Home Blog Page 2822

RAIPUR में BJP का बवाल जारी, कार्रवाई की मांग पर थाने में डटे हैं बीजेपी कार्यकर्ता, रमन सिंह भी पहुंचे

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने से शुरू हुआ भाजपा का बवाल दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार शाम से ही विधानसभा थाने में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को पुलिस के साथ भिडंत हो गई। धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्म हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अब फिर से विधानसभा थाना पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का नया जत्था 11 बजे के करीब थाना पहुंचा। वे लोग वहां दरी बिछाने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में दरी बिछाने से रोक दिया। भड़के हुए भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के बाद वहां अतिरिक्त बलों को बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के संदेश भेजा। आनन-फानन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई भाजपा नेता विधानसभा थाने पहुंच गए हैं। वहां अब भी हंगामा जारी है।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना था सादी वर्दी में आए पुलिस कर्मियों ने उनको पीटा। भाजपा नेता उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने शिकायत की है कि पूर्व मंत्री ने थाने में उनके साथ मारपीट और अभद्रता की है। शासकीय कार्य करने से रोका है।

भाजपा ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तक आंदोलन की घोषणा कर दी है। डॉ. रमन सिंह ने बताया कि थाने में अनवरत धरना जारी रहेगा। रविवार दो बजे से सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से राजभवन तक जुलूस निकालेंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को रायपुर बंद की घोषणा की गई है।

सीजी ब्रेकिंग: ट्रक व ट्रेलर की जोरदार भिडंत, दोनों में लगी भीषण आग

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में एक ट्रक व एक टेलर की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत से ट्रक व टेलर में लगी भीषण आग लग गई है।

हादसा नेशनल हाईवे 53 में हुआ। आग लगने की सूचना के बैद फायर ब्रिगेड की गाड़ीया मौके पर पहुंची। आग में काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मामला बागनदी थाना के सड़क चिरचारी गाँव का है।

अपनी पड़ोसन को ही दिल दे बैठे थे भुवनेश्वर कुमार, पत्नी ने हैक कर लिया था भारतीय गेंदबाज का फेसबुक अकाउंट

न्यूज डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों भले आउट ऑफ फॉर्म हैं लेकिन उन्होंने अपनी स्विंग की कला से शुरुआती दिनों में सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में कुछ दिनों पहले भुवी और उनकी पत्नी नुपुर एक बेटी के माता-पिता बने थे। भुवी और नुपुर की लव स्टोरी की बात करें तो वह काफी दिलचस्प है और बचपन से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 23 नवंबर 2017 को नुपुर नागर से शादी की थी। भुवी ने एक बार गौरव कपूर के शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया था कि,’हम एक-दूसरे को 12-13 सालों से जानते थे। कभी सोचा नहीं कि यह सही समय था लेकिन हमारे माता-पिता की सहमति के बाद हमने शादी करने का फैसला किया।’

पड़ोसी को दिल दे बैठे थे भुवी
भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नुपुर एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। मेरठ के गंगानगर में रहने वाली नुपुर भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं। दोनों के पिता पुलिस में ही नौकरी करते थे। उनकी शुरुआती शिक्षा देहरादून में हुई। इसके बाद नुपुर ने मेरठ से 12वीं तथा नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। नुपुर पेशे से एक इंजीनियर हैं।

जब पत्नी ने हैक कर लिया फेसबुक अकाउंट
क्रिकबज के एक शो स्पाइसी पिच में एक बार बातचीत करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने काफी रोचक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि किस तरह से उनकी पत्नी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था। भुवी ने बताया था कि,’एक बार नुपुर ने मुझसे मेरा फेसबुक पासवर्ड पूछा। अगले दिन उसने मुझे नया पासवर्ड बताया। उसने मेरा अकाउंट हैक कर लिया। तब से मैं फेसबुक यूज नहीं करता।’

