The Duniyadari: बस्तर के जगदलपुर में आज मंगलवार को 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है।
बैठक में Vishnu Deo Sai, Mohan Yadav, Yogi Adityanath और Pushkar Singh Dhami समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
समन्वय, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, सुरक्षा व्यवस्था और आपसी नीतिगत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। परिषद का उद्देश्य राज्यों और केंद्र सरकार के बीच तालमेल को मजबूत करना माना जा रहा है।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक पिछले वर्ष जून में Varanasi में आयोजित की गई थी।
The Duniyadari: कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों से भरा एक ऑटो सतरंगा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब दस युवक सवार थे, जो कारीघाट इलाके में पिकनिक मनाने के बाद खरमोरा बस्ती लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो मोड़ पर असंतुलित हो गया और सीधे खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कई युवक वाहन के नीचे दब गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की सहायता से बालको अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कुछ युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतकों में खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों में विष्णु कंवर, भवानी कंवर, नीरज कुमार और वासु कंवर समेत कई युवक शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस चालक की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
“चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में दिनांक 21 मई 2026 गुरुवार को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा।
चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिमासानुसार इस माह में भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजनान्तर्गत नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में दिनांक 21 मई 2026 गुरुवार को अति शुभ गुरु पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है। जिससे बच्चों को असुविधा न हो और ज्यादा देर प्रतीक्षा न करनी पड़े।
राष्ट्रीय संगठन आॅल इंडिया आॅर्गनाइजेशन आॅफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोशिएशन जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट एवं औषधि वितरक मौजूद हैं उनके द्वारा आॅनलाईन फार्मेसी के विरोध में दिनांक 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। उक्त तारतम्य में जिला कोरबा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ के द्वारा एकदिवसीय दवा व्यापार बंद की अग्रिम सूचना का ज्ञापन कार्यालय कलेक्टर जिला कोरबा में सौंपा गया है। उक्त स्थिति को देखते हुए उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला कोरबा के द्वारा जिले के नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियां एवं व्यवस्था रखने की अपील की गई है:-
1. गंभीर एवं लंबी बिमारी जैसे कि डायबीटिज, बीपी, अस्थमा, हृदयरोगी, कैंसर रोगी, मिरगी एवं अन्य गंभीर बिमारी से ग्रसित मरीजों को रोजमर्रा में लगने वाली दवाईयों के पर्याप्त स्टाॅक रखने की अपील की जाती है।
2. आपातकालीन दवाईयां जैसे कि अस्थमा के इनहेलर, जीवनरक्षक दवाईयां, बच्चों की दवाईयां की पर्याप्त मात्रा संधारित रखें।
3. कोई भी आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में एवं जिला चिकित्सालय/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संपर्क करें।
4. उक्त बंद की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्रों को 20 मई 2026 को निश्चितरूप खोले रखने का निर्देश जारी किया गया है ताकि आमजनों को दवाईयां मिलने में दिक्कत ना आए।
5. जिले में कुछ प्राइवेट खुदरा विक्रेता जैसे कि रेडक्रॅास एवं श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स बंद में शामिल नहीं है एवं आपातकालीन स्थिति में दवाईयों के लिए ऐसे विक्रेताओं से संपर्क किया जा सकता है।
उक्त बंद के दौरान जिला कोरबा के जिला अस्पताल परिसर, एवं पुराना बस स्टैंड स्थित रेड कॅा्रस संचालित मेडिकल स्टोर्स, पाली, करतला ब्लाक के बरपाली, करतला , कटघोरा, पोडी उपरोडा , कोसाबाडी, निहारिाका घंटाघर काम्पलेक्स, सीतामढी रोड स्थित भारतीय जन औषधि केन्द्र तथा पुराना बस स्टैंड, कोसाबाडी, निहारिका, दिपका एवं कटघोरा स्थित श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा निश्चितरूप खोले रखने का निर्देश जारी किया गया है
The Duniyadari: *कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश*
ए *ल.टी. केबल शिफ्टिंग में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*
*कुल 139 आवेदन हुए प्राप्त*
कोरबा 18 मई, 2026/
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में एक सार्थक जनहितकारी पहल के रूप में सम्पन्न हुआ। जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ अंचलों तक से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी आवेदन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में किसी प्रकार का संरक्षण प्रदान नहीं किया जा सकता। राशन एवं पीडीएस के माध्यम से चावल वितरण संबंधी आवेदन पर उन्होंने संबंधित प्रकरण खाद्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत कुरुडीह निवासी श्री ओम पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त एवं मनरेगा मजदूरी भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम अंजोरपाली निवासी श्री श्यामलाल प्रजापति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रेषित किया। वहीं वनाधिकार पट्टा से संबंधित आवेदन सहायक आयुक्त को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत निराकरण के निर्देश दिए गए।
राताखार से पहुंची जानकी केवट ने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को त्वरित निराकरण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्राम सराईपाली की पीला बाई सारथी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर पात्रता परीक्षण कर नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल प्रारंभ होते ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
