कोरबा।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी करते हुए पाली तानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सिद्धार्थ नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है.
वर्तमान में विधायक मोहितराम केरकेट्टा छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश विधानसभा के वरिष्ट पर्यवेक्षक भपेश बघेल के साथ लखनऊ दौरे पर हैं और चुनाव को लेकर किये गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे।कुछ महीने पहले विधायक को असम विधानसभा चुनाव के लिए भी यही जिम्मेदारी दी गई थी. विदित हो कि कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के यूपी मामलों की प्रभारी हैं. वह जोरशोर से राज्य में पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं.इस नियुक्ति को लेकर श्री केरकेट्टा ने कहा कि,उन्हें ” उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिद्धार्थ नगर विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। श्री केरकेट्टा वर्तमान में यूपी मे सक्रियता से अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए लगातार दौरे कर रहे हैं।
MLA केरकेट्टा यूपी चुनाव के पर्यवेक्षक नियुक्त…कहा शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास…
इस बार अलग होगी बीटिंग द रिट्रीट, अब इतिहास हो जाएगी महात्मा गांधी की यह फेवरेट धुन, इसकी जगह बजेगा यह संगीत
नई दिल्ली।(mahatma gandhi)महात्मा गांधी के पसंदीदा ईसाई स्तुति गीतों में से एक ‘‘एबाइड विद मी” की धुन को इस साल 29 जनवरी को होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह से हटा दिया गया है। भारतीय सेना द्वारा शनिवार को जारी एक विवरण पुस्तिका से इसकी जानकारी मिली। स्कॉटलैंड के एंग्लिकन कवि हेनरी फ्रांसिस लाइट द्वारा 1847 में लिखित ‘‘एबाइड विद मी” 1950 से ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह का हिस्सा रहा है।
विवरण पुस्तिका में कहा गया है कि इस साल के समारोह का समापन ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ होगा। बीटिंग रिट्रीट ‘‘एबाइड विद मी” की धुन के साथ समाप्त होता था। विवरण पुस्तिका में 26 धुनों को भी सूचीबद्ध किया गया है जो इस साल के विजय चौक पर होने वाले समारोह में बजाए जाएंगे।
‘एबाइड विद मी’ की जगह इन धुनों पर किया गया था विचार
एक सूत्र ने कहा, “ऐ मेरे वतन के लोगों के अलावा, जिन धुनों पर विचार किया गया था, उनमें सारे जहां से अच्छा, दे शिवा बर मोहे (गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित एक भक्ति भजन) और ऐ मालिक तेरे बंदे हम शामिल थे, जो कि उनके लोगों के अलावा निजी संस्थाओं के द्वारा भेजे गए थे।” हालांकि, इन सब धुनों में से ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ पर अंतिम मुहर लगी और इसे ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह की समापन धुन के रूप में ‘एबाइड विद मी’ को बदलने के लिए चुना गया।
‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में पहली बार जलवा बिखेरेंगे ड्रोन और लेजर शो
राष्ट्रीय राजधानी में 29 जनवरी को होने वाले वार्षिक बीटिंग रिट्रीट समारोह में इस बार लगभग एक हजार ड्रोन जलवा बिखेरते नजर आएंगे। आईआईटी दिल्ली से जुड़ा एक स्टार्टअप आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनजर इन ड्रोन के शो का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही बीटिंग रिट्रीट समारोह में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की प्राचीरों पर पहली बार एक लेजर शो आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार होगा, जब बीटिंग रिट्रीट समारोह किसी लेजर शो और ड्रोन शो का गवाह बनेगा।
बता दें कि’बीटिंग रिट्रीट’ सदियों पुरानी सैन्य परंपरा है जो उन दिनों से चली आ रही है जब सूर्यास्त के समय सैनिक युद्ध से अलग हो जाते थे। बिगुल की धुन बजने के साथ सैनिक लड़ना बंद कर अपने हथियार समेटते हुए युद्ध के मैदान से हट जाते थे।
अब ओमिक्रॉन के इस सब-वेरिएंट ने बजाई भारत सहित 40 देशों के लिए खतरे की घंटी
नई दिल्ली। कोविड-19 वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के हाल ही में खोजे गए सब-वेरिएंट ने दुनिया में वैज्ञानिकों की परेशानी बढ़ा दी है। शुरुआती ओमिक्रॉन वैरिएंट हाल के महीनों में वायरस का सबसे खतरनाक स्ट्रेन बन गया है।
दरअसल ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीए.2 नाम के नवीनतम वेरिएंट के सैकड़ों मामलों की विशेष रूप से पहचान की है, जबकि अंतरराष्ट्रीय डाटा का सुझाव है कि यह अपेक्षाकृत तेज़ी से फैल सकता है।
ब्रिटिश अथॉरिटी ने कहा है कि हाल के दिनों में मामलों पर नजर डालें, तो भारत और डेमार्क में विशेष रूप से BA.2 केस में तेज वृद्धि देखी गई है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) ने इस महीने के पहले दस दिनों में ब्रिटेन में BA.2 के 400 से अधिक मामलों की पहचान की और संकेत दिया है कि करीब 40 अन्य देशों में भी ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट का पता चला है।
इसके अंतर्गत भारत, डेनमार्क और स्वीडन जैसे कुछ देशों में आए सबसे हालिया मामलों में सब-वेरिएंट से जुड़े मरीजों की तादाद सबसे अधिक हैं।
अनोखी परपंरा: छत्तीसगढ़ के इस गांव में हाथी के बच्चे की छठी में शामिल हुए 6 गांव के लोग
लैलूंगा (रायगढ़)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की लैलूंगा तहसील अंतर्गत वनग्राम मुकडेगा के आदिवासी ग्रामीण प्रकृति से तालमेल बैठाने की अपनी पारंपरिक शैली का पालन करते हुए हाथी के बच्चे का जन्मोत्सव मनाया। वनग्राम मुकडेगा में बीते दिनों पूरे विधि-विधान से सैकड़ों ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में हाथी बच्चे की छठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम मुकडेगा के अलावा ग्राम सोनाजोरी, करवाजोर, मुहड़ापानी और बेसकीमुड़ा के ग्रामीण भी शामल हुए।
अंचल में बीते एक महीने से करीब 40 हाथियों का एक दल सक्रिय है। हाथियों की सक्रियता से ग्रामीणों का काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। इस दल ने आधा दर्जन वन ग्रामों में करीब 40 से अधिक घरों में न केवल तोड़फोड़ की है, बल्कि खेतों में फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।
इसके बावजूद इन गांवों के रहने वाले आदिवासी ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली कि इस हाथी दल की एक सदस्य वयस्क हथिनी ने एक बच्चे को जन्म दिया है तो गांवों के बुजुर्गों की सलाह पर अपनी परंपरा के अनुसार घने जंगल मे जहां बच्चा का जन्म हुआ था, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। दिनभर चले इस कार्यक्रम में यहां उपस्थित होने वाले लोगों में गांव के धोबी, नाई, बैगा पुजारी के अलावा राउत समाज के हाथी गोत्र के व्यक्ति और पंडित भी शामिल हुए।
इसमें पहले आदिवासी परंपरा के अनुसार पूरे विधि-विधान से प्रकृति पूजा की गई फिर वन भोज का आयोजन किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि जंगल में वन ग्राम के नजदीक अगर किसी हथिनी के द्वारा बच्चे को जन्म दिया जाता है तो उससे आसपास के गांवों में समृद्धि आती है। चूंकि आदिवासी ग्रामीण प्रकृति प्रेमी और प्राचीन परंपराओं का पालन करने वाले होते हैं,इसलिए यहां हाथी के बच्चे की छठी धूमधाम से मनाई गई।
मुंबई का छुटभइया रायपुर से गिरफ्तार, तेलीबांधा में किराए के मकान में छुपा था कारोबारी पर गोली चलाने वाला बदमाश
