Home Blog Page 2736

Google पर लड़कियां क्या सर्च करती हैं, यहां देखिए लिस्ट

हाथ में फोन और फोन में इंटरनेट आजकल सभी के पास है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग अपना वक्त इंटरनेट पर अपनी पसंद की चीज़ें ढूंढने और शेयर करने में बिताते हैं, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट ये दावा करती हैं कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां इंटरनेट पर ज्यादा समय बिताती हैं. Google India की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स में से भारत में लगभग 6 करोड़ महिलाएं अब ऑनलाइन हैं और रोजमर्रा की जिदंगी को बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं. इसमें 75 फीसदी महिलाएं 15-34 आयु वर्ग की हैं.

अमरीका के Pew internet research के मुताबिक, 31 प्रतिशत किशोर इंटरनेट पर डायटिंग और फिट रहने के तमाम उपायों के बारे में सर्च करते हैं वहीं 17 प्रतिशत लोग सेक्स, डिप्रेशन ड्रग्स वगैरह के बारे में ज्यादा सर्च करते हैं. ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि लड़कियां इंटरनेट पर क्या सर्च करती हैं…

करियर से जुड़ी जानकारियां सबसे ज्यादा

वो लड़कियां जो बचपन से ही महत्वाकांक्षी हैं वो अपने करियर को लेकर सबसे ज्यादा तवज्जो देती हैं और इंटरनेट पर इसी से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं. जैसे उन्हें किस दिशा में करियर बनाना है या कौन सा कोर्स करना है वगैरह.

ब्यूटी टिप्स के लिए लेती हैं गूगल का सहारा

अगर फिर हम सिर्फ लड़कियों की बात करें तो लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर कपड़ों के डिजाइन, नए कलेक्शन्स, ऑफर्स के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा खोज खबर करती हैं. यह बात साल 2013 में The Center for Media Research study की शोध में भी सामने आई थी. इसके अलावा लड़कियों की सबसे पहली हसरत होती है सबसे सुन्दर और अलग दिखना. इसके लिए वो इंटरनेट का सहारा लेती हैं . लड़कियां सबसे ज्‍यादा फैशन, ट्रेंड्स, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स और घरेलू नुस्‍खों के बारे में सर्च करना पसंद करती हैं.

आसानी से वजन कम करने के उपाय

वजन कम करना के आसान तरीके खोजना हर दूसरे शख्स की सर्च हिस्ट्री में आसानी से मिल सकता है. ऐसे में लड़कियां बिना जिम जाए वजन कम करने के तरीके ढूंढती हैं, और इसमें वो इंटरनेट का सहारा लेती हैं.

अपने बाल खुद कैसे काटूं?

लड़कियां अपने बालों को लेकर काफी पजेसिव होती हैं. अगर आप इनकी सर्च हिस्ट्री चेक करेंगे तो आपको ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स से जुड़ी बहुत सी चीजें देखने को मिलेंगी. लड़कियां कई बार अपने बालों के स्टाइल को लेकर गूगल पर जानकारियां सर्च करती हैं.

सोशल मीडिया फॉलोअर्स कैसे बढ़ाऊं

आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर बढाना चाहता है. पुरुष हो या महिला, फॉलोअर बढ़ाने के टिप्स गूगल से लेता है.

“मेरे पीरियड्स लेट क्यों हो रहे हैं?”

पीरियड्स को लेकर सभी लड़कियां गंभीर होती हैं, किसी भी वजह से पीरियड के देर से आने पर लड़कियां कहीं ना कहीं डर जाती हैं. डॉक्टर के पास जाने से पहले लड़कियां गूगल पर इससे जुड़ी जानकारी लेती हैं.

हेल्दी रहने के लिए क्या खाऊं?

आज कल हर कोई हेल्दी रहना चाहता है. ऐसे में सभी लोग कम कैलोरी वाली खाने की चीजों के बारे में सर्च करते हैं, लड़कियां कम कैलोरी के खाने की चीजें गूगल पर ज्यादा सर्च करती हैं.

खाना बनाना सीखने के लिए लेती हैं गूगल की मदद

आज कल ज्यादातर लड़कियां कामकाजी हैं, उनके पास घरेलू कामकाज के लिए कम ही वक्त मिल पाता है. ऐसे में लड़कियां कम समय में टेस्टी खाना बनाने के लिए गूगल का सहारा लेती हैं.

मेहंदी की डिजाइन के लिए दोस्त गूगल

लड़कियों को मेहंदी लगाना बहुत पसंद होता है. चाहे वो शादी समारोह हो या कोई फंक्शन, लड़कियां सभी मौकों पर इंटरनेट पर मेहंदी के डिज़ाइन ढूंढने में अपना वक्त बिताती हैं.

कुछ लड़कियों को रोमांटिक गाने सुनना ज्यादा पसंद होता है. लड़कियां इंटरनेट पर रोमांटिक और मधुर गाने भी खूब सर्च करती है और सुनती भी हैं.

नया -नया प्यार होने पर लड़कियों का मन प्‍यार भरी शायरी पढ़ने या अपने पार्टनर को भेजने का करता है. ऐसे में लड़कियां इंटरनेट पर प्‍यार भरी शायरी, लव कोट्स, रोमांटिक मैसेज वगैरह सर्च करती हैं.

ये है वो चीज़ें जो ज्यादातर लड़कियाँ सर्च करती है. The Center for Media Research की एक स्टडी में यह बात सामने आई थी कि 83 प्रतिशत युवा उन चीजों के बारे में सर्च करते हैं जहां उन्हें जाना होता है जैसे कि कोई इवेंट, कॉन्सर्ट और कुछ तो ट्रेन, बस की टाइमिंग का पता लगाने में ही डाटा खर्च करते हैं.

ससुराल और पति के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती हैं इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का बड़ा प्रभाव होता है। हिंदू धर्म में जब भी कोई बच्चा पैदा होता है, तो उसका सबसे पहले नामकरण किया जाता है। मान्यता है व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम कुछ ऐसे ही अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम की लड़कियां पति और ससुराल के भाग्यशाली साबित होती है। इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में…

D अक्षर वाली लड़कियां:

ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये लड़कियां दिल की साफ होती हैं। ये मेहनती होने के कारण हर काम में सफलता हासिल करती हैं। साथ ही ये अपने स्वभाव से ससुराल में सभी सदस्यों का जिल जीत लेतीं हैं। इन अक्षर वाली लड़कियों का स्वभाव काफी सरल होता है। इनके मन में जो भी कुछ होता है ये तुरंत बयां कर देती हैं। इनके अंदर बहुत स्नेह भरा होता है। ये लड़कियां ससुराल और पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं।

L अक्षर वाली लड़कियां:

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां दिल की साफ और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इस अक्षर की लड़कियां अपने ससुराल वालों के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुशमिजाज स्वाभाव की होती हैं और अपनी बातों से दूसरों को बहुत प्रभावित करती हैं। ये लड़कियां दूसरों की बात का जल्दी बुरा नहीं मानती। ये दुख- सुख में हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहती हैं।

M अक्षर वाली लड़कियां:

इस अक्षर की लड़कियां अपने ससुराल पक्ष और पति के लिए लकी मानी जाती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। ये अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देतीं हैं। साथ ही इस अक्षक की लड़कियां बिजनेस माइंडेड होती हैं और अपने पति का व्यापार चलाने में भी सहयोग करती हैं। ये लड़कियां स्वादिष्ट डिश बनाने की भी शौकीन होती हैं। ये लड़कियां आध्यात्मिक भी होती हैं। साथ ही जिस किसी के साथ इनकी शादी होती है उसके जीवन में खुशहाली आ जाती है और ये लड़कियां ससुराल में मान- सम्मान भी पाती हैं।

सीजी ब्रेकिंग: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित जोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें बुखार, गले में खराश और स्वाद नहीं आने के लक्षण थे। वे बिलासपुर स्थित घर पर इलाज करा रहे हैं। जोगी ने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का आग्रह किया है।

बता दें कि रायपुर शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को रायपुर में एक हजार 18 नए मरीज मिले। दुर्ग में 790 मरीजों की पहचान हुई। रायगढ़ में 291, बिलासपुर में 250, धमतरी में 130 और जांजगीर-चांपा में 117 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश भर में अब मरीजों की संख्या 31 हजार 990 हाे गई है।

सीजी ब्रेकिंग: कोरोना ग्राफ घटा, मौतें बढ़ीं, 4509 नए मरीजों की पहचान, 19 की मौत, देखें जिलेवार आंकड़े 

कोरबा। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ भले ही कम होता दिख रहा है लेकिन मौतों को आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम तक प्रदेश में कुल 4509 मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 19 मरीजों की मौत हुई है।

आज सबसे अधिक 957 मरीज रायपुर में मिले हैं जबकि 4 मरीजों को जान गंवानी पड़ी। दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला रहा जहां 710 पाजिटिव मिले हैं,यहां भी आज 4 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। कोरबा में 165 मरीजों की पहचान हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़े कहां कितने मरीज..

KORBA: मंत्री का करीबी बताकर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी …दो आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। खुद को मंत्री और मंत्रालय में जानपहचान वाला बता कर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरईबोध निवासी राजेंद्र कुमार राठौर ने थाना कुसमुण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता बहोरन लाल राठौर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल विभाग में नौकरी करते थे जिनका वर्ष 1997 में स्वर्गवास हो गया है। जिनके स्थान पर कुछ विभागीय नियमों बदलाव के कारण अनुकम्पा नियुक्ति किसी को नहीं मिल पाई थी।

इस बात की जानकारी भुलसीडीह के रहने वाले राहुल दुबे को थी। आरोपी अपने साथी राकेश कुमार तिवारी के साथ कई उसके घर आया और दोनों ने खुद को नेता बताते हुए व अपना परिचय नेता, मंत्री तथा मंत्रालय में होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी से 5लाख रुपए की ठगी की। इतना ही नहीं आरोपियों ने उससे जानपहचान का फायदा उठाते हुए उसके मामा बाबूजी राठौर से दीपका क्षेत्र में एसईसीएल क्वार्टर दिलाने के नाम पर 01 लाख रुपए ठग लिए।

प्रार्थी ​की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कुसमुंड़ा थाने में रिपोर्ट की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोजराम पटेल ने थाना स्टाफ को निर्देश देकर आरोपियों की पतासाजी करने को कहा था। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने भुलसीडीह व फरसवानी में आरोपियों के ठिकाने को तलाश कर दोनों को घेरबंदी का धरदबोचा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम से निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि जीवन साहू, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर दुबे, महिल प्रधान आरक्षक जलवेश कंवर आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

KORBA: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार…पसान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा…

कोरबा/पसान। नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पसान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र के ग्राम धनरास बीचपारा निवासी भरत सिंह टेकाम गांव की ही नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी पर पुलिस नजर रख रही थी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और एसडीओपी कटघोरा ईश्वर प्रसाद द्विवेदी ने पसान पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। आरोपी गत 10 जनवरी से फरार चल रहा था। आज आरोपी के देखे जाने की सूचना पर पुलिस घेराबंदी उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कटघोरा में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

इस कार्यवाही में पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मण खूटे, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक बलवीर यादव,लालचंद पटेल और चंद्रजीत पोर्ते का सराहनीय सहयोग रहा।

ZP के सामान्य सभा में 15 वे वित्त की कार्य योजना का हुआ अनुमोदन… वर्चुअल बैठक में सभी सदस्यों ने लिया निर्णय…

कोरबा। जिला पंचायत की आज हुए सामान्य सभा की वर्चुअल बैठक में सभी सदस्यों ने एक सुर में निर्णय लेते हुए 15 वें वित्त आयोग के कार्य योजना पर मुहर लगा दी है।
बता दें कि श्रीमती शिवकला कँवर अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभागार में हुई जिला पंचायत की सामान्य सभा में वर्ष 2021-22 की 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत जिला पंचायत की कार्ययोजना का बहुमत से अनुमोदन किया गया।
सामान्य सभा में आज वर्ष 2022-23 के जिला पंचायत की कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु 29 विषयों में से मुख्य विषयों का चिन्हांकन किया गया . इसके पहले नूतन कुमार कँवर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा द्वारा माननीया अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा की अनुमति से सदन के समक्ष एजेंडा चर्चा हेतु प्रस्तुत किया गया जिस पर मान.अध्यक्ष जिला पंचायत ,उपाध्यक्ष ,एवं उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा विषयांकित सम्बन्ध में चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव पारित करने का निर्णय लिया गया .
सामान्य सभा में कोविड-19 के नियमो का पालन किया गया .  सामान्य सभा मे रामपुर विधायक ननकी राम कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला एवं जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी ,कर्मचारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक… कहा स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों के कार्य जल्द करें पूर्ण…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंनेे शिक्षा विभाग के कार्यो के समाीक्षा के दौरान जिले में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों के भवन निर्माण की प्रगति की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी शजीपी भारद्वाज से ली। कलेक्टर श्रीमती साहू ने प्रगतिरत स्कूल भवनों के निर्माण को तेजी से समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कराये जा रहे निर्माण कार्यो के अद्यतन स्थिति के फोटोग्राफ्स भी भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पदों की जानकारी और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने शौचालय, भवन, जर्जर भवन, विद्युतीकरण और अहाता निर्माण की जानकारी ली। सभी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्दश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में पांचवी में अध्ययनरत् बच्चों को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेधावी बच्चों का चिन्हांकन कर मेरिट तथा पीईटी, पीएमटी के लिए तैयारी करवाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने पढ़ने में कमजोर बच्चों को ट्रिक के माध्यम से पढ़ाई करने के तरीके बताने के निर्देश दिए। श्रीमती साहू ने जिले में चल रहे ऑनलाइन क्लासेस की जानकारी विकासखंड़ वार देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास में उपस्थिति की जानकारी भी देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने स्कूली बच्चें के कौशल विकास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ – साथ रोजगार में उपयोगी कौशल प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। डीईओ ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड में एक – एक हायर सेकेण्डरी स्कूल का चयन कर रोजगारोन्मुखी कोर्सो का संचालन किया जा रहा है। बच्चों को स्टेनाग्राफर, कम्प्यूटर आपरेटर, ड़ीजल मेकेनिक, वेल्डर एवं हेल्थकेयर जैसे कोर्सो का प्रशिक्षण देकर कौशल उन्नयन का काम किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सभी जनपद सीईओ को विकासखण्ड़ शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के आईटीआई का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों का कौशल विकास से संबंधित दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में विद्यार्थियों से फीड़बैक लेने के लिए कहा।

सीजी कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ की ये संसदीय सचिव कोरोना पॉजिटिव

रायपुर/कोरिया। बैकुंठपुर से विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर किया है। रायपुर में जांच के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

रविवार को प्रदेशभर में 27 हजार 377 सैंपल जांच में लिए गए जिनमें 3 हजार 841 नए मरीजों की पहचान हुई है। अ​केले रायपुर में एक हजार 18 नए मरीज मिले हैं। वहीं मरीजों 11 मौत की हुई। इसमें से 6 मरीजों की दूसरी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

ब्रेकिंग: सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पा​किस्तान के पीएम इमरान खान ने की थी सिफारिश, कैप्टन का दावा से मचा सियासी हड़कंप

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर बड़ा आरोप लगाया है। कैप्टन ने खुलासा करते हुए कहा कि सिद्धू सरकार में मंत्री बनने के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) और वहां के दूसरे लोगों से लॉबिंग करवाते थे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बात का मेरे पास प्रूफ है, वहां की कॉल डिटेल मेरे पास हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की पूरी जानकारी उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी थी। अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी 2017 के चुनावों में जीती थी तो मेरे पास नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके करीबियों के फोन कॉल आते थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए इमरान खान और उनके करीबी मुझे मैसेज भी करते थे।

कैप्टन ने कहा कि मैं न तो कभी इमरान खान से मिला न ही उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं न ही उनके करीबी से किसी तरह के संबंध हैं, इसलिए पार्टी की जीत के बाद इस तरह के मैसेज देखकर बहुत हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब था कि आखिर कैसे किसी को मंत्री बनाने के लिए दूसरे देश का प्रधानमंत्री और उसके करीबी दबाव बना सकते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने तुरंत आए हुए मैसेज को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भेज दिया था। सोनिया गांधी की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आया लेकिन, प्रियंका गांधी ने रिप्लाई देते हुए लिखा था कि बेवकूफ आदमी है जो इस तरह के मैसेज करवा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से आए मैसेज में मुझसे कहा गया था कि सिद्धू को मंत्री बना लें अगर कोई गड़बड़ी करता है तो फिर उसे कैबिनेट से बाहर कर देना।