Home Blog Page 2839

सबसे अमीर महिला विधायक: 54 करोड़ की जमीन और 132 हथियारों की मालकिन, जानिए पूरे राजघराने की संपत्ति कितनी है?

साल 2017 के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 312 पर जीत हासिल की थी। एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि इन 312 सीटों पर काबिज भाजपा विधायकों में से 235 करोड़पति हैं, जिनमें से एक हैं रानी पक्षालिका सिंह। आगरा के भदावर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली रानी पक्षालिका उत्तर प्रदेश की सबसे अमीर महिला विधायक भी हैं और वह इस बार आगरा की बाह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

कौन हैं रानी पक्षालिका सिंह?
पक्षालिका आगरा के भदावर राजघराने की रानी हैं। भदावर राजघराना आजादी के बाद से ही राजनीति में सक्रिय हो गया था। इस राजघराने के लोग बाह विधानसभा सीट का प्रतिनिधिनित्व करते हैं और राजपरिवार से जुड़े सदस्य 11 बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं।
1952 में पहली बार लड़ा था चुनाव

भदावर राजघराने के राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह ने 1952 में पहली बार चुनाव लड़ा था और विधायक चुने गए थे। उस वक्त वह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीते। बाद में जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 1980 तक जनता पार्टी के टिकट पर बाह विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और तब बाह सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
1989 में दूसरी पीढ़ी चुनावी मैदान में उतरी

1989 में राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह के बेटे राजा अरिदमन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में ताल ठोकी और जीत हासिल की। 1991 का चुनाव उन्होंने जनता दल के टिकट पर लड़ा। 1996 और 2002 में वह भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2007 में राजा अरिदमन सिंह को बसपा प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और 2012 का चुनाव सपा के टिकट पर जीता। आगरा की नौ सीटों में सिर्फ बाह विधानसभा सीट ऐसी थी, जहां पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी। यही कारण है कि अखिलेश यादव की सरकार में राजा अरिदमन सिंह को मंत्री भी बनाया गया। तीन साल तक मंत्री रहने के बाद उनसे परिवहन विभाग छीन लिया गया और स्टाम्प व पंजीयन विभाग दिया गया। बाद में उन्हें मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया गया। 2017 में राजा अरिदमन सिंह अपनी पत्नी रानी पक्षालिका सिंह के साथ भाजपा में चले गए। भाजपा से पक्षालिका को टिकट मिला और वह जीत गईं। इन हथियारों की मालकिन हैं पक्षालिका

रानी पक्षलिका सिंह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके और उनके पति के पास कुल 132 हथियार हैं। सब एंटीक हैं। रानी पक्षालिका के पास 22 बोर की एक एनपीबी राइफल, पिस्टल और डीबीबीएल गन है। वहीं, उनके पति राजा अरिदमन सिंह के नाम पर 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, एक पिस्टल, एक कार्बाइन, 34 तलवार, 31 खंजर, 53 छुरे और आठ चाकू हैं। इस तरह उनके घर में कुल 132 घोषित हथियार हैं, जिनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
राजघराने के नाम कुल 21 बैंक खाते

रानी पक्षालिका ने अपने हलफनामे में बताया है कि पति और उनके पास कुल 50 हजार रुपये कैश हैं। रानी पक्षालिका, उनके पति और परिवार के नाम पर कुल 21 बैंक खाते हैं, जिनमें अकेले नौ खाते रानी पक्षालिका के हैं, जबकि आठ उनके पति राजा अरिदमन और चार पारिवारिक बैंक खाते हैं। रानी पक्षालिका के नौ बैंक खातों में 1.39 करोड़ रुपये जमा हैं तो राजा अरिदमन के आठ खातों में 68.51 लाख रुपये हैं। पारिवारिक खातों में करीब 30 लाख रुपये हैं।
कितनी है रानी की संपत्ति?

61 साल की रानी पक्षालिका ने कारोबार, कृषि और निवेश से होने वाले मुनाफे को आय का जरिया बताया है। पक्षालिका ने 2021 में 4.71 लाख रुपये आयकर जमा किया, जबकि उनके पति ने 26.30 लाख रुपये का आयकर भरा। राजा और रानी के पास करीब 90 लाख रुपये के गहने हैं। रानी पक्षालिका की कुल चल संपत्ति 2.23 करोड़ रुपये है, जबकि पति के पास 1.30 करोड़ की चल संपत्ति है। रानी पक्षालिका के पास पांच करोड़ की अचल और उनके पति के पास 31.17 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 18.27 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति पारिवारिक है। राजा और रानी के पास कुल 54.44 करोड़ रुपये की जमीन है।

