दुर्ग। भिलाई-3 चरोदा निगम में मेयर पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के निर्मल कोसरे 24 वोट के साथ महापौर निर्वाचित हो गए हैं। वहीं भाजपा की प्रत्याशी नंदनी जांगड़े को 16 वोट मिले।
इस प्रकार निर्मल चरोदा निगम के दूसरे मेयर के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं सभापति के लिए कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर को 24 वोट तो चंद्रप्रकाश पांडेय को 16 वोट मिले।
बता दें कि भिलाई-चरोदा निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 88 हजार 205 है। यह निगम अहिवारा विधानसभा में शामिल है। इस निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल का निवास स्थान भी है। यहां दो बार निर्दलीय तथा दो बार भाजपा की सत्ता रही। भिलाई-चरोदा निगम इसके प्रथम अध्यक्ष विजय बघेल (निर्दलीय) रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे, इसकी तेज पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। सीएम ने कहा कि मरीजों के बढ़ने पर लॉकडाउन का फैसला भी लिया जा सकता है। सीएम ने कहा,अभी बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश
सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आपात समीक्षा की। सीएम निवास में हुई बैठक में जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। फिलहाल सीएम ने विभागीय अधिकारियों को इलाज और नियंत्रण की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने सीएम को कोरोना के मौजूदा हालात और दूसरे प्रदेशों में आ रहे केस के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना था, देश भर में मरीज बढ़ रहे हैं। यह तीसरी लहर की दस्तक है। अधिकारियों ने स्वास्थ्य और नागरिक प्रशासन की तैयारियों की भी जानकारी दी है।
इलाज के पुख्ता बंदोबस्त करें
सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और संक्रमित मरीजों के इलाज के पुख्ता बंदोबस्त करने को कहा है। उन्होंने सभी स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
लॉकडाउन आखिरी विकल्प
सीएम भूपेश बघेल ने कहा, लॉकडाउन हमारा अंतिम विकल्प होगा। अभी हमने नजर रखी हुई है। कोशिश यह हाेगी कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में चेकिंग बढ़ाने की बात है। होम आइसोलेशन, क्वारैंटाइन की व्यवस्था हो। उसके बाद भी संक्रमण बढ़ रहा हो तो लॉकडाउन का फैसला हो सकता है।
संगठनों से चर्चा के बाद फैसला
पत्रकारों से चर्चा में सीएम भूपेश बघेल ने कहा, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभागों को तैयारी रखने काे कहा है। कोई कदम उठाने से पहले विभाग से जानकारी ले लें। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग से बात करेंगे। व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगों और दूसरे संगठनों से चर्चा करके ही कोई फैसला लें।
कोरबा। छुरी के कबाड़ियों के करतूत के बाद कैप्टन कूल ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कबाड़ियों की धर पकड़ के सख्त निर्देश दिए है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कटघोरा थाना क्षेत्र के चार कबाड़ियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल एसपी के कड़े तेवर के बाद कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बता दें की इन दिनों कबाड़ से जुगाड़ का धंधा छुरी क्षेत्र में जमकर फल फूल रहा है। बंद बड़े वंदना पावर प्लांट के लोहे को धीरे धीरे काटकर बेचने के अब सरकारी संपत्ति पर कबडियो की नजर है। कटघोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वंदना स्विचयार्ड से कनेक्ट 400 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन को बेचने काटा गया है। जहां से ट्रांसमिशन लाइन के जरिए कोरबा के पड़ोसी जिलों को बिजली आपूर्ति की जाती है। 400 केवीए की ट्रांसमिशन कंपनी की उच्च क्षमता की लाइन है। इससे आपूर्ति बाधित होने से पड़ोसी जिलों में दिक्कत बढ़ गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार जिला का बिजली सप्लाई बंद
बिजली ट्रांसमिशन कंपनी और वितरण विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसके बाद टावर से कनेक्टेड ट्रांसमिशन लाइन से सप्लाई बंद कराई गई। इससे कोरबा के पड़ोसी जिले अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सहित आसपास के अन्य जिलों में लोड शेडिंग की स्थिति बनने पर वहां कई हिस्सों में देर तक बिजली सप्लाई ठप हो गई। संबंधित जिलों में बिजली विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जब तक टावर को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस ट्रांसमिशन लाइन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।
