Home Blog Page 2869

खरसिया में क्रेशर संचालक की दिन दहाड़े हत्या, विरोध में नगर बंद

खरसिया/रायगढ़। जिले के खरसिया शहर में शनिवार सुबह क्रेशर संचालक राजेश अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से गुस्साए खरसिया नगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। राजेश के शव को खरसिया के शासकीय चिकित्सालय लाया गया है, जहां से पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 10.30 बजे खरसिया निवासी राजेश अग्रवाल पिता रामू लाल अग्रवाल, उम्र 54 वर्ष बानीपाथर में अपने क्रेशर के पीछे स्थित जमीन को देखने गए थे, तभी बानीपाथर के ही रहने वाले धोबीलाल मंझवार ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से राजेश अग्रवाल पर ताबड़तोड़ गले व चेहरे में हमला कर दिया, जिससे राजेश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी धोबीलाल मौके से फरार हो गया है।

हत्या की इस वारदात की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडे व टीआई सुमंत राम साहू पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी की घेराबंदी कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब चुनाव से पहले लहराया बीजेपी का परचम, आप को मिली करारी शिकस्त

चंडीगढ़। पंजाब विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election) से पहले बीजेपी (BJP) के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh) से अच्छी खबर आई है. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election) में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. बीजेपी उम्मीदवार सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) को चंड़ीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) का नया मेयर चुन लिया गया है.

काउंसलर चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी है आप
गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम के काउंसलर पद के लिए चुनाव बीते दिसंबर में हुए थे. चंडीगढ़ के 35 वार्ड में से 14 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी. दूसरे नंबर पर बीजेपी रही थी. बीजेपी के 12 उम्मीदवार जीते थे. तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही थी. कांग्रेस को 8 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं अकाली दल का एक काउंसलर जीता था. विधान सभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव को अहम माना जा रहा है.

चंडीगढ़ की मेयर बनीं बीजेपी की उम्मीदवार
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए कुल 28 वोट पड़े थे, जिसमें से 14 वोट बीजेपी की उम्मीदवार सरबजीत कौर को मिले. काउंटिंग में बीजेपी उम्मीदवार सरबजीत कौर को विजेता घोषित कर दिया गया है.

आप के काउंसलर्स ने किया हंगामा
जान लें कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार मिली है. बीजेपी उम्मीदवार सरबजीत कौर के जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के काउंसलर्स ने हंगामा किया. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 13 वोट मिले हैं.

इस स्टार खिलाड़ी का सेक्स टेप और चैट हुईं वायरल, मॉडल के साथ होटल में की गंदी हरकत

नई दिल्ली। मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी एंटोनियो ब्राउन (Antonio Brown) आजकल खबरों में छाए हुए हैं. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये खिलाड़ी अपने खेल नहीं बल्कि किसी और ही बात की वजह से सुर्खियों में है. दरअसल एंटोनियो ने एवा लुइस (Ava Louise) नाम की एक फेमस मॉडल को अपने होटल रूम में चकमा देकर बुलाया और अब उनके सेक्स चैट भी जमकर वायरल हो रहे हैं.

वायरल हुई सेक्स चैट
बता दें कि एवा लुइस ने अपनी और एंटोनियो के बीच हुई सारी बातचीत को सार्वजनिक कर दिया है. स्‍टार मॉडल एवा ने बताया कि वो साल 2018 में पहली बार एवा से मिली थीं. सबसे पहले उनकी बातचीत इंस्‍टाग्राम पर शुरु हुई थी. अब हाल ही में नए साल से पहले एंटोनियो ने एवा को अपने होटल में आने के लिए कहा था. एवा ने बताया कि पहले उन्होंने होटल में घुसने से मना किया लेकिन बाद में करीब 11 बजे वो होटल में आने के लिए राजी हो गईं.

