कोरबा। कोरबा जिले में सोमवार को कोरोना के 38 नए संक्रमित मिले हैं। कुल 38 संक्रमितों में 24 पुरुष व 14 महिला शामिल हैं। कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र से 3, कटघोरा शहरी क्षेत्र से 10, कोरबा ग्रामीण क्षेत्र से 2, शहरी क्षेत्र से 20 एवं पाली ब्लॉक में कुल 3 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को कटघोरा ब्लॉक के कृष्णा विहार एनटीपीसी, गेवरा बस्ती ग्रामीण बैंक के पास, आदर्श नगर कुसमुण्डा कालोनी, सुमित्रा निकेतन एनटीपीसी प्लांट रोड, ज्योति नगर दीपका, दीपका कालोनी, बांकीमोंगरा वार्ड-66, गंगा भवन एनटीपीसी, यमुना विहार, बांकीमोंगरा, गोपालपुर पुनर्वास, जमनीपाली बस्ती से संक्रमित मिले हैं। कोरबा ब्लॉक अंतर्गत बालको सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5 बालको, रजगामार कालोनी, एसबीएस कालोनी एसईसीएल, भदरापारा बालको, मानिकपुर, वार्ड-11 महावीर नगर, इंदिरा कामर्शियल काम्पलेक्स टीपी नगर, शिवाजी नगर, आईटीआई रामपुर बस्ती, पॉलिटेक्निक कॉलेज रुमगरा के पास, ग्राम खोड्डल, पाली ब्लॉक के हरदीबाजार व पहाड़जमड़ी से संक्रमित दर्ज किए गए हैं।
बॉलीवुड के जिस विलेन खौफ खाती है दुनिया उसे कोरोना ने डराया, पत्नी सहित अस्पताल में भर्ती
मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और एक प्रसिद्ध खलनायक के रूप में याद किए जाने वाले प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra ) और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा (Uma Chopra) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में अभिनेता ने कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Prem Chopra Covid 19 Positive) निकली है। जिसके बाद अभिनेता और उनकी पत्नी को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा से पहले भी कई सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ चुकी है।
बता दें कि प्रेम चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग की बदौलत इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। बॉलीवुड में उन्होंने एक हीरो के साथ ही विलेन और कॉमेडियन का रोल भी निभाया। लेकिन, उन्हें पहचान मिली एक विलेन के तौर पर। प्रेम चोपड़ा की पत्नी उमा राज कपूर की पत्नी की बहन हैं। एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Priyanka के घर पहुंचा कोरोना, खुद को किया आइसोलेट, परिवार और स्टाफ के एक-एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी के कल Covid19 का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि Covid19 के टेस्ट की उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बताया, ”मेरे परिवार का एक सदस्य और मेरा एक कर्मचारी कल COVID-19 के टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। मेरा टेस्ट आज निगेटिव रहा है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं अलग-थलग रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊं।
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra to 'isolate' after a member of her family and one of her staff tested positive for Covid19 yesterday. She has tested negative for Covid19. pic.twitter.com/YHC2r7E134
— ANI (@ANI) January 3, 2022
VIDEO: ONC बार मे मचा बवाल, तो बाउंसरों पर हुआ एफआईआर… अब पुलिस करेगी जांच…
कोरबा। शहर के हृदय स्थल में संचालित ओएनसी बार( वन नाइट क्लब) में आधी रात को मचे बवाल में पुलिस ने बार बाउंसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच कर कार्रवाई करेंगी।
