Home Blog Page 2702

KORBA: चोटिया कोल माइंस बंद, बालको को नहीं मिल रहा कोयला तो बना रहा एसईसीएल पर दबाव- धरम

कोरबा। बालको पॉवर प्लांट के लिए आबंटित चोटिया कोल माइंस लगभग एक साल से खनन बंद है। जबकि, दूसरी तरफ बालको एसईसीएल पर कोयला देने का दबाव बना रही है। इसे लेकर शहर में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण के उपाध्यक्ष धरम निर्मले ने बयान जारी कर कहा है कि कोयला की कमी से जूझ रहे बालको पॉवर प्लांट आखिर खनन बंद कर क्या साबित करना चाहती है।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)उपाध्यक्ष धरम निर्मले ने
बताया कि एल्युमिनियम कंपनी बालको को चोटिया कोल ब्लॉक आबंटित हुआ है। इस ब्लॉक को लेने बालको ने अंतिम बोली 1585 रु प्रति टन लगाई थी। लेकिन, आश्चर्य जनक बात यह है कि बाल्को इस कोल ब्लॉक से अपने उपयोग के लिए कोयला का उत्खनन नहीं कर रहा है। जो मजदूर खदान में कार्य करते थे उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। दूसरी तरफ बाल्को द्वारा एसईसीएल के ऊपर कोयले की आपूर्ति के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

निर्मले ने सवाल उठाया कि आखिर क्या कारण है कि बालको अपने चोटिया कोल ब्लॉक से कोयले का उत्खनन नहीं कर रहा है? क्या बालको क्षेत्र के लोगों को रोजगार से वंचित की मंशा से ऐसा करना चाहता है? बाल्को द्वारा शीध्र चोटिया कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन का कार्य चालू नहीं किया गया तो आंदोलन ग्रामीणों के साथ किया जाएगा।

लगभग 40 अरब की राजस्व की हानि

जानकारी के अनुसार कोरोना काल में MDO (माइंस डेवेलपमेंट ऑफिसर) की नियुक्ति नहीं हो पाई है इसलिए खदान बंद किया गया है। चोटिया खदान की उत्पादन क्षमता लगभ 10 लाख टन वार्षिक है। जबकि खुद की खदान होने के बावजूद SECL से बालको द्वारा अपने पॉवर प्लांट के लिए कोयला लिया जा रहा है। उत्पादन बंद होने के कारण लगभग 250 करोड़ रुपए के राजस्व की हानि शासन को हो रही है।

बता दें कि खदान से 19 अप्रैल, 2036 तक कोयला उत्पादन किया जाना है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ष 2036 तक लगभग 40 अरब रुपए के राजस्व की हानि शासन को होगी।

जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 17 जुआरी गिरफ्तार…पकड़े गए जुआरियों से 5 लाख से अधिक की रकम जब्त….

रायपुर। राजनांदगांव पुलिस ने स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे 17 जुआरियो को गिरफतार किया है। पकड़े गए सभी जुआरियों से 5 लाख से अधिक की रकम जब्त की गई हैं।

बता दें कि पेण्ड्री में बांध के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआरियों द्वारा ताश के 52 पत्ती पर रूपये-पैसे का दाव लगा कर जुआ खेलने की मुखबीर सूचना मिलने पर, हालात से जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशानिर्देश पर प्रशिक्षु मयंक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना लालबाग स्टाफ, चीता स्क्वाड सायबर सेल, थाना बसंतपुर स्टाफ का अलग-अलग टीम गठित कर मूखबीर के द्वारा बताये गये मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से टीम रवाना किया गया। घटना स्थल ग्राम पेण्ड्री में बांध के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया तथा जुआड़ियान (1) उत्तम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी रेंगाकठेरा, (2) किशोर सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषी नगर लखोली राजनांदगांव, (3) तरूण पटेल उम्र 19 निवासी शांतिनगर राजनांदगांव, (4) दुष्यंत साहू उम्र 32 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव, (5) चन्द्रकांत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी टेडे़सरा राजनांदगांव, (6) लक्ष्मण साहू उम्र 33 वर्ष निवासी कन्हारपुरी राजनांदगांव, (7) रोनित मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी गौरा चौक शांतिनगर राजनांदगांव, (8) रामशरण साहू उम्र 75 वर्ष निवासी डांगरगढ़, (9) मदनलाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी शंकरपुर राजनांदगांव, (10) एवन कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी बनहरदी, (11) देवेन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष निवासी राहुलनगर लखोली राजनांदगांव, (12) निलेश शेण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी शांतिनगर अम्बेडकर चौक, (13) रामेश्वर बंजारे उम्र 57 वर्ष निवासी सोमनी राजनांदगांव, (14) प्रकाश सिन्हा उम्र 31 वर्ष निवासी मुंदगांव डोंगरगढ़, (15) अमित सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी संतोषीनगर लखोली राजनांदगांव, (16) कन्हैया महिलाप उम्र 30 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव, (17) कमलेश साहू उम्र 31 वर्ष निवासी पेण्ड्री राजनांदगांव के पास से नगदी रकम 1,56,630/- रूपये, 52 पत्ती ताश, 08 नग मोबाईल फोन कीमती 80,000 रूपये, 06 नग मोटर सायकल कीमती 30,0000/- रूपये जुमला कीमती 5,36,630 रूपये की सम्पत्ति को जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक शिवेन्द्र राजपुत, सउनि मुजिबुर्रहमान कुरैशी, थाना लालबाग स्टाफ, चीता स्क्वाड से सउनि संतोष सिंह व स्टाफ रक्षित केन्द्र स्टाफ, थाना बसंतपुर से उप निरीक्षक भोलासिंह व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस तक पहुंची फेसबुक पर प्यार-धोखे और रेप की कहानी, जानिए 19 साल की लड़की के साथ क्या हुआ

ग्वालियर।मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फेसबुक पर दोस्ती-प्यार और धोखे की कहानी पुलिस के दरवाजे तक पहुंची है. शहर में 19 साल की छात्रा की सोशल मीडिया पर लड़के से दोस्ती हुई, बातचीत से होते हुए ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. आरोपी ने एक दिन लड़की को मिलने गेस्ट हाउस बुलाया. वह मिलने पहुंची तो बॉयफ्रेंड ने उसका रेप किया. लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उससे जल्द शादी करने का वादा किया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया. अब फेसबुक फ्रेंड शादी से मुकर गया है. पीड़ित छात्रा ने पड़ाव थाना में FIR दर्ज कराई है. फिलहाल आरोपी फरार है.

गौरतलब है कि सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाली 19 साल की छात्रा ने पड़ाव थाना में अपने फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR कराई है. FIR में छात्रा ने बताया कि करीब ढाई साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती ग्वालियर के अमनदीप कुशवाह से हुई थी. छात्रा का आरोप है कि अमन ने बीती 8 जनवरी को पड़ाव इलाके के एक गेस्ट हाउस में उसके साथ रेप किया है. पीड़िता का कहना है कि फेसबुक पर अमन से दोस्ती होने के बाद उनकी मुलाकातें होने लगी. इस बीच अमनदीप ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था. जल्द शादी करने का भरोसा दिलाकर अमन ने कई जगह ले जाकर उसके साथ रेप कर किया है. छात्रा का कहना है कि शादी के नाम पर अमन ने उसका बलात्कार किया और अब अमनदीप शादी से इंकार कर रहा है. लड़की ने अपने घर वालों को घटना बताई और उसके बाद पड़ाव थाने पहुंची.

ब्रेकिंग: कचरे के ढेर में मिले देसी बम को बॉल समझकर खेल रहे थे बच्चे, फिर…

पुणे। बच्चों को कचरे के ढेर में एक देसी बम मिला था, जिसे वह गेंद समझ बैठे और उससे खेलने लगे। इतने में बम फटा और मौके पर ही एक बच्ची के चीथड़े उड़ गए। जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ जिले के दिघी के वङ्मुखवाड़ी इलाके की है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान से आया बंजारों का एक परिवार पिछले कई दिनों से दिघी इलाके में एक मैदान में टेंट लगाकर रह रहा था। सुबह कचरे के ढेर से उनके बच्चे बॉल जैसी नजर आने वाली कुछ चीजें लेकर आए और एक शेड के नीचे खेल रहे थे। इतने में एक बॉल में धमाका हुआ और राधा नाम की एक बच्ची के चीथड़े उड़ गए। दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो आधा दर्जन देसी बम बरामद हुए। इन देसी बमों को कचरे के ढेर में छिपा कर रखा गया था।

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के अनुसार, यह परिवार दूध बेचकर अपना पेट पालता है। घायल हुए बच्चों का पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज जारी है। यह अभी तक क्लियर नहीं है कि इस बम को किसने और क्यों यहां छिपाया था। बम के अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

SECL के सीएमडी ने किया रायगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण…कोर टीम की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश…

बिलासपुर।नव नियुक्त सीएमडी  प्रेम सागर मिश्रा ने 6 फरवरी को कम्पनी के रायगढ़ क्षेत्र का दौरा किया और उत्पादन एवं डिस्पैच की गतिविधियों का जायज़ा लिया। रायगढ़ क्षेत्र में अकूत कोयला भंडार है तथा मंड-रायगढ़ कोलफ़ील्ड्स भविष्य में एसईसीएल के 250 मिलियन टन की कार्ययोजना का महत्वपूर्ण स्तम्भ है। इस क्षेत्र से कोयला डिस्पैच के लिए रेल कोरिडोर की परियोजनाएँ भी विकसित की जा रही हैं। रायगढ़ एरिया वर्तमान में 50 हज़ार टन से अधिक का दैनिक उत्पादन कर रहा है तथा आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की आशा है। ग़त वर्ष इस क्षेत्र से उत्पादन लगभग 13 मिलियन टन का रहा था।

सीएमडी ने छाल, बरौद एवं गारे-पेल्मा 4/2&3 प्रोजेक्ट का दौरा किया व वहाँ उत्पादन एवं इन्फ़्रस्ट्रक्चर सम्बन्धी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागाध्यक्ष, सर एरिया मैनेजर व माईन मैनेजर से गतिविधियों पर सीधी चर्चा की। क्षेत्र के कामगार सीएमडी को अपने बीच पाकर उत्साहित रहे ।

 

कर्नाटक में हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार, हिंसा की साजिश

बेंगलुरू। कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर में सरकारी पीयू कॉलेज के पास घातक हथियार ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें छात्राओं की उस लाइन के पास से पकड़ा गया है, जो हिजाब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थीं।

दोनों आरोपी कुंडापुर के पास गांव गंगोली के रहने वाले हैं। हालांकि, इस घटना के बाद छात्राओं को हिजाब पहनकर कैंपस में आने दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पकड़े गए युवकों पर 7 मामले पहले से दर्ज

उडुपी के एडिशनल एसपी एसटी सिद्धलिंगप्पा ने बताया कि घटनास्थल से तीन लोग फरार हो गए। हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास एक चाकू था और वे स्थानीय नहीं थे। पकड़े गए दो लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का मानना है कि पकड़े गए युवक छात्रों के हिजाब विरोधी प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे और वे दंगा भड़काने की नीयत से यहां आए थे। कुंडापुर पुलिस को जैसे ही इनके बारे में सूचना मिली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक तीन भाग चुके थे। गिरफ्तार किए गए युवक 41 वर्षीय रजब और 32 वर्षीय अब्दुल मजीद हैं। दोनों के खिलाफ 7 मामले दर्ज हैं।

एक हफ्ते से चल रहा था प्रदर्शन

पिछले एक हफ्ते से जिले में कॉलेज की छात्राएं हिजाब पहनने के अपने अधिकार को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। शनिवार को कुंडापुर में एक विरोध स्थल का एक वीडियो सामने आया था। इसमें कुछ छात्राएं को कॉलेज की यूनिफॉर्म पर भगवा स्कार्फ पहने और कॉलेज जाते समय ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए दिख रही थीं। एक अन्य वीडियो में पुलिस को भगवा पहने प्रदर्शनकारियों के समूहों को तितर-बितर करते दिखाया गया है।

सीजी ब्रेकिंग: तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पुलिस ने दबोचा

धमतरी। छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के कई जिलों में तेंदुए के खाल leopard skin smuggling की तस्करी जारी है। नगरी पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल मामले में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।

तीनों तेंदुए की खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक नगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर साइबर सेल की मदद से तीनों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तकरीबन 13.83 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुए की खाल के साथ 2 बाइक और मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई है।

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री मूणत ने जारी किया मारपीट का वीडियो, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर किया पलटवार, मेरा कातिल ही…देंखे VIDEO

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर प्रवास के ​दौरान काला झंडे दिखाने के प्रयास में भाजपा समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री राजेश मूणत की मौजूदगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बवंडर मचा हुआ है। आज इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बयान जारी किया है। जिसके जवाब में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने गृह मंत्री पर पलटवार में मारपीट का वीडियो जारी किया है। गृह मंत्री को टैग करते हुए मूणत ने ट्वीट पर लिखा है कि मेरा कातिल ही, मेरा मुंसिफ है. क्या मेरे हक में फैसला देगा? सत्ताधीश आप, सरकार आपकी, पुलिस भी आपकी, गुंडे भी आपके. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि मंत्री मूणत हाथ नहीं लगाना…, हाथ नहीं लगाना… कहते नजर आ रहे हैं।

0.जानें क्या है गृहमंत्री ने

गृह मंत्री ने कहा कि राजेश मूणत का ये कहना मेरे साथ मारपीट हुई है. उनका यह कहना हास्यास्पद लगता है। वे 15 साल मंत्री रहे उनके साथ टीआई मारपीट करेगा ये संभव नहीं है। मूणत ऐसा बोलकर अपनी ही बेइज्जती करा रहे हैं। मारपीट हुई इसका वीडियो जारी कर बता रहे हैं। मारपीट का वीडियो भी जारी करें, तत्काल टीआई को सस्पेंड करेंगे।

ये भी बता दें कि मंत्री रूद्र गुरु ने मूणत के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। बीते कल ही कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी मामले में एट्रोसिटी एक्ट लगाने की मांग की थी।

देखें वीडियो…

शेयर बाजार: 1024 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

नई दिल्ली/मुंबई। Stock Market Closed On Red Mark: सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर गिरावट में ही कारोबार करता रहा। सेंसेक्स जहां 1024 अंक फिसलकर 58 हजार के नीचे आ गया और 57,621 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी भी 303 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 17,300 से नीचे आकर 17,213 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 92 अंक टूटकर 58,552 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 25 अंक फिसलकर 17,491 के स्तर पर शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होने के बाद से ही इसमें गिरावट बढ़ती गई। दोपहर 2 बजे तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1400 अंकों की गिरावट आई थी और यह फिसलकर 57,336 के स्तर पर तक लुढ़क गया था। इसके साथ ही एक झटके में निवेशकों को तीन लाख करोड़ रुपये का चूना लग गया।

कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी के शेयर 3-3 फीसदी तक टूट गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 3 स्टॉक बढ़त में, जबकि 27 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि बीते चार दिनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।

सीजी ब्रेकिंग: शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर कार्यमुक्त करने आदेश, पढ़ें आदेश

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त करने आदेश दिए हैं। यदि कोई शिक्षक एकल शिक्षकीय शाला में संलग्न हो, तो उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त करने के बजाए उनके तबादले का प्रस्ताव लोक शिक्षण संचानालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई विधायकों ने शालाओं में शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद सरकार ने शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अटैचमेंट व्यवस्था खत्म करने के आदेश जारी किए हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि शालाओं में अटैचमेंट खत्म कर संलग्न शिक्षक को उनकी मूल संस्था के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।

अटैचमेंट शिक्षकों में से कोई शिक्षक, शिक्षकविहीन शाला, अथवा एकल शिक्षकीय शाला में संलग्न किए गए हों, तो उन शिक्षकों को उनके मूल शाला के लिए कार्यमुक्त नहीं कर उनके तबादले का प्रस्ताव संचानालय को भेजा जाएगा। 15 दिन के भीतर उक्त निर्देशों का पालन  कर प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया है।