Home Blog Page 2867

ब्रेकिंग: फेसबुक पर सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने वाले युवक संतोष ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी युवक ने सीएम के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया था। मामले की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुपेला पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

CG Weather Updates: रायपुर समेत कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, ओले गिरने की संभावना

रायपुर। (CG Weather Updates) छत्तीसगढ़ में आगामी अगले 24 घंटे में ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर तथा महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहीं से एक द्रोणीका पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, होते हुए मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

सोमवार 10 जनवरी को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की भी संभावना है।

बिलासपुर: पैसे कम पड़े तो युवती ने चुरा लिया मोबाइल, फिर दुकानदार ने …. 

बिलासपुर। अपने चेहरे पर मास्क लगा मोबाइल शाप पर पहुंचे युवक व युवती ने सफाई से मोबाइल चुरा कर चलते बने। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा में एक दुकान से युवती ने मोबाइल फोन चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने उसकी तलाश की और अगले दिन उसे ढूंढ निकाला। उसे तारबाहर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामायण चौक निवासी अमित जोतवानी की राजीव प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। 7 जनवरी को एक युवती, एक युवक के साथ दुकान पहुंची। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। कर्मचारियों ने उसे कई मोबाइल दिखाए। इस बीच कर्मचारी दूसरे ग्राहकों में व्यस्त हो गए।

इस बीच मौका पाते ही युवती ने एक मोबाइल अपने पास छुपा कर रख लिया और बिना मोबाइल खरीदे जाने लगी। मोबाइल की खरीदी किए बिना जाने से कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने सीसीटीवी के फुटेज को चेक किया। इसमें पता चल गया कि युवती ने एक मोबाइल फोन चुरा लिया है। 8 जनवरी को वही युवती फिर राजीव प्लाजा में दिख गई। व्यापारियों ने उसे पहचान लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस पूछताछ मैं युवती ने बताया कि उसके पास 12 हजार रुपए ही थे, जबकि वह महंगा मोबाइल खरीदना चाह रही थी। पैसे कम पड़े तो उसने मोबाइल फोन को चुरा लिया। गिरफ्तार युवती की पहचान कुदुदंड निवासी परवीन (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह घरेलू काम करती है।

कलेक्टर के निर्देश पर होम आईसोलेट मरीजों की हो निगरानी…आकस्मिक रूप से पहुंच रहा निगम अमला, नियमों का कड़ाई से…

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए होम आईसोलेट मरीजों की निरंतर निगरानी सर्विलेस दलों के द्वारा की जा रही है, प्रत्येक होम आईसोलेट मरीज के घर के परिसर में आकस्मिक रूप से पहुंचकर निगम का अमला मौके पर इस बात की तसदीक कर रहा है कि वे होम आईसोलेशन नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इधर आयुक्त कुलदीप शर्मा ने मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को एलर्ट मोड पर रह कर लगातार निगरानी करने एवं उल्लंघन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने विगत 04-05 दिनों से हुई कोरोना संक्रमितों की लगातार वृद्धि को देखते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम कड़ाई के साथ उठाने के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं, अन्य कदमों के साथ-साथ उन्होने होम आईसोलेट मरीजों की आकस्मिक रूप से निगरानी कर उनके द्वारा आईसोलेशन नियमों का पूर्णतः पालन किया जाए, यह सुनिश्चित कराने की अहम जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी है। कलेक्टर श्रीमती साहू से मिले निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन कराने हेतु आयुक्त कुलदीप शर्मा ने निगम के अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रह कर कार्य करने के निर्देश दिए। निगम का अमला प्रत्येक होम आईसोलेट मरीजों के घर के बाहरी परिसर में आकस्मिक रूप से पहुंच रहा है तथा यह तसदीक कर रहा है कि वे नियमों का पूर्ण रूप सेपालन कर रहे हैं या नहीं। निगम के कोरबा, टी.पी.नगर, कोसाबाड़ी, पं.रविशंकर शुक्ल, बालको, दर्री, बांकीमोंगरा व सर्वमंगला जोन में पृथक-पृथक निगरानी दल सक्रिय हैं, निगरानी दलों द्वारा मौके पर तसदीक करने के साथ ही कोविड मरीजों को होम आईसोलेशन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, घर के बाहर न निकलने और न ही घर में किसी को प्रवेश करने की कड़ी हिदायत भी दी जा रही है।
सहायता हेतु निगम में कंट्रोल रूम स्थापित- आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर नगर पालिक निगम केरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में कंट्रोल रूम बनाया गया है, कोविड मरीजों को दवाईयांॅ या अन्य सहयोग तथा होम आईसोलेट किए गए मरीजों की सहायता हेतु स्थापित किए गए उक्त कंट्रोल रूम में दूरभाष क्रमांक 07759-222821, 07759-222822, 07759-222823 तथा 07759-226672 पर संपर्क किया जा सकता है।
होम आईसोलेट मरीजों के लिए घर पहुंच सेवा हेतु संपर्क नम्बर दें – आयुक्त कुलदीप शर्मा ने निगम के सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे होम आईसोलेट मरीजों के लिए दैनिक जरूरत की सामग्रियां यथा दूध, सब्जी, राशन सामग्री एवं दवाईयांॅ आदि हेतु घर पहुंच सेवा के लिए संबंधित जोन व वार्ड में स्थित ऐसे दुकानदार जो घर पहुंच सेवा देने के लिए तैयार हैं, उनके संपर्क नम्बर, मोबाईल नम्बर आदि संकलित कर वार्डवार आईसोलेट मरीजों को उपलब्ध कराएं ताकि इन दैनिक जरूरत की सामग्रियों की उपलब्धता उन्हें सुगम रूप से हो सके।

