Home Blog Page 54

हैवानियत: छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया

The Duniyadari: कवर्धा- कवर्धा में छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद युवती को अर्धनग्न हालत में मौके पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के बयान और के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना थाना चिल्फी क्षेत्र की है।

पीड़िता युवती शुक्रवार-शनिवार की रात परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद देर रात घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच रास्ते में जंगल क्षेत्र में परिचित दो लड़कों ने रास्ता रोका और जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।

घटना के बाद युवती को बेहोश हालत में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सुबह जब गांव के लोग जंगल से गुजर रहे थे, तब युवती को अर्धनग्न हालत में देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से हुई पूछताछ के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ा गया। पीड़िता द्वारा दोनों आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

वायरल ऑडियो ने ली अफसर की कुर्सी, जल संसाधन विभाग के EE शशांक सिंह सस्पेंड

The Duniyadari: भोपाल-  जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता (EE) शशांक सिंह को एक वायरल ऑडियो के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ऑडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और मामले ने राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में कथित तौर पर विभागीय कामकाज और लेन-देन से जुड़ी बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए EE शशांक सिंह को सस्पेंड कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निलंबन की कार्रवाई के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में कुछ अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव: पूरी प्रदेश कार्यकारिणी भंग, नई टीम जल्द

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस फैसले के बाद अब संगठन में नए चेहरों को मौका देने की तैयारी शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सकता है। इसके लिए जिलों से सक्रिय महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम मांगे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, नई टीम में युवाओं, अनुभवी नेताओं और सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है। संगठन में लंबे समय से बदलाव की मांग भी उठ रही थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि नई टीम के जरिए कांग्रेस आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को नई धार देने की कोशिश करेगी।

CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अल-कायदा के नाम पर भेजा था धमकी भरा ईमेल

The Duniyadari: कोलकाता- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आतंकी संगठन अल-कायदा के नाम पर भवानीपुर थाने को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था।

जानकारी के मुताबिक, ईमेल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को निशाना बनाने और विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी से ईमेल भेजने के मकसद और उसके संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि आरोपी का किसी आतंकी संगठन से वास्तविक संबंध है या नहीं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा भी एहतियातन बढ़ा दी गई है।

NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे 10 दिन की CBI रिमांड पर

The Duniyadari: नई दिल्ली- NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। मामले के कथित मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी और उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को कोर्ट ने 10 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ और नेटवर्क का खुलासा करने के लिए 14 दिन की कस्टडी की मांग की थी, हालांकि अदालत ने 10 दिन की रिमांड मंजूर की।

सीबीआई के अनुसार, दोनों आरोपियों पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक करने, अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने और पूरे रैकेट को संचालित करने का आरोप है। जांच एजेंसी को शक है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं और इसमें शिक्षा माफिया, कोचिंग संचालक व अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में कई अहम डिजिटल सबूत और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज सामने आए हैं। सीबीआई अब आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा और संपर्कों की जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले ने देशभर के छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। वहीं, केंद्र सरकार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

पिकनिक बना मौत का सफर: झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में हंगामा

The Duniyadari: Raipur- दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया एक परिवार उस समय गहरे सदमे में डूब गया, जब झोराघाट में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने दोस्तों के साथ झोराघाट घूमने गया था। इस दौरान नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं मिलने से युवक की जान चली गई।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो युवक को बचाया जा सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

BIG BREAKING: चलती राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, दो एसी कोच जलकर राख

Oplus_16908288

The Duniyadari: भोपाल-  त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन मध्य प्रदेश के भोपाल मंडल के एक रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के दो एसी कोचों में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों एसी कोच पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं और प्रभावित यात्रियों को दूसरी व्यवस्था से गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

CM विष्णुदेव साय आज जशपुर-धमतरी के दौरे पर: पत्थलगांव में मैरिज गार्डन कार्यक्रम के बाद ‘सुशासन तिहार-2026’ में होंगे शामिल

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर और धमतरी जिले का दौरा तय है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे। वहां वे मैरिज गार्डन में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पत्थलगांव का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में धमतरी रवाना होंगे। धमतरी में पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में ‘सुशासन तिहार-2026’ का आयोजन है, जिसमें सीएम साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दौरे के दौरान दोपहर 3:25 से 3:55 बजे तक का समय लोहरसी सर्किट हाउस में आरक्षित रखा गया है। सर्किट हाउस में मुलाकात और विश्राम के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4:05 बजे धमतरी से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रशासन ने दोनों जिलों में सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

माता सोनोका बैनर्जी का निधन, CM साय ने जताया शोक: X पर लिखा- ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें

The Duniyadari: Raipur-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दैनिक साथी संदेश समाचार पत्र के प्रकाशक एवं संपादक मलय बैनर्जी और प्रलय बैनर्जी की माता सोनोका बैनर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनोका बैनर्जी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने ‘ॐ शांति’ भी लिखा।

सोनोका बैनर्जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बैनर्जी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

17 मई 2026 राशिफल : कुछ राशियों को खर्च और तनाव से सावधानी रखने की सलाह

मेष

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहें।

वृषभ

धन लाभ और रुके काम पूरे होने के योग हैं। दोस्तों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन

पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें।

कर्क

लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का दिन है। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और करियर में प्रगति के संकेत हैं।

सिंह

कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सम्मान और पहचान बढ़ सकती है।

कन्या

कामकाज में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।

तुला

आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। बहस और जल्दबाजी से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक

करियर और व्यापार में लाभ मिल सकता है। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

धनु

लीडरशिप क्वालिटी बेहतर होगी। काम और सेहत पर ध्यान देने का दिन है। फिजूलखर्ची से बचें।

मकर

यात्रा और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

कुंभ

जल्दबाजी में फैसले न लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मीन

साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कीमती वस्तु खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।