बोयो-बबल में मारी एंट्री
हैरानी की बात तो ये रही कि जिस होटल में एंटोनियो के कहने पर एवा आईं वो नेशनल फुटबॉल लीग (NFL League) का बायो-बबल था. बायो-बबल किसी भी खेल या लीग में तब बनाया जाता है जब कोरोना वायरस से बचने के लिए खिलाड़ियों को सबसे अलग रखा जाता है और ताकि खिलाड़ी किसी भी बाहरी के संपर्क में ना आएं. लेकिन इसके बावजूद भी एवा होटल में घुस गईं.

दोनों के बीच बने संबंध
एक नामी एडल्‍ट साइट की इंफ्लुंशर एवा ने डेली मेल को बताया कि इस दौरान दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए. इस दौरान एंटोनियो इन प्राइवेट पलों को फोन में रिकॉर्ड करना चाहते थे. नए साल से ठीक एक दिन पहले की इन दोनों की चैट भी अब सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा डेली मेल पर इन दोनों प्रावेट संबंधों की फोटोज भी वायरल हो रही हैं.

ब्रेकिंग: बेहद घातक होने वाला है अगला वैरिएंट, ओमिक्रॉन में हुई गलती जल्द ठीक करेगा वायरस, भारतवंशी विशेषज्ञ का दावा

लंदन। भारतीय मूल के ब्रिटिश विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि कोविड का अगला वैरिएंट बेहद घातक हो सकता है। कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट फॉर थेरैप्यूटिक इम्युनोलॉजी एंड इन्फेक्शियस डिसीज (सीआईटीआईआईडी) में क्लीनिकल माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर रवींद्र गुप्ता ने कहा, ओमिक्रॉन की कम गंभीरता अच्छी खबर लग रही है, जबकि असल में यह वायरस के स्वरूप परिवर्तन में विकासवादी गलती है। प्राकृतिक तौर पर जब यह गलती दुरुस्त होगी तो कोविड का नया वैरिएंट खौफनाक हो सकता है।

गुप्ता ने ओमिक्रॉन पर अध्ययन के बाद कहा, असल में ओमिक्रॉन जिन कोशिकाओं को संक्रमित कर रहा है, वे फेफड़ों में काफी कम पाई जाती हैं, जिससे यह उतना गंभीर नहीं लग रहा है, जबकि असल में इसका संक्रमण किसी भी लिहाज से हल्का नहीं है।

प्रो. गुप्ता ने कहते हैं कि आमतौर पर माना जाता है कि वायरस समय के साथ हल्के होते जाते हैं, लेकिन ये दीर्घकालिक विकासवादी नतीजे होते हैं। कोविड के मामले यह दौर नहीं आया है। यह तेजी से फैल रहा है। वायरस जैविक व्यवहार में बदलाव का इरादा नहीं रखता, बस गलती से ऐसा हो गया है, कि उसने उन कोशिकाओं पर हमला किया, जो फेफड़ों में कम होती हैं।
यह फिलहाल अच्छी खबर लग सकती है, लेकिन नया वैरिएंट खतरनाक हो सकते हैं, कोई एक तो ऐसा होगा, जो तेजी से फैलेगा व गंभीर रूप से बीमार बनाएगा।

0.संक्रमण के बाद भी बचाव नहीं, टीका ही अनिवार्य

इस वैरिएंट के संक्रमण को प्राकृतिक टीके के तौर पर देखने वालों का नजरिया समझा जाना चाहिए, लेकिन संक्रमण का प्रसार रोकने के प्रयास छोड़ना खतरनाक होगा, क्योंकि यह सिर्फ एक धारणा है। उन्होंने ब्रिटिश सरकार को सलाह दी कि अब भी तेजी से व्यापक टीकाकरण ही कोविड के खिलाफ एकमात्र ठोस उपाय है। जबकि, हमारे सामने एक कथित रूप से कम गंभीर बीमारी पैदा करने वाला वैरिएंट है, तो हमें इसका फायदा उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करना चाहिए।

ब्रेकिंगः स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मात्र 5 दिन में ही दी कोरोना को मात, रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। खुद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपनी रिपोर्ट नेगटिव आने की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने शुक्रिया जताते हुए कहा है कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में कई लोगों ने दुआएं मांगी थी और उनकी सेहत की चिंता की थी। तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि वो अब नेगेटिव आ गए हैं।

बता दें कि 2 जनवरी को टीएस सिंहदेव की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो घर पर आइसोलेट हो गए थे। हालांकि इस दौरान वह लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे। विगत 4 दिनों से किसी प्रकार के लक्षण न होने पर उन्होंने पुनः अपनी जांच करवाई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कल शुक्रवार को भी उन्होंने सरगुजा में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की थी। वही प्रभार वाले जिलों की भी कोरोना के मद्देनजर तैयारियों की उन्होंने समीक्षा की थी। इससे पहले सरगुजा दौरे के दौरान उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
………………

ब्रेकिंग:  गुटखा कारोबारी के घर CGST की छापेमारी, बोगस बिल और दस्तावेज जब्त

वाराणसी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग (IT Raid) और जीएसटी टीम का एक्शन जारी है। कानपुर और कन्नौज के बाद अब वाराणसी (Raid in Varanasi) में सीजीएसटी (CGST) की टीम ने गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय के घर पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय पर कर चोरी का आरोप है। कई घंटों तक छापेमारी करने के बाद सीजीएसटी की टीम वापस दिल्ली लौट गई है।

हालांकि, दिल्ली से छापा मारने पहुंची सीजीएसटी की टीम ने गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय के घर से कारोबार से जुड़े कुछ कागजात खंगाले हैं और पुराने बिल समेत कई कागज टीम अपने साथ ले गई है। टीम को टैक्स हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। गुटखा कारोबारी के यहां से नकदी की बरामदगी हुई है या नहीं, इस बारे में टीम ने कुछ भी बताने से अभी इनकार किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पीयूष जैन से शुरू हुए छापों का सिलसिला अबतक जारी है. सबसे पहले आयकर विभाग की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापा मारा था और 197 करोड़ रुपए नकद और 23 किलो सोना बरामद किया था। इसके बाद पुष्पराज जैन समेत कई और इत्र कारोबारियों पर छापे मारे गए। इतना ही नहीं, आगरा में जूता कारोबारियों पर भी आईटी ने शिकंजा कसा और बीते कई दिनों से अब भी छापेमारी जारी है।

बूस्टर डोज के लिए नहीं कराना होगा नया रजिस्ट्रेशन, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, आज शाम से शुरु

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रोन के बीच 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर्स, प्रमुख कर्मचारी और 60 साल से ऊपर वालों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसमें अच्छी बात ये है कि बूस्टर डोज के लिए लोगों को अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की कोई जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं, वे सीधे अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं या फिर वैक्सीनेशन सेंटर जा सकते हैं।

0.शनिवार शाम से शुरू होगी बुकिंग

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि बूस्टर डोज के लिए लाभार्थियों के लिए नए रजिस्ट्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा भी शनिवार यानि आज शाम से शुरू हो जाएगी। वहीं, ऑनसाइट अप्वाइंटमेंट के साथ 10 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। वहीं, बूस्टर टीके को लेकर सरकार पहले ही स्थिति को साफ कर चुकी है।

0.किन्हें लगेगी बूस्टर डोज

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि जिन लोगों ने पहली दो खुराक कोविशील्ड की ली है, उन्हें कोविशील्ड टीका दिया जाएगा और जिन लोगों ने कोवैक्सीन लिया है, उन्हें कोवैक्सीन दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि टीकों के मिश्रण से जुड़ी नई जानकारी, विज्ञान और आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है।

0.फ्री में होगा वैक्सीनेशन

शासकीय केंद्र पर सभी नागरिकों का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। प्रिकॉशन डोज लेने के लिए पात्र लोगों को केवल स्लॉट बुकिंग करानी होगी। अपने बुक किए गए स्लॉट में जाकर वो वैक्सीन लगवा सकते हैं।

ब्रेकिंग:जहां कल पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां कोरोना ब्लास्ट,चंददखुरी पुलिस अकादमी के 6 ट्रेनी मिले पॉजिटिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 6 से अधिक रहवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें बीते कल शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस आयोजन में शामिल थे।

रायपुर में चंदखुरी पुलिस अकादमी के अलावा CISF के माना स्थित परिसर, पुलिस मुख्यालय के कई अफसर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

गृह मंत्रालय की जांच से पंजाब के अधिकारियों में हड़कंप, कड़ी कार्रवाई की है तैयारी

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (MHA) की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सिक्योरिटी में लापरवाही को लेकर हो रही जांच पर पंजाब पुलिस (Punjab Police) के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा (Security Of PM Narendra Modi) में तैनात अधिकारी एक-दूसरे को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

भटिंडा एसएसपी को आज देना होगा जवाब
कल (शुक्रवार को) ही गृह मंत्रालय ने पंजाब के भटिंडा के एसएसपी (SSP) को शो कॉज नोटिस जारी कर एक दिन में उन पर लापरवाही के लगे आरोपों पर जवाब मांगा था. एसएसपी को आज जवाब देना होगा.

पंजाब के कई अधिकारियों पर हो सकती है कार्रवाई
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम पंजाब पुलिस के कई और बड़े अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने की तैयारी में है.
पंजाब पुलिस पर पीएम की सुरक्षा में चूक का आरोप
बता दें कि बीते 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुका रहा था. जिसके बाद पंजाब पुलिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के आरोप लगे थे. हालांकि पंजाब पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी अचानक मौके पर पहुंच गए थे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी.

जान लें कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले पर कल (शुक्रवार को) सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये मामला Rarest Of The Rare है. दोबारा ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए. पीएम मोदी का काफिला रुकना गलता था. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हम गंभीर हैं.
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की टीम कल (शुक्रवार को) जांच के लिए फिरोजपुर में उसी फ्लाईओवर पर पहुंची थी जहां पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुका रहा था. गृह मंत्रालय की टीम ने सीन भी रिक्रिएट किया था.

राजधानी के 16 अस्पताल बने कोरोना के हॉट स्पॉट, स्वास्थ्यकर्मी हो रहे संक्रमित,मेडिकल स्टाफ की कमी  से जूझ रहे अस्पताल

न्यूज डेस्क। देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस कदर बढ़ गई अब अस्पताल ही कोरोना के हॉटस्पाट बनते जा रहे हैं। अस्पतालों में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या भले ही कम हो लेकिन यहां इलाज करने वालों की भारी कमी देखने को मिल रही है।

स्थिति यह है कि दिल्ली एम्स में हर पांचवां, लेडी हार्डिंग और सफदरजंग अस्पताल में हर चौथा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है। वहीं दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में अब तक 30 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

बीते दो सप्ताह के अंदर राजधानी के 16 बड़े अस्पताल कोरोना के हॉट स्पॉट बने हैं। इनमें सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं। इन सभी जगह मिलाकर करीब एक हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित बताए जा रहे हैं।

जानकारी मिली है कि दिल्ली एम्स में 200 से भी ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 25 कर्मचारियों को एम्स में ही भर्ती किया गया है। एम्स में 70 डॉक्टर संक्रमित हैं। जबकि गैर चिकित्सीय स्टाफ भी काफी संख्या में आइसोलेट है। इनके अलावा सफदरजंग अस्पताल में 60 डॉक्टरों समेत 165 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। यहां प्रसूति विभाग की लगभग एक तिहाई डॉक्टर आइसोलेशन में हैं।

इनके अलावा लेडी हार्डिंग अस्पताल के लगभग 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 110 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हैं। इनमें 65 डॉक्टर शामिल हैं। लोकनायक अस्पताल में 30 और जीटीबी में भी 50 स्वथ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हैं।

रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में 21, हिंदूराव में 18, डीडीयू में 22 और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 20 संक्रमित हैं। बसई दारापुर स्थित ईएसआई अस्पताल में भी 12 लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी अपने अपने घरों में आइसोलेशन में हैं।