ब्रेकिंग: PM मोदी कर रहे अफसरों के साथ इमरजेंसी मीटिंग, लॉकडाउन समेत लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपा रही है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफसरों के साथ इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं। इस वर्चुअल मीटिंग में देश में कोरोना के हालात की समीक्षा की जा रही है।

तीसरी लहर को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया जा रहा है। देश में पॉजिटिविटी रेट 10% से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में मोदी संक्रमण थामने के लिए लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने के निर्देश दे सकते हैं।

समीक्षा बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, ICMR के डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने निकले अधिकारी ने युवक को जड़ा थप्पड़ … विरोध होने पर तहसीलदार ने कहा गलती…

कोरबा। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच तहसीलदार को एक युवक को समझाइस देना भरी पड़ गया और गुस्साए तहसीलदार ने युवक थपड़ जड़ दिया। तहसीलदार के बर्ताव से नाराज नगरवासियो ने एकजुट होकर तहसीलदार का विरोध करने लगे आखिरकार तहसीलदार ने युवक से अपने किये पछतावा करते हुए माफ़ी मांगी है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे आम आदमी को अब कोरोना से ज्यादा डर रोजगार जाने का है। यही वजह है तमाम बंदिशों के बाद भी लोग कोरोना से नहीं बल्कि रोजी रोटी गंवाने से डर रहे है। यही वजह है आज कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने सड़क पर उतरे तहसीलदार को विरोध का सामना करना पड़ा है। मामला दीपका नगर का है जहा तहसीलदार ने मास्क के विवाद में एक दुकानदार युवक को थप्पड़ मार दिया। मोहल्ले एवं आसपास के दुकानदारों ने यह पता चलते ही हंगामा कर इस रवैये को अनुचित बताया। हालात ऐसे बने कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। लोगों की एक ही मांग थी कि तहसीलदार माफी मांगें। बात बढ़ती देख कर आखिरकार तहसीलदार वहां पहुंचे और व्यापारी युवक से हाथ जोड़कर सरेआम माफी मांगी।

पुलिस ऑफिसर की बेटी के इश्क में हुए थे गिरफ्तार, मिली ‘उम्र कैंद’ की ‘खूबरूरत सजा’

नई दिल्ली. क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की हाल ही में भारतीय टेस्ट प्लेइंग 11 में वापसी हुई जिसके बाद वो शतक और अर्धशतक लगाकर ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड’ के दावेदार बन गए. इस सलामी बल्लेबाज की पर्सनल लाइव उनकी बल्लेबाजी की तरह धमाकेदार है. आइए जानते हैं कौन हैं उनकी ‘लेडी लक’