रायपुर। रायपुर पुलिस के साथ मुंबई पुलिस की टीम ने शहबाज रुबाब नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया है। शाहबाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 जनवरी को मुंबई के गोवंडी इलाके में 50 साल के व्यापारी पर गोलियां चलाई थी।
शहबाज अपने दो साथियों के साथ मुंबई में हफ्ता वसूली करने के इरादे से व्यापारी को धमकाने गया था। हफ्ता ना मिलने की वजह से चाकू और तलवार से व्यापारी पर वार किया। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद लोगों को डराने के मकसद से उसने फायरिंग भी की थी।
रायपुर में आकर छुपा मुंबई का बदमाश
इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रायपुर आकर एक किराए के मकान में रह रहा था। तेलीबांधा इलाके से पुलिस की टीम ने इसे गिरफ्तार किया है। शहबाज के साथ इरफान और इसरार नाम के युवकों को भी पकड़ा गया है ।
हफ्ता वसूली करता है गैंग
शहबाज के खिलाफ कारोबारी यूनुस खान के बेटे ने मुंबई देवनार थाने में FIR करवाई थी। ये बदमाश मुंबई के गोवंडी के डॉक्टर जाकिर नगर के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता छात्र सैफ खान (19) अपने पिता की शॉप पर बैठा था, तभी शहबाज और उसके साथी इसकी दुकान पर रंगदारी मांगने आए थे और मना करने पर उन्होंने सैफ और उसके पिता पर तलवार और चाकू से हमला कर दहशत फ़ैलाने का प्रयास किया था। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सावलाराम आगवणे ने टीम बनाकर इन बदमाशों की तलाश शुरू की थी। रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जिस मकान में शहबाज रह रहा था उसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
दुकान किराया राशि जमा न करने पर निगम ने आज फिर 06 दुकानों पर लगाया ताला… बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं जमा की जा रही थी बकाया राशि…
कोरबा । निगम द्वारा लीज किराये पर दी गई दुकानों के संचालकों द्वारा किराये की बकाया राशि निगम कोष में जमा न कराए जाने के परिणाम स्वरूप आज निगम ने कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों आज पुनः 06 दुकानों पर ताला लगा दिया तथा संबंधितों को हिदायत दी कि वे शीघ्र ही बकाया राशि निगम कोष में जमा कराएं, तत्पश्चात ही दुकानों का ताला खोला जाएगा। इसके पूर्व निगम द्वारा 09 दुकानों पर ताला लगाया गया था।
यहांॅ उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में निर्मित दुकानों, भवनों आदि को लीज किराये पर आबंटित किया गया है। इन दुकान संचालकों द्वारा बरसों से किराये की राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई जा रही थी, निगम द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उनके द्वारा बकाया राशि की अदायगी नहीं की गई तथा एक बड़ी राशि दुकान किराये के रूप में निगम को प्राप्त करनी हैं। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने विगत दिनों निगम के राजस्व अमले की बैठक लेकर राजस्व वसूली की कार्यप्रगति की समीक्षा की थी तथा विभिन्न करों व दुकानों, भवनों के किराया की बकाया राशि की वसूली जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए थे तथा इस हेतु समुचित कार्यवाही करने को कहा था। आज दुकान किराया के ऐेसे बकायादारों जिन्होने काफी समय से किराये की राशि जमा नहीं की है, उन पर कार्यवाही करते हुए उनकी दुकानों पर ताला लगाया गया तथा उन्हें हिदायत दी गई कि वे शीघ्र बकाया राशि को जमा करें, तत्पश्चात ही दुकान का ताला खोला जाएगा। निगम के राजस्व अधिकारी श्री अशोक बनाफर ने बताया कि आज दुकान किराया के जिन बकायादारों की दुकानों पर ताला लगाया गया है, उनमें 02 दुकानें नीलाम्बरी काम्पलेक्स एवं 04 दुकानें निहारिका टाकीज के समीप काम्पलेक्स की है। उन्होने बताया कि निगम द्वारा यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ब्रेकिंग: मुंगेली नपा के बर्खास्त अध्यक्ष संतू लाल सोनकर को हाईकोर्ट से मिली जमानत
