Home Blog Page 2738

कोरोना: कम नहीं हो रहा मौतों का आंकड़ा, रायपुर में 5, प्रदेश में 11 की मौत,आज 3841 नए मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम तक 3841 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। आज कुल 27 हजार 377 मरीजों की कोरोना जांच की गई, इनमे सर्वाधिक 1018 मरीज रायपुर में मिले हैं। वहीं प्रदेश भर में कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें भी सबसे ज्यादा 5 मौतें रायपुर में हुई हैं।

BREAKING:साड़ी दुकान में सेंधमारी कर डेढ़ लाख की चोरी… पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश..

कोरबा। चैतमा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक साड़ी दुकान में चोरो ने सेंधमारी कर डेढ़ लाख की चोरी कर ली है। घटना की सूचना के बाद चैतमा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कटघोरा से लगे चैतमा में कुसमुण्डा निवासी प्रवीण सिंह परम साड़ी कलेक्शन के नाम से दुकान का संचालन करता है। बीती रात दुकान के पीछे से चोरो ने सेंधमारी कर दुकान में रखे नगदी रकम सहित कीमती सामान की चोरी कर ली है। प्रार्थी प्रवीण सिंह जब आज दुकान खोलने गया तो दुकान का सारा सामान बिखरा मिला। इसकी शिकायत तत्काल पुलिस को प्रार्थी ने की। प्रार्थी की शिकायत पर चैतमा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

इस संबंध में चैतमा चौकी प्रभारी एन पी लहरे ने बताया कि कुसमुण्डा निवासी प्रवीण सिंह के दुकान में पीछे से सेंधमारी हुई है। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आरोपियों तलाश की जा रही है।

पुष्पा’ के Oo Antava गाने पर उर्फी जावेद ने दिखाईं अजब अदाएं देखें वीडियो

मुंबई। ‘पुष्पा द राइज’ (Pushpa The Rise) के गाने और डायलॉग्स का क्रेज सोशल मीडिया यूजर्स पर बढ़ चढ़ कर दिख रहा है। आम लोगों के साथ ही साथ कई सेलेब्स ने भी इससे जुड़े अपने फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

फिल्म के गाने Oo Antava पर भी खूब डांस वीडियोज देखने को मिल रहे हैं। गाने में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अपने किलर मूव्स से सभी का दिल जीता है। ऐसे में अब इस गाने पर उर्फी जावेद (Urfi javed) ने भी अपना जलवा बिखेरा है। उर्फी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स आ रहे हैं।

देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/CZEB0poBOcR/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोने चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक अजब नजारा देखने को मिला. यहां बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने नींद पूरी ना होने के कारण ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया, जिसके कारण यह ट्रेन करीब ढाई घंटे स्टेशन पर ही खड़ी रही. और यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दरअसल, बालामऊ पैसेंजर गुरुवार को साढ़े तीन घंटे देरी से रात करीब एक बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. बालामऊ से जो ड्राइवर ट्रेन लेकर आया था, उसे ही सुबह यह ट्रेन बालामऊ लेकर जानी थी. हालांकि रात को इतनी देर से आने के कारण चालक की नींद पूरी नहीं हुई तो उसने शुक्रवार की सुबह 7 बजे ट्रेन ले जाने से मना कर दिया. उसने कहा कि जब उसकी नींद पूरी हो जाएगी तब ही वह ट्रेन लेकर जाएगा.

शाहजहांपुर रेलवे अधीक्षक अमरेंद्र गौतम ने बताया, ”रोजा जंक्शन में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यही ड्राइवर ट्रेन को वापस लेकर जाता है. रात्रि विश्राम पूरा ना होने के कारण ट्रेन ड्राइवर ने सुबह ट्रेन ले जाने से मना कर दिया था, जब उसकी नींद पूरी हो गई तब वह ट्रेन लेकर गया.”

रेलवे के विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

वहीं, दूसरी तरफ पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गई विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हजारों यात्री इस ट्रेन के जरिए से यात्रा कर रहे हैं. सेंट्रल रेलवे ने जानकारी दी है कि तीन महीने के भीतर ही 20 हजार अधिक यात्री विस्टाडोम ट्रेन से यात्रा कर चुके हैं, जिससे सेंट्रल रेलवे को काफी कमाई हुई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर, 2021 के बीच में तीन महीने के दौरान सेंट्रल रेलवे के तहत चलने वाली विस्टाडोम ट्रेन से 20,407 यात्रियों ने यात्रा की है. इस दौरान सेंट्रल रेलवे को 2.38 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मडगांव-CSMT जनशताब्दी एक्सप्रेस में 100 फीसदी ऑक्युपेंसी रही, जिससे 1.40 करोड़ रुपये का रेवन्यू जेनरेट हुआ है. वहीं, इसके अलावा, CSMT पुणे- CSMT डेक्कन एक्सप्रेस में 90.43 फीसदी की ऑक्युपेंसी रही. इस दौरान 7,185 यात्रियों ने यात्रा की और 50.96 लाख रुपये की कमाई हुई.

पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू के सलाहकार मोहम्‍मद मुस्‍तफा के खिलाफ FIR, जानें क्या है आरोप

चंडीगढ़। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) होने हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के करीबी और उनके सलाहकार मोहम्‍मद मुस्‍तफा (Mohammad Mustafa) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मोहम्मद मुस्तफा ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उनकी बयानबाजी वाला यह वीडियो वायरल हुआ था। कथित वीडियो में पूर्व डीजीपी और सिद्धू के करीबी मोहम्मद मुस्तफा अपनी पत्नी व मलेरकोटला से कांग्रेस की उम्मीदवार व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

बता दें कि मोहम्मद मुस्तफा 20 जनवरी को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान कहा था कि अगर उनके कार्यक्रम के पास किसी और के कार्यक्रम को अनुमति दी गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दरअसल मुस्तफा जहां भाषण दे रहे थे वहीं एक दूसरी पार्टी का कार्यक्रम था और उसमें लोगों की भीड़ देखकर मुस्तफा आग बबूला हो गए थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा, मैं एक कौमी सिपाही हूं, मैं आरएसएस का एजेंट नहीं हूं जो डर कर घर में घुस जाऊंगा।’

पीवी सिंधु ने दूसरी बार जीता सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब, मालविका को दी मात

नई दिल्ली। स्टार शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु ने खिताबी मुकाबले में हमवतन मालविका बंसोड़ को सीधे गेमों में मात दी। सिंधु ने फाइनल में मालविका को 21-13, 21-16 से हराया।

लखनऊ में खेले गए इस फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु ने 35 मिनट में जीत दर्ज की। कोविड-19 के कई मामलों के कारण कई शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हो रहे इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय सिंधु को ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

 देश में ओमिक्रोन का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू,नया सब-वेरिएंट BA.2 भी मिला

नई दिल्ली। (BA.2 Omicron sub-variant) भारत में कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद केस घटेंगे और महामारी कमजोर पड़ेगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके मुताबिक, भारत समेत कई देशों में एक नए वेरिएंट का पता चला है। यह ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट है, जिसे BA.2 Omicron sub-variant नाम दिया गया है।

अभी इस वेरिएंट के बारे में बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर में इसे मानव जीवन के लिए घातक नहीं पाया गया है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भारत, डेनमार्क और स्वीडन सहित 40 से अधिक देशों में इस वेरिएंट का पता चला है। इस बीच INSACOG ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में ओमिक्रोन सामुदायिक संक्रमण की स्थिति यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की स्टेज में पहुंच गया है।

बड़े शहरों में ज्यादा खतरा

देश के कई महानगरों में ऐसी स्थिति निर्मित हो चुकी है और यहीं खतरा अधिक है। ओमिक्रोन के नए मामले भी बड़े शहरों से अधिक आ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब तक के अधिकांश ओमाइक्रोन मामले हल्के हैं। वहीं अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं, आईसीयू की व्यवस्था की गई है। देश में महामारी के खतरे का स्तर पहले जैसा बना हुआ है।

 

इन राज्यों में ज्यादा खतरा

केरल में 45 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं और 132 लोगों की मौत भी हुई है।
महाराष्ट्र में भी 46 हजार नए मामले पाए गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के भी 416 नए केस मिले हैं, जिनमें अकेले मुंबई में 321 केस हैं।
कर्नाटक में 42 हजार से अधिक नए मामले पाए गए हैं।
तमिलनाडु में नए मामलों का आंकड़ा 30 हजार को पार कर गया है।
गुजरात में भी नए केस बढ़े हैं और 23,150 मामले पाए गए हैं।
दिल्ली में मामले तो कम मिले हैं, लेकिन 45 लोगों की मौत हुई है।

ब्रेकिंग : चावल लोड ट्रक में लगी आग…लाखो का चावल जलकर राख…

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में रविवार को चावल लोड ट्रक में अचानक आग लग गई। आनन-फानन चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम पहुंची है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बता दें कि घटना थाना कटघोरा क्षेत्र के समीप की है। नान गोदाम से चावल लोड कर सरकारी राशन दुकान में खली करने जा रहा था । कटघोरा के आउटर पहुंचा ही था कि गाड़ी से धुआं उठने लगा। ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी।ड्राइवर ने ट्रक रोकी और कूद कर जान बचाई।

 बंगाल में नेताजी की जयंती पर फायरिंग-लाठीचार्ज, भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आईं। दोनों समूहों के सदस्यों के बीच उस समय झगड़ा शुरू हो गया जब भाजपा कार्यकर्ता नेताजी की जयंती मनाने के लिए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांट रहे थे।

कहा जा रहा है कि इसी दौरान बाद पार्टी नेता अर्जुन सिंह मानिकपुर क्षेत्र के भाटपारा पहुंचे और उन पर फिर से कथित तौर पर टीएमसी कर्मी द्वारा हमला किया गया। इसके अलावा, भाजपा नेता की कार में भी तोड़फोड़ की गई और जमीन पर उनके वाहन के टूटे शीशे दिखाई दे रहे थे।

इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी भाजपा को अलग-थलग करने के लिए ‘गंदी चाल’ खेल रही है ताकि लोग उनकी ‘गुंडागिरी’ से डरें। पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में नेताजी को श्रद्धांजलि देते वक्त हालात इतने बिगड़े कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों को हवाई फायर करनी पड़ी।

पंजाब लोक कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, इस सीट से लड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रविवार को राज्य विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 22 निर्वाचन क्षेत्रों से पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के उम्मीदवारों की घोषणा की। बता दें कि कैप्टन की पार्टी पीएलसी को वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत राज्य की 117 में से 37 सीटें मिली हैं।

उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव नहीं जीतने देंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू पूरी तरह से अक्षम आदमी हैं। उन्होंने कहा, “सिद्धू कुछ नहीं हैं, वे सब समय बर्बादी हैं।” अमरिंदर सिंह की पार्टी को जो 37 सीटें मिली हैं, जिनमें से अधिकतम 26 मालवा क्षेत्र से हैं। इस क्षेत्र में कैप्टन का अच्छा प्रभाव माना जाता है।

प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि इन सभी उम्मीदवारों की मजबूत राजनीतिक साख थी और वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाने-माने चेहरे हैं। पहली सूची में एक महिला उम्मीदवार भी है।

शिअद के पूर्व विधायक और दिवंगत डीजीपी इजहार आलम खान की पत्नी फरजाना आलम खान मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी। अमरिंदर के अलावा, सूची में आठ अन्य जाट सिख हैं। उम्मीदवारों में से चार एससी समुदाय के हैं, तीन ओबीसी समुदाय के हैं, जबकि पांच हिंदू चेहरे हैं।