मयंक अग्रवाल ने करीब 7 साल तक आशिता सूद के साथ डेटिंग की और वो इस हसीना के इश्क में गिरफ्तार होते चले गए.मयंक अग्रवाल ने बेहद फिल्मी स्टाइल में आशिता सूद को प्रपोज किया. उन्होंने जनवरी 2018 को थेम्स नदी के किनारे बने ‘लंदन आई’ झूले पर आसमान में रिंग पहनाई.मयंक अग्रवाल ने 4 जून 2018 को आशिता सूद के साथ सात फेरे ले लिए और खुद के लिए ये ‘खूबसूरत उम्र कैद’ की ‘सजा’ चुनी.मयंक अग्रवाल की वाइफ आशिता सूद के पिता परवीन सूद कर्नाटक के डायरेक्टर जनरल और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (Director General and Inspector General of Police) हैं.आशिता सूद ने ‘क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन’ से ‘मास्टर ऑफ लॉज’ की पढ़ाई की है.आशिता सूद कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की रहने वाली हैं. मयंक अग्रवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी वाइफ सादगी पसंद हैं.

 

sex रैकेट पर सियासी हंगामा, BJP से 3 आरोपियों के कनेक्शन, फोटो से निशाने पर मंत्री

न्यूज डेस्क .इंदौर में हाल ही में क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान 10 लड़कियों और 8 लड़कों को गिरफ्तार किया गया. लेकिन अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.

दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इंदौर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पकड़े गए लोगों में भाजपा की युवा शाखा के तीन पदाधिकारी भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने गिरफ्तार युवकों की फोटो मंत्री के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर तीनों आरोपियों को मंत्री का करीबी बताया था.

एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता थे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि आरोपी एमपी के वन मंत्री विजय शाह के करीबी हैं, जो कि खंडवा के रहने वाले हैं.

प्रदेश के इंदौर में विजय नगर के स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़ाये तीन आरोपियों का कनेक्शन भाजपा से सामने आया है..
तीनो युवक वरुण यादव , विवेक नामदेव व अशोक सिंगला भाजयुमो के खालवा मंडल के पदाधिकारी और प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इस के बेहद करीबी है।
वन मंत्री शाह ने कहा- ‘क़ानून अपना काम करे’

एजेंसी के मुताबिक इस मामले में वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि हम लोग सार्वजनिक जीवन में जब काम करते हैं, अगर आपका कोई फ़ोटो ले रहा है तो मना नहीं कर सकता. अगर उन लोगों ने ग़लत काम किया है तो क़ानून अपना काम करे, हम उसको बचाने नहीं जा रहे हैं. राजनैतिक संबंध होने से कोई क़रीबी नहीं होता है. राजनीतिक संबंध अपनी जगह होते हैं जबकि व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह.

‘किसी के साथ सेल्फी होना अपराध नहीं’

विजय शाह ने कहा कि मंत्री और विधायक के साथ किसी की सेल्फ़ी होना, किसी के साथ गाड़ी में बैठना या किसी कार्यक्रम में एक साथ होना कोई अपराध नहीं है, उन्होंने कहा कि ग़लत काम किया है तो क़ानून अपना काम करे.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- ‘निष्कासन जैसी कार्रवाई होगी’

वहीं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की खंडवा जिला इकाई इस मामले को देख रही है, अगर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी भाजयुमो के पदाधिकारी पाए जाते हैं, तो निष्कासन जैसी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
पुलिस ने 18 युवक-युवतियों को पकड़ा था

दरअसल इंदौर के विजयनगर स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है. इंदौर और थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ 8 लड़के पुलिस के हत्थे चढ़े थे. इनमें 3 लड़के खंडवा के हैं, जो बीजेपी के खालवा मंडल में युवा मोर्चा के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं. सेक्स रैकेट मामले में खंडवा के वरुण यादव, विवेक नामदेव व अशोक सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जेंडर चेंज कराने के बाद इस धंधे से जुड़ीं 4 लड़कियां

इंदौर के स्पा सेंटर से गिरफ्तार की गई थाईलैंड की 7 लड़कियों में से 4 का ने जेंडर चेंज कराया था. पुलिस को इस बात की जानकारी उनके पासपोर्ट से मिली है. 4 लड़कियों ने अपना के पासपोर्ट में ‘MALE’ लिखा हुआ है. अब पुलिस बाकी तीन लड़कियों के पासपोर्ट जुटाने में लगी हुई है. महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि थाईलैंड से 7 लड़किया आई हैं, जिनके पास से 4 के पासपोर्ट जब्त हुए हैं. चारों पासपोर्ट में इन लड़कियों का जेंडर मेल लिखा हुआ है. साफ है कि इन लड़कियों ने जेंडर चेंज कराया है.