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने मुंगेली नगरपालिका के बर्खास्त अध्यक्ष संतू लाल सोनकर को नियमित जमानत पर छोडऩे का आदेश दिया है। बता दें कि सोनकर नाली निर्माण में घोटाले के आरोप में जेल में हैं। उन पर आरोप है कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने नगर पालिका के परमहंस वार्ड में 300 मीटर नाली निर्माण कराए बिना ठेकेदार व सप्लायर सोफिया कंस्ट्रक्शन को 13 लाख 21 हजार रुपए का भुगतान कर दिया।
इस मामले में कांग्रेस पार्षदों की शिकायत के बाद नगर पालिका के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ठेकेदार, अकाउंटेंट सहित छह लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई थी। सोनकर ने सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत के लिए प्रयास किया। नामंजूर होने के बाद उन्होंने मुंगेली की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बाकी 5 आरोपी अभी भी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हाईकोर्ट में सोनकर के अधिवक्ता की ओर से दलील दी गई छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम में प्रावधान है कि कार्य शुरू करने के बाद ठेकेदार बिल प्रस्तुत करता है तथा सीईओ और अन्य अधिकारी निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हैं। वे संतुष्ट होने के उपरांत भुगतान का प्रस्ताव उनके समक्ष लाते हैं। वे अंत में चेक पर हस्ताक्षर करते हैं, इसलिए उनकी इसमें कोई गलती नहीं है। जस्टिस गौतम भादुड़ी ने मामले की सुनवाई के बाद सोनकर को नियमित जमानत दे दी।
यहां पत्नी से परेशान लोगों के लिए खुला आश्रम, केवल ऐसे लोगों को मिलती है एंट्री
नई दिल्ली: आपने कई आश्रम और तपस्या स्थलों के बारे में सुना होगा, जहां आध्यात्मिक गुरु लोगों को ज्ञान देते हैं. कई आश्रम में तो बच्चों को पढ़ाया भी जाता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आश्रम के बारे में बताएंगे, जहां किसी धर्म या आध्यात्मिक शिक्षा नहीं दी जाती, बल्कि पत्नी से परेशान लोगों की समस्या सुनी जाती है. सुनने में ये काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन बिल्कुल सच है.
महाराष्ट्र के औरगांबाद में है आश्रम
जानकारी के अनुसार ये आश्रम महाराष्ट्र के औरगांबाद जिले से 12 किलोमीटर की दूरी पर शिरड़ी मुंबई हाईवे पर स्थित है. ये आश्रम केवल ऐसे लोगों के लिए खुला है जो पत्नी से परेशान होते हैं. इस आश्रम मे सलाह लेने वालों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है.
पत्नी से परेशान लोगों को दी जाती है सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अब तक 500 लोग सलाह ले चुके हैं. हाईवे से देखने में ये एक छोटा सा एक कमरा लगता है लेकिन अंदर जाते है ही एक आश्रम की जैसे लगता है. कमरे के अंदर जाते ही एक ऑफिस बना है जहां पर पत्नी से परेशान लोगों को सलाह दी जाती है. हर रोज सुबह-शाम अगरबत्ती लगाकर उसकी पूजा की जाती है. हर शनिवार, रविवार की सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पत्नी-पीडितों की काउंसलिंग की जाती है.
प्रसाद में बनती है खिचड़ी
इस आश्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से कई लोग सलाह लेने के लिए आ रहे है. इतना ही नहीं आश्रम में रहने वाले लोग खिचड़ी सब्जी दाल बनाते है. जो भी पुरूष आश्रम में सलाह लेने आता है उसको खिचड़ी खिलाई जाती है. आश्रम में A B C तीन कैटेगरी बनाई हैं, जो पुरूष पत्नी और ससुरालवालों से परेशान है वो A कैटेगरी में आता है. इसी तरह इससे कम परेशान लोगों को B और C कैटेगरी में रखा जाता है.
