबिक कज्यूमर सेक्टर में एक पैरा-पेशेवर ने 3.2% के प्रीमियम का हाइक दिया, जबकि एक कार्यकारी ने सामान्य उद्योगों की तुलना में 10.7% प्रीमियम, जबकि विनिर्माण क्षेत्र में एक प्रबंधन स्तर के कर्मचारी ने 10.2% के प्रीमियम का आदेश दिया।

भारत में बढ़ी करोड़पतियों की संख्या, मुंबई सबसे आगे, जानिए बाकी शहरों का हाल

मुंबई/नई दिल्ली। भारत में कोरोना काल में भी करोड़पतियों का संख्या बढ़ी है। मुंबई में सबसे अधिक  20,300 ‘डॉलर मिलियनरी’ यानि सात करोड़ से अधिक संपत्ति वाले करोड़पति हैं। इसके बाद दिल्ली में 17,400 और कोलकाता में 10,500 करोड़पति परिवार हैं। हुरुन रिपोर्ट के निष्कर्षों से पता चला है कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित वर्ष 2021 में भारत में ‘डॉलर मिलियनरी’ वाले व्यक्तियों की संख्या 11 प्रतिशत बढ़कर 4.58 लाख हो गई।

खुद को खुश बताने वाले लोगों की संख्या घटी

हालांकि इस सर्वे में ऐसे 350 लोगों से बातचीत के आधार पर पाया गया कि निजी और पेशेवर जिंदगी में खुद को खुश बताने वाले लोगों की संख्या 2021 में घटकर 66 प्रतिशत रह गई, जो इसके एक साल पहले 72 प्रतिशत थी। हुरुन रिपोर्ट के निष्कर्ष ऐसे समय आए हैं जब 130 करोड़ से अधिक की आबादी वाले देश में बढ़ती असमानता के बारे में चिंता बढ़ रही है।

हाल में आई ऑक्सफैम की रिपोर्ट में भी इस असमानता पर चिंता जताई गई थी। बेहद अमीर लोगों पर अधिक टैक्स लगाने की लगातार तेज होती मांग के बीच इस सर्वेक्षण में शामिल एक-तिहाई से भी कम लोगों का ही यह मानना है कि अधिक टैक्स चुकाना सामाजिक जिम्मेदारी का एक निर्धारक अवयव है।

ऐसे समय में जब परोपकार के माध्यम से अधिक मदद की मांग बढ़ रही है, हुरुन द्वारा सर्वेक्षण किए गए करोड़पतियों में से केवल 19 प्रतिशत ने कहा कि वे समाज को वापस देने में विश्वास करते हैं।

बच्चों की शिक्षा के लिए अमेरिका पहली पसंद

इस सर्वे में शामिल दो-तिहाई से अधिक डॉलर मिलियनरी ने कहा कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश भेजना पसंद करेंगे, जिसमें अमेरिका उनकी पहली पसंद है। सर्वे के मुताबिक एक चौथाई ‘डॉलर मिलियनरी’ की पसंदीदा कार मर्सिडीज बेंज है और वे हर तीन साल में अपनी कारों को बदलते हैं।

इंडियन होटल्स का होटल ताज सबसे पसंदीदा अतिथि सत्कार ब्रांड के रूप में उभरा, जबकि तनिष्क पसंदीदा ज्वैलरी ब्रांड है। हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि अगला दशक लग्जरी ब्रांडों और सेवा प्रदाताओं के लिए भारत में प्रवेश करने के लिए बेहतरीन अवसर है।

दुल्हन विदा करा कर लौट रही थी बारात, तभी  मधुमक्खियों….

न्यूज डेस्क। दुल्हन विदा करा कर लौट रहे बरातियों पर मधुमक्खियों हमला कर दिया है। मधुमक्खियों के हमले से दूल्हा-दुल्हन समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जबकि घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम परसवाही में शादी के बाद बारात विदा होकर लौट गई थी। उसके बाद तालाब के किनारे रस्म अदायगी की जा रही थी तभी पूजा के दौरान धुआं उठने से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर घायलों को सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG CORONA UPDATE : 392 नए पॉजिटिव, 3 मरीजों की मौत, देखें जिलों का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर लगातार कमजोर दिखाई दे रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 392 कोरोना के नए मामले सामने आए, जिनमें रायपुर में सबसे ज्यादा 41, धमतरी में 37, राजनांदगाँव में 78, और बलरामपुर में 34 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना से प्रदेश में 3 लोगों की जान भी चली गई।

छत्तीसगढ़ में इस महामारी से अब तक 14,021 लोगों की जान जा चुकी है। आज राज्य में एक्टिव केसेस की संख्या 3856 है।

देखें जिलावार आंकड़े –

KORBA: सामान्य प्रशासन सभा की हुई बैठक …आय व्यय की हुई समीक्षा…

कोरबा।  सामान्य सभा की बैठक में आज ब्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक उपस्थित सदस्यों ने निर्माण कार्य कार्य का समीक्षा करते हुए समय सीमा पर पूर्ण कराने की बात कही।