कोरबा। छुरी के कबाड़ियों के करतूत के बाद कैप्टन कूल ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कबाड़ियों की धर पकड़ के सख्त निर्देश दिए है। पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कटघोरा थाना क्षेत्र के चार कबाड़ियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बहरहाल एसपी के कड़े तेवर के बाद कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
बता दें की इन दिनों कबाड़ से जुगाड़ का धंधा छुरी क्षेत्र में जमकर फल फूल रहा है। बंद बड़े वंदना पावर प्लांट के लोहे को धीरे धीरे काटकर बेचने के अब सरकारी संपत्ति पर कबडियो की नजर है। कटघोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वंदना स्विचयार्ड से कनेक्ट 400 केवीए की ट्रांसमिशन लाइन को बेचने काटा गया है। जहां से ट्रांसमिशन लाइन के जरिए कोरबा के पड़ोसी जिलों को बिजली आपूर्ति की जाती है। 400 केवीए की ट्रांसमिशन कंपनी की उच्च क्षमता की लाइन है। इससे आपूर्ति बाधित होने से पड़ोसी जिलों में दिक्कत बढ़ गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लोहा चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
चार जिला का बिजली सप्लाई बंद
बिजली ट्रांसमिशन कंपनी और वितरण विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसके बाद टावर से कनेक्टेड ट्रांसमिशन लाइन से सप्लाई बंद कराई गई। इससे कोरबा के पड़ोसी जिले अंबिकापुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सहित आसपास के अन्य जिलों में लोड शेडिंग की स्थिति बनने पर वहां कई हिस्सों में देर तक बिजली सप्लाई ठप हो गई। संबंधित जिलों में बिजली विभाग के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जब तक टावर को दुरुस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस ट्रांसमिशन लाइन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर चरोदा नगर निगम के लिए पार्षदों का शपथ ग्रहण हो चुका है। कांग्रेस और बीजेपी सहित छह निर्दलीय पार्षदों को जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी पार्षदों ने 5-5 की संख्या में शपथ ली है। यही 40 पार्षद और महापौर और सभापति का चुनाव करेंगे। महापौर के लिए कांग्रेस के पास जहां 19 पार्षदों सहित दो निर्दलियों के समर्थन का दावा है। तो वहीं बीजेपी के पास महज 15 पार्षद हैं। बचे चार निर्दलीय अब किस ओर जाएंगे अभी तय नहीं है। दोपहर 2 बजे के लगभग महापौर के प्रत्याशी के नामों की अधिकृत घोषणा होगी।
बता दें कि बैठक में कांग्रेस के मेयर और सभापति का नाम तय होने के बाद सभी पार्षद सोमवार सुबह भिलाई पहुंचे हैं। भिलाई चरौदा का मेयर कौन होगा, इसकी अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि कांग्रेस से महापौर के लिए गनियारी वार्ड से पार्षद चुने गए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे का नाम सबसे ऊपर है।
वहीं सभापति के लिए कांग्रेस से कृष्णा चन्द्राकर, संतोष तिवारी और एस वेंकट रमना का नाम सामने आ रहा है। अभी तक कांग्रेस ने महापौर और सभापति पद के प्रत्याशी को लेकर अपना कोई भी अधिकारिक बयान नहीं दिया है।
0.बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा ने बनाया नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी का बहुमत नहीं होने के बावजूद उसने नंदिनी जांगड़े को महापौर प्रत्याशी बना दिया है। चंद्र प्रकाश पांडे को बीजेपी ने सभापति के लिए प्रत्याशी बनाया है। 40 पार्षदों वाले इस निगम में बीजेपी के पास महज 15 पार्षद हैं।
The Duniyadari.Com: रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लें रही है।अब गिरफ्तारी पर रोक की याचिका कों सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया हैं।
बता दें कि जीपी सिंह हाईकोर्ट में गिरफ्तार पर रोक और जांच पर स्टे न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जीपी सिंह के तरफ से सीनियर एडवोकेट यूआर ललीत खड़े हुए थे। वकीलों की टीम में दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी शमिल थी। सरकार की तरफ से मुकुल रोहतगी खड़े हुए। मगर सीजेआई ने मुकुल रोहतगी को सुने बिना याचिका खारिज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद जीपी सिंह के पास अब सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। क्योंकि, हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज हो गई है।
मुंबई। आर्यन ड्रग्स केस के बाद फिर सुर्खियों में कॉर्डेलिया क्रूज के एक क्रू मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शिप में सवार 2016 लोगों को कोविड टेस्ट कराया जाएगा। सभी को क्रूज में ही रोका गया है।
कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए रवाना हुआ था। अभी यह गोवा के मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। अब वहां की सरकार ने जहाज को डॉक करने की अनुमति देने से ही इनकार कर दिया है। यह क्रूज के अंदर बना पूल है। सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर पार्टीज के दौरान ज्यादातर लोगों ने कोविड के नियम तोड़े हैं। इसलिए संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।
रिपोर्ट आने तक जहाज में रहना होगा
पॉजिटिव क्रू मेंबर को जहाज के अंदर ही आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले कोई भी जहाज से न उतरे।
क्रूज पर पहले भी कोविड नियम तोड़े गए
महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के दौरान लगाया गया डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू है। इसके तहत बिना मास्क के सार्वजनिक जगहों पर जाने और दो गज की दूरी का नियम मानना अनिवार्य है।
हालांकि, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद क्रूज पर जारी पार्टी का जो वीडियो सामने आया था, उसमें यह स्पष्ट था कि ऐसे किसी नियम को यहां मौजूद लोगों ने फॉलो नहीं किया था।
कोरबा। पॉम मॉल में शराब पीकर हल्ला मचाने वाले युवा कांग्रेसियों और ओएनसी बार के बाउंसरों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना की सूचना पर सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंचकर झगड़ा को शांत कराया हैं। अब सीएसईबी पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है। ताकि मारपीट लड़ने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
बता दें कि पॉम मॉल में संचालित ओएनसी बार लड़ाई का अखाड़ा बनते जा रहा है। रईसजादों के मौज मस्ती की वजह से शहर का माहौल खराब हो रहा है।आए दिन विवाद का पर्याय बन चुके पाम मॉल के ओएनसी बार में आज रविवार देर शाम फिर जमकर बवाल मचा। यहां न्यू ईयर की पार्टी सेलिब्रेट करने सेंट जेवियर स्कूल के नाबालिग विद्यार्थी पहुंचे थे। बार में ही युवा कांग्रेस नेता सांसद प्रतिनिधि के कार्यकर्ता भी पार्टी मना रहे थे। रात करीब 9 बजे बिल भुगतान को लेकर युवा कांग्रेस से जुड़े लोगों ने काउंटर पर आपत्ति दर्ज कराई। पेमेंट ज्यादा लेने को लेकर जब बात बढ़ी तो सेंट जेवियर के विद्यार्थियों ने भी इसका समर्थन कर कहा कि हम लोगों से भी ज्यादा पेमेंट लिया गया था और अक्सर ऐसा ही करते हैं। इससे पहले इन छात्रों का विवाद नाश्ते की प्लेट गिर जाने को लेकर ओएनसी की महिला कर्मचारी से हो गया था। इस आपत्ति और कहा-सुनी के मध्य युवा कांग्रेस नेता से जुड़े युवकों का काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों से जमकर विवाद शुरू हो गया और इसी विवाद व मारपीट में सेंट जेवियर स्कूल के लड़के भी शामिल हो गए। 3 पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट से माहौल तनावपूर्ण हो गया और बाउंसरों ने भी छात्रों व युवकों पर अपने हाथ साफ किये। इस बीच मौके पर युवा कांग्रेस नेता सांसद प्रतिनिधि को बार में बुलाया गया। बार संचालक ने सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल को भी मौके पर बुलाया और सारी जानकारी दी। प्रिंसिपल भी ओएनसी में पहुंचे थे व घटनाक्रम की जानकारी ली। इधर हंगामा मचने की खबर पुलिस तक पहुंची तो सीएसईबी चौकी पुलिस ने यहां पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। अब पुलिस पीड़ित पक्ष के शिकायत की इंतजार कर रही है जिससे कि आगे की कार्रवाई की जा सके।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए। यहां उनकी कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन, RTPCR जांच की देर रात मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि मार्च 2021 में सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान होम आइसोलशन में उनका इलाज चला था।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। सिंहदेव ने आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। वहीं एक जनवरी को उन्होंने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ शिक्षण से जुड़ी दो योजनाओं की शुरुआत की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए वित्तीय वर्ष के बजट को अंतिम रुप वित्त विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए मंत्री स्तरीय बैठकों का दौर 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन बैठकों में विभागीय मंत्रियों से उनके विभागों की नई योजनाओं को लेकर बात करेंगे।
मंत्री स्तरीय बैठक के पहले दिन अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, गुरु रुद्र कुमार और अनिला भेंड़िया के साथ सीएम अलग-अलग समय में बैठक करेंगे।
11 जनवरी को कवासी लखमा, शिव कुमार डहरिया और मोहम्मद अकबर के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। 12 जनवरी को रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के विभागों की योजनाओं पर मुख्यमंत्री उनसे बात करेंगे।