2017 के मुकाबले ज्यादा नहीं बढ़ी संपत्ति
2017 चुनाव के दौरान दिए हलफनामे में रानी पक्षालिका ने 58.29 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति बताई थी। इस बार यह 58.44 करोड़ की है। 2017 में पक्षालिका और उनके पति के पास कुल 1.30 लाख रुपये कैश थे, जबकि दोनों के बैंक खातों में 1.81 करोड़ रुपये जमा थे। पांच साल पहले रानी की चल संपत्ति 3.16 करोड़ रुपये और 55.13 करोड़ रुपये अचल संपत्ति थी।

 

VIDEO…हे राम, ऊर्जाधानी में अपमानित हो रही गांधी की प्रतिमा, निगम की लापरवाही आई सामने

कोरबा। देश आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है वहीं कोरबा शहर में गांधी की प्रतिमा खुद को अपमानित महसूस कर रही है। बुधवारी बाजार सरस्वती शिशु मंदिर के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा की साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया गया जो कि विगत कई सालों से बदहाल अवस्था में है। गांधीजी के चेहरे से चश्मा टूटा हुआ है परिसर के आसपास गंदगी का आलम है। गांधी के प्रतिमा परिसर के आस पास शराब की खाली बोतलें एवं अनैतिक कार्यों में युक्त होने वाली चीजें फैली पड़ी हैं।

कोसाबाड़ी मंडल भाजपा के सदस्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जब इस स्थल पर पहुंचे तब उन्होंने पूरे परिसर की खुद से साफ सफाई की और माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि लगभग 2 वर्षों से परिसर की स्थिति यही है। जिस पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। पुण्य तिथि पर हमारे द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई है।

 

देंखे विडियो…

 

संसद बजट सत्र कल से, वित्त मंत्री पेश करेंगी 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण

नई दिल्ली। संसद के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं और विपक्ष ने पेगासस जासूसी मामले, पूर्वी लद्दाख में चीनी ‘घुसपैठ’ जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी की है। बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को हो रही है और उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उसी दिन साल 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। वित्त मंत्री एक फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। कोविड महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें दिन में अलग-अलग समय पर आयोजित होंगी ताकि कोविड से संबंधित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो सके। बजट सत्र के पहले दो दिन शून्यकाल एवं प्रश्नकाल नहीं होंगे।

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा बुधवार से शुरू होगी। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे । लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए चार दिन रखे गए हैं जो 2 फरवरी से शुरू होगी।

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद विभिन्न विभागों के बजटीय आवंटन पर विचार के लिए अवकाश रहेगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से आरंभ होगा जो 8 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रपति का अभिभाषण 31 जनवरी को होगा।

थार चलाते-चलाते हुआ प्यार और फिर हो गई शादी, आनंद महिंद्रा ने कह दी ऐसी बात

Viral Video: आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का नाम देश के नामचीन बिजनेसमैन में आता है. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर ही वह कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. जिसे देखकर लोगों की दिलचस्पी उनके प्रति बनी रहती है. ऐसा ही उन्होंने हाल के दिनों में किया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो
आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया नया पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपकी वीडियो के प्रति दिलचस्पी बढ़ जाएगी. इसके साथ ही आप वीडियो देखकर हैरत में पड़ सकते हैं. वीडियो एक लड़का और एक लड़की से जुड़ा है. साथ ही वीडियो में दोनों थार गाड़ी चलाते देखे जा सकते हैं. इस वीडियो में दोनों के बीच प्यार को भी दिखाया गया है. वीडियो काफी रोमांटिक है. सबसे पहले देखिए वीडियो-

 

अब जब आपने वीडियो देख लिया है तो हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर किया है. दरअसल, यह वीडियो एक एड वीडियो है. इस वीडियो (Video) में प्रेमी युगल के जरिए महिंद्रा थार (Thar) गाड़ी को प्रमोट करते दिखाया गया है. वीडियो में एक लड़का और एक लड़की थार से रेस लगाते दिख रहे हैं. दोनों एक पहाड़ी रास्ते पर रेस लगाते दिख रहे हैं.

जबरदस्त है वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस के आखिर में वह लड़का उस लड़की को प्रपोज करता है. लड़का इसके साथ लड़की से कहता है कि ‘फेरे तो हो गए’. इस पर लड़की चौंक जाती है और वह लड़के से कहती है कि ‘You are impossible’. जिसके जवाब में लड़का कहता है कि ‘Impossible.. क्या होता है.’ वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेरे सपनों की रानी…’ सॉन्ग बजता सुनाई दे रहा है.

जाल में फंसीं अनोखी मछलियों से खुली मछुआरों की किस्मत, रातों रात बन गए करोड़पति

न्यूज डेस्क।ओडिशा के दीघा में कुछ मछुआरों की किस्मत चमक गई है. दरअसल, इन मछुआरों की जाल में 121 ‘तेलिया भोला’ मछली फंस गईं. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इन मछलियों की कीमत तकरीबन 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें से हर मछली का वजन 18 किलोग्राम या उससे ज्यादा आंका गया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में ‘तेलिया भोला’ मछली मछुआरों के हाथ नहीं लगी है.

रातों-रात पलट गई मछुआरों की किस्मत
पिछले साल भी मछुआरों को दीघा तट से तेलिया भोला मछली मिली थी, लेकिन उनकी संख्या तब 30 थी. जिनकी कीमत एक करोड़ रुपये थी. लेकिन इस बार मछलियों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साल के पहले ही महीने में इतनी भारी संख्या में तेलिया भोला मछली के मिलने से मछुआरे काफी खुश नजर आ रहे हैं. कई मछुआरों को इन मछलियों ने मालामाल कर दिया है.

एक बड़े व्यापारी के अनुसार, मछली की यह प्रजाति गहरे समुद्र में पाई जाती है. इसे पकड़ने के लालच में मछुआरे समुद्र के उन हिस्सों में चले जाते हैं, जहां उनको जाने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि इनकी कीमत ही बहुत ज्यादा होती है. मछुआरों का कहना है कि इस विशेष किस्म की मछली की कीमत आम तौर पर 13000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है.

तालचुआ इलाके से मिली थी अनोखी मछली
पिछले साल ओडिशा (Odisha) के राजनगर के तालचुआ इलाके से मछुआरों ने एक अनोखी मछली पकड़ी थी. इस मछली को व्यवसायी को 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा गया था. मछली की कीमत लगभग 2 लाख रुपये थी. इस मछली को मयूरी मछली बताया गया था. इस दुर्लभ प्रजाति की मछली को देखने के लिए स्थानीय लोग भारी संख्या में एकत्र हुए थे. बेचने से पहले इसे लोगों के देखने के लिए रखा गया था.

इतनी महंगी क्यों है ‘तेलिया भोला’ मछली
बता दें कि तेलिया भोला मछली के इतनी महंगी होने के पीछे सबसे बड़ा कारण है इनके पेट में कई गुणकारी तत्वों का पाया जाना है. इस मछली की सबसे बड़ी खरीदार दवा कंपनियां हैं. इन मछलियों को कई तरह की दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कोरोना पॉजिटिव, बेटी की फोटो शेयर कर ये कहा

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस के मामले अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना से ग्रसित हैं तो कई उसे मात देकर वापस काम पर लौट गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कोरोना पॉजिटिव (Kajol Covid 19 positive) हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

बता दें कि करीब दो महीने पहले उनकी बहन और अजय देवगन (Ajay Devgn) की साली साहिबा तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।

बेटी न्यासा को कर रही हैं MISS

काजोल (Kajol) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, उन्होंने बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘पॉजिटिव पाई गई हूं. मैं नहीं चाहती कोई मेरी रूडोल्फ नाक देखें. इसलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं. मिस यू न्यासा देवगन।

IRS अधिकारी की शादी पर यूजर ने किया कमेंट…कितने करोड़ मिला दहेज, अधिकारी ने गजब का जवाब!

न्यूज डेस्क।सोशल मीडिया पर एक आईआरएस अधिकारी (IRS Officer) का ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, अधिकारी ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें (Wedding Photos) ट्विटर पर पोस्ट की थीं, जिन पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए. इस बीच एक Twitter यूजर ने दहेज (Dowry) को लेकर उनसे सवाल पूछ लिया. IRS अधिकारी ने भी उसी अंदाज में यूजर को जवाब देकर उसे निरुत्तर कर दिया.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश सिंह (Vikas Prakash Singh, IRS) की. जिन्होंने 28 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं. वैसे तो उनकी इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने कमेंट किए हैं, लेकिन एक ट्विटर यूजर (@pp_swag5) ने उनसे बड़ा ही अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया. यूजर ने कमेंट में लिखा- “कितने करोड़ का दहेज?”

आईआरएस अधिकारी ने दिया जवाब

आईआरएस अधिकारी विकास प्रकाश ने इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- “जब करोगे तब समझ आएगा कि लव मैरिज में बीवी मिलना ही बड़ी बात है.”

चिंतलनार में मुठभेड़ एक नक्सली  ढेर, डीआरजी और कोबरा बटालियन को मिली बड़ी सफलता

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार तिम्मापुरम इलाके में सुरक्षाकर्मियों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जिले के एसपी सुनील शर्मा ने इस मुठभेड़ की जानकारी दी। सुनील शर्मा के मुताबिक, रविवार को तिम्मापुरम के जंगल वाले क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 बीएन के बीच ज्वाइंट ऑपरेशन चला जिसमें सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली की मौत हो गई। नक्सली की शव मौके से बरामद कर लिया गया है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सलियों को मार गिराया गया था। मारे गए नक्सलियों में एक 8 लाख रुपए का इनामी भी शामिल था।

मन की बात:प्रधानमंत्री ने वॉर मेमोरियल की ज्योति और पद्म पुरस्कारों का जिक्र किया, बोले- आज बापू की शिक्षा याद करने का दिन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। 2022 में यह ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस मनाया है। राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने देश को गर्व और उत्साह से भर दिया है। अब गणतंत्र 23 जनवरी यानी नेताजी की जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी यानी गांधीजी की पुण्य तिथि तक चलेगा।

हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप अमर जवान ज्योति और पास में नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे। मुझे सेना के कुछ पूर्व जवानों ने लिखा कि शहीदों की स्मृति के सामने प्रज्ज्वलित ज्योति शहीदों की अमरता का प्रतीक है। जब भी अवसर मिले तो नेशनल वॉर मेमोरियल जरूर जाएं। अपने परिवार और बच्चों को ले जाएं। आपको अलग ऊर्जा और प्रेरणा का अनुभव होगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी दिए गए। उन बच्चों को मिले हैं, जिन्होंने साहसिक कार्य किए हैं। इनके बारे में हमें बच्चों को जरूर बताना चाहिए। अभी पद्म सम्मान का भी जिक्र हुआ है। इनमें ऐसे नाम भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन हीरोज ने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।

उत्तराखंड की बसंती देवी के पति का निधन कम उम्र में हो गया। वे आश्रम में रहने लगीं। उन्होंने नदी बचाने का काम किया और पर्यावरण के लिए असाधारण काम किया। मणिपुर की बिनोदेवी दशकों से लोकल आर्ट का संरक्षण कर रही हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह ने बैगा आदिवासियों की नृत्य कला को बचाया।

एक करोड़ बच्चों ने लिखे खत

पीएम ने कहा कि मुझे एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने मन की बात लिखकर भेजी है। ये देश-विदेश से आए हैं। इनमें से काफी पोस्टकार्ड को पढ़ने की कोशिश की है। गुवाहाटी से रिद्धिमा ने लिखा कि वे आजादी के 100वें साल में ऐसा भारत देखना चाहती हैं, जो दुनिया का सबसे स्वच्छ देश हो, आतंकवाद से मुक्त हो, 100 फीसदी साक्षर हो। मैं कहता हूं कि हमारी बेटियां जो सपने देखती हैं, वे पूरे होते ही हैं। आपकी युवा पीढ़ी लक्ष्य बनाकर काम करेगी, तो भारत वैसा ही होगा जैसा चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की नव्या लिखती हैं कि 2047 में ऐसा भारत देखना चाहती हैं, जहां सम्मान मिले सभी को, किसान खुशहाल हो और भ्रष्टाचार न हो। इस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

तिरंगे से सजे पोस्टकार्ड का किया जिक्र

मध्य प्रदेश के रायसेन से 10वीं में पढ़ने वाली भावना ने अपने पोस्टकार्ड को तिरंगे को सजाया, क्रांतिकारी शिरीष कुमार के बारे में लिखा है। गोवा के लॉरेंसो ने आजादी के अनसंग हीरोज के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा कि भीखाजी भारतीय स्वतंत्रता संग्रा्म में शामिल सबसे बहादुर महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने देश-विदेश में अभियान चलाए।
भीखाजी स्वाधीनता आंदोलन की जांबाज महिलाओं में से एक थीं। 1907 में जर्मनी में उन्होंने तिरंगा फहराया था। इस तिरंगे के डिजाइन में उनका साथ श्यामजी कृष्ण वर्मा ने किया था। जेनेवा में श्यामजी का निधन हुआ। उनकी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां भारत लाईं जाएं। आजादी के दूसरे ही दिन ये काम होना था, पर ये काम नहीं हो पाया। इस काम का सौभाग्य मुझे गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मिला

ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री आवास को 20 हजार ट्रकों ने घेरा, 70 किमी लगी लंबी लाइन, पढ़ें पूरी खबर

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार को भारी विरोध प्रदर्शन के चलते अपने आवास को छोड़कर गुप्त जगह ठिकाना लेना पड़ा है।

बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन जनादेश और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों को समाप्त करने का आह्वान करने के लिए शनिवार को हजारों ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी शहर में एकत्रित हो गए और पीएम ट्रूडो के आवास को घेर लिया। इन ट्रक  चालकों ने अपने करीब 70 किमी लंबे काफिले को ‘फ्रीडम कान्वॉइ’ नाम दिया है।