The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर और धमतरी जिले का दौरा तय है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे। वहां वे मैरिज गार्डन में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
पत्थलगांव का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में धमतरी रवाना होंगे। धमतरी में पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में ‘सुशासन तिहार-2026’ का आयोजन है, जिसमें सीएम साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दौरे के दौरान दोपहर 3:25 से 3:55 बजे तक का समय लोहरसी सर्किट हाउस में आरक्षित रखा गया है। सर्किट हाउस में मुलाकात और विश्राम के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4:05 बजे धमतरी से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
प्रशासन ने दोनों जिलों में सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दैनिक साथी संदेश समाचार पत्र के प्रकाशक एवं संपादक मलय बैनर्जी और प्रलय बैनर्जी की माता सोनोका बैनर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनोका बैनर्जी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने ‘ॐ शांति’ भी लिखा।
सोनोका बैनर्जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बैनर्जी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
The Duniyadari: Raipur- राज्य सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के संयमित इस्तेमाल के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत मंत्रियों, निगम-मंडल अध्यक्षों और अफसरों के वाहन उपयोग से लेकर विदेश दौरे तक पर सख्ती बरती जाएगी।
*कारकेड में कटौती, सिर्फ जरूरी वाहन चलेंगे*
नए निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री, मंत्रियों और आयोगों-निगमों के पदाधिकारियों के कारकेड में अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही शामिल किया जाएगा। फिजूल की गाड़ियों और शासकीय संसाधनों के उपयोग पर रोक लगेगी।
*ई-व्हीकल और वाहन पूलिंग पर जोर*
सरकार ने सभी विभागों को चरणबद्ध तरीके से सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने को कहा है। पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के लिए वाहन पूलिंग व्यवस्था लागू होगी। एक ही रूट पर जाने वाले अधिकारी अब साझा वाहन का इस्तेमाल करेंगे।
*बिना CM की मंजूरी नहीं होगी विदेश यात्रा*
अत्यंत अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर सरकारी खर्च पर कर्मचारियों की विदेश यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। अगर यात्रा जरूरी हुई तो मुख्यमंत्री से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
*हर महीने सिर्फ एक फिजिकल बैठक*
विभागों को कहा गया है कि भौतिक बैठकें महीने में अधिकतम एक बार ही हों। बाकी सभी समीक्षा बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई जाएं, ताकि यात्रा और अन्य खर्च बच सकें।
*दफ्तर बंद होते ही स्विच ऑफ होंगे AC-कंप्यूटर*
ऊर्जा बचाने के लिए सभी शासकीय कार्यालयों में ड्यूटी खत्म होने के बाद लाइट, पंखे, AC और कंप्यूटर अनिवार्य रूप से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। सरकारी भवनों में बिजली की बर्बादी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे।
सरकार का कहना है कि इन उपायों से हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
The Duniyadari:Raipur– राजधानी के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। तेल भरवाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और थाने लाकर उनका जुलूस निकाला।
*तेल भरवाने को लेकर हुआ विवाद*
जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे कुछ युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेमेंट और लाइन को लेकर कर्मचारी से उनकी बहस हो गई। बात बढ़ने पर युवकों ने कर्मचारी को घेरकर पीट दिया। पंप पर मौजूद अन्य स्टाफ और ग्राहकों ने बीच-बचाव किया और पुलिस को सूचना दी।
*पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस*
सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। थाने लाने के बाद पुलिस ने तीनों का पैदल जुलूस निकाला। आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पुलिस ने मारपीट, बलवा और शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में केस दर्ज किया है।
*सीसीटीवी में कैद हुई घटना*
पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य शामिल लोगों की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने रात में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
The Duniyadari: *ग्राम पंचायत लेमरू के सुशासन तिहार में शामिल हुए मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण*
कोरबा, 16 मई 2026/