बता दे कि आज जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक श्रीमती शिवकला क्षत्रपाल सिंह कँवर अध्यक्ष के उपस्थिति में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत के आय व्यय की समीक्षा की गई।नूतन कँवर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जिला पंचायत के डीआरडीए, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना,राष्टीय आजीविका मिशन,महात्मा गाँधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना,स्वच्छ भारत मिशन,15 वे वित्त आदि योजनाओ के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा सदन के पटल पर प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाये.उन्होंने कहा कि अब तक लंबित एवं अपूर्ण कार्यो को निश्चित समय सीमा में पूर्ण कराया जाये. सभा में डीआरडीए के तहत सितम्बर 2021से जनवरी 2022 तक के आय व्यय का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत सदस्य माननीय सर्व  गणराज सिंह कँवर, प्रेमचंद पटेल,श्रीराम नारायण उरेति,श्रीमती गोदावरी राठौर, श्रीमती उर्मिला मरकाम,श्रीमती नीलिमाधृतलहरे,श्रीमती वंदना गबेल परियोजना अधिकारी, निशांत पाण्डेय लेखा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

CSR से पहाड़ी कोरवा बच्चों की अच्छे से हो सकेगी पढ़ाई … NTPC ने जिलाधीश को 23 लाख का सौंपा चेक….

कोरबा। एनटीपीसी अपने मूल कर्तव्य विद्युत उत्पादन के साथ साथ सामाजिक सरोकार के प्रति भी संवेदनशील है। इसी अनुक्रम में शुक्रवार को एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु ने बच्चों की शिक्षा एवं जिले में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को 23.5 लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक सौंपा।

विदित हो कि एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय, छुरीकला में अध्ययनरत 55 पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों की विभिन्न जरूरतों जैसे स्कूल बैग, वर्दी, पौष्टिक आहार, रेजीडेंशियल एवं ट्यूशन फीस इत्यादि के लिए एनटीपीसी कोरबा सहयोग प्रदान करता आया है। कलेक्टर ने एनटीपीसी की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कवि कुमार विश्वास के आरोपों पर बोले ​केजरीवाल: मैं दुनिया का सबसे प्यारा आतंकवादी ,राहुल बोले. सीधा जवाब दो हां या ना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास के ‘खालिस्तानी समर्थक’ वाले आरोपों पर कहा, “यह तो कॉमेडी है। उन्होंने कहा, “अगर ये आरोप सही हैं तो मैं बहुत बड़ा आतंकवादी हो गया…ऐसे में…सुरक्षा एजेंसियां ​​क्या कर रही थीं?” बकौल केजरीवाल, “मैं दुनिया का…सबसे प्यारा आतंकवादी होऊंगा…जो लोगों के लिए…स्कूल व अस्पताल बनवाता है।”

राहुल बोले.केजरीवाल जी सीधा जवाब दो

इधर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कवि कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए ‘खालिस्तानी समर्थक’ होने के आरोपों पर कहा, “केजरीवाल जी, सीधा जवाब दो…कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं? हां या ना?” इससे पहले केजरीवाल ने कहा था, “अगर ये आरोप सही हैं…तो मैं बहुत बड़ा आतंकवादी हो गया…ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां ​​क्या कर रही थीं?”

ये एक्ट्रेस शराब पीकर चला थी गाड़ी, मुंबई पुलिस ने भेजा जेल

मुंबई। (Kavya Thapar arrested) अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। अभिनेत्री काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी की। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बता दें कि अभिनेत्री एवं माडल काव्या थापर 26 वर्ष की है और उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद में वह शोबिज में आई। काव्या साउथ की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

हिजाब विवाद: जानें इस इंग्लिश लेक्चरर ने क्यों दिया नौकरी से इस्तीफा

बैंगलोर। कर्नाटक के उडूप्पी के स्कूल से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब पूरे कर्नाटक में फैलता जा रहा है। छात्रों के हिजाब पहनने का विवाद अभी थमा भी नहीं था, इस बीच एक और नया मोड़ सामने आया है। हिजाब पहन कर पढ़ाने से इनकार करने के बाद इंग्लिश लेक्चरर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। लेक्चरर ने कहा कि बिना हिजाब के पढ़ाना बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहा। हिजाब उतारकर पढ़ाना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है।

दरअसल हिजाब विवाद का मामला अब बैंगलोर हाईकोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का आखिरी फैसला आने तक स्कूलों-कॉलेजों में बुर्का व हिजाब सहित सभी तरह की धार्मिक पोशाक पर रोक लगा रखी है। हिजाब विवाद इतना बढ़ गया कि सरकार ने बैंगलोर में 28 फरवरी तक धारा 144 लागू कर रखी है। किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर भी रोक लगा रखी है।

ब्रेकिंग: अय्याशी के लिए इस बेटे ने अपने ही घर से उड़ा लिए जेवरात, चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स मालिक सहित 3 ​गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अय्याशी करने बेटे ने अपने की घर में जेवरात की चोरी कर ली। मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले महावीर ज्वेलर्स के मालिक गौतम बैद और महावीर बैद को ​गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जयस राजनांदगांव सृष्टि कॉलोनी के रहने वाले सेंटर लैब प्रभारी के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी जेएन दास का गोद लिया बेटा था। आरोपी मंहगी लग्जरी कार और अय्याशी का शौकिन होने से अपने जरूरत के लिए चोरियां करने लगा। इतना ही नहीं जयेश एक पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस पर लाखों रुपये लुटाने लगा। जब रुपए कम पड़ गए तो उसने अपने घर में चोरी कर ली।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्ज से चोरी के करीबन 20 तोला सोने के जेवरात बरामद किया है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उपनिरी भोलासिंह राजपूत, निरी. पियूषकान्त चन्द्राकर, प्र.आर. 800 बसंत राव, आर० प्रवीण मेश्राम, विभाष सिंह राजपूत, की सराहनीय भूमिका रही।