बता दें कि नए साल के दूसरे दिन पॉम मॉल के सेकेंड फ्लोर में संचालित ओएनसी बार मे उस समय बवाल मच गया जब बार मे शराब सेवन कर नाच रहे युवकों को एकाएक बार के बाउंसरों ने धुनाई शुरू कर दी। देखते ही देखते बार में अफरा तफरी मच गया।वन नाइट क्लब में मचे बवाल के बीच सीएसईबी पुलिस की फिल्मी स्टाइल में इंट्री की और मारपीट कर रहे युवाओं को शांत कराया। मामला शांत होने के बाद मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो लोगो ने जमकर वीडियो पर कमेंट्स भी हुआ। हालांकि पुलिस आधी रात को रिपोर्ट का इंतजार करती रही। जिससे की मारपीट करने वालो पर जुर्म दर्ज कार्रवाई की जा सके। सुबह होते ही युवा कांग्रेसियों का दबाव बढ़ा तो बाउंसरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। अब बार के गुर्गों के खिलाफ हुए रिपोर्ट कार्रवाई की बात कही जा रही है।
वर्सन
पॉम मॉल के ओएनसी बार मे हुए मारपीट के मामले में बार बाउंसरो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नवल साहू, सीएसईबी चौकी प्रभारी
ब्रेकिंग: भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटरिंग प्लांट-3 के कन्वेयर गैलरी में लगी आग, जीएम भी झुलसे
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटरिंग प्लांट-3 में सोमवार को कन्वेयर गैलरी में उस समय आग लग गई जब गैलरी को शट डाउन पर लेकर मरम्मत कार्य किया जा रहा था। घटना में करीब सौ मीटर कन्वेयर बेल्ट खाक हो गया। कर्मचारियों और दमकल विभाग ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान जीएम मेकेनिकल आग की चपेट में आने से 15 फीसद झुलस गए। उन्हें बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटरिंग प्लांट-3 में कन्वेयर गैलरी वाले हिस्से में आर 112 और आर 113 कन्वेयर में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से इस गैलरी को शटडाउन पर लिया गया है। सोमवार का दोपहर को बेल्ट 112 में आग लग गई। अचानक आग लगते ही वहां मरम्मत कार्य में लगे कर्मियों में अफराफरी का माहौल हो गया था।
0.घंटे भर पहले प्लेट मिल में भी लगी थी
संयंत्र के सिंटर प्लांट में हुई घटना से करीब एक घंटे पहले प्लेट मिल में भी आग लग गई थी। जानकारी के अनुसार मिल के गैस पाइप लाइन में यह आग लगी थी। घटना की जानकारी लगने पर महज 10 मिनट के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया था। यहां पर भी किसी तरह का नुकसान अथवा उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है।
सीजी ब्रेकिंग: 9 जिलों के SP बदले, अभिषेक को जांजगीर की कमान, देखें सूची
रायपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर नौ आईपीएस के प्रभार में परिवर्तन किया है। कोरिया से संतोष सिंह को राजनांदगाँव, लंबे अरसे से दंतेवाड़ा में मौजुद अभिषेक पल्लव को जांजगीर जबकि प्रशांत ठाकुर को धमतरी वहीं प्रफुल्ल ठाकुर को कोरिया भेजा गया है।
विवेक शुक्ला अब एसपी महासमुंद होंगे,जबकि प्रखर पांडेय को मुख्यमंत्री सुरक्षा की जवाबदेही दी गई है। सिद्धार्थ तिवारी को दंतेवाड़ा भेजा गया है।
सीजी बिग ब्रेकिंग : कालीचरण बाबा की जमानत याचिका ख़ारिज, जानिए कब तक रहना होगा जेल में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई धर्म संसद में गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज की जमानत याचिका एडीजे विक्रम प्रताप चंद्रा की कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है।
सोमवार को कोर्ट खुलते ही कालीचरण महाराज के जमानत याचिका मामले में कोर्ट में अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच लंबी बहस चली। बहस के ख़त्म होने के बाद मामले में एडीजे कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, थोड़ी देर बाद कोर्ट ने जमानत याचिका ख़ारिज कर दी। कालीचरण महाराज अब 13 जनवरी तक सलाखों के पीछे रहेंगे।
बता दें कि रायपुर में हुए धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। कालीचरण महाराज को खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया गया था।
कालीचरण को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। रायपुर कोर्ट में कालीचरण महाराज को पेश किया गया। कोर्ट ने पहले 2 दिन की पुलिस रिमांड दी थी, बाद में पुलिस रिमांड ख़त्म होने के पहले ही कालीचरण को 13 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आज कालीचरण की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई।
सुल्ली डील और बुल्ली बाई मामले में जानें क्यों भड़कीं ये शख्स, जानें क्या है बुल्ली बाई का पूरा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में साइबर क्राइम सेल, दिल्ली पुलिस को समन जारी किया। आयोग के मुताबिक एक समुदाय विशेष की लड़कियों की तस्वीरों को उनकी सहमति के बिना आनलाइन मीडिया प्लेटफार्म ‘गिटहब’ पर अपलोड किया गया था। जिसे ‘बुल्ली डील आफ द डे’ के नाम से साझा किया जा रहा था।
स्वाती मालीवाल ने ट्वीट ने कर दिल्ली पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि पहले सुल्ली डील हुआ अब बुल्ली बाई। दोनों में मुस्लिम लड़कियों की आनलाइन बोली लगाई गई। दिल्ली पुलिस अगर सुल्ली डील के दोषियों को अरेस्ट करके कड़ी सज़ा दिलाती तो आज बुल्ली बाई नहीं होता। आयोग ने साइबर सेल को कमीशन में पेश होकर यह बताने को कहा है कि दोनों केस में कितने लोग अरेस्ट हुए।
गोवा में नाइट कर्फ्यू, स्कूल कॉलेज बंद,जानें और क्या-क्या पाबंदी
नई दिल्ली। देश में कोविड 19 (Covid 19) और ओमिक्रोन (Omicron) के बढ़ते मामलों के बीच सरकारें चिंता में हैं। देश में पिछले 24 घंटे में इस वैरिएंट के 137 मामले सामने आए।
इस बीच गोवा में रविवार को 10.70 फीसदी पॉजिटिविटी रेट पाया गया। इसे देखते हुए सरकार ने 26 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। देश भर में अब तक 1,740 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट देखा जा चुका है।
0.टीका लगवाने स्कूल जा सकेंगे 11,12वीं के छात्र
सोमवार को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने टास्क फोर्स की मीटिंग की। इसमें तय किया गया कि अब ऑनलाइन क्लास ही चलेंगी। पणजी में टास्क फोर्स के सदस्य शेखर सलकार ने कहा कि 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को वैक्सीन लेने के लिए स्कूल जाने की अनुमति होगी। 26 जनवरी तक उन्हें पढ़ाई के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान कॉलेज भी बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
शेखर ने बताया कि सरकार इनडोर एक्टिविटी पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। रविवार को गोवा में 388 नए मरीज मिलने के बाद यहां अब तक 1,81,570 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
बिग ब्रेकिंग: दिल्ली में बिगड़े हालात, 100 में से 84 मरीजों में ओमिक्रोन वैरिएंट
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि नई जीनोम रिपोर्ट से पता चलता है कि परीक्षण किए गए नमूनों में से 84 प्रतिशत नमूनों में कोरोनावायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि नए मामलों में वृद्धि हुई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। कारण, बहुत से लोग गंभीर बीमारी महसूस नहीं कर रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता भी नहीं पड़ी।
जैन ने विधानसभा में कहा, तीन प्रयोगशालाओं से 30-31 दिसंबर की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार – लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान, लोक नायक अस्पताल और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में – 84 प्रतिशत नमूने ओमिक्रोन से संक्रमित थे। मंत्री ने कहा कि कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि एक सप्ताह में मामले चरम पर होंगे लेकिन यह अनुमान है।
मंत्री ने कहा कि सोमवार को बाद में जारी किए जाने वाले स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोरोनोवायरस के लगभग 4,000 नए मामले दर्ज किए गए हैं और सकारात्मकता दर बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गई है।