KORBA: पार्षद पति को मनीष ने लौटाई कार…शहर में बना चर्चा का विषय…

कोरबा। आरटीआई एक्टिविस्ट मनीष राठौर ने पार्षद पति को उनके नाम से खरीदी गई कार को लौटा दिया है। कार को लेकर चल चर्चा की माने तो मनीष के एक कार में आग लगने के बाद पार्षद पति ने अपने कार को वापस मांगा तो उसने वापस कर दिया।

बता दें कि एक के बाद एक हो रहे घटना के बाद मनीष राठौर के कम्पास कार को एमपीनगर निवासी राम प्रकाश जायसवाल ने वापस मांगा तो श्री जायसवाल के नाम पर खरीदे गए कार को मनीष ने वापस कर दिया। पुलिस विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राम प्रकाश जायसवाल निवासी एमपी नगर कोरबा के द्वारा आज पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में शिकायत दर्ज कराया गया कि मनीष वर्ष 2018 में राम प्रकाश जायसवाल के नाम पर जीप कम्पास वाहन फाइनेंस कराया था । जिसका डाउन पेमेंट 6 लाख रुपए मनीष राठौर के द्वारा किया था , शेष रकम बाद में देने का वायदा कर आगे का क़िस्त राम प्रकाश जायसवाल को पटाने के लिए कहा था ,मनीष के बातों में आकर रामप्रसाद जायसवाल के द्वारा आगे का क़िस्त पटाया जा रहा था , लगभग 3 साल व्यतीत हो जाने व क़िस्त का रकम 4 लाख से ऊपर हो जाने पर प्रार्थी द्वारा मनीष राठौर से रकम मांगने पर मनीष राठौर टालमटोल करता था । किंतु लगातार मनीष राठौर के द्वारा किस्त का रकम नही देने पर प्रार्थी ने क़िस्त पटाना बंद कर दिया तब फाइनैंस कंपनी वाले प्रार्थी को परेशान करने लगे ,इस बात की जानकारी मनीष राठौर को देने पर भी क़िस्त का रकम नही दे रहा था साथ ही फोन उठाना बंद कर दिया एवम गाड़ी वापस करने से मना कर दिया । तब प्रार्थी राम प्रसाद जायसवाल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में प्रार्थी के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया । शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने पर मनीष राठौर द्वारा प्रार्थी राम प्रकाश जायसवाल को कार वापस कर दिया गया है ।

KORBA: रफ्तार का कहर, आदर्श बस की चपेट से दो युवाओं ने तोड़ा दम…आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, देंखें VIDEO

कोरबा।जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नही ले रहा है। बीती रात छूरी के समीप आदर्श बस ने दो बाइक सवारों को चपेट में लिया। घटना के बाद दोनों युवाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम को हटाने तीन थाना के थानेदार लगे जब जाकर मामला शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त हुआ है।

बता दें की बीती रात को कटघोरा से कोरबा की ओर आ रही आर्दश बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दर्री से छूरी जा रहे बाइक सवार को चपेट में लिया। दुर्घटना इतना भयावह था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।सुबह गुस्साए लोगों ने छुरी नगर में चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना के बाद चक्का जाम को हटाने तीन थाने के थानेदार डटे रहे साथ मे एसडीओपी ने कमान संभालकर लोगो को एक घंटे बाद शांत कराया। आपको बताते चले कि चक्काजाम सम्पात करने प्रशासन की टीम मुश्तैद रही और पीड़ित परिवार को तत्कालीन सहायता राशि प्रदान कर उचित मुआवजा देने की बात कही है। बहरहाल चक्काजाम समाप्त होने के बाद प्रशसान के टीम और थानेदारो ने राहत की सांस ली है।

देंखे विडियो…

 

कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो’, स्कूटी से घर लौटीं

रायपुर।छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस की विधायक छन्नी साूह अपने पति के खिलाफ केस दर्ज होने व विपक्षी भाजपा द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग से भड़क उठीं। गुस्साईं विधायक ने सुरक्षा व सरकारी वाहन लौटा दिया। वह खुद अपने पति को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और कहा- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो’। पति को गिरफ्तार कराने के बाद विधायक स्कूटी से घर लौट गईं।

