Home Blog Page 2870

सख्ती: इस देश में कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले घरों से बाहर निकलते ही होंगे गिरफ्तार

मनीला।कोरोना के बढ़ते मामलों से घबराए फिलीपींस (Philippines) के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते (Rodrigo Duterte) ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने ऐलान किया है कि वैक्सीन (Vaccine) नहीं लगवाने वाले यदि आदेश का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकलते हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा. राष्ट्र के नाम संबोधन में दुतर्ते ने समुदाय के नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि अनवैक्सीनेटेड लोग अपने घरों में ही बंद रहें. बता दें कि फिलीपींस में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.

Manila में लगाया गया Lockdown
‘इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस सरकार ने मंगलवार को राजधानी मनीला (Manila) और पड़ोसी इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है. इसके अलावा, अब तक वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को घर में रहने के आदेश दिए हैं. नए प्रतिबंधों के तहत फिजिकल क्लास और स्पोर्ट्स कार्यक्रमों को सस्पेंड कर दिया गया है. जबकि पार्क, चर्च और रेस्तरां को कम क्षमता के साथ काम करने को कहा गया है. देश की 11 करोड़ आबादी में से 45 फीसदी आबादी ही फुली वैक्सीनेटेड है.

ये भी पढ़ें -ये हैं कोरोना के नए वेरिएंट IHU के लक्षण, ओमिक्रॉन से है बिल्कुल अलग

‘ये एक राष्ट्रीय आपातकाल है’
राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने कहा कि ये एक राष्ट्रीय आपातकाल है. मैं हर नागरिक की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार हूं, ऐसे में मैंने फैसला लिया है कि हम उन लोगों पर लगाम लगाएंगे, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है. उन्होंने आगे कहा, ‘वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों की तलाश की जाए और उनसे अनुरोध किया जाए कि वे बाहर न निकलें. अगर लोग ऐसा करने से मना करते हैं और घर के बाहर घूमते हैं, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह अनवैक्सीनेटेड लोगों की बड़ी आबादी को देखकर हैरान हैं.

पहले भी दी थी ऐसी चेतावनी
पिछले साल जून में जब डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) तेजी से फिलीपींस में फैल रहा है, तब दुतर्ते ने वैक्सीन लगवाने से इनकार करने वालों को जेल में बंद करने की धमकी दी थी. अभी तक फिलीपींस में कोरोना के 28 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 51,700 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 43 मामले मिले हैं. बीते गुरुवार को सितंबर के बाद सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे, इस दिन देश में 17,220 नए केस रिपोर्ट हुए थे.

कोरोना नियम तोड़े तो लगेगा 10 हजार का जुर्माना, सरकार ने बढ़ाई सख्ती

न्यूज डेस्क। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए  सरकार ने सख्त फैसला लिया है। इसके तहत राज्य सरकार ने ऐलान किया कि अगर कोई भी शख्स कोरोना नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 10 हजार रुपए  का जुर्माना लगाया जाएगा।

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
राज्य के गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, किसी भी निजी या सार्वजनिक कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों के जुटने को लेकर अथॉरिटी को बताया होगा और आयोजन से पहले ही इजाजत लेनी होगी। इन कार्यक्रमों में शादियों, रैलियों आदि को रखा गया है।

0.माननी होंगी ये शर्तें

सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, इवेंट ऑर्गनाइजर्स को किसी भी कार्यक्रम के लिए सरकार के पोर्टल http://covidinfo.rajasthan.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 181 पर इजाजत के लिए आवेदन करना होगा। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

0.इन नियमों के उल्लंघन पर भी जुर्माना

इसके अलावा मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखने को भी कोविड अनुरूप व्यवहार का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में भी संबंधित शख्स पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 2828 पॉजिटिव, 3 की मौत, रायपुर में 899 मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 44 हज़ार 773 सैम्पलों की जांच हुई। ​जिसमें आज 2 हजार 828 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। अकेले रायपुर में ही 899 मरीज पॉजिटिव पाए गए है।

अब राज्य में कुल 9684 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है। वहीं आज केवल 46 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं। इसके साथ ही एक कोरोना संक्रमित 3 मरीज की मृत्यु हुई है। कोरोना से जान गवाने वाले सारे रायपुर जिले के हैं। रायपुर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

देखें सूची….

सीजी ब्रेकिंग: पत्ता गोभी के आड़ में गांजे की तस्करी, धनवार चेकपोस्ट में 16 क्विंटल गांजा जब्त

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर पर पुलिस पत्ता गोभी के आड़ में गांजे का जखीरा ले जाया जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से ट्रक और 16 क्विंटल गांजा जब्त किया है। ​तस्करी के गांजे को उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी।

पत्ता गोभी के नीचे बोरियों में गांजे के बंडल भरे हुए थे। तकरीबन 53 बोरे गांजे से भरा हुआ था। 16 क्विंटल गांजा बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

वाहन चालक ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसे रायपुर से लोड कर उत्तर प्रदेश के जौनपुर ले जाकर छोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके एवज में उसे रुपए दिए गए थे। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

कोरोना ने लगाया दोहरा शतक… आज मिले 267 कोविड मरीज…

कोरबा। जिले में आज कोरोना ने दोहरा शतक लगा दिया है। आज जिले में कुल 267 मरीजो की पहचान हुई है।

बता दें कि आज 267 कोविड संक्रमितो की पहचान हुई है। जिसमें 174 पुरुष और 93 महिला शामिल है। करतला ब्लाक 03, कटघोरा ग्रामीण से 59, कटघोरा शहरी से 64, कोरबा ग्रामीण चार, कोरबा शहरी 18, पाली 16, पौड़ी उपरोडा 03 मरीजो की पहचान की गई है।

IFS Promotion Breaking: : SSD बड़गैय्या समेत 6 अफसरों को मिली पदोन्नति, देखें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 आईएफएस अफसरों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने IFS अफसरों का प्रमोशन आदेश जारी किया है। इसमें SSD बड़गैय्या और राजेश कुमार चंदेले समेत 6 IFS अफसरों का नाम शामिल हैं।

देखें सूची

BREAKING: महाराष्ट्र पुलिस ने कालीचरण को लाया रायपुर, केंद्रीय जेल को सौंपा

रायपुर। महाराष्ट्र पुलिस ने कालीचरण को रायपुर केंद्रीय जेल प्रबंधन को सौप दिया है। आपको बता दें कि कालीचरण को 2 दिनों की रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया गया था। पुलिस ने 1 दिन पहले कालीचरण को महाराष्ट्र के पुणे कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद आज उन्हें रायपुर लाया गया।

इटली से अमृतसर लौटे एक और चार्टर विमान में आया कोरोना, 173 यात्री पॉजिटिव

अमृतसर। इटली से अमृतसर पहुंचे एक और चार्टज विमान में कोरोना विस्फोट हुआ है। 280 यात्रियों में से 173 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुछ दिन पहले इटली से लौटे एक अन्य विमान में 179 यात्रियों में से 125 यात्री संक्रमित मिले थे। अमृतसर एयरपोर्ट निदेशक वीके सेठ ने मामले की जानकारी दी।

श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक वीके सेठ ने बताया कि रोम से एक चार्टर्ड विमान में 285 यात्रियों में से 173 कोरोना संक्रमित निकले हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मामले की पुष्टि हुई है। फिलहाल सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन कर दिया गया है। हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि अभी टेस्टिंग जारी है, लिहाजा संक्रमित यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि चार्टर विमान को पुर्तगाल देश के यूरोअटलांटिक एयरवेज द्वारा संचालित किया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की चार्टर्ड फ्लाइट भी यूरोअटलांटिक एयरवेज से संबंधित थी। इससे पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि विमान एयरइंडिया द्वारा संचालित थी लेकिन एयर इंडिया ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि वह विमान एयर इंडिया द्वारा संचालित नहीं था।

मुंबई में फिर 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले; 6 मौतें,डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 30 फीसदी तक पहुंची

मुंबई। देश में कोरोना की तीसरी लहर मुंबई में तेज होती जा रही है। मायानगरी मुंबई में शुक्रवार को कोरोना के 20971 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। इस तरह शहर में कोरोना सक्रिय मामले 91 हजार पार कर गए हैं। इससे पहले गुरुवार को शहर में कोरोना केस 20 हजार से ज्यादा आए थे।

मुंबई में कोरोना केसों में आई तेजी के चलते महाराष्ट्र में आंकड़ा बहुत बढ़ गया है। शुक्रवार को शहर में 20971 नए केस मिले हैं। अभी तीसरी लहर का पीक आना बाकी बताया जा रहा है और उससे पहले यह हालत चिंताएं बढ़ाने वाली है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण इस वक्त आ रहे कोरोना मामले डेल्टा वैरिएंट के चलते आई दूसरी लहर के पीक में मिले 11,206 केसों के मुकाबले 75 फीसदी ज्यादा हैं।

यही नहीं मुंबई का डेली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से बढ़ते हुए 30 फीसदी हो गया है। कुल मिलाकर मुंबई में जिन लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है, उनमें से हर तीसरा शख्स पॉजिटिव मिल रहा है।

पंजाब में धार्मिक स्थलों का सौहार्द बिगाड़ने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिफ्तार, जानें कहां से जुड़े हैं तार

0बेअदबी केस,पंजाब सरकार,3 सदस्य गिफ्तार, स्वर्ण मंदिर, गुरु ग्रंथ साहिब

लुधियाना। पंजाब में धार्मिक स्थलों का सौहार्द बिगाड़ने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 ग्रेनेड, 2.9 एमएम पिस्टल, एक मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी लुधियाना ग्रामीण SSP चरणजीत सिंह सोहल ने दी है।

कैसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस को गांव चुगांवा के पास के चेकपोस्ट पर एक काले रंग की संदिग्ध पिकअप गाड़ी दिखी। इस गाड़ी का नंबर PB04 AC 2831 था। जब पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा ली और पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद बैरिकेडिंग कर पुलिस ने गाड़ी रोक ली। इस दौरान गाड़ी में बैठे लोगों ने पुलिस पर पिस्टल तान दी और हैंडग्रेनेड पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ा और उनके हथियार जब्त कर लिए।

पुलिस को हथियार मिले

तीनों युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें हथियार मिले। पुलिस के हाथ 2 ग्रेनेड, 2 पिस्टल, एक मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस लगे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये तीनों युवक धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की फिराक में थे। इनका मकसद धार्मिक सौहार्द बिगाड़ना था। ग्रामीण SSP चरणजीत सिंह सोहल ने इसकी विस्तृत जानकारी दी।

कनाडा से जुड़े हैं तार

SSP चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि तीनों के आरोपियों के तार कनाडा से जुड़े हैं। उनके संबध कनाडा के अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला से हैं। हाल ही में अमृतसर में हुए टिफिन बम विस्फोट में इन तीनों में से एक आरोपी नामजद है। उसका नाम गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी है।

SSP ने बताया कि इन तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इनको अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड मिलने पर तीनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कहां के रहने वाले हैं और उनकी और क्या-क्या प्लानिंग थी।