रामपुर आईटीआई निवासी श्री सुरेंद्र कुमार धुर्वे द्वारा पूर्व में प्रस्तुत एल.टी. केबल शिफ्टिंग संबंधी आवेदन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएसईबी शहरी के संबंधित सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सर्वमंगला भू-विस्थापित सहकारी समिति के 15 मजदूरों के विगत छह माह से लंबित वेतन भुगतान संबंधी आवेदन पर श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भूमि रजिस्ट्री एवं नामांतरण में त्रुटि संबंधी प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने प्रकरण को राजस्व विभाग को प्रेषित करते हुए संबंधित पटवारी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत संबंधी आवेदन नगर निगम को प्रेषित करते हुए स्पष्ट कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 19 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह 20 मई को विकासखंड करतला के ग्राम देवलापाठ, 21 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम मोरगा और कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा, 22 मई को पाली के ग्राम धौंराभाठा, 26 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जटगा, पाली के ग्राम निरधी, कटघोरा के ग्राम छिंदपुर, 28 मई को करतला के ग्राम नवापारा (चै.), 29 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तुमान और पाली के ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे।
जिला प्रशासन कोरबा एवं द एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स् एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीईडीए) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी जिले यथा कोरबा के किसान उत्पादक संगठन हेतु एक्स्पोर्ट सेंसेटाइजेशन एवं कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, ग्राम-नावापारा, विकासखण्ड-करतला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के किसान उत्पादक संगठनों को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं, प्रक्रियाओं एवं आवश्यकताओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी क्षमता का निर्माण करना रहा।
कार्यक्रम के शुरूवात में एपीईडीए के प्रतिनिधि श्री अशोक कुमार द्वारा उपस्थित किसान उत्पादक संगठन के संगठन प्रमुख एवं उनके सदस्यों से बारी-बारी उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली गई एवं निर्यात हेतु न्यूनतम मात्रा जो कि 01 कन्टेनर 26 मिट्रिक टन होती है की जानकारी दी गई व विभिन्न उत्पादों हेतु विभिन्न निर्यात काउंसिल के बारे में बताया गया। छत्तीसगढ के विभिन्न जिलों से कौन-कौन से वेरायटी के उत्पादों की विशेष मांग विदेशों में है व निर्यात किये जा रहे हैं, की जानकारी दी गई एवं किन किन कारणों से उत्पाद निर्यात हेतु निरस्त हो जाते है के बारे में अवगत कराया गया। अंत में सभी उपस्थित किसान उत्पादक संगठन को एपीईडीए के किसान कनेक्ट पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया जो कि निशुल्क है। प्रशिक्षण में एपीइडीए के प्रतिनिधि द्वारा निर्यात नीति, गुणवत्ता मानक, पैकेजिंग, विपणन रणनीति एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कृषि विभाग के अधिकारी एवं एपीइडीए के प्रतिनिधियों ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में सहायक होंगे और जिले के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की ओर एक महत्तवपूर्ण कदम होगा।
उक्त कार्यक्रम में एपीइडीए रायपुर के श्री दिनेश कुमार, बिजनेस डेव्हलप्मेंट मैनेजर उपस्थित हुये, कृषि विभाग कोरबा के श्री के.के.कुशवाहा, कृषि विकास अधिकारी, श्री निर्मल एक्का, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, श्री विषाल चंद्रा, देसी फैसिलिटेटर, उद्यान विभाग के श्री हीरा देवांगन, प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, श्री हेतराम कश्यप, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्राम बरतोरी विकास शिक्षण समिति के श्रीडालेश्वर कश्यप, कोओरडिनेटर, महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के श्री ईतवारी बंजारे, सी.ई.ओ, जय गुरूदेव बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित के श्री दिनेश तिवारी एवं अन्य 07 कृषक उत्पादक संगठन के संगठन प्रमुख एवं सदस्यों द्वारा उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।
The Duniyadari: *प्रकरणों में आज प्री- सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का किया गया प्रयास, सुलह हेतु पक्षकारों को दिया गया सुझाव*
कोरबा 18 मई 2026/
न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया जा रहा है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा । विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों /अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह – बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमेटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों को सुलह – प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्रीमती ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में आज प्री- सिटिंग हेतु उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का प्रयास किया गया है तथा सुलह हेतु पक्षकारों को सुझाव दिया गया है जिससे आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सके।
The Duniyadari: रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक शंकर नगर क्षेत्र में एक बिल्डर के यहां चौकीदार के तौर पर काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।
घटना सोमवार सुबह की है, जब धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। घटना के बाद राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे।
मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश दौरे पर हैं, उसी दौरान राजधानी में इस तरह की घटना होना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डायल-112 को हरी झंडी दिखाई जा रही है और दूसरी तरफ झपटमार खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं।