Home Blog Page 68

कोरबा में हनुमंत कथा के बीच बढ़ा विवाद, संयोजकों के बीच झड़प से मचा हड़कंप

The Duniyadari: कोरबा- जिले में चल रही हनुमंत कथा जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते चर्चा में है, वहीं अब आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विवाद भी सामने आने लगा है। कथा शुरू होने से पहले से ही अंदरूनी मतभेद की चर्चाएं थीं, जो रविवार रात विवाद और झड़प तक पहुंच गईं।

जानकारी के अनुसार, कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन में, जहां कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ठहरे हुए हैं, कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मामला बाबा से मुलाकात को लेकर शुरू हुआ। रात करीब 9 बजे अमरजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ भवन के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे बसंत अग्रवाल पक्ष के लोगों ने रोक दिया।

देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और धक्का-मुक्की के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि इस दौरान एक गनमैन ने भी हाथ उठा दिया, जिससे माहौल और गरमा गया। घटना की खबर फैलते ही दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और कुछ देर के लिए अग्रसेन भवन परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और पुलिस तक बात नहीं पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक, बसंत अग्रवाल पर कुछ लोगों को विशेष प्रवेश दिलाने और इसके बदले धन लेने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। वहीं आयोजन समिति के कुछ सदस्यों का कहना है कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया से अलग कर व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। आयोजन से जुड़े खर्चों को लेकर भी असंतोष की बातें सामने आ रही हैं।

हनुमंत कथा का आयोजन अपना घर सेवा आश्रम द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और राणा मुखर्जी की अहम भूमिका बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनकी टीम लंबे समय से तैयारी में जुटी थी, लेकिन अंतिम समय में हुए नए हस्तक्षेप से स्थिति असहज हो गई।

इधर, आयोजन के दौरान बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार और राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरों वाले बैनर-पोस्टर लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि धार्मिक आयोजन के बीच इस तरह के व्यक्तिगत प्रचार का उद्देश्य क्या है।

हालांकि फिलहाल मामला शांत हो गया है, लेकिन आयोजन से जुड़े लोगों के बीच असंतोष बना हुआ है। आने वाले दिनों में आयोजन समिति इस स्थिति को कैसे संभालती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

The Duniyadari: बिलासपुर- बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत नगोई गांव स्थित रानी सागर तालाब के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि नवजात का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

चंदखुरी में दीक्षांत परेड: सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज Chandkhuri में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षित जवान कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव ही पुलिस बल की असली पहचान है। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

समारोह के दौरान आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षु जवानों ने अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ड्रंक-ड्राइविंग चेकिंग के दौरान हंगामा: खुद को संगठन पदाधिकारी बताकर युवक ने ट्रैफिक पुलिस को दी धमकी

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी में सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ड्रंक-ड्राइविंग अभियान के दौरान एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस से जमकर विवाद किया और खुलेआम धमकी तक दे डाली। मामला तेलीबांधा इलाके का है, जहां जांच के दौरान शराब के नशे में कार चला रहे युवक को रोका गया था।

जानकारी के अनुसार 28 मार्च की रात ट्रैफिक पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक कार चालक को रोका गया। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब वाहन की चाबी मांगी तो चालक भड़क गया और मौके पर ही विवाद शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रैफिक निरीक्षक वैभव मिश्रा को धमकाते हुए कहा कि वह प्रदेश स्तर का पदाधिकारी है और कार्रवाई करने पर परिणाम भुगतने होंगे। इतना ही नहीं, युवक ने वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने को लेकर भी हंगामा किया और खुद वीडियो बनाने की बात कहकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

विवाद के दौरान युवक ने कहा कि वह “थोड़ा बहुत” शराब पीकर वाहन चला रहा था और मामूली चालान भरने को तैयार है, लेकिन गाड़ी जब्त करने का विरोध करता रहा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार बहस करता रहा।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान राजू मित्रा के रूप में हुई है, जो हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया जा रहा है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर कई नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। तेलीबांधा थाना पुलिस ने राजू मित्रा के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब दुकान के पास चाकूबाजी और लूट: युवक पर ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर, तीन संदिग्ध हिरासत में

