Home Blog Page 48

विद्यार्थियों के जाति प्रमाणपत्र बनाने,आधार अपडेट के लिए अभियान चलाने के निर्देश

The Duniyadari: सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

सेवा सेतु के आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों का निराकरण के दिये निर्देश

कोरबा-

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय सीमा की बैठक में पीएमओ,मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानव अधिकार, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण करने और सम्बंधित आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करते हुए सम्बंधित विभागों को प्रेषित करने और इसका समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम गठित कर गुणवत्ता क्वालिटी अस्योरेंस निर्धारित करने, एसडीएम को तहसील के आवेदन की समीक्षा कर निराकरण और मांग संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। सभी विभागों के अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए शिविर में आवेदन प्राप्त करे और सम्भव होने पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करे। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि वे शिविर में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित भी करे। कलेक्टर ने बैठक में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान रखते हुए नगर निगम आयुक्त, सीएमओ, पीएचई को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कही भी पेयजल संकट की समस्या न आये। हैंडपंप खराब होने पर तत्काल सुधार कराई जाए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, मानव अधिकार आयोग सहित अन्य कार्यालय के लंबित प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त राजस्व सम्बंधित आवेदन और जाति प्रमाणपत्र बनाने के आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को 7 दिवस के भीतर पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की स्कूलवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए अपार आईडी और विद्यार्थियों का बायो मैट्रिक अपडेट समय सीमा में कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सेवा सेतु से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने पीएम आवास योजना (शहरी) अंतर्गत दादरखुर्द में एक सप्ताह के भीतर विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश विद्युत विभाग के ईई को दिए।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में लक्षित क्षेत्रों में अभियान चलाकर टीबी का जाँच करने और इस कार्य में एनजीओ का सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल जांच और प्रमाणपत्र के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाने, महतारी वंदन के हितग्राहियों का ईकेवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जल संरक्षण के लिए जलसंसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि वे गाँव-गाँव सर्वे कर ले और नदी-नाले को चिन्हित करे। इसका एक रिपोर्ट बनाये। पानी की आवश्यकता वाले स्थानों पर स्ट्रक्चर निर्माण कर साल भर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सर्वे करें।

कलेक्टर ने ई डिस्ट्रिक्ट सेवा 2.0 अंतर्गत सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करना है। जो सेवाएं ऑनलाइन है उसका ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना है।

कलेक्टर ने बैठक में जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ को स्व निधि के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही करते हुए 10 दिवस में पूर्ण करने और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने स्कूल के आसपास से ठेला हटाने, शहरी तालाबो का सीमांकन कराने, रेत घाट में कार्यवाही, भू अर्जन, भू आबंटन के लंबित प्रकरणों की एसडीएम को समीक्षा करने, पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने, सभी अधिकारियों को अपने प्रभार वाले पंचायतों में भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजाति गरिमा उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन करने और योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत शहरी- नगरीय क्षेत्रों में अनिवार्य 4 श्रेणी पृथक्करण के तहत गीला, सूखा कचरा को निर्धारित रंग के डिब्बो में संग्रहित करने और उसका उचित उपचार करने, आम नागरिक पार्षद के सहयोग से मॉडल वार्ड बनाने के निर्देश दिए.

सुशासन तिहार 2026 -राहत, विश्वास और विकास का संगम’

The Duniyadari: *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से घुरविंद दास महंत के चेहरे पर लौटी मुस्कान’*

’ *जनसमस्या निवारण शिविर में रखी समस्या, डेढ़ घंटे में हुआ समाधान’*

कोरबा- 

सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिलेभर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुन रहा है तथा उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना मजबूत हुई है। जरूरतमंद परिवारों को न केवल राहत मिल रही है, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम चुइया निवासी घुरविंद दास महंत की समस्या का समाधान सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। महंत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी एवं दो बेटियां हैं। आर्थिक परिस्थितियां कमजोर होने तथा लंबे समय तक काम की तलाश में बाहर रहने के कारण वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके। धीरे-धीरे उनके घर का बिजली बिल बढ़कर लगभग 90 हजार रुपए तक पहुंच गया, जिससे वे लगातार परेशान और चिंतित रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन एवं प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी आशा और विश्वास के साथ ग्राम चुइया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित विभाग के समक्ष रखी।

शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की जानकारी दी गई तथा योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की गई। विभागीय टीम द्वारा उनके निवास पहुंचकर विद्युत कनेक्शन का परीक्षण किया गया, जिसके पश्चात योजना के तहत उनके लगभग 40 हजार रुपए के बिजली बिल को माफ किया गया। साथ ही शेष राशि को आसान किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समस्या के समाधान से श्री महंत एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या का निराकरण मात्र डेढ़ घंटे के भीतर हो गया, जिससे अब वे पहले की तुलना में काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वे बिना किसी आर्थिक दबाव के आसान किश्तों में बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना उनके जैसे अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार की पहल को आमजन के हित में एक संवेदनशील एवं सराहनीय अभियान बताया।

 

20 मई 2026 राशिफल: दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी रह सकती है

मेष राशि

दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी रह सकती है, लेकिन शाम तक स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। नौकरी और व्यापार में संयम रखें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी डील मिल सकती है। दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

नई योजनाओं और अवसरों का लाभ मिलेगा। व्यापार में फायदा और सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा।

कर्क राशि

चंद्रमा का गोचर आपको प्रभावशाली बनाएगा। करियर में सफलता और अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा और शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। निवेश सोच-समझकर करें।

कन्या राशि

विदेश या बैंकिंग से जुड़े अटके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि

नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। व्यापार और करियर में सफलता मिलेगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

वृश्चिक राशि

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

धनु राशि

टीमवर्क से बड़ा लाभ मिलेगा। आकर्षण और लोकप्रियता बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि

कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि

मानसिक उलझनों से बचने की जरूरत है। करियर में सावधानी और धैर्य से फायदा होगा। परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन राशि

शनिदेव की कृपा से मेहनत का फल मिलेगा। विरोधियों पर आपकी बुद्धिमत्ता भारी पड़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान

The Duniyadari: कोरबा, 19 मई 2026/

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)’’ के अंतर्गत ’’जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’’ 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का मुख्य थीम “सबसे दूर, सबसे पहले’’ निर्धारित किया गया है। कोरबा जिले के कुल 478 ग्राम इस विशेष धरती आबा योजना के लिए चयनित किए गए हैं।

अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर द्वारा अभियान के समस्त चरणों, उद्देश्यों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर्स, सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), जनपद पंचायत सीईओ, तथा आदिवासी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले के 478 धरती आबा ग्रामों में 18 से 25 मई तक चलने वाले अभियान की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को दायित्वों का समुचित एवं समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक और जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आदि प्रसारण पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान से संबंधित फोटोग्राफ एवं वीडियो अपलोड करने के निर्देश भी प्रदान किए गए हैं।

यह अभियान जनजातीय समुदायों तक योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने और सहभागिता आधारित विकास को नई दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

स्थानीय अनुभवी भारी वाहन चालकों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग — जयसिंह अग्रवाल

The Duniyadari: कोरबा- पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल से आज एसईसीएल परियोजना क्षेत्रों गेवरा़, दीपका, कुसमुंडा एवं कोरबा के छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर स्थानीय भारी वाहन चालकों की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एसईसीएल की विभिन्न खदान परियोजनाओं में वर्षों से कार्यरत स्थानीय भारी वाहन चालक, जिन्होंने लगभग 15 से 20 वर्षों तक विभिन्न खनन कंपनियों के माध्यम से अपनी सेवाएं दी हैं, वर्तमान में बेरोजगारी की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। पूर्व में कार्यरत कंपनियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कंपनियों — पी.एन.सी., सोनू-मोनू, नीलकंठ सहित अन्य ठेका कंपनियों द्वारा बड़ी संख्या में बाहरी वाहन चालकों की नियुक्तियां की जा रही हैं, जबकि स्थानीय अनुभवी एवं प्रशिक्षित चालकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। खदान प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय युवाओं एवं परिवारों ने वर्षों तक उद्योगों और परियोजनाओं के विकास में अपना योगदान दिया है, इसलिए रोजगार के अवसरों में उनका प्रथम अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की उपेक्षा से क्षेत्र में असंतोष की स्थिति उत्पन्न होना स्वाभाविक है।

उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन से मांग की है कि मुख्यालय स्तर से गेवरा़, दीपका, कुसमुंडा एवं कोरबा-मानिकपुर सहित सभी संबंधित परियोजना क्षेत्रों के महाप्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं कि खदानों में कार्यरत ठेका कंपनियों द्वारा भारी वाहन चालकों की भर्ती में स्थानीय अनुभवी चालकों को प्राथमिकता अनिवार्य रूप से दी जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय बेरोजगारी की समस्या के समाधान तथा औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने के लिए परियोजना प्रबंधन एवं छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंघ के बीच समन्वय स्थापित कर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर इस विषय का निराकरण किया जाना आवश्यक है।

जयसिंह अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि एसईसीएल प्रबंधन स्थानीय हितों, जनभावनाओं एवं सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करेगा।

पंचायत फंड घोटाला उजागर: 11 पूर्व सरपंचों पर गबन का आरोप, SDM ने जारी किए जेल वारंट

The Duniyadari: Raipur जिले के अभनपुर क्षेत्र में पंचायत फंड में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। यहां विभिन्न ग्राम पंचायतों के 11 पूर्व सरपंचों पर पंचायत निधि में 20 लाख रुपए से ज्यादा के गबन का आरोप लगा है। मामले की जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि पंचायत विकास कार्यों के लिए जारी राशि का सही उपयोग नहीं किया गया और सरकारी रकम में अनियमितता पाई गई। जांच रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद SDM कोर्ट ने यह कार्रवाई की है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को पहले कई बार राशि जमा करने और जवाब प्रस्तुत करने का मौका दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। इस कार्रवाई के बाद पंचायत प्रतिनिधियों में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों का कहना है कि पंचायत फंड में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

महंगाई और पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

The Duniyadari: कोरबा – बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक युरिया खाद किल्‍लत और सोना खरीदी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटियों के द्वारा जिला एवं ब्‍लॉक स्‍तर पर केन्‍द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। केन्‍द्र सरकार के खिलाफ 17 मई से 20 मई तक विरोध अभियान चलाया जा रहा है।

कोरबा जिला कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में आज दूसरे दिन 18 मई सोमवार को पावर हाउस रोड स्थित एस एस प्‍लाजा काम्‍पलेक्‍स में विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक जिला कोरबा में डीजल, पेट्रोल की भारी किल्‍ल्‍त चिंताजनक है क्‍योंकि यहां कोयला, राखड़, परिवहन, बिजली उत्‍पादन और औद्योगिक गतिविधियां बड़े स्‍तर पर पेट्रोल, डीजल पर निर्भर है। श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन लगातार दावा कर रहे हैं कि पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है, पर्याप्‍त मात्रा में स्‍टाॅक है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और है । आज भी शहर सहित जिले भर के अधिकांश पंपों में पेट्रोल, डीजल नहीं है । वहीं कुछ पंपों में चार पहिया वाहनों को 500 रूपये और दो पहिया वाहनों को 100 रूपये का पेट्रोल देने की जानकारी मिली है, इसलिए लोग एक से अधिक पंपों पर जाकर लाईन लगा रहे हैं । इस कारण पंपों पर और भी भीड़ देखने को मिल रही है।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि खेती किसानी का समय है और आजकल किसानी का मूल काम ट्रेक्‍टर के द्वारा ही होता है लेकिन डीजल की किल्‍लत ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है । शहर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने कहा कि पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक खाद नहीं मिलने पर किसानों की उत्‍पादन में कमी हो रहा है, ऊपर से डीजल की किल्‍लत ने किसानों की कमर तोड़ दी है । श्री यादव ने ने कहा कि फसल में कमी आने पर महंगाई बढ़ना तय है। वहीं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना भी महंगाई बढ़ने का संकेत है ।