ना वाइड ना नो बॉल, ना ही लगा कोई छक्का, जानिए फिर भी एक गेंद पर कैसे बन गए 7 रन

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर आए दिन कोई ना कोई कारनामा होता रहता है. ये एक ऐसा खेल है जहां आए दिन कुछ ना कुछ रिकॉर्ड्स बनते ही रहते हैं. ऐसा ही कुछ कारनामा हाल ही में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी देखने को मिला है. जहां एक ही गेंद पर 7 रन बन गए. हैरानी की बात तो ये रही कि इस गेंद पर ना कोई चौका लगा, ना कोई छक्का लगा और ना ही ये गेंद वाइड या नो बॉल थी.

एक गेंद पर कैसे बने 7 रन?
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच क्राइस्टचर्च में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले टेस्ट को जीतकर इतिहास रचने वाली बांग्लादेश टीम पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश कर रही है. वहीं न्यूजीलैंड की नजरें इस सीरीज को ड्रॉ करने पर हैं. लेकिन इसी बीच दूसरे मैच में एक अजीबो गरीब वाक्या देखने को मिला है. दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन ने एक गेंद फेंकी जिसपर 7 रन बन गए.

हुसैन की गेंद पर न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी इस ओवर की आखिरी गेंद पर विल यंग के बल्ले का एज लगा और गेंद स्लिप में पहुंच गई. इसके बाद फील्डर ने डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की. लेकिन बॉल फील्डर के हाथों से छिटककर थर्डमैन की दिशा में चली गई. तभी विल यंग और टॉम लैथम ने दौड़कर तीन रन पूरे कर लिए. फील्डर ने पीछा करते हुए गेंद को बाउंड्री से नहीं लगने दिया. तभी फील्डर ने थ्रो किया. इसके बाद गेंद बॉलर के हाथ से छूटकर बाउंड्री में जा लगी. इसी तरह ओवरथ्रो के 4 और भागने के 3 रन मिलाकर कुल 7 रन हो गए.

https://twitter.com/i/status/1479987252793065474

बांग्लादेश ने हासिल की पहली जीत
बांग्लादेश ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. बे ओवल पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 40 रनों का लक्ष्य दिया था. बांग्लादेश टीम ने इस लक्ष्य को आराम से 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच में इबादत हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में कुल 6 विकेट झटके.

कुख्यात अपराधी पर बांकी थाना प्रभारी ने कसा नकेल… फरार आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा। बांकी थाना क्षेत्र के अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने की मुहिम छेड़ते हुए थाना प्रभारी ने फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध कारोबारियों पर हो रही कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि कैप्टन कूल भोज राम पटेल की मंशा रूप अवैध डीजल कबाड़ कोयला चोरी में लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया है । इस कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन पर थाना बांकी थाना प्रभारी ने लगातार अवैध कारोबार डीजल कबाड़ कोयला चोरी में अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की कर रहे हैइस अभियान में कि आज दिनांक 09/01/2022 को अपराध क्रमांक 1/22 धारा 454,380,34 भादवि में फरार आरोपी 1– धरम सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 35 वर्ष शाकिन पंखा दफाई, 2– श्याम सुंदर यादव पिता बीर सिंह यादव उम्र 37 वर्ष शाकिन बांकी 3–घासिया सिंह पिता बीर सिंह उम्र 32 वर्ष 4– संतोष यादव पिता फिरतू लाल यादव एवम घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति इको सीजी 12 बीबी 5648 को जप्त कर माननीय न्यायालय में आरोपी के पेश किया गया। बता दें कि दिनाक 01/01/22 को बंद पड़े कोयला खदान नंबर 5/6 से 4 से 5 टन स्क्रैप चोरी कर टाटा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10AH 8170 में स्क्रैप को लोड कर भाग रहे थे जिसे पकड़ कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था दौरान विवेचना के पूर्व में एक आरोपी सोहन लाल मसीह को वाहन और स्क्रैप के साथ पकड़ गिरफ्तार किया गया था चोरी का सरगना धरम सिंह एवम उनके साथी फरार थे जिसे आज दिनांक 09/01/22 को पायलेटिंग करने वाले वाहन मारुति इको क्रमांक CG 12 बीबी 5648 को जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में बांकी मोगरा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह आरक्षक 305 मदन जयसवाल आरक्षक 440 राम गोपाल साहू आरक्षक 535 भोला सिंह यादव आरक्षक 462 जागीर तवर की अहम भूमिका रही।