The Duniyadari: बालोद- शहर के गंजपारा क्षेत्र में शराब लेने पहुंचे दो युवकों के साथ लूटपाट और चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। वारदात के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम घुमका निवासी 20 वर्षीय जय प्रकाश साहू अपने साथी गज्जू साहू के साथ गंजपारा स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास रखी शराब, नकदी और मोबाइल छीन लिया।

जब युवकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जय प्रकाश साहू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक को पीठ, पेट, सिर, कमर, गला और उंगली सहित शरीर के आठ से अधिक स्थानों पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गंजपारा इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठगी: क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर शिक्षिका से 4.5 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ऐंठे पैसे

The Duniyadari: सरगुजा- जिले में साइबर ठगों ने एक शिक्षिका को गिरफ्तारी और बदनामी का भय दिखाकर लाखों रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच रायपुर का अधिकारी बताकर कॉल किया और अश्लील सामग्री देखने का झूठा आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी। डर के माहौल में आई शिक्षिका से आरोपियों ने 4 लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करवा लिए।

जानकारी के मुताबिक, जिले के एक मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षिका 19 मार्च 2026 को परीक्षा ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ ऑनलाइन अश्लील सामग्री देखने की शिकायत दर्ज हुई है और उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।

अचानक लगे आरोप और गिरफ्तारी की धमकी से शिक्षिका घबरा गईं। ठग ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कहा कि अगर वे गिरफ्तारी से बचना चाहती हैं तो “सिक्योरिटी मनी” जमा करनी होगी, जो जांच पूरी होने के बाद वापस कर दी जाएगी। मानसिक दबाव में आई शिक्षिका ने ठगों की बातों पर भरोसा कर लिया।

इसके बाद 19 मार्च से 25 मार्च के बीच आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। इस दौरान कुछ रकम शिक्षिका के पति ने भी च्वाइस सेंटर के माध्यम से भेजी। 25 मार्च को ठगों ने दोबारा कॉल कर तीन दिन में रकम लौटाने का भरोसा दिया, लेकिन साथ ही किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

कुछ दिन बाद जब शिक्षिका ने इस घटना की जानकारी अपनी सहकर्मी शिक्षिकाओं को दी, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों से ऐसे कॉल से सतर्क रहने की अपील की I

बर्ड फ्लू अलर्ट के बीच स्टेशन पर पहुंचे हजारों चूजे, प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल

The Duniyadari: बिलासपुर- जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने मुर्गियों की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगा दी है, लेकिन इसके बावजूद रविवार को दिल्ली से बड़ी संख्या में चूजों की खेप बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से हड़कंप मच गया। स्टेशन परिसर में चूजों को खुले में उतारा गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चूजों की खेप बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था या प्रशासनिक निगरानी के स्टेशन परिसर में उतारी गई। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि इन चूजों को जिले के किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना है। बर्ड फ्लू के खतरे के बीच इस तरह खुले में चूजों को रखने से लोगों में भय का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि शहर के समीप कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में 30 हजार से अधिक मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू संक्रमण से हो चुकी है। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए मुर्गियों की बिक्री और सप्लाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके स्टेशन पर चूजों की खेप पहुंचना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

वहीं तखतपुर क्षेत्र में भी बर्ड फ्लू का असर देखने को मिला। यहां एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत के बाद संचालक द्वारा मृत मुर्गियों को बोरी में भरकर खुले में फेंक दिया गया। बाद में कुत्तों द्वारा मुर्गियों को नोचने की घटना सामने आई, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया। इस मामले में भी प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है।

बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्टोरेट भवन के कक्ष क्रमांक 25 में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। 24 घंटे सक्रिय इस कंट्रोल रूम के लिए 07752-251000 नंबर जारी किया गया है, जहां नागरिक जानकारी, शिकायत या सूचना दे सकते हैं। हालांकि, चेतावनी और रोक के बावजूद चूजों की खेप पहुंचने से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं और नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

सरगुजा को मिली बड़ी सौगात: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए आज शुरू होगी हवाई सेवा

The Duniyadari: रायपुर- सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। अम्बिकापुर स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से देश की राजधानी दिल्ली और पूर्वी भारत के प्रमुख शहर कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू की जा रही है। इस नई सुविधा से उत्तर छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 मार्च को सुबह 10 बजे रायपुर से वर्चुअल माध्यम से इस विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।

नई सेवा के तहत एलायंस एयर द्वारा 72-सीटर एटीआर विमान संचालित किया जाएगा। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को उड़ान संचालित होगी। सोमवार को विमान सुबह 7:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10:25 बजे बिलासपुर पहुंचेगा, फिर 10:50 बजे रवाना होकर 11:35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे अंबिकापुर से उड़ान भरकर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

बुधवार को दिल्ली से सीधी उड़ान सुबह 7:50 बजे रवाना होकर 10:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। इसके बाद 10:50 बजे अंबिकापुर से उड़ान भरकर 11:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और वहां से 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होकर 2:40 बजे राजधानी पहुंचेगी।

अंबिकापुर से कोलकाता के लिए भी सप्ताह में दो दिन उड़ान संचालित होगी। शनिवार को सुबह 7:05 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर 8:55 बजे बिलासपुर और फिर 10:00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। इसके बाद 10:25 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 12:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। गुरुवार को कोलकाता से सीधी उड़ान 7:05 बजे उड़ान भरकर 8:50 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर बिलासपुर होते हुए दोपहर 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

इस नई सेवा से सरगुजा संभाग की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली और कोलकाता से स्थापित होगी। इससे व्यापार, उद्योग, निवेश और पर्यटन को नई गति मिलेगी। मैनपाट, तातापानी और जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से भी यह सेवा महत्वपूर्ण साबित होगी। गंभीर मरीजों को अब बड़े शहरों में उपचार के लिए कम समय में पहुंचाया जा सकेगा।

गौरतलब है कि माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा का विकास केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत किया गया है। वर्ष 1950 में बनी हवाई पट्टी का विस्तार कर रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया है, जिससे एटीआर जैसे बड़े विमान यहां संचालित हो सकेंगे।

करीब 365 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट के सिविल और विद्युतीकरण कार्य के लिए 48.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। डीजीसीए मानकों के अनुरूप टर्मिनल भवन का उन्नयन किया गया है। यहां 100 वाहनों की पार्किंग, आधुनिक सुविधाएं और टर्मिनल तक फोरलेन सड़क का निर्माण भी किया गया है।

30 मार्च 2026 राशिफल (सोमवार)

♈ मेष राशि

आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। काम में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालें।

लकी रंग: लाल

लकी नंबर: 9

♉ वृषभ राशि

काम का दबाव कम रहेगा और मानसिक शांति मिलेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। �

लकी रंग: सफेद

लकी नंबर: 6

♊ मिथुन राशि

नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी।

लकी रंग: हरा

लकी नंबर: 5

♋ कर्क राशि

करियर में बदलाव के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। �

लकी रंग: क्रीम

लकी नंबर: 2

♌ सिंह राशि

आज नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

लकी रंग: सुनहरा

लकी नंबर: 1

♍ कन्या राशि

काम में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में बदलाव संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

लकी रंग: हरा

लकी नंबर: 7

♎ तुला राशि

नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। नई साझेदारी बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

लकी रंग: गुलाबी

लकी नंबर: 6

♏ वृश्चिक राशि

करियर में नई ऊंचाई मिल सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। तनाव से बचें।

लकी रंग: मैरून

लकी नंबर: 8

♐ धनु राशि

नई यात्रा या काम की शुरुआत हो सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

लकी रंग: पीला

लकी नंबर: 3

♑ मकर राशि

पैसों के मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

लकी रंग: नीला

लकी नंबर: 4

♒ कुंभ राशि

तकनीकी और डिजिटल कार्यों में लाभ मिलेगा। नई योजना सफल होगी।

लकी रंग: आसमानी

लकी नंबर: 11

♓ मीन राशि

धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

लकी रंग: बैंगनी

लकी नंबर: 12

मुख्यमंत्री साय ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, कई विकास कार्यों की रखी नींव

The Duniyadari: रायपुर- प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अटल परिसर सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस परिसर के शुरू होने से प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा कई अन्य निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी गई, जिनमें क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार गांव और शहर दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकास पर जोर दे रही है। सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा जनता को योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर मिलेगा।