केन्‍द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, पीसीसी सचिव बी एन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, ओबीसी प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष गजानंद प्रसाद साहु, अजा प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, महिला अजा अध्‍यक्ष पुष्‍पा पात्रे, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, राजेन्‍द्र तिवारी, गोरेलाल यादव, बसंत चंद्रा, जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, संतोष यादव, सुरेश पटेल, संजू अग्रवाल, मनहरण राठौर इंटक, डॉ. डी आर नेताम, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुकसागर निर्मलकर, बद्रीकिरण, मस्‍तुल कंवर, जिला पदाधिकारी आंगन बाई महंत, शशि अग्रवाल, रवि खुंटे, राकेश देवांगन, पूर्व पार्षद सनीष कुमार, हीरालाल यादव, डॉ. रामगोपाल यादव, मंडल अध्‍यक्ष – रामगोपाल कंवर, नंद कुमार देवांगन, रोपा तिर्की, मनीष शर्मा, अमृत लाल कंवर, देव जायसवाल, विजय आदिले, रवि टोप्‍पो, पंचराम निराला, विजय आनंद, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, टिंकी महंत, संगीता जांगड़े, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, गंगा श्रीवास, करमचंद, हरवेन्‍द्र सिंह, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामद्दीन, तौफीक खान, विमलेश देवांगन, फरियाद अली, श्‍याम बाई आदि ने भी महंगाई और पेट्रोल, डीजल, गैस, उर्वरक के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केन्‍द्र एवं राज्‍य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया ।

सुशासन शिविर में मंत्री का सख्त एक्शन, किसान को परेशान करने पर पटवारी निलंबित करने के निर्देश

The Duniyadari: Raipur- तिल्दा-नेवरा में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही एक पटवारी पर कार्रवाई के आदेश दे दिए। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने बिलाड़ी हल्का के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

दरअसल, एक छोटे किसान ने शिविर में पहुंचकर बताया कि उसकी जमीन का रिकॉर्ड गलत तरीके से ‘निरंक’ दर्ज कर दिया गया, जिसके कारण उसे लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। किसान की परेशानी सुनते ही मंत्री नाराज हो गए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई।

बीएनबी हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस शिविर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, सफाई, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और किसी भी नागरिक को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

देर रात शराबियों का तांडव, स्कार्पियो से 10 वाहनों में तोड़फोड़, चौकीदार की जान पर हमला

The Duniyadari: भिलाई में देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन से करीब 10 गाड़ियों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब चौकीदार ने युवकों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी स्कार्पियो से कुचलने का प्रयास किया। चौकीदार किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है।

बीमा राशि दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288

The Duniyadari: Kondagaon जिले की फरसगांव पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तरप्रदेश से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खुद को बीमा लोकपाल परिषद का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था और फर्जी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लाखों रुपये ठगता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा ने करीब 29.69 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रकम ऐंठी थी। शिकायत के बाद फरसगांव थाना में अपराध दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक Pankaj Chandra के निर्देशन और एसडीओपी Abhinav Upadhyay के नेतृत्व में टीम ने करीब 10 दिनों तक दिल्ली में डेरा डालकर गिरोह तक पहुंच बनाई।

जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली के स्लम इलाकों में गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल करते थे। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पते बदलवाकर बैंक खातों का संचालन किया जाता था। गिरोह के सदस्य कीपैड मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर पुलिस की नजरों से बचते थे।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी Raza Hussain पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में इसरार अहमद, आकिल, शिवम गुप्ता, नितिन कुमार त्यागी, रजा हुसैन, तरुण कौशिक और प्रदीप बघेल शामिल हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित ठगी मामलों की जांच में जुटी हुई