Home Blog Page 2734

SP की पहल: पुलिस के सहयोगियों का रखा मान…शाल श्रीफल देकर किया सम्मान.

कोरबा। जिले के कैप्टन कूल हर उत्सव को यादगार बनाने नवाचार करते रहे है। इस कड़ी में आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर एसपी भोज राम पटेल के निर्देश पर सभी थाना चौकियों में पुलिस के सहयोगियों का मान रखा गया और उन्हे शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोज राम पटेल सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में लगातार नया इतिहास गढ़ रहे है । इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक या जनप्रतिनिधियों कराने और इस पावन पर्व पर पुलिस के सहयोगी एवं समाजसेवियों का सम्मान किया करने की निर्देश जारी किया था।


एसपी के निर्देश का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना का झंडारोहण गणमान्य नागरिकों से कराया गया साथ ही पुलिस सहयोगी एवम समाजसेवी महिला पुरुषों को थाना /चौकी में बुलाकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया ।पूरे जिले में पुरुष एवम महिला सहित कुल 88 संगी संगिनियों का सम्मान किया गया।

 

15000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री तापमान में ITBP के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस अमर उजाला नेटवर्क,

लद्दाख। आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बीच पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन यह हमारे देश के जवानों का हौसला नहीं तोड़ सकी है। लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर इंडो-तिबतन बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) माइनस 40 डिग्री में भी मुस्तैद है। आईटीबीपी के जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 35 डिग्री तापमान में लद्दाख में तिरंगा लहराया।

आईटीबीपी के 18 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

भारत-चीन सीमा पर तैनात इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 18 जवान शौर्य व पराक्रम के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए। इनमें से तीन जवानों को पीएमजी, विशिष्ट सेवा के लिए तीन जवान को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 जवान पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित हुए।

असिस्टेंट कमांडेंट अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश लाल और नीला सिंह की टीम को पीएमजी पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्होंने 2018 में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में नक्सलियों के हमले को रोका था। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियारों को बरामद किया था। वहीं डिप्टी इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, डीआईजी रमाकांत शर्मा और जीसी उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया ध्वजारोहण

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों के बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के उपसचिव दीपक अग्रवाल सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

जी-23: जानें कपिल सिब्बल ने गुलाम नबी आजाद को कहा- ‘बधाई हो भाईजान’

नई दिल्ली।  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण दिए जाने के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है। सिब्बल ने बधाई देते हुए कहा कि लगता है कांग्रेस को उनकी जरूरत नहीं है।

दरअसल, अपने एक ट्वीट में कपिल सिब्बल ने लिखा कि गुलाम नबी आजाद को पदम भूषण मिला है। बधाई हो भाईजान। विडंबना यह है कि जब देश सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को मान्यता दे रहा है और कांग्रेस को उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। कपिल सिब्बल का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार का ऐलान किया गया है। गुलाम नबी आजाद की गिनती कांग्रेस के मुखर नेताओं में है। हाल के दिनों में उनकी कांग्रेस से दूरी साफ नजर आती है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी संसद में खुलकर उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। गुलाम नबी आजाद को ऐसे वक्त में ये नागरिक अवॉर्ड मिल रहा है, जब जम्मू-कश्मीर में चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं।

कांग्रेस के असंतुष्ट समूह जी-23 के नेता

बता दें कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के जी-23 के नेता हैं। यह कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का एक समूह है। यह ग्रुप कांग्रेस नेतृत्व शैली और रणनीति में बदलाव की मांग कर रहा है। आजाद इस बात पर अफसोस जताते रहे हैं कि असहमति और पार्टी के संचालन में खामियों को इन दिनों नेतृत्व एक तरह से विद्रोह के रूप में देख रहा है। वह कहते हैं कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में ऐसा नहीं था।

इस मामले में रायपुर और बिलासपुर नगर निगम को नोटिस, जानें क्या कहा गया है जनहित याचिका में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर और रायपुर नगर निगम के सामान्य सभा और मेयर इन कौंसिल को नोटिस जारी किया है। जनहित याचिका में कहा गया है कि नगर निगम में स्मार्ट सिटी कंपनी बनाकर निर्वाचित संस्थाओं के अधिकार हड़पे हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 14 फरवरी को होगी।

बिलासपुर के अधिवक्ता विनय दुबे की ओर से अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव और गुंजन तिवारी के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें बिलासपुर और रायपुर नगर में कार्यरत स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनियों के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई है। साथ ही कहा है कि निर्वाचित नगर निगम के सभी अधिकारों और क्रियाकलाप का असंवैधानिक रूप से अधिग्रहण कर लिया गया है।

स्मार्ट सिटी कंपनी विकास के वही कार्य कर रही है जो संविधान के तहत संचालित प्रजातांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित नगर निगम के अधीन है। पिछले 5 वर्षों में कराए गए कार्य की प्रशासनिक या वित्तीय अनुमति नगर निगम मेयर- मेयर इन कौंसिल या सामान्य सभा से नहीं ली गई है।

स्मार्ट सिटी के वकीलों ने स्थगन हटाने की मांग की

चीफ जस्टिस अरूप गोस्वामी और जस्टिस एनके चन्द्रवंशी की डिवीजन बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान स्मार्ट सिटी लिमिटेड के वकीलों ने याचिका पर दिए गए स्थगन आदेश हटाने और अंतिम सुनवाई करने की मांग की। इस दौरान डिवीजन बेंच ने नगर निगम के सामान्य सभा और मेयर इन कौंसिल को पूर्व में पक्ष रखने के लिए कहा गया था। लेकिन, विधिवत नोटिस जारी नहीं की गई थी। इस पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर उन्हें पक्ष रखने कहा है।

निगम की अनुमति पर काम कर सकती है कंपनी

केंद्र सरकार की ओर से इस याचिका के जवाब में यह माना गया कि ये स्मार्ट सिटी कंपनियां उन्हीं कार्यों को कर सकती है, जिसकी अनुमति नगर निगम से ली गई है। साथ ही इन कंपनियों के निदेशक मंडल में राज्य सरकार और नगर निगम के बराबर-बराबर प्रतिनिधि होने चाहिए।

वर्तमान में इन दोनों कंपनियों के 12 सदस्यीय निदेशक मंडल में नगर निगम आयुक्त के अलावा कोई भी नगर निगम का प्रतिनिधि नहीं है। इसके विपरीत स्मार्ट सिटी कंपनियों की ओर से उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अधिकारिता की दलील दी जा रही है।

बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती हैं ऐसी महिलाएं, जिनके शरीर पर होते हैं ये खास निशान

नई दिल्ली: सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट और शरीर के कुछ खास चिह्न इंसान के व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में बताते हैं. समुद्र शास्त्र में महिलाओं के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जिससे उनके भाग्यशाली होने का पता चलता है. जानते हैं कैसी महिलाओं को भाग्यशाली माना जाता है.

चौड़ा मस्तक

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं का मस्तक तीन उंगली से अधिक चौड़ा हो, साथ ही माथा दिखने में आधे चंद्र जैसा दिखे तो ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती हैं. इसके अलावा ऐसी लड़कियां ससुराल के लिए भी भाग्यशाली साबित होती हैं.

माथे पर त्रिशूल का निशान

ऐसी महिलाएं जिसके माथे पर त्रिशूल का चिह्न होता है वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती है. ऐसी लड़कियां जिसकी दुल्हन बनती हैं, उनके भाग्य में भी वृद्धि होती है. इसके अलावा जिन महिलाओं की आंखों की त्वचा लाल और आंखों की पुतली काली रहे तो ऐसी स्त्रियां भी भाग्यशाली होती हैं.

नाक पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की चाल राजहंस के समान और कमर बाघ के समान पतली हो तो ऐसी महिलाएं सभी प्रकार के सुखों को प्राप्त करती हैं. वहीं जिन महिलाओं की नाक पर तिल होता है वे बहुत लकी साबित होती हैं. इनके जीवन में धन-वैभव की कमी नहीं होती है.

शरीर के बाएं भाग में तिल 

जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा गोल और लालिमा लिए हुए हो वे बेहद भाग्यशाली होती हैं. ऐसी महिलाएं पति के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की शरीर के बाएं भाग में तिल होता है, उन्हें सौभाग्यशाली मानी जाती हैं.

कोरबा में और बढ़ेगी ठंड, छत्तीसगढ़ के इन संभागों में चलेगी शीतलहर, 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं आने की वजह से मौसम अचानक सर्द होने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना भी जताई जा रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 से 27 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया, 27-28 जनवरी को प्रदेश में एक दो पैकेट में शीतलहर की स्थिति निर्मित होने की भी संभावना है। यह पैकेट सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिले हो सकते हैं। इस अवधि में प्रदेश उत्तरी भाग के एक-दाे क्षेत्रों में सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बनने की भी संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद इस क्षेत्र में मौसम अधिक ठंडा हो जाता है। अगर अचानक से न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आए तो शीतलहर की स्थिति बनती है।

पॉवर कंपनी ने जारी किए JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा के मॉडल आंसर,जानें कैसे करें चेक

रायपुर। पावर कंपनी ने जूनियर इंजीनियर के 307 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिए पिछले दिनों आयोजित परीक्षा प्रश्नों के मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षार्थियों से दावा आपत्ति की मांग की है। जेई के लिए 32 हजार और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 59 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

कंपनी ने सभी अभ्यर्थियों को उनके उत्तर पत्रक सहित प्रादर्श उत्तर परीक्षार्थी के ई -मेल पर भेज दिए हैं। जिससे परीक्षार्थी प्राप्त अंक की गणना स्वयं कर सकता है।

यदि उसे ऐसा लगता है कि किसी प्रश्न का प्रादर्श उत्तर जो पॉवर कंपनी द्वारा नियत एजेंसी ने तय किए हैं वे सही नहीं हैं तो इस संदर्भ में परीक्षार्थी अपनी आपत्ति सुसंगत दस्तावेजों सहित ऑनलाइन जमा कर सकता है, जिसका उचित समाधान किया जाएगा। अभ्यर्थियों से संबंधित दावा आपत्ति 29 जनवरी तक आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) मनोज खरे ने बताया कि दावा-आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को भेजे ई-मेल में दावा–आपत्ति संबंधी सभी जानकारी भेजी गई है।

CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण; गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान, देखें सूची

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस बार चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। इनमें 3 लोग ऐसे हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पद्म

विभूषण पाने वालों में CDS जनरल बिपिन रावत, भाजपा नेता कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (तीनों को मरणोपरांत) और शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का नाम शामिल है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, गूगल की पैरेंटल कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रहे बुद्धदेव भट्‌टाचार्य और देश को कोरोना की वैक्सीन देने वाले भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्ला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख सायरस पुनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।

इसके साथ ही ओलिंपियन नीरज चोपड़ा, गायक सोनू निगम, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस बार 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस तरह कुल 128 लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है।​​ ​​​​​पूरी लिस्ट देखें..

4 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण

प्रभा अत्रे: आर्ट
राधेश्याम खेमका: साहित्य और शिक्षा
जनरल बिपिन रावत: सिविल सर्विस
कल्याण सिंह: पब्लिक अफेयर्स

17 हस्तियों को पद्म भूषण

गुलाम नबी आजाद: पब्लिक अफेयर्स
विक्टर बनर्जी: आर्ट
गुरमीत बावा (मरणोपरांत): आर्ट
बुद्धदेव भट्‌टाचार्य: पब्लिक अफेयर्स
नटराजन चंद्रशेखरन: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
मधुर जाफरी: पाक कला
देवेंद्र झाझरिया: खेल
राशिद खान: आर्ट
राजीव महर्षि: सिविल सर्विस
सत्या नडेला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
सुंदर पिचाई: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
साइरस पूनावाला: ट्रेड एंड इंडस्ट्री
संजय राजाराम (मरणोपरांत): साइंस एंड इंजीनियरिंग
प्रतिभा रे: लिटरेचर एंड एजुकेशन
स्वामी सचिदानंद: लिटरेचर एंड एजुकेशन
वशिष्ठ त्रिपाठी: लिटरेचर एंड एजुकेशन

कोरोना ब्रेकिंग: 23 मरीजों की मौत,नए मामलों में काफी बड़ा उछाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार जारी है। प्रदेश में फिर कोरोना का विस्‍फोट हुआ है। जिससे नए मामलों में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में 4914 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं आज राजधानी रायपुर में 1156 नए मरीज मिले हैं। इलाज के दौरान 23 लोगों की मौत हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़े:-