जुए के फड़ पर मजदुर बन पुलिस ने मारी रेड… 11 लाख के साथ 10 रईसजादे गिरफ्तार…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई तीन में पुलिस ने बड़े जुआरियों के फड़ को ध्वस्त कर दिया है। 52 परियों के खेल में पके 10 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तो उनके कब्जे से 11 लाख रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी भिलाई —3 थाना प्रभारी को थी, लेकिन कार्रवाई एसएसपी बीएन मीणा के निर्देश पर एएसपी संजय ध्रुव की टीम को करनी पड़ी है।
जुआरियों के इस बड़े फड़ का भंडाफोड़ होने के बाद अब भिलाई—3 थाना प्रभारी और मातहतों पर सवाल खड़े हो गया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के होने के बाद भिलाई—3 पुलिस को बुलाना पड़ा था। जिसे देखते हुए एसएसपी मीणा की निगाहें अब तिरछी हो गई हैं, जिसका खामियाजा भिलाई—3 थाना प्रभारी और उनके स्टाफ को भुगतनी पड़ सकती है।
इस मामले को लेकर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि भिलाई—3 थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसाकला के खार में रोजाना जुआरियों का मजमा लगने की जानकारी मिल रही थी। एसएसपी बीएन मीणा के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई। जुएं के फड़ में दबिश देने की जानकारी मात्र तीन से चार अधिकारियों को ही थी। इसकी जानकारी भिलाई तीन थाना को भी नहीं दी गई थी।
इनकी हुई गिरफ्तार
स्पेशल टीम सिरसाकला खार में जब पहुंची वहां जुआरियों का मजमा लगा हुआ था। पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर जैसे ही दबिश दी वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने यहां से सतनामी पारा सिरसा निवासी मुरली साहू (42), सेक्टर-2 निवासी शिव शंकर भट्ट (55), राजनांदगांव के लाल खान (55), रायपुर के अमरलाल तलरेजा (47), सेक्टर-1 के सौरभ कुमार (32), रायपुर के कमल सचदेव (31), प्रकाश पाल (40), देव कुमार (58), सुपेला के दिनेश साहू (38) और पाटन निवासी श्याम दास सिन्हा (63) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 11 लाख रुपए नगद रकम भी जब्त किया है।
मजदूरों का भेष बनाया था
जुआरियों को पुलिस की रेड की खबर न हो इसके लिए पुलिस की स्पेशल टीम मजदूर बनकर वहां पहुंची। पुलिस के अधिकारी और जवानों ने बनियान, लुंगी और सिर पर गमछा बांधकर हाथ में लाठी और टोकनी भी लेकर फड़ तक पहुंचे। जुआरियों को लगा मजदूर काम करके घऱ लौट रहे हैं। इसलिए वह संजू सरदार को सूचना नहीं दे पाए। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची और जुआरियों को चारों तरफ से घेरने लगी। जुआरियों में भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग मोटी रकम लेकर भागने में कामयाब भी हो गए।
यूनिफॉर्म में चलती कार में डांस कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, सस्पेंड
नई दिल्ली: गुजरात (Gujarat) के कच्छ-गांधीधाम में तीन पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया. हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर इन पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ था, जिसमें ये लोग बिना बिना सीट बेल्ट लगाए कार के अंगर डांस कर रहे थे. तीनों कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वर्दी में नजर आ रहे चार पुलिसकर्मी एक वाहन के स्टीरियो पर बज रहे गानों पर डांस कर रहे थे. कच्छ-गांधीधाम के पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस स्टेशन से जुड़े तीन कर्मियों जगदीश सोलंकी, हरेश चौधरी और राजा हीरागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: थाने पहुंची महिला को इंसपेक्टर का शर्मनाक ऑफर, कहा- ‘5 लाख घूस दो या बनाओ संबंध’
पुलिस ने बयान जारी करके दी जानकारी
पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘मीडिया और कई सोशल मीडिया चैनलों द्वारा एक वायरल वीडियो को नोटिस में लाया गया था जिसमें पुलिस कर्मियों को चार पहिया वाहन के अंदर, पुलिस की वर्दी पहने हुए, गाने पर नाचते देखा जा सकता है. ड्राइविंग करते समय यातायात कानून तोड़ने का ऐसा कृत्य शोभा नहीं देता. ये पुलिस विभाग के अनुशासन के खिलाफ है.
तीन पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड
बयान में आगे कहा गया है कि ‘वीडियो में देखे गए चार पुलिसकर्मियों में से, गांधीधाम ए डिवीजन पुलिस स्टेशन से जुड़े तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि बनासकांठा पुलिस से जुड़े चौथे कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा गया है.’