‘‘सुशासन तिहार‘‘ के अंतर्गत आज कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही हम सरकार में हैं और उनकी सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार सरकार की जनता तक सीधी पहुँच की कार्यशैली का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 1 मई से प्रारंभ हुआ यह सुशासन तिहार 10 जून तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से प्रदेशभर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह परिवार का मुखिया अपने परिवार के सुख-दुख जानने के साथ उनकी समस्याओं को दूर करता है, वैसे ही हमारी भी कोशिश है कि शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को परखने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को दूर किया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि मैं लेमरू जैसे दूरस्थ गाँव में आया हूँ। 22 वर्ष पहले यहाँ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी चैपाल लगाई थी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मंत्रीगण और सभी वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर एवं एसपी स्वयं जा रहे हैं। एक ही स्थान पर सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कर समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से वे स्वयं भी किसी भी गाँव में अचानक पहुँचकर पेड़ के नीचे चैपाल लगा रहे हैं और जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अभी तक 27 किश्तों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। इस राशि का उपयोग महिलाएँ अपने बेटे-बेटियों के जीवन को सँवारने में कर रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार बनते ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी गई। प्रदेश में कुल लगभग 26 लाख आवास बनने हैं, जिनमें से 10 लाख आवास बनकर तैयार हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वनांचल के लोग बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता का संग्रहण करते हैं, जो उनकी आमदनी का मुख्य जरिया है। हमारी सरकार ने प्रति मानक बोरा संग्रहण दर को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही संग्राहकों को पुनः चरणपादुका देना भी शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों से सर्वाधिक मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है और उन्हें बोनस भी दिया जा रहा है। भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रामलला दर्शन योजना के माध्यम से गरीबों को शासकीय खर्च पर तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल समाधान योजना प्रारंभ किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक बिल आने के कारण जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाए हैं, वे इसका लाभ उठाकर अपना सरचार्ज माफ करा सकते हैं। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से बिजली बिल में कटौती करने तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज उनकी भेंट पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों से भी हुई है। पीएम-जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह की बसाहटों तक पक्की सड़कें, पीएम आवास, राशनकार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अभी हाल ही में उनके बेहतर उपचार के लिए सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस भी प्रदान की गई है। उन्होंने लोगों से श्धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजनाश् के माध्यम से लाभान्वित होने की बात कही।
शिविर को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘मोदी की गारंटी‘ को बहुत ही अल्प समय में पूरा किया है। गाँव-गाँव तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर गरीबों एवं किसानों को लाभान्वित किया गया है। रिकॉर्ड कीमत पर धान की खरीदी करने के साथ ही 26 लाख पीएम आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश के कोने-कोने में पहुँच रहे हैं और यह तिहार सभी के लिए अत्यंत लाभदायक है।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक तापमान बढ़ने के बाद भी मुख्यमंत्री इसकी परवाह किए बिना निरंतर दौरे पर निकल रहे हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं के निराकरण के साथ ही सरगुजा से लेकर बस्तर तक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने आए हैं, जो उनकी लोकप्रियता और उनके प्रति जनता के असीम प्यार को दर्शाता है।
शिविर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन कर जिले की सभी ग्राम पंचायतों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करने के साथ ही समय-सीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से जिले की आँगनबाड़ियों, शिक्षा के लिए स्कूल भवनों और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भवनों के निर्माण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाने की जानकारी दी।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विषेष सचिव श्री रजत बंसल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष कोरबा श्रीमती बीजमोती राठिया आदि गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
*लेमरू में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, सिंचाई के लिए एनीकट सहित दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल भवनों की मुख्यमंत्री ने की घोषणा*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू के जनसमस्या निवारण शिविर में लेमरू क्षेत्र को विकास की अनेक सौगातें दीं। उन्होंने लेमरू में सिंचाई के लिए एनीकट तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अरसेना और ग्राम पंचायत नकिया में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बरपानी से देवदुवारी तक विकास कार्य कराने तथा ग्राम डोकरमना, ग्राम पंचायत कुदरी चिंगार और चिरईझुंझ में नवीन प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा ग्राम पंचायत डोकरमना और ग्राम पंचायत चिरईझुंझ में नवीन आँगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण किया जाएगा तथा ग्राम पंचायत देवपहरी के वार्ड क्रमांक-1 में सीसी रोड और एक पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
*जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए टैबलेट*
लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरबा जिले के 18 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा एवं तकनीकी सहायता के लिए टैबलेट प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
सम्मानित छात्रों में पूर्णेश डहरिया (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, कोरबा) ने 95.6 प्रतिशत, आरती पैकरा (सेजेस लाफा, पाली) ने 95 प्रतिशत, वसुंधरा दूबे (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी, कोरबा) ने 93.8 प्रतिशत, प्रीति श्रीवास (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा, कोरबा) ने 93.6 प्रतिशत, प्राची कैवर्त (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान, करतला) ने 93.2 प्रतिशत, सरस्वती चंद्रा (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा) ने 93.2 प्रतिशत, लकेश्वर (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरासवानी, करतला) ने 92.6 प्रतिशत, आरती साहू (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा, पाली) ने 92.2 प्रतिशत, आस्था यादव (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 92.2 प्रतिशत, दीप्ति (सेजेस नोनबिर्रा, पाली) ने 92 प्रतिशत, काव्या (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाईबाजार, कटघोरा) ने 90.8 प्रतिशत, आर्ची जायसवाल (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 90.8 प्रतिशत, शिवकुमारी (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली) ने 90.6 प्रतिशत, राशी (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा) ने 90.6 प्रतिशत, शिवकुमारी द्वितीय (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली) ने 90.6 प्रतिशत, मुस्कान श्रीवास (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 90.4 प्रतिशत, संध्या (पीएमश्री सेजेस तिलकेजा, कोरबा) ने 90.2 प्रतिशत तथा श्रुति (सेजेस बिंझरा, पोंडी-उपरोड़ा) ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।
*मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित हुए हितग्राही*
सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरबा ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने पहुँचे। यहाँ उन्होंने पीएम आवास के एक हितग्राही के घर जाकर उनसे मुलाकात की और फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में अलग-अलग विभागों के तहत संचालित योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्रियां और चेक वितरित किए।
खाद्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लेमरू शिविर में 33 हितग्राहियों को अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्ड वितरित किए। इनमें नकिया के 10, देवपहरी के 02, बड़गांव के 05, लेमरू के 05, सतरेंगा के 07 और गढ़उपरोड़ा के 04 हितग्राही शामिल रहे। मछली पालन विभाग द्वारा नीली क्रांति मछुआ सहकारी समिति कुरूडीह, कोसगाई दाई भूविस्थापित मछुआ सहकारी समिति गढ़उपरोड़ा और प्रगति मछुआ सहकारी समिति नगोईबछेरा को श्महाजालश् प्रदान किया गया। वहीं गोल्डन आईलैंड मछुआ सहकारी समिति टिहलीसराई (बरभांठा) तथा जय बुढ़ी मां कोरबा मछुआ सहकारी समिति लालपुर को गिलनेट वितरित किए गए।
जनपद पंचायत कोरबा द्वारा लेमरू की कुमारी अरुणा, सतरेंगा के प्यारेलाल एवं माजिद को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। बड़गांव की अनिता को ट्राइसाइकिल, धनगांव के महेत्तर सिंह को बैसाखी और 16 अन्य हितग्राहियों को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) का वितरण किया गया।
उद्यानिकी विभाग द्वारा डिंडासरई के कृषक रायसराम व राजेंद्र तथा कल्दामार के जिमीलाल को ऑयलपाम बोरवेल योजना के अंतर्गत प्रत्येक को 1.60 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। वहीं कोल्गा के जागर सिंह को ऑयलपाम रोपण योजना के तहत 29 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।
कृषि विभाग द्वारा जाताडांड के अमृतलाल, हरदीमौहा के सबनारायण व सहेतरीन बाई तथा लेमरू के सुरेश कुमार, रामचरण और तिलमोथी को ओपनवेल 1.50 एचपी के पंप दिए गए। कुटुरूवां के प्रदीप कुजूर को सिंचाई पंप तथा केउबहार के फिलिप लकड़ा और लेमरू के सत्यम को पावर स्प्रेयर का वितरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों को भी चेक वितरित किए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 09 हितग्राहियों को सुपोषित टोकरी प्रदान की गई।
The Duniyadari: *सौर ऊर्जा से जगमगाएगा हितग्राही का घर, मुख्यमंत्री ने डीएमएफ से दिया हितग्राही अंशदान की राशि*
*मुख्यमंत्री के आगमन से भावुक हुआ हितग्राही परिवार, जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया धन्यवाद*
कोरबा 16 मई 2026/
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया।
मुख्यमंत्री ने नव निर्मित आवास का अवलोकन कर परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने हितग्राही के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बच्चों को दुलारा एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही के आवास को स्वच्छ ऊर्जा से जगमगाने हेतु पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान के रूप में 60 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।
प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ. पी. चैधरी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
*आत्मनिर्भर महिला उद्यमिता की सराहना करते हुए दिए 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक*
कोरबा, 16 मई 2026/
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू में उतरा, जहाँ उन्होंने लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के निवास पहुँचकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनके घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप एवं मंचूरियन के ठेले पर पहुँचकर स्थानीय स्वाद का आनंद लिया और उनके आत्मनिर्भरता के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर श्रीमती मंजू यादव ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सीधे उनके ठेले तक पहुँचे, जहाँ उन्होंने तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। पारंपरिक परसा के पत्तों से बने दोने में परोसे गए गुपचुप का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान श्रीमती यादव से पूछा कि क्या गुपचुप घर में ही तैयार किए जाते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे सभी सामग्री स्वयं घर पर तैयार करती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके व्यवसाय और आय के संबंध में जानकारी ली, जिस पर श्रीमती यादव ने बताया कि ठेले के अतिरिक्त वे कैटरिंग प्लेट का कार्य भी करती हैं तथा प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर लेती हैं।
मुख्यमंत्री ने गुपचुप के स्वाद की सराहना करते हुए उनके परिवार और पति के सहयोग के बारे में भी जानकारी ली। श्रीमती यादव ने बताया कि उनके पति धनपत यादव भी व्यवसाय में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीमती मंजू यादव को उनके व्यवसाय के विस्तार एवं प्रोत्साहन हेतु 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया।
इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चैधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
The Duniyadari: कांकेर– नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक लगा दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
*इन हथियारों पर लगी रोक*
जारी आदेश के मुताबिक जिले में कोई भी व्यक्ति बंदूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, तलवार, भाला, बरछा, लाठी, गुप्ती या किसी भी तरह का घातक हथियार लेकर सार्वजनिक जगहों पर नहीं चल सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सीधी गिरफ्तारी की जाएगी और धारा 188 भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई होगी।
*इन्हें मिलेगी छूट*
यह आदेश शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें ड्यूटी के दौरान शस्त्र या लाठी रखना जरूरी है। साथ ही वृद्ध, दिव्यांग या शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति जो सहारे के लिए लाठी रखते हैं, उन पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
कलेक्टर ने कहा कि उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस और प्रशासन को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
The Duniyadari: Raipur– Raipur Police कमिश्नरेट ने विधि से संघर्षरत बच्चों को अपराध की राह से हटाकर मुख्यधारा में लाने के लिए ‘नवोदय – नई सुबह की ओर’ कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान Council for Social Justice (CSJ) और UNICEF के सहयोग से चलाया जाएगा।
इस पहल के तहत ‘डायवर्जन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इसमें चिन्हित बच्चों की पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक स्थिति का अध्ययन कर उन्हें काउंसलिंग और जरूरी सहायता दी जाएगी। बाल कल्याण अधिकारियों और किशोर न्याय बोर्ड के जरिए कानूनी मदद भी मुहैया कराई जाएगी। अगले चरण में मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ बार-बार छोटे अपराध करने वाले बच्चों की नियमित काउंसलिंग करेंगे।
*8 विभाग मिलकर करेंगे काम, 5 थाना क्षेत्र चुने गए*
कार्यक्रम में जिला प्रशासन समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति जैसे 8 विभागों को जोड़ा गया है। इनके समन्वय से बच्चों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। फिलहाल तेलीबांधा, गंज, खमतराई, टिकरापारा और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। यहां चिन्हित बच्चों की सूची बनाकर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू होगी।
*वॉलिंटियर्स जोड़ेंगे योजनाओं से*
CSJ और UNICEF के वॉलिंटियर्स बच्चों और परिजनों की काउंसलिंग करेंगे और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेंगे। शुभारंभ के मौके पर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, यूनिसेफ प्रतिनिधि और सहयोगी संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को सकारात्मक माहौल दें, उनकी गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
The Duniyadari: *कोरबा 15 जून 2026/*
जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित...