Home Blog Page 2868

बिग ब्रेकिंग: कोरोना पर पीएम की बैठक से पहले चेन्नई में टोटल लॉकडाउन

नई दिल्ली/चेन्नई। देश में कोविड 19 (Covid 19 Third Wave) के नए मामले 1.60 लाख रोजाना तक पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज कोविड की समीक्षा बैठक करेंगे।  इससे पहले तमिलनाडु ने भी टोटल लॉकडाउन लगाया है।

तमिलनाडु में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच आज चेन्नई में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 10.21% पर पहुंच गया है। 5,90,611 एक्टिव केस हैं। अब तक इस संक्रमण की चपेट में आकर 4,83,790 जान गंवा चुके हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151.58 करोड़ पर पहुंच गया है।

बिग डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental अब रिलायंस का, 729 करोड़ रुपए में सौदा

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और बड़ी डील की है, इस बार मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली RIL ने अमेरिका के एक लक्जरी होटल का अधिग्रहण किया है। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लक्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल (hotel Mandarin Oriental) को 729 करोड़ रुपए ( 9.81 करोड़ डॉलर) में ​रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीदा है। साल 2003 में निर्मित मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क के 80 कोलंबस सर्कल स्थित एक प्रतिष्ठित लक्जरी होटल है, जो सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक बगल में है।

0.शेयर बाजार को दी जानकारी में

कंपनी ने कहा, “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने लगभग 9.81 करोड़ डॉलर में कोलंबस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) की संपूर्ण जारी शेयर पूंजी का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है। यह केमैन आइलैंड्स में शामिल एक कंपनी है और मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में 73.37 प्रतिशत हिस्सेदारी की अप्रत्यक्ष मालिक है। मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित  लग्जरी होटलों में से एक है।”

Oberoi Hotels में भी निवेश

यह अधिग्रहण आरआईएल की अपने उपभोक्ता और हॉस्पिटैलिटी (consumer and hospitality) बिजनेस का विस्तार करने की रणनीति का एक हिस्सा है। समूह का ईआईएच (ओबेरॉय होटल्स, Oberoi Hotels) में निवेश है और उसने बकिंघमशायर में 300 एकड़ के स्टोक पार्क कंट्री क्लब का अधिग्रहण किया है। आरआईएल मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कन्वेंशन सेंटर, होटल और residences भी विकसित कर रहा है।

ब्रेकिंग: सुल्‍ली डील्‍स ऐप बनाने वाला मास्‍टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार

नई दिल्‍ली/इंदौर।(Sulli Deals App Case) इंटरनेट पर मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने वाले ऐप मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्‍ली पुलिस ने पूरे केस के मास्‍टरमाइंड को मध्‍य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए ओंकारेश्‍वर ठाकुर ने ही ‘सुल्‍ली डील्‍स’ नाम से ऐप तैयार की थी। लगभग 26 साल के ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि ऐप मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के इरादे से बनाई गई थी। दिल्‍ली पुलिस ने ठाकुर के सभी गैजेट्स जब्‍त कर इनवेस्टिगेशन के लिए भेज दिए हैं।

‘ग्रुप बनाकर मुस्लिम महिलाओं को किया बदनाम’

डीसीपी केपीएस मल्‍होत्रा (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्‍ट्रैटीजिक ऑपरेशंस, स्‍पेशल सेल) के अनुसार, ओंकारेश्‍वर ठाकुर ने इंदौर की आईपीएस एकेडमी से बीसीए की पढ़ाई की। उसने पूछताछ में बताया कि वह ट्विटर पर एक ग्रुप का हिस्‍सा था। ऐप बनाने का मकसद मुस्लिम महिलाओं को बदनाम और उन्‍हें ट्रोल करना था।

मल्‍होत्रा ने कहा कि ठाकुर ने GitHub पर ऐप का कोड डिवेलप किया। फिर GitHub का एक्‍सेस ग्रुप के सभी मेम्‍बर्स को दिया। उसने ट्विटर अकाउंट पर भी ऐप साझा की थी। ग्रुप के सदस्‍यों ने मुस्लिम महिलाओं की तस्‍वीरें अपलोड कीं।

बवाल हुआ तो सोशल मीडिया से गायब

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, ठाकुर ने जनवरी 2020 में ट्विटर पर @gangescion अकाउंट बनाया। ग्रुप के बीच बातचीत में कई बार मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने पर बात हुई। जब सुल्‍ली डील्‍स ऐप पर विवाद हुआ तो उसने अपने सारे सोशल मीडिया फुटप्रिंट्स मिटा दिए। पुलिस ने उसके पास से मिले सभी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस जब्‍त कर लिए हैं। उनके एनालिसिस से ऐप से जुड़े कोड/तस्‍वीरें ढूंढने की कोशिश होगी।

बाद में Bulli Deals नाम से नया ऐप

हाल ही में Sulli Deals ऐप से मिलता-जुलता एक और ऐप सामने आया। GitHub पर ही ‘Bulli Bai’ नाम का ऐप क्रिएट कर उसपर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की फोटोज डाली गईं। फिर उनकी ‘बोली’ लगाई गई। दिल्ली पुलिस इस केस की जांच भी कर रही है। दोनों ऐप्‍स का मकसद एक ही है- मुस्लिम महिलाओं का मानसिक और शारीरिक शोषण। दोनों पर ही मुस्लिम महिलाओं की तस्‍वीरें और डीटेल्‍स अपलोड की गईं। महिलाओं के ट्विटर/इंस्‍टाग्राम/फेसबुक से जानकारियां और पर्सनल फोटो चोरी कर डाली गईं।

ब्रेकिंग: कोरोना से बिगड़ रहे हालात, आज शाम पीएम मोदी ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक बुलाई है। शाम 4.30 बजे होने वाली इस बैठक में पीएम कोरोना मामलों की समीक्षा करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 1.5 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। रविवार को 1,59,632 मामले दर्ज किए गए, जो शनिवार की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे ज्यादा है।

ब्रेकिंग: संसद भवन के 400 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित, देश में दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़े

नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को संसद भवन में जबरदस्त कोरोना विस्फोट हुआ।

दरअसल छह और सात जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसमें से 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़े

देशभर में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। शनिवार को कोरोना के 1,41,986 नए मामले सामने आए। नए मामले आने के बाद देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,72,169 हो गई है।

इससे पहले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

दिल्ली में कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई। एक दिन में संक्रमण के मामलों में तीन हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 48,178 पर पहुंच गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने गश्त बढ़ाई

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सप्ताहांत कर्फ्यू के मद्देनजर गश्त तेज कर दी है, अवरोधक लगा दिए गए हैं और लोगों को चेतावनी दी है कि यदि वे कर्फ्यू आदेश का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, बारिश और कड़ाके की ठंड के कारण शनिवार को ज्यादातर दिल्लीवासी घरों के अंदर ही रहे। कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।

इस राज्य में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, अब हुआ सख्त पाबंदियों का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंध और कड़े कर दिए गए हैं. नए नियम 10 जनवरी से लागू हो जाएंगे.

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे. प्रदेश में सार्वजनिक मैदान, गार्डन और पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं.

ब्यूटी सलून और जिम भी बंद किए गए
नए आदेश के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) में एम्यूजमेंट पार्क, म्युजियम, चिड़ियाघर बंद कर दिए गए हैं. प्रदेश में स्विमिंग पूल, स्पा, ब्यूटी सलून और जिम बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं. हेयर कटिंग सलून केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. इन सलूनों को भी रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद करना होगा. इसके साथ ही राज्य में स्कूल-कालेजों को 15 फरवरी तक बंद करने का भी निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही कोचिंग क्लासेस भी बंद कर दी गई हैं.

प्राइवेट दफ्तरों में अधिकतम 50 फीसदी लिमिट
सरकार ने कहा कि प्राइवेट दफ्तरों में अब अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारी ही एक वक्त में काम कर सकेंगे. सरकारी सरकारी दफ्तरों में लिखित परमिशन के बिना किसी विजिटर्स को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सार्वजनिक जगहों पर सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक सार्वजनिक जगहों पर 5 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी.
शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट-होटल पर भी लगीं पाबंदियां
नए आदेश के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकल स्पोर्ट्स के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है. शापिंग मॉल, रेस्टोरेंट-होटल और थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे. डबल वैक्सिनेशन के बावजूद डोमेस्टिक ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों को 72 घंटे के भीतर की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उन्हीं लोगों को सफर करने की अनुमति दी जाएगी, जो डबल वैक्सीन ले चुके होंगे. लोकल ट्रेनों में भी डबल डोज वाले लोग पहले की तरह आ-जा सकेंगे.

CG Weather Updates: अगले 24 घंटों में कहां गिरेगी बिजली, कहां बरसेंगे ओले, जानिए IMD का ताजा अनुमान

नई दिल्ली/रायपुर। (CG Weather Updates)। शनिवार को मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की कि अगले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान यानी 9 जनवरी तक भारी बारिश हो सकती है।   छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और तेलंगाना 10 और 11 जनवरी को बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

अगले 48 घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में भी अगले 24 घंटों के दौरान यानी 9 जनवरी तक भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की स्थिति में कमी आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 9 को हिमाचल प्रदेश और 8 और 9 जनवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है।

8 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और 12 जनवरी को ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के बयान में चेतावनी दी गई है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 8 जनवरी को बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना 10 और 11 जनवरी को इसी तरह के हालात से प्रभावित होंगे।

छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, 3455 नए मरीज, रायपुर में 1024  पॉजि​टिव, जानें बाकी जिलों का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3455 नए मरीज मिले है। वहीं चार लोगों की मौत हुई है।

इनमें रायपुर-1, धमतरी-1, गरियाबंद-1, और कोरबा में एक व्यक्ति की कोरोना के चलते अपनी जान चली गई है। रायपुर में 1024 मरीज, रायगढ़ 455, दुर्ग 463, बिलासपुर 372, और कोरबा में 319 नये मरीज मिले हैं।

देखें जिलेवार आंकड़े….

कोविड अपडेट: पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्डतोड़ 319 नए केस… 1 की मौत..

कोरबा । शनिवार को कोरोना रिकार्ड तोड़ मरीजो की पहचान हुई है। सीजी बुलेटिन की रिपोर्ट के मुताबिक आज 319 कोविड संक्रमितो की पहचान हुई है। वही एक कोरोना संक्रमित की कोविड हॉस्पिटल में मौत हुई है।

बता दें कि करतला ब्लाक में 17, कटघोरा ग्रामीण 63, कटघोरा शहरी 50, कोरबा ग्रामीण 20, कोरबा शहरी 139, पाली 17, पौड़ी उपरोडा 01 मरीजो की पहचान हुई है।

टीम भावना से करेंगे काम… तो हारेगा कोरोना -कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए टीम भावना से काम करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और समझ-बूझ से ही काम करके हम सब मिलकर कोरोना को हरा सकते हैं।

उन्होंने कोविड से संक्रमित हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य तथा परिजनों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर होम आइसोलेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को नियंत्रित करने खुद सुरक्षित रहते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जनहित में काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।