Home Blog Page 62

14 मई 2026 गुरुवार का राशिफल : काम में तेजी आएगी, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है

*मेष*  

काम में तेजी आएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें। यात्रा का योग है। शाम को शुभ समाचार मिलेगा।

*शुभ रंग*: लाल

*वृषभ*  

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।

*शुभ रंग*: सफेद

*मिथुन*

नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम रखें, विवाद से बचें।

*शुभ रंग*: हरा

*कर्क*  

घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे।

*शुभ रंग*: क्रीम

*सिंह*  

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

*शुभ रंग*: सुनहरा

*कन्या* 

चंद्रमा आपकी राशि में है, मन प्रसन्न रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। कारोबार में नया अनुबंध फायदेमंद रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव।

*शुभ रंग*: नेवी ब्लू

*तुला*  

खर्च ज्यादा रहेगा पर आय के नए स्रोत भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से बचें।

*शुभ रंग*: गुलाबी

*वृश्चिक*  

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी को उधार देने से बचें।

*शुभ रंग*: मैरून

*धनु*  

कार्यस्थल पर आपकी बातों का असर रहेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।

*शुभ रंग*: पीला

*मकर*  

जोखिम वाले कामों से दूर रहें। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की चर्चा होगी। निवेश सोचकर करें।

*शुभ रंग*: भूरा

*कुंभ* 

पार्टनरशिप में काम करने से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अचानक धन लाभ के योग हैं।

*शुभ रंग*: आसमानी

*मीन*  

कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। विरोधी शांत रहेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रखें, लाभ होगा।

*शुभ रंग*: समुद्री हरा

पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

The Duniyadari: कोरबा 13 मई 2026/

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.15 तक जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 573 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 09.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा, वहीं पुलिसकर्मी ढाई घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से पहुंचेगे ताकि मेटल डिटेक्टर एवं फ्रिस्किंग जांच सुचारू रूप से की जा सके।

निर्देशानुसार परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनेंगे तथा फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी इत्यादि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहनावा रखने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जाएगी। परीक्षा को नकलमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्देशों का पालन करने एवं समय से उपस्थित रहने की अपील की है।

गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित

The Duniyadari. 43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

कोरबा 13 मई 2026/

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ग्राम पंचायत गिधौरी में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शिविर में करतला जनपद पंचायत क्षेत्र के कुल 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें गिधौरी, तुमान, औराई, चिकनीपाली, दादरकला, ढोंढातराई, फत्तेगंज, गाड़ापाली, जुनवानी, लबेद, लीमडीह, पकरिया, पठियापाली एवं सुपातराई शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कुल 627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 43 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका बाई कंवर उपस्थित रहीं। उनके साथ उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार झा और जनपद सदस्यगण श्री बेदराम चन्द्राकर, श्रीमती नीता यादव, श्रीमती देवी बाई राजवाड़े एवं श्री विश्राम सिंह भी सम्मिलित हुए। स्थानीय सरपंच श्रीमती विज्ञानी कंवर सहित क्लस्टर के अन्य सरपंचों ने भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवास निर्माण हेतु श्रीमती संतोषी बाई कंवर, श्रीमती राधिका वैष्णव, श्री संजीव राजीव कुमार एवं श्री प्यारेलाल साहू को सांकेतिक चाबियाँ सौंपी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री भगत राम को बैसाखी और श्री रतिराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के तहत श्री दीनदयाल यादव को विद्युत पंप और मत्स्य विभाग द्वारा सुक्रांति बाई को आइस बॉक्स का वितरण किया गया। साथ ही, खाद्य विभाग द्वारा गायत्री कंवर, भुरी कुमारी, सुरेश कुमार और शीतल बाई सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल करते हुए टीबी मुक्त घोषित पंचायतों, जिनमें गाड़ापाली, लबेद, लीमडीह और पकरिया शामिल हैं, के सरपंचों को गांधी जी मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टीबी मरीजों को पोषण सहायता के लिए फूड बॉक्स का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन से शासन की योजनाओं की जानकारी और पहुँच आम लोगों तक बढ़ी है, जिससे समस्याओं के निराकरण में तेजी आई है। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री वैभव कौशिक, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

KORBA NEWS : पीईटी प्रवेष परीक्षा आज

The Duniyadari: कोरबा 13 मई 2026/

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित पी.ई.टी प्रवेश परीक्षा दिनांक 14 मई को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 01.15 तक जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 498 परीक्षार्थी शामिल होगें। परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत् सभी आर्जर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीओं के लिए निर्देश जारी किया गया है।

जारी निर्देष के अनुसार परीक्षा 10.00 बजे से अपरान्ह 01.15 तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व 09.30 बजे बंद कर दिया जावेगा। परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व एवं पूलिस कर्मी परीक्षा प्रारंभ होने से 02.30 घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में पहुंचेगें। ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फिस्किंग जांच किया जा सकें। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेगें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपरकण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊज, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी । धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थिओं को अतिरिक्त सुरक्षा जाच से गुजरना होगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिडेट द्वारा सभी केन्द्रों में जैमर लगाया गया है।

प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

The Duniyadari: *ग्राम गिधौरी के किसान दीनदयाल यादव को मिला 1.5 एचपी विद्युत पंप*

कोरबा 13 मई 2026/

सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होती नजर आ रही हैं। किसानों और अन्नदाताओं को नई ऊर्जा, मजबूत संबल एवं कृषि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है। सरकार की पहल से ग्रामीण जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

इसी क्रम में ग्राम गिधौरी निवासी 52 वर्षीय श्री दीनदयाल यादव की समस्या का समाधान भी जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री यादव खेती के साथ-साथ सिलाई कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास लगभग दो से ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे खेती कार्य करते हैं। खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन होने के बावजूद सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों के पालन-पोषण के बीच खेती को बेहतर बनाने की उनकी इच्छा लगातार बनी हुई थी।

सुशासन तिहार के शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। लगभग 15 हजार 875 रुपये मूल्य के इस विद्युत पंप से अब उनके खेतों में सिंचाई कार्य सुगमता से हो सकेगा तथा कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी विद्युत पंप मिलने से श्री यादव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि खेती में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण होने से अब खेती कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हो रही है, जिससे न केवल कृषि कार्यों को नई गति मिल रही है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

The Duniyadari: *एक बैसाखी नहीं, भगत राम को मिला फिर से जीने का हौसला*

कोरबा 13 मई 2026/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन जरूरतमंदों, दिव्यांगजनों तक संवेदनशीलता के साथ पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति अपनी शारीरिक परेशानी या आर्थिक कठिनाइयों के कारण जीवन में पीछे न रह जाए। यही कारण है कि जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें तत्काल राहत और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

कभी अपनी मेहनत और परिश्रम से परिवार का सहारा बनने वाले ग्राम दादर कला निवासी श्री भगत राम का जीवन मधुमेह की गंभीर बीमारी के बाद अचानक बदल गया। बीमारी बढ़ने पर ऑपरेशन के दौरान उनका एक पैर निकालना पड़ा, जिसके बाद उनका जीवन संघर्षों से घिर गया। जो व्यक्ति कभी परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाता था, उसके लिए अब रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी चुनौती बन गए। चलना-फिरना मुश्किल हो गया और काम करना लगभग असंभव। इसके बावजूद परिवार की जिम्मेदारियां आज भी उनके कंधों पर हैं। घर में एक बेटा और एक बेटी हैं, लेकिन बेटा अभी इतना बड़ा नहीं हुआ है कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाल सके। इन कठिन परिस्थितियों के बीच वह आज जनसमस्या निवारण शिविर, गिधौरी पहुंचे। उनकी परेशानी को गंभीरता और संवेदनाओं के साथ समझते हुए उन्हें तत्काल बैसाखी प्रदान की गई। बैसाखी हाथ में लेते ही उनके चेहरे पर लंबे समय बाद राहत और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी।

भावुक होकर उन्होंने बताया कि अब तक आने-जाने में उन्हें काफी तकलीफ होती थी और छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ता था। अब इस बैसाखी के सहारे वे स्वयं चल-फिर सकेंगे, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी पीड़ा को समझते हुए उन्हें नया सहारा दिया है, जिससे उनके जीवन में फिर से उम्मीद जगी है।

सुषासन तिहार-2026: सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

The Duniyadari: जन समस्या निवारण षिविर* 

कोरबा 13 मई 2026/ 

सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देषानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण षिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 14 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड कटघोरा के ग्राम सिंघाली एवं कोरबा के ग्राम केराकछार, 15 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना में जनसमस्या निवारण षिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह, 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में षिविर आयोजित होंगे।

सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई: महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur-  सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी संगीता बाघ के पास से 30 पौवा आई कोन अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। उसकी कीमत करीब 3600 रुपये बताई जा रही है।

*मुखबिर की सूचना पर मारा छापा*

पुलिस को सूचना मिली थी कि शांति नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक महिला अवैध शराब लेकर ग्राहक तलाश रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर महिला को घेरकर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संगीता बाघ पति गोवर्धन बाघ, उम्र 40 वर्ष, निवासी मटिया मोड़ दोदेकला थाना विधानसभा रायपुर बताया।

*झोले में मिली 30 पौवा शराब*

तलाशी के दौरान आरोपी के पास सफेद रंग के झोले में 30 पौवा अंग्रेजी शराब मिली। शराब रखने के वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सकी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली। थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 269/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य: 6 ट्रेनें मालतीपाटपुर तक ही चलेंगी, SECR ने जारी किया शेड्यूल

The Duniyadari : Raipur-  ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का काम चल रहा है। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 6 यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ये ट्रेनें पुरी के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू और खत्म होंगी।

*बदला हुआ शेड्यूल इस तरह है:*

*1. LTT-पुरी एक्सप्रेस*

– 17 और 24 मई 2026 को LTT से चलने वाली 12145 LTT-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में खत्म होगी।

– 19 और 26 मई 2026 को पुरी से चलने वाली 12146 पुरी-LTT एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से चलेगी।

*2. गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस*

– 15, 22 और 29 मई 2026 को गांधीधाम से चलने वाली 12993 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।

– 18 और 25 मई 2026 को पुरी से चलने वाली 12994 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से रवाना होगी।

*3. गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस*

– 20 और 27 मई 2026 को गांधीधाम से चलने वाली 22973 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर तक ही जाएगी।

– 23 और 30 मई 2026 को पुरी से चलने वाली 22974 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से शुरू होगी।

*4. पुरी-वलसाड एक्सप्रेस*

– 17 और 24 मई 2026 को पुरी से चलने वाली 22910 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से चलेगी।

– 21 और 28 मई 2026 को वलसाड से चलने वाली 22909 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में खत्म होगी।

*5. इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस*

– 19 और 26 मई 2026 को इंदौर से चलने वाली 20917 हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर तक आएगी।

– 21 और 28 मई 2026 को पुरी से चलने वाली 20918 हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से रवाना होगी।

*6. श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस*

– 17 और 24 मई 2026 को श्री गंगानगर से चलने वाली 20471 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में समाप्त होगी।

– 20 और 27 मई 2026 को पुरी से चलने वाली 20472 एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से शुरू होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। काम पूरा होने के बाद ट्रेनें फिर से पुरी स्टेशन से चलेंगी।

CBSE 12वीं के नतीजों पर CM साय ने दी बधाई: बोले- मेहनत और अनुशासन का नतीजा है सफलता

The Duniyadari: Raipur–  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कामयाबी छात्रों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और लगातार कोशिशों का नतीजा है।

CM साय ने कहा, “आपने अपने परिश्रम और आत्मविश्वास से सफलता की नई मिसाल कायम की है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप आने वाले समय में शिक्षा, नवाचार, विज्ञान, खेल, कला समेत हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।”

*अभिभावकों और शिक्षकों को भी दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अभिभावकों और शिक्षकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और लगातार सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

CM ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल, कामयाब और प्रेरणादायक भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं और उनकी तरक्की से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा।