Home Blog Page 2737

कोरबा जा रही राजश्री गुटखे से भरी ट्रक को अज्ञात आरोपियों ने लूटा

बिलासपुर। बिलासपुर से एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां राजश्री से भरे ट्रक को तोरवा थाना अंतर्गत लूट लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्थित राजश्री फैक्ट्री से ट्रक भरकर कोरबा के लिए रवाना किया गया था।

ड्राइवर जैसे ही ट्रक को लेकर तोरवा थाना के अंतर्गत पहुंचा तो अज्ञात नंबर की गाड़ी ने ट्रक को पीछे से ओवरटेक करते हुए रोक लिया। इसके बाद उसमें सवार तीन चार आरोपियों ने उतर कर पहले ट्रक ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर राजश्री गुटखे से भरे दूसरी जगह ले गए जहां ड्राइवर को उतारकर गुटखे को ट्रक से अपनी गाड़ी में अनलोड कर दिया।

जिसके बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से ड्राइवर और आधा गुटखे से भरे ट्रक को बरामद किया।

ड्राइवर से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उसके द्वारा गुटखे से भरे ट्रक को कोरबा ले जाया जा रहा था। इसी बीच आरोपी पीछे से आकर उसकी गाड़ी को रोका और लूट की घटना को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है।

CG: दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात आरोपियों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुटखे से भरी ट्रक को लूट लिया है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिरगिट्टी के राजश्री गुटखा फैक्ट्री से सामान भरकर एक ट्रक कोरबा के लिए निकला हुआ था। इस दौरान बिलासपुर के धुमा चौक के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश (Robbery) बाइक में सवार होकर आए और ट्रक को रोक दिया। जिसके बाद ट्रक में रखे राजश्री गुटखे को लूट कर फरार हो गए।
लूट की इस घटना (Robbery) के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लूटे हुए समान की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। ये घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है।

 

यूपी चुनाव: CM भूपेश बघेल स्टार प्रचारक बनाए गए, देखिये और किनका किनका नाम

रायपुर। कांग्रेस उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जा कर दी है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 15 नेताओं के नाम शामिल हैं।

देखें सूची…

बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को पहुंचेंगी रायपुर, इस मुद्दे पर कर सकती है चर्चा

रायपुर। बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं।

बता दें कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रोडोनेशन अभियान पर भी चर्चा हो सकती है। उनकी मौजूदगी में संगठन में जिला स्तर पर विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा सकती है।

जॉब के लिए 60 जगह अप्‍लाई पर नो रिस्‍पॉन्‍स, गलती पता चलती तो शर्म से लाल हो गई लेडी

नई दिल्‍ली। एक महिला जिसने लगभग 60 नौकरियों के लिए आवेदन किया था और उनमें से किसी का भी कोई जवाब नहीं आया था. यह पता लगने के बाद कि उसने अपने सीवी के बजाय अपने आवेदनों के साथ क्या भेजा था तो ये जानकर उसे काफी शर्मिंदगी हुई.

पीरियड ट्रैकर की कॉपी कर रही थी अटैच
The Sun की खबर के अनुसार, 23 साल की एशले कीनन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट में अपनी कहानी शेयर करते हुए स्‍वीकार किया कि वह जॉब के लिए आवेदन करते समय सीवी की जगह पीरियड ट्रैकर की कॉपी अटैच कर रही थी.

सीवी की जगह पीरियड ट्रैकर की कॉपी अटैच
आयरलैंड में डब्‍ल‍िन की रहने वाली एशले कीनन ने ट्वीट करते हुए बताया कि मुझे बड़ा आश्‍चर्य हो रहा था कि मैं इतनी जगह जॉब के लिए अप्‍लाई कर रही हूं लेकिन कहीं से कोई जबाव क्‍यों नहीं आ रहा. इस पर मैंने देखा कि सभी आवेदनों में उसने अपनी पीरियड ट्रैकर का डॉक्‍यूमेंट अटैच कर रही थी, न कि अपना सीवी.

यह भी पढ़ें: 16 साल के दो स्टूडेंट को मैथ्स टीचर इस काम के लिए ले गई होटल, एक साल की हुई जेल

ट्व‍िटर पर शेयर की स्‍टोरी तो मिला ऐसा रिस्‍पॉन्‍स
ट्विटर पर ये स्‍टोरी शेयर होने के बाद इस ट्वीट को 50 हजार से ज्‍यादा लाइक मिले. यूजर्स इस बात के लिए भी एशले की प्रशंसा कर रहे थे कि ऐसी स्‍टोरी उन्‍होंने पोस्‍ट की जिससे वह हंस सके. इस पोस्‍ट पर उन लोगों ने भी कमेंट किए जहां उन्‍होंने अपनी नौकरी के लिए आवेदन किया था.

लड़के का आरोप, सेलिब्रेटी लड़की ने 4 बार किया यौन शोषण; घर में घुसकर कपड़े फाड़े

वॉशिंगटन। फेमस अमेरिकी टिकटॉकर जैक राइट (TikToker Jack Wright) ने सोशल मीडिया स्टार सिएना गोमेज़ (Sienna Mae Gomez) पर यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) का आरोप लगाया है. जैक और सिएना दोनों की उम्र 18 साल है और दोनों ने कुछ वक्त तक साथ काम किया है. जैक ने अपने YouTube चैनल पर 17 मिनट का एक वीडियो शेयर करके आरोप लगाया है कि सिएना ने एक, दो नहीं बल्कि चार बार उनका यौन शोषण किया.

पिछले साल भी हुई थी घटना
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैक राइट द्वारा शेयर किए गए वीडियो का टाइटल है, ‘What Sienna Mae Did to Me’. इस वीडियो में जैक ने अपनी पूर्व मित्र और ऑनलाइन सहयोगी सिएना गोमेज़ पर Sexual Assault के कई आरोप लगाए हैं. जैक ने चार ऐसे मामलों का जिक्र किया है, जिसमें अमेरिका के Hawaii में मई 2021 में हुई यौन उत्पीड़न की घटना भी शामिल है.

‘बगैर पूछे करती रहीं टच’
जैक राइट ने दावा किया कि गोमेज़ ने उनका फायदा उठाया, बगैर पूछे उनके शरीर को टच करती रही. उन्होंने कहा कि ये सब गोमेज़ ने तब किया जब वह एक पार्टी में सोफे पर बेसुध पड़े हुए थे. इस कथित यौन उत्पीड़न के वीडियो को सोशल मीडिया पर जैक के एक दोस्त ने शेयर किया है, जिसने घटना के वक्त जैक के बगल में बैठे होने का दावा किया है. जैक के दोस्त ने बताया कि उसी ने सिएना गोमेज़ को जैक से अलग किया था.

मना किया पर नहीं आई बाज
इतना ही नहीं जैक ने गोमेज़ पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. जैक का कहना है कि सिएना गोमेज़ उसकी बचपन की दोस्त थीं, वह जबरन मेरे घर में घुस आती थीं. एक रात तो उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और मेरे साथ संबंध बनाने की कोशिश की. जैक राइट ने दावा किया कि उन्होंने गोमेज़ को बार-बार मना किया, लेकिन उन्होंने अपनी हरकतें बंद नहीं की. टिकटॉकर ने कहा, ’कभी-कभी मुझे मजबूरन ठंड में फर्श पर या घर के बाहर सोना पड़ता था. उसे बहुत जल्दी गुस्सा आता है और उसका उग्र रवैया कई बार पार्टियों में भी देखने को मिल जाता था’.

गोमेज़ ने आरोपों से किया इनकार
वहीं, गोमेज़ ने आरोपों से इनकार किया है. सोशल मीडिया स्टार के प्रतिनिधियों ने जैक और उनके दोस्त के दावों को काल्पनिक और बदनाम करने की साजिश बताया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस जोड़ी के बीच जो कुछ भी हुआ सहमति से हुआ और दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध था. लेकिन जब से गोमेज़ और जैक अलग हुए हैं तब से वो झूठे आरोप लगा रहे हैं. गोमेज़ के प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि आरोप न केवल निराधार और झूठे हैं, बल्कि उनके हालिया वीडियो का जारी होना इस बात का संकेत है कि जैक अपने झूठ को आगे बढ़ाने के लिए बैसाखी के रूप में वीडियो इस्तेमाल कर रहे हैं.

नया खतरा: ‘स्टील्थ ओमिक्रॉन’ की भारत में इंट्री, RT-PCR टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आता

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के नए नए वैरिएंट ने वैज्ञानिकों को भी परेशान कर रखा है। अब यूरोप में ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया उप स्वरूप (sub-strain) मिला है, जिसे ‘स्टील्थ ओमिक्रॉन’ कहा जा रहा है।

इस बीए.2 स्ट्रेन (BA.2 sub-strain) से खतरा ज्यादा है, क्योंकि यह गुप्त स्वरूप आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी चकमा दे रहा है। इसके कारण यूरोप में नई कोरोना लहर का खतरा पैदा हो गई है।

ब्रिटेन ने कहा है कि 40 से अधिक देशों में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की इस नई उप-प्रजाति का पता चला है। यह कोरोना के महत्वपूर्ण टेस्ट आरटी-पीसीआर में पकड़ में नहीं आता है। बीए.2 उप स्वरूप यूरोप में तेजी से फैल रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ओमिक्रॉन की तीन उप प्रजातियां बीए.1, बीए.2 और बीए.3 हैं। बीए.1 उप स्वरूप पूरी दुनिया में पाया गया है। अब बीए.2 प्रजाति तेजी से फैल रही है।

डेनमार्क की बात करें तो 20 जनवरी तक देश में बीए.2 उप प्रजाति के संक्रमितों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में लगभग आधी हो गई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बीए.2 स्ट्रेन को जल्द ‘वैरिएंट आफ कंसर्न’ के रूप में घोषित किया जा सकता है।

भारत में भी मिला स्टील्थ स्ट्रेन

ब्रिटेन व डेनमार्क के अलावा बीए.2 स्ट्रेन स्वीडन, नार्वे और भारत में भी मिलने की खबर है। भारत और फ्रांस के वैज्ञानिकों ने भी इस नए स्वरूप को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह बीए.1 को पछाड़ सकता है। यानी इसके मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। ब्रिटेन ने 10 जनवरी तक BA.2 उप स्वरूप की पहचान की थी।

लखनऊ में कारोबारी अमित अग्रवाल के घर IT की रेड, 3 करोड़ रुपये कैश बरामद

लखनऊ: यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले आईटी विभाग ने लखनऊ में कारोबारी अमित अग्रवाल पर बड़ी कार्रवाई की है. आईटी विभाग ने अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की. रेड के दौरान अब तक 3 करोड़ रुपये बरामद हो चुके हैं.

बता दें कि आईटी विभाग ने लखनऊ में चार जगहों पर छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक खबर है कि आरोपी कारोबारी हवाला के लेन-देन में शामिल है.

जान लें कि इससे पहले आईटी विभाग ने कानपुर और कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये बरामद हुए थे.

इसके अलावा कन्नौज में आईटी विभाग ने पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर भी रेड की थी, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया था.

छापेमारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि हार के डर से बीजेपी रेड करवा रही है. बीजेपी ने केंद्रीय एजेंसियों से गठबंधन कर लिया है. जान लें कि पुष्पराज जैन पम्पी ने ही समाजवादी इत्र बनाया था, जिसे अखिलेश यादव ने खुद लॉन्च किया था.

हालांकि पुष्पराज जैन पम्पी ने साफ किया था कि पीयूष जैन और उनके बीच कोई संबंध नहीं है. वहीं तब सपा ने कहा था कि केंद्रीय एजेंसी पुष्पराज जैन पम्पी के घर जाने वाली थी और धोखे से अपने कारोबारी पीयूष जैन के घर पहुंच गई थी.

बता दें कि इनकम टैक्स और GST Intelligence की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से लगभग 200 करोड़ रुपये कैश, 23 किलोग्राम सोने की ईंटें, जिनकी कीमत करीब 11 करोड़ थी. 6 करोड़ रुपये का 600 किलोग्राम चंदन, 400 करोड़ रुपये की सम्पत्ति के दस्तावेज, 500 चाबियां, 109 ताले और 18 लॉकर बरामद किए थे.

ट्रेन की लास्ट बोगी पर क्यों होता है X का निशान, रेलवे अधिकारियों को करता है अलर्ट

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. देश में रोजाना कोरोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं. अगर आपने भी कभी न कभी ट्रेन में सफर किया होगा तो आपने नोटिस किया होगा कि ट्रेन की लास्ट बोगी पर एक बड़ा सा X का निशान बना होता है. आखिर ये X का निशान क्यों बनाया जाता है? आइए बताते हैं.

रेल कर्मचारियों को देता है एक खास संकेत
आपको बता दें कि हर ट्रेन की अंतिम बोगी में जो X का निशान होता है, वो इस बात का संकेत है कि वो ट्रेन की अंतिम बोगी है. इसके साथ ही ये निशान ये भी बताता है कि ट्रेन सही सलामत है जिससे रेल कर्मचारी इस बात से निश्चिन्त हो जाते हैं कि ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेन के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है और ट्रेन की कोई भी बोगी पीछे नहीं छूटी है.
अगर, किसी ट्रेन की लास्ट बोगी में X का निशान नहीं दिखाई देता है तो ये इस बात का संकेत है कि ट्रेन में कोई दुर्घटना हुई है या उसकी कुछ बोगियां पीछे छूट गई हैं. इसके बाद तुरंत रेल कर्मचारी एक्शन लेते हैं और कार्रवाई शुरू करते हैं. ऐसे में पीछे छूटी बोगियों या हादसों के शिकार हुए लोगों की तलाश की जाती है.

रेल की अंतिम बोगी पर लगी होती है लाइट
रेल कर्मचारी दिन में तो X का निशान देखकर ट्रेन की पूरी बोगी होने का पता लगा लेते है, लेकिन रात में इसका पता एक विशेष तरह की लाइट से होता है. जब ट्रेन रात में चलती है तो इसी X के निशान के नीचे एक लाल रंग की लाइट लगी होती है, जो ब्लिंक करती है.
जानें क्यों लिखा होता है ‘LV
जब कम रोशनी या कोहरा होता है तो ये लाइट बताती है कि ट्रेन में पूरी बोगियां लगी हुई है. X और लाइट के अलावा बोगी के पीछे एक पीले बोर्ड पर LV लिखा होता है. जिसका अर्थ लास्ट व्हीकल होता है, यानी आखिरी डिब्बा.

अखिलेश के साथ लाल टोपी वाला ये लंबा आदमी कौन है, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान जैसे दिग्गज नेता सपा का दामन थाम लिया है। इस बीच शनिवार को भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह (Dharmendra Pratap Singh) भी अखिलेश यादव की पार्टी में शामिल हो गए हैं। धर्मेंद्र 8 फीट 1 इंच की हाइट के साथ देश के सबसे लंबे व्यक्ति होने का दावा करते हैं। सपा ने सिंह की अखिलेश सहित पार्टी नेताओं के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

आइए जानते हैं धर्मेंद्र प्रताप सिंह के बारे में कुछ खास बातें –

1. भारत के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के निवासी है।

2. जहां उनका समाजवादी पार्टी में शामिल होना उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। वहीं वे अपने कद के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

3. यह राजनीति में उनका आधिकारिक पदार्पण है, लेकिन वे पहले से सपा से जुड़े हैं। चुनाव अभियानों में आकर्षण का केंद्र रहते हैं, क्योंकि लोग उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे।

4. धर्मेंद्र प्रताप सिंह की दो बहनें और भाई हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि वह अपने कद के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन यह उनके जीवन में भी एक बाधा है। कोई उससे शादी नहीं करना चाहता और न ही कोई उसे नौकरी देता है।

5. धर्मेंद्र प्रताप का 2013 में कार एक्सिडेंट हो गया है। 2019 में उन्होंने अहमदाबाद के केडी अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी।