बैतूल। बैतूल में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई। दोस्तों को लगा कि वह मस्ती कर रहा है। काफी देर तक इसी हालत में रहा तो उठाकर देखा, तब तक वह दम तोड़ चुका था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर क्षेत्र के खारी जामुन ढाना में शनिवार रात 30 साल के अंतलाल उइके के चचेरे भाई सोनू कुमरे की शादी रिसेप्शन रखा गया था। नाचते हुए गिर जाने के बाद अंतलाल को अस्पताल भी ले गए, पर उसकी मौत हो चुकी थी। वह 3 बहनों में इकलौता भाई था। उसकी 5 साल की बेटी भी है।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक युवक के पोस्टमार्टम में उसके हार्ट में जमा हुआ खून मिला है। पेट में भी जमा हुआ खाना पाया गया है। मौत की वजह हार्ट फेल होना बताया गया है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी, 2022 तक है।
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 198 पदों को भरा जाएगा। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी संगठन में कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
हेड स्ट्रैटेजी: 1 पद
नेशनल मैनेजर टेलीकॉलिंग: 1 पद
हेड प्रोजेक्ट एंड प्रोसेस: 1 पद
नेशनल रिसीवेबल्स मैनेजर: 3 पद
जोनल रिसीवेबल्स मैनेजर: 21 पद
वाइस प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी मैनेजर: 3 पद
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी मैनेजर: 3 पद
वेंडर मैनेजर: 3 पद
कंप्लायंस मैनेजर: 1 पद
रीजनल रिसीवेबल्स मैनेजर: 48 पद
एमआईएस मैनेजर: 4 पद
शिकायत प्रबंधक: 1 पद
प्रोसेस मैनेजर: 4 पद
सहायक वाइस प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी मैनेजर: 1 पद
क्षेत्र प्राप्य प्रबंधक: 50 पद
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट: 50 पद
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – प्रोडक्ट मैनेजर: 3 पद
कितना मिलेगा वेतन
उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव, उम्मीदवार के अंतिम वेतन और बाजार के आधार पर सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति 5 साल के लिए की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: निया शर्मा (Nia Sharma) टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं. कई बार एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में शामिल हो चुकीं निया शर्मा (Nia Sharma) आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक बार फिर निया ने ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोग हैरान रह गए हैं.
गाड़ी से उतरकर करने लगीं डांस
निया शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह एक क्रॉप शर्ट के साथ ब्लैक पेंट पहने हुए काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कार से उतरती हैं और अपने हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘फूंक ले’ पर थिरकने लगती हैं. देखिए ये वीडियो…
तारीफ सुन होती हैं असहज
निया का कहना है कि वह अपनी खूबसूरती या फिगर पर तारीफें सुनने में असहज महसूस करती हैं. निया ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें अभी भी इस तरह के कमेंट्स का जवाब देने की आदत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी केवल दूसरे शख्स को आपकी तारीफ करने के लिए धन्यवाद देना पड़ता है. लेकिन किसी तरह, मैं ऐसा नहीं कर सकती. मैं इसे पचा नहीं सकती. कोई मुझसे कहता है कि निया तुम बहुत सुंदर दिखती हो, तुम बहुत हॉट हो. और मैं इसे इस तरह लेती हूं, कि वह मुझे गलत बातें बताने की कोशिश क्यों कर रहा है. मुझे ये सब समझ में नहीं आता.’
‘फूंक ले’ से मचाया धमाल
निया को हाल ही में निकिता गांधी के म्यूजिक वीडियो ‘फूंक ले’ में देखा गया था. उन्होंने इस बारे में बात की और बताया कि उन्होंने गाने के लिए अपने शरीर को कैसे शेप में रखा. निया ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को बताया, ‘मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की. मैंने खाना बंद कर दिया. मैंने सचमुच खुद को भूखा रखा. गाने में बहुत सारे डांस मूव्स हैं और मैं चाहती थी कि ये बिल्कुल सही दिखे. मैंने नहीं सोचा था कि यह आइटम सॉन्ग ‘दो घूंट’ के बाद इतनी जल्दी मेरे पास आएगा और इसलिए मैं इसे अपना सर्वश्रेष्ठ शॉट देना चाहती थी.’
न्यूज डेस्क। दिल्ली पुलिस ने बीटेक और एमबीए किए हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह युवक लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. आरोपी पहले तो मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर जाकर लड़कियों से दोस्ती करता था. फिर उनसे शादी का वादा किया करता था. जब एक बार लड़की भरोसे में आ गई तो उससे अलग अलग तरीके से पैसे वसूलता था. पैसे न देने पर आरोपी उनकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देता था. पुलिस के मुताबिक एक लड़की की आरोपी से दोस्ती थी और दोनों की शादी होने वाली थी. इस दौरान प्राइवेट चैटिंग के समय कुछ फोटोग्राफ शेयर हुई थी उन्हीं फोटोग्राफ्स को मॉर्फ कर उसने सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी. फिर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें देखा कि कई लड़कियों की प्राइवेट वीडियो और नग्न तस्वीरें थीं.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शाहदरा थाने में एक 32 साल की लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर 2021 में एक मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात साहिल सचदेव नाम के युवक से हुई थी. साहिल ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है. साथ उसने बताया कि वो बीटेक और एमबीए कर चुका है. इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और आरोपी साहिल ने उससे शादी करने का वादा किया. दोनों की वीडियो कॉल पर बातें होने लगी. इस दौरान उसने झांसा देकर लड़की की कुछ प्राइवेट फोटो अपने पास रख लीं. फिर तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. महिला ने उसे दो महीने में 2 लाख रुपये दे दिए.
महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी साहिल की तलाश में जुट गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल बेहद शातिर दिमाग था और वो लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा. लेकिन टेक्निकल सर्विलेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी साहिल को दिल्ली के साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बेरोजगार है और पिछले काफी समय से मैट्रिमोनियल साइट पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाता था और कामकाजी महिलाओं को टारगेट करता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से अब तक जानकारी मिली है कि इससे पहले वो तीन और लड़कियों को इस तरह ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ चुका है.
आरोपी के फोन से 4 महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि आरोपी साहिल ने अब तक कुल कितनी महिलाओं के साथ इस तरह से ब्लैकमेल कर चुका है. पुलिस ने साहिल के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिन चार महिलाओं की डिटेल और तस्वीरें आरोपी के फोन से मिली है उनके अलावा इसने कुछ और महिलाओं से ऐसे पैसे ऐंठे हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंट में ओमिक्रान वैरिएंट के 15 नए मरीज मिले हैं। वहीं शनिवार को कोरोना के 5661 केस मिले हैं। वहीं 11 मरीजों की मौत हुई है। राजधानी रायपुर में कोरोना के 1789 नए केस मिले हैं तथा एक मरीज की मौत हुई है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 15 नये मरीज मिले हैं। इनमें 2 बच्चे भी हैं। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रान के 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं, इनमें एक केस स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का भी है।
5% सैंपल को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जा रहा है भुवनेश्वर
बताया जा रहा है, कोरोना से मरने वालों के नमूनों में से रैंडमली 5% को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जाएगा। इसके जरिए यह जानने की कोशिश हो रही है कि कोई वैरिएंट कितना घातक है। सामान्य रूप से हो रही जांच में से 5% सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पहले भी भेजे जा रहे हैं। अभी तक करीब सवा चार हजार नमूने भुवनेश्वर भेजे जा चुके हैं।
प्रदेश में इन वैरिएंट के मरीज
इसमें प्रमुख रूप से डेल्टा, बी-1, बी-617, बी-671.2, बी-1617.2, काप्पा, यूके और ओमिक्रॉन वैरिएंट शामिल हैं। तीसरी लहर के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे ओमिक्रॉन वैरिएंट के 21 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन ये सभी लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजों से यह पता चलेगा कि कौन सा वैरिएंट अधिक मौत की वजह बन रहा है। यहीं नहीं मरीज को संक्रमण की वजह से हुई दिक्कतों और मौत के कारणों को समझने में भी आसानी होगी। प्रदेश में अब तक 13 हजार 705 मरीजों की जान इस महामारी की वजह से जा चुकी है।
मरने वालों में कई को दूसरी बीमारी भी थी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना की वजह से जो मौतें हुई हैं, उनमें अधिकतर लोग दूसरी बीमारियों के शिकार रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार होने से पहले उनको कोरोना भी हुआ। मृतकों में कई दुर्घटना के शिकार लोग भी हैं। डेथ ऑडिट से इनकी संख्या 65% से अधिक पाई गई है। 46 से 60 साल आयु वर्ग के लोगों की सबसे अधिक मौत कोरोना की वजह से हुई है।
टीका नहीं लगवाना भी एक बड़ी वजह
कोरोना के घातक हो जाने में टीका नहीं लगवाना भी एक बड़ी वजह हो सकती है। तीसरी लहर के दौरान हुई मौतों के विश्लेषण से साफ हुआ है कि मरने वालों में से करीब 56% लोगों ने कोई टीका ही नहीं लगवाया था। 25% लोग दोनों डोज लगवा चुके थे, वहीं 18% ने केवल एक टीका लगवाया था। डॉक्टरों का कहना है, टीकाकरण की वजह से संक्रमण एकदम से 100% बचाव तो नहीं हुआ। लेकिन इससे मरने के चांस कम हो गए हैं।
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है।
कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है। नए प्रतिबंधों में शादी जैसे समारोहों में पूरी तरह से टीकाकृत लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कड़े प्रतिबंधों पर खेद जताते हुए कहा कि मैं भी न्यूजीलैंड के आम लोगों में शामिल हूं, जिन्हें महामारी के बाद ऐसा अनुभव हो रहा है और जो भी इस परिदृश्य में फंस गया है। इसका मुझे बहुत खेद है।
जानिए क्यों लिया फैसला
दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।
इस शख्स से होने वाली थी शादी
अर्डर्न और उनके लंबे समय से साथी रहे क्लार्क गेफार्ड ने कभी भी अपनी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब कोरोना के चलते उन्होंने शादी रद्द कर दी है। हालांकि कोरोना के मामले कम होने के बाद दोनों एक बार फिर से नई तारीख का ऐलान कर सकते हैं।
दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री
साल 2017 में सबसे कम उम्र की न्यूजीलैंड की पीएम बनी थीं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी को आधी सदी में सबसे बड़ी चुनावी जीत दिलाई। उनके काम के तरीके को न्यूजीलैंड में काफी सराहा जाता है।
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। केंद्र सरकार ने उनकी जयंती के साथ यानी 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह शुरू करने का फैसला किया है। इस दिन को पराक्रम दिवस (वीरता का दिन) के रूप में मनाया जा रहा। बोस की जयंती पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की भव्य ग्रेनाइट प्रतिमा स्थापित करने की सरकार की योजना की घोषणा की थी।
पीएम मोदी ने कहा था कि जब तक भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती तब तक ग्रेनाइट की प्रतिमा के लिए चिन्हित स्थान पर एक होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”
कैसी होगी नेताजी की प्रतिमा
नेताजी की प्रतिमा की ऊंचाई 28 फीट और चौड़ाई 6 फीट होगी। मूर्ति के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला जेड ब्लैक स्टोन तेलंगाना से लाया जाएगा। प्रतिमा को अमर जवान ज्योति के स्थान पर छत्रछाया में रखा जाएगा,। आपको बता दें कि अमर जवान ज्योति कि लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के मशाल में मिला दिया गया।
कौन बनाएगा नेताजी की प्रतिमा
प्रतिमा को ओडिया मूर्तिकार अद्वैत गडनायक द्वारा उकेरा जाएगा, जो नई दिल्ली में सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी के प्रमुख हैं।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गडनायक ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि उन्हें पीएम मोदी ने बोस की प्रतिमा को तराशने के लिए चुना है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ ही प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रतिमा नेताजी के मजबूत चरित्र को दिखाएगी।”
न्यूज डेस्क।तमिलनाडु में एक दूल्हे ने शादी समारोह में नाच के दौरान दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. इससे दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि उसने उसी समय उस शख्स से शादी तोड़ दी. दरअसल, दूल्हा और दुल्हन जब स्टेज पर थे, उस समय दुल्हन का एक भाई वहां आ गया और उनके साथ नाचने लगा.
दूल्हे को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने उसी समय सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया. घटना कुड्डालोर जिले के पनरुती की है. यही नहीं, दुल्हन ने उस दूल्हे से शादी तोड़ते ही वहां आए किसी अन्य शख्स से शादी भी कर ली.
दुल्हन के परिजनों ने बताया कि दूल्हे ने सबके सामने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ मारा था. और वो थप्पड़ काफी जोरदार भी था. इसी के चलते दुल्हन को भी गुस्सा आ गया और उसने निर्णय लिया कि अब वह इस शख्स से शादी नहीं करेगी.
फिर दुल्हन ने वहीं शादी में आए एक शख्स को पसंद कर लिया और तय मुर्हूत पर शादी भी कर ली. लेकिन उन्होंने शादी के लिए वेन्यू बदलकर शादी की. दुल्हन के इस निर्णय को उनके परिवार वालों ने भी मान लिया और धूमधाम से शादी करवाई.
UP में दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार
इससे पहले दिसंबर 2021 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. जहां पर दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया. इस पर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा. यह मामला अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है.
शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के लिए दूल्हे ने अपना हाथ आगे बढ़ाया तो दुल्हन की चीख निकल गई और उसने शादी की रस्में पूरी करने से मना कर दिया. क्योंकि दूल्हे के एक हाथ की तीन उंगलियां कटी हुईं थीं. दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे के हाथों की उंगलियां कटी होने की जानकारी छिपाई गई और सभी को धोखे में रखा गया.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से फोन पर बात की। इस बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की।
स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में हम अब भी ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच के लिए भुवनेश्वर स्थित जीनोम सिक्वेंसिंग लैब पर निर्भर हैं। चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की स्थापना करने के लिए अनुमति प्रदान करने को कहा।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में ओमिक्रॉन संक्रमण की जाँच करने के साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग लैब कोरोना के उपरांत आगे भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस विषय पर जल्द ही निर्णय लेने की बात कहते हुए आश्वस्त किया। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों, राज्य में टीकाकरण की स्थिति समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कोरबा।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी करते हुए पाली तानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सिद्धार्थ नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है.
वर्तमान में विधायक मोहितराम केरकेट्टा छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश विधानसभा के वरिष्ट पर्यवेक्षक भपेश बघेल के साथ लखनऊ दौरे पर हैं और चुनाव को लेकर किये गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे।कुछ महीने पहले विधायक को असम विधानसभा चुनाव के लिए भी यही जिम्मेदारी दी गई थी. विदित हो कि कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के यूपी मामलों की प्रभारी हैं. वह जोरशोर से राज्य में पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं.इस नियुक्ति को लेकर श्री केरकेट्टा ने कहा कि,उन्हें ” उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धार्थ नगर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। श्री केरकेट्टा वर्तमान में यूपी मे सक्रियता से अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए लगातार दौरे कर रहे हैं।