Home Blog Page 2735

KORBA: चोरी ऊपर से सीना जोरी, तस्करों की ड्रामेबाजी…कोतवाली परिसर में आत्महत्या का प्रयास…

कोरबा। एक कहावत तो आपने सुनी हो होगी” चोरी ऊपर से सीना जोरी” इस कहावत को कोरबा के रेत माफिया बखूबी चरियार्थ कर रहे है। मंगलवार को तहसीलदार की कार्रवाई के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर रेत कारोबारी नारेबाजी करते हुए मिट्टीतेल उड़ेलकर नाटक करने का प्रयास किया गया। जिस साहस के साथ थाना परिसर में ड्रामेबाजी की गई उससे रेत तस्करों के हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सोने की दाम पर बिक रहे रेत के लिए अब तस्कर पुलिस को धमकी देने में उतर गए है। आज कोतवाली परिसर में जिस कदर उनका हंगामा हुआ है उससे तस्करों का हौसला कितना बुलंद है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

बता दें कि शहर में इन दिनो  रेत तस्करो की चांदी हो गई है। यही वजह है रेत का अवैध उत्खनन के लिए बकायदा सिंडिकेट बनाकर रात के अंधेरे में नदी से उत्खनन कर रहे है। बिना रॉयल्टी के ऊंचे दामो में रेत की बिक्री होने से माफिया राज हावी हो रहा है। यही वजह हैं कि आज रेत तस्करों ने आज सिंडिकेट के सभी सदस्यों के साथ रणनीति के तहत कोतवाली पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस के सीधेपन का फायदा उठाकर जिस कदर थाना परिसर में हंगामा मचाया गया। उससे जाहिर है रेत माफियाओ के हौसले सातवें आसमान पर है। बहरहाल तहदीलदार की शिकायत के आधार पर रेत तस्कर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

गुण्डा लिस्ट में है नाम, कुमुण्डा थाना में लगा चुके है हाजिरी

आपको यह बताते चले कि जो रेत कारोबारी आज कोतवाली परिसर में हंगामा मचाते हुए मिट्टीतेल उड़ेलकर आत्महत्या की पुलिस को धमकी दिया है । उसका नाम पहले ही गुंडा लिस्ट शामिल है। यही वजह है वे पहले ही कुसमुण्डा थाना में हाजिरी लगा चुके हैं। आज की ड्रामेबाजी के बाद कैप्टन कूल एक्शन मूड में नजर आ रहे है । मतलब साफ है दादागिरी और गुंडागर्दी अब नही चलेंगी।

KORBA: दर्री क्षेत्र में लगातार टूट रहे ताले… चोर मस्त ,जनता त्रस्त…

कोरबा। दर्री क्षेत्र में लगातार टूट रहे घरों के ताले से पुलिस की साख पर बट्टा लग रहा है । अब तो लोग यह भी कहने लगे है चोर अपने मे मस्त है और पब्लिक त्रस्त है।

बता दें कि दर्री थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग की घड़ी दुकान और सीएससी सेंटर को फिर चोरो ने निशाना बनाया हैं। दुकान संचालक की माने तो दुकान में रखे नकदी के साथ 80 हजार का सामान चोरो ने ताला तोड़कर पार कर दिया है। अब जब लगातार चोरियां होंगी तो पुलिस के कार्यो पर सवाल तो उठेंगे ही। दर्री क्षेत्र की बात की जाए तो यंहा लगातार पिछले कुछ महीनों से चोरी का सिलसिला एक बाद एक हो रही हैं। मजे वाली बात इसमें यह है जो पुलिस 5 हजार की सट्टा पकड़कर वाहवाही भी बटोरते है वे भी लगातार चोरियों का खुलासा नही कर पा रहे हैं। तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल तो उठेगा ही।

सीएसपी भी है तैनात, पर नही रुक रहा चोरी

आपको बताते चले कि दर्री क्षेत्र में कई थानेदार के साथ सीएसपी का भी निवास है इसके बाद भी चोरी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। सख्त तेवर और कार्य कुशल के बाद भी चोरी पर लगाम न लगा पाने से कई तरह चर्चाएं आम हो रही हैं।

नक्सलियों ने किया 26 जनवरी को बंद का आह्वान, 27 तक किरंदुल नहीं जाएगी ट्रेंने, अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस पर बंद का ऐलान किया है। माओवादी बंद को देखते हुए जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं रेलवे द्वारा विशाखापट्टनम से दंतेवाड़ा के किरंदुल तक चलने वाली दोनों यात्री ट्रेनों को जगदलपुर तक ही चलाया जाएगा। माओवादी बंद को देखते हुए वाल्टेयर रेल मंडल ने 26 व 27 जनवरी तक यात्री ट्रेनों का परिचालन जगदलपुर तक ही रखा है। झारखंड व बिहार में भी नक्सलियों ने 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि विशाखापट्ट्नम से दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल तक एक एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन चलती है। अति संवेदनशील क्षेत्र होने की वजह से माओवादी बंद के दौरान ट्रेनों को परिचालन बंद कर दिा जाता है। जगदलपुर तक ट्रेनों को चलाया जाता है।

नक्सलियों के बंद के चलते साल में 100 से भी ज्यादा दिन ट्रेनों का परिचालन ऐसे ही प्रभावित रहता है। इस मार्ग में नक्सली कई बार गुड्स ट्रेनों को बेपटरी कर चुके हैं। 26 जनवरी, 15 अगस्त के अलावा 10 फरवरी को भूमकाल दिवस के दौरान भी ट्रेनों का परिचालन नक्सल क्षेत्रों में बंद कर दिया जाता है।

जगदलपुर तक ही चलेंगी यात्री ट्रेनें

वाल्टेयर रेल मंडल के सीनियर डिवीज़नल कॉमर्शियल मैनेजर एके त्रिपाठी ने बताया कि विशाखापट्‌टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को 25 जनवरी को जगदलपुर में ही रोक दिया जाएगा। 26 जनवरी को ये ट्रेन यहीं से वापस
विशाखापट्‌टनम रवाना की जाएगी। विशाखापट्‌टनम-किरंदुल यात्री रेल 26 जनवरी को विशाखापट्‌टनम से जगदलपुर तक चलेगी और 27 जनवरी को जगदलपुर से ही विशाखापट्‌टनम के लिए ट्रेन रवाना होगी।

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों को फिर मिलेगी पेंशन, राज्य सरकार के पेंशन बंद करने के फैसले को भी किया रद्द

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मीसा बंदियों के पक्ष में आदेश जारी करते हुए उन्हें सम्मान निधि देने का आदेश दिया है। साथ ही पेंशन योजना बंद करने के फैसले को भी किया रद्द कर दिया गया है। इस आदेश से राज्य शासन को जोरदार झटका लगा है।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस एनके व्यास की बेंच में हुई, कोर्ट ने करीब दो माह पहले इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। जिसमें मंगलवार की सुबह फैसला आया है।

बता दें कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद 2019 में प्रदेश के मीसा बंदियों को दी जाने वाली पेंशन राशि देने के आदेश को बदल दिया था। साथ ही नया नोटिफिकेशन जारी कर भौतिक सत्यापन के नाम से राशि रोक दी गई थी। इस फैसले के खिलाफ मीसा बंदियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, जिसमें सिंगल बेंच ने मीसा बंदियों के पक्ष में फैसला दिया था। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच में अपील की थी।

हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

पहले इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के सिंगल बेंच में चल रही थी। इसमें हाईकोर्ट ने राज्य शासन को पेंशन का भुगतान करने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस आदेश के साथ ही राज्य शासन ने हाईकोर्ट में अपील की। इसके साथ ही नई अधिसूचना जारी कर मीसा बंदियों को दी जाने वाली पेंशन राशि योजना को ही बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

ब्रेकिंग: कांग्रेस के स्टार प्रचारक RPN सिंह बीजेपी में शामिल, कांग्रेस की सोच पर उठाए सवाल, मोदी-योगी की तारीफ

नई दिल्ली। यूपी चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए गए आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर आरपीएन सिंह ने पीएम मोदी-सीएम योगी की तारीफ की। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए। दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आरपीएन सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने जेपी नड्डा के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह का धन्यवाद किया। पूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा, पीएम मोदी ने काफी कम समय में राष्ट्रनिर्माण का कार्य किया है। सिंह ने यह भी कहा कि यूपी में सीएम योगी ने कानून व्यवस्था में सुधार किया है। वह आगे बोले कि मैं पूर्वांचल से आता हूं जिसका मुझे गर्व है। यहां डबल इंजन की सरकार ने काफी विकास कार्य किए हैं।

इतना ही नहीं आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की सोच पर सवाल उठाए। वह बोले कि काफी लोग उनको पहले से कहते थे कि उनको बीजेपी में जाना चाहिए। वह बोले कि इसपर मैं यह कहना चाहूंगा कि देर आए दुरुस्त आए।

एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर,जिम और थियेटर… कलेक्टर श्रीमती साहू ने जारी किया निर्देश…

कोरबा। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंद किए गए सिनेमाघर, जिम और थियेटर अब फिर से खुल जायंेगे कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने एक तिहाई क्षमता के साथ जिले के सिनेमाघरों, जिम और थियेटर को संचालित करने के अनुमति दे दी है। कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिया गया है। कोविड प्रोटोकॉॅल के पालन की शर्त पर यह अनुमति दी गई है। सिनेमाघरों , थियेटर और जिम में आने वाले दर्शकों और लोगों के बीच फिजीकल डिस्टेंस बनाए रखने, मास्क एवं हाथांे को सेनेटाइज करने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संचालकों की होगी। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने पर लोगों सहित संचालकों पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीजी ​ब्रेकिंग: सत्या पावर कंपनी में छापा, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में एक साथ रेड

बिलासपुर। जिले के गतोरी स्थित सत्या पावर कंपनी में केंद्रीय टीम के साथ ही माइनिंग, GST और राजस्व की टीम एक साथ छापेमारी की है। पता चला है कि कोरबा में भी कंपनी के प्रतिष्ठान में जांच-पड़ताल की जा रही है।

केंद्र की माइनिंग विभाग की टीम ने जीएसटी, राजस्व विभाग के साथ बिलासपुर स्थित गतोरी में सत्या पावर लिमिटेड के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है। खबर है कि संयुक्त टीम ने एक साथ रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में छापा मारा है। सभी अधिकारी प्रदेश में एक साथ कई स्थानों पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मालिक कई कंपनियों में है साझेदार

गतोरी में संचालित सत्या पावर लिमिटेड, इंडस कोल कंपनी का हिस्सा है। बताते चलें कि करीब 1 महीने पहले ही इंडस कोल कंपनी पर एक साथ केंद्रीय आयकर टीम ने धावा बोला था। इस दौरान कंपनी के कब्जे से आयकर टीम ने टैक्स हेरा-फेरी के दस्तावेज बरामद किए थे।

इस कंपनी के मालिक की सत्या पावर और इंडस कोल कंपनी के अलावा सत्या मेटालिक्स प्रा. लि., अग्रवाल इंफ्रा बिल्ड प्रा. लि., गणपति प्लाजा प्रा. लि. में भी साझेदारी है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी ऑटोमोबाइल के व्यवसाय के अलावा इंटर स्कूल नामक शिक्षण संस्थान का भी संचालन भी करती है। इस छापेमारी में टीमों के हाथ क्या लगा इसकी जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आ सकी है।

KORBA: गणतंत्र दिवस पर आरपीएफ और पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा… बम डिस्पोजल टीम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण…

कोरबा। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा अभियान की शुरुआत की गई है. आरपीएफ और जिला पुलिस की सयुंक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम को साथ लेकर कोरबा रेलवे स्टेशन की जांच की. रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में भी जांच टीम पहुंची, जबकि रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान भी तलाशी ली गई और उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया।

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रेन और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हर आने-जाने वाली ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में लगातार चेकिंग की जा रही है। आरपीएफ एवं शासकीय रेल पुलिस संयुक्त रूप से रेलवे सुरक्षा बल डॉग स्क्वॉड, बम स्क्वॉड के साथ ही पार्सल कार्यालय में रखे पैकेज, प्लेटफार्म पर रखे लगेज और बाहर खड़े वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

 

हालांकि किसी प्रकार कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है. गणतंत्र दिवस पर कोई भी अप्रिय घटना न हो।

IG डांगी, सहित 10 अफसर को पुलिस पदक.. गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित…

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी वीरता पदक से सम्मानित होंगे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 10 जवानों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। इनमें आईजी रतनलाल डांगी ,कमांडेंट विवेक शुक्ला,बीजापुर के एसपी कमललोचन कश्यप को नक्सल क्षेत्र में अदस्य साहस के लिए पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा।

26 जनवरी पर मिलने जवानों और पुलिस अफसरों के लिए मेडल का ऐलान कर दिया गया है। होम मिनिस्ट्री की तरफ से जारी लिस्ट में इस बार कुल 10 पुलिस अफसरों को को अदम्य साहक के लिए गैलेंट्री अवार्ड और 10 को सराहनीय सेवा के लिए प्रधानमंत्री मेरिटॉरियस अवार्ड दिया जायेगा। कमललोचन कश्यप सहित छत्तीसगढ़ से 10 जवानों और अफसरों को गैलेंट्री अवार्ड के लिए चयन किया गया है।

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, कांग्रेस में रार दूसरी सूची अटकी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार उम्मीदवारों को कई नए नियमों का पालन करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते शक्ति प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।
पंजाब में नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल छह दिन मिलेंगे।

नामाकंन की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक जारी रहेगी। लेकिन इस दौरान 26 और 30 जनवरी को सरकारी छुट्टी होने के कारण नामांकन नहीं भरे जाएंगे। नामांकन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे।

नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। 4 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

वर्चुअल मीटिंग में नहीं पहुंचे चन्नी , दोबारा बनेगी लिस्ट

इधर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर रार बढ़ता जा रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ के बीच प्रत्याशियों के नामों पर सहमति नहीं बन रही है।

यही कारण है कि सोमवार देर शाम इस संबंध में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की हुई वर्चुअल मीटिंग में चन्नी शामिल नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने समिति की बैठक रद्द कर दी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और अजय माकन की सब कमेटी को कहा गया है कि वह प्रत्याशी के नामों पर सहमति बनवाकर दोबारा लिस्ट समिति के सामने रखें।