यह रोचक व सियासी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को हुई। जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ एक ड्राइवर ने अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कराया है। इससे नाराज विधायक साहू ने अपने सुरक्षा गार्ड, तीन पीएसओ व सरकारी वाहन को लौटा दिया। इसके बाद वह पति चंदू साहू को लेकर सीधे एसपी आफिस पहुंच गईं। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से विधायक ने कहा, ‘मैं अपने पति को लेकर आई हूं, इन्हें गिरफ्तार कर लो। इन पर केस दर्ज है।’ इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने साहू को जेल भेज दिया।

 

विधायक ने लगाया पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
विधायक छन्नी साहू ने पति के खिलाफ राजनांदगांव जिला व पुलिस प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध स्वरूप ही उन्होंने शासन से मिली सुरक्षा लौटा दी। विधायक छन्नी ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ढाई लाख लोगों ने उन्हें विधायक बनाया है। अब वह बिना किसी पीएसओ और फॉलो गार्ड के ही दोपहिया वाहन से क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने का निर्देश दिया है। उनके पति चंदू साहू ने रेत के अवैध परिवहन को लेकर आवाज उठाई, लेकिन पुलिस प्रशाासन ने उनके पति के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी।

यह मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का है। इस मामले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर विधायक पति और एक ट्रैक्टर ड्राइवर के बीच दो माह पहले विवाद हआ था। जिसके बाद ड्राइवर बीरसिंग उइके ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अजा-जजा थाना में विधायक पति चंदू साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक पति के खिलाफ अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया था।

लता मंगेशकर का डूंगरपुर के महाराजा से था खास रिश्ता, राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे

डेस्क। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। देश दुनिया से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की थीं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी थीं। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आज सुबह उनका स्वर्गवास हो गया।

पहली नजर का प्यार थे राज सिंह

लता मंगेशकर ने शादी नहीं की है ये तो आपको पता ही होगा। अक्सर आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की? क्या नहीं कभी प्यार नहीं हुआ? इसका जवाब है हां.. उन्हें प्यार हुआ था वो भी डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से।

एक वादा जिसकी वजह से नहीं हुई शादी

कहते हैं लता मंगेशकर ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।

लता की तरह राज सिंह भी जीवन भर अविवाहित रहे

वहीं लता जी के कंघे पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन लता की तरह राज सिंह भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज, लता से 6 साल बड़े भी थे। राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे।

नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस; पीएम समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।

रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

पीएम ने दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।”

अमर रहेंगी लता मंगेशकर

लता मंगेशकर के निधन पर तमाम राजनीतिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लता मंगेशकर हमेशा अमर रहेंगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज मैं मुंबई आया था और दुख भरा समाचार सुना। संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने जताया दुख

लता मंगेशकर के निधन के समाचार से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम संगीतकारों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है। इससे पहले शनिवार की रोज लता की बहन आशा भोंसले ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना था। जब आशा अस्पताल से बाहर निकलीं थी तो उनके चेहरे पर मायूसी से अंदाजा लग गया था कि लता मंगेशकर की हालत ठीक नहीं है। उसके बाद रविवार यानि आज लता मंगेशकर के निधन की पुष्टि हुई।

पुलिस की जीप में घूमने का था शौक, शख्स ने चुरा ली थाने से और ले गया रोड ट्रिप पर

Man Steal Police Jeep: इंसान को किसी भी चीज का शौक हो सकता है. किसी को ताज होटल में चाय पीने की शौक होता है तो किसी को पहाड़ों पर घूमने जाने का. लेकिन आज हम आपको जिस शौक के बारे में बताने जा रहे हैं. उस शौक ने शख्स को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. दरअसल, इस शख्स को पुलिस की जीप में घूमने का शौक था. इसके लिए उसने थाने से पुलिस की जीप ही चुरा ली और उसे लेकर रोड ट्रिप पर गया.

शौक पूरा करने के लिए शख्स ने चुरा ली पुलिस की जीप
यह हैरान कर देने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के धारवाड़ जिले के एक पुलिस थाने से 45 साल के एक शख्स ने पुलिस जीप चुरा ली. इसके बाद वह जीप को 112 किलोमीटर तक रोड ट्रिप पर ले गया. इस महान शख्स की पहचान नागप्पा वाई. हडपड़ के रूप में हुई है. शख्स अन्निगेरी टाउन का रहने वाला है. वह कई सालों से गाड़ी चलाने का काम करता है.

पकड़े जाने पर शख्स ने बताया कि उसे काफी सालों से पुलिस जीप चलाने का शौक था. उसने पुलिस जीप चलाने का सपना देखा था और अपने इसी सपने को पूरी करने के लिए उसने थाने से पुलिस की जीप चोरी कर ली. उसने बताया कि ट्रक ड्राइवर के रूप में वह राज्य के सभी हिस्सों में गया है. इसके अलावा उसने पड़ोसी राज्यों की भी यात्रा की है लेकिन वह आज तक पुलिस जीप में यात्रा नहीं कर पाया था.

थाने के पास से गुजरता था तो मन में उठती थी कसक

शख्स ने बताया कि जब भी वह थाने के पास से गुजरता था, उसे थाने पर खड़ी पुलिस की जीप दिखती थी. इसके बाद उसने मन में कसक उठती थी कि कब वह पुलिस की जीप को चला पाएगा. इस बार उससे रहा नहीं गया और वह थाने के अंदर चला गया. जब वह अन्निगेरी थाने के परिसर में खड़ी पुलिस जीप के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ी में चाभी लगी हुई है.

शख्स ने बताया कि उसका सपना पूरा होने का समय आ गया था और फिर उसने देखा कि इंस्पेक्टर ड्यूटी के बाद घर चले गए थे जबकि ड्यूटी पर मौजूद दो सिपाही सो रहे थे. तब उन्होंने जीप बाहर निकाली और 112 किलोमीटर तक जीप चलाकर उसे सड़क किनारे खड़ा करके सो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी देखी तो उन्हें कुछ शंका हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शख्स को हिरासत में ले लिया.

बड़ी खबर: काला झंडा विवाद पर पुलिस का बड़ा बयान आया सामने, बताया पूर्व मंत्री ने….पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर विरोध के शक पर काला कपड़ा पहने युवकों से मारपीट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई पर रायपुर पुलिस ने बयान जारी स्पष्टीकरण दिया है।

पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि रायपुर में आज केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनके आगमन और प्रस्थान के रास्तों में कड़ी व्यवस्था लगाई थी. कार्यक्रम के सिलसिले में जब मंत्री सिंधिया फाफाहीड स्थित होटल में पहुंचे, तभी होटल के सामने मंत्री रुद्रगुरु के निवास के सामने काले रंग का कपड़ा पहने एक लड़के पर विरोध का शक करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की।

मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकते हुए वहां से हटाया, जिस पर दूसरे कार्यकर्ता सड़क पर आकर जोर-जोर से नारेबाजी तथा अश्लील गालियां देने लगे। पुलिस बल के रोके जाने के बावजूद भी उनसे लगातार धक्का-मुक्की करते रहे। कुछ देर बाद राजेश मूणत वहां पर आए और अपने कार्यकर्ताओं के समर्थन में जोर-जोर से अपशब्द कहने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ऐसा कहने और करने से रोका।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री की रवानगी के बाद मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू किया, जिसका विरोध करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत उक्त आरोपियों को ले जाने से रोकने लगे तथा पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में जहां ले जाया जा रहा था, उन्हीं के साथ जाने लगे। कानून और व्यवस्था स्थिति को देखते हुए उन्हें शहर के बाहर स्थित विधानसभा थाना सुरक्षार्थ हिरासत में लाया गया।

उत्कर्ष योजना प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 20 जून तक, 5...

0
The Duniyadari: सारंगढ़-बिलाईगढ़- आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र...