Home Blog Page 67

नहर में मिला लापता बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी

Oplus_16908288

The Duniyadari: बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। खूंटाघाट की छोटी नहर में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी 65 वर्षीय कनक कुमार राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले रविवार से घर से लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।

मंगलवार सुबह उनका शव नहर में मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला, जांच CBI को सौंपी; नई तारीख जल्द होगी घोषित

The Duniyadari: नई दिल्ली-  मेडिकल यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बीच केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह फैसला लिया। मामले की जांच अब CBI करेगी।

NTA की ओर से जारी बयान में बताया गया कि NEET-UG 2026 का आयोजन 3 मई को हुआ था। परीक्षा के बाद से ही पेपर लीक की आशंका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। विवाद बढ़ता देख एजेंसी ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

*नई तारीख का एलान जल्द*  

केंद्र सरकार ने कहा है कि NEET-UG 2026 की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। NTA ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

*कारणों पर सस्पेंस बरकरार*  

फिलहाल NTA ने परीक्षा रद्द करने की ठोस वजहों को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इससे देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों में असमंजस है। पेपर लीक की शिकायतों के बाद से ही छात्र दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे।

सरकार ने गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता के लिए अब जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी पेपर लीक के सोर्स और इसमें शामिल नेटवर्क की जांच करेगी।

हिमंता बिस्वा सरमा ने ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ: PM मोदी, शाह समेत कई CM रहे मौजूद; 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

The Duniyadari: दिसपुर– असम विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 4 नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता, कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। राज्यपाल ने हिमंता बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

*किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ:*  

1. रामेश्वर तेली – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता

2. अतुल बोरा – असम गण परिषद के अध्यक्ष

3. चरण बोरो – यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के नेता

4. अजंता नियोग – भाजपा की वरिष्ठ नेता

NDA गठबंधन की जीत के बाद बने नए मंत्रिमंडल में भाजपा के साथ सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। शपथ के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार असम के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

हाईकोर्ट का सख्त निर्देश: कर्मचारियों को 2008 से नियमित मानकर दें पूरा वेतन

The Duniyadari: Bilaspur– छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बिलासपुर को कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को कहा है कि कर्मचारियों को जल्द नियमित पद के अनुसार वेतन भुगतान किया जाए। यह मामला लंबे समय से चल रहे नियमितीकरण विवाद और कोर्ट के आदेश न मानने से जुड़ी अवमानना याचिका का है।

याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने कोर्ट में बताया कि हाईकोर्ट ने 6 मार्च 2023 को आदेश दिया था कि कर्मचारियों को नियमित माना जाए। उनकी सेवाओं का नियमितीकरण 26 अगस्त 2008 से प्रभावी होगा और उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसे सभी लाभ दिए जाएं।

*सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली यूनिवर्सिटी को*

यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी और पुनर्विचार याचिका लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी ने आदेश का पूरा पालन नहीं किया।

सुनवाई में यूनिवर्सिटी के वकील ने कहा कि कर्मचारियों का नियमितीकरण कर दिया गया है। लेकिन कुछ दस्तावेजों का सत्यापन बाकी है। यूनिवर्सिटी का दावा है कि कर्मचारियों से दस्तावेज मांगे गए थे, मगर उन्होंने नहीं दिए। इस वजह से लाभ देने में देरी हुई।

*कर्मचारियों का आरोप: आदेश ही नहीं दिया गया*

इस पर याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संबंधित आदेश और पत्राचार कर्मचारियों को दिए ही नहीं गए। यूनिवर्सिटी नियमितीकरण का दावा कर रही है, लेकिन आज तक नियमित पद का वेतन नहीं दिया गया।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 15 दिन में पूरी की जाए। जो कर्मचारी नियमित पद पर काम कर रहे हैं, उन्हें उसी पद के हिसाब से वेतन दिया जाए।

ज्वेलर्स में 90 लाख की चोरी: नकाबपोश बदमाशों ने कटर से ताला तोड़कर आधे घंटे में भरा बैग

The Duniyadari: रायपुर-  राजधानी के शंकर नगर-लोधीपारा रोड स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार-रविवार की रात बड़ी चोरी हो गई। दो नकाबपोश चोर बाइक से पहुंचे और कटर से शटर का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए। करीब 30 मिनट में सोने के गहने बैग में भरकर फरार हो गए।

रविवार को दुकान बंद होने से वारदात का पता सोमवार सुबह लगा। शटर खुलते ही दुकान मालिक वंश मरपानी के होश उड़ गए। सूचना पर नॉर्थ जोन के अफसर और पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी में दोनों आरोपी बेखौफ चोरी करते दिखे हैं। चोरी गए सोने की कीमत करीब 90 लाख आंकी गई है।

खास बात यह रही कि चोरों ने चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को छुआ तक नहीं। कॉम्प्लेक्स में 24 घंटे गार्ड तैनात रहता है और पास में आरोग्य अस्पताल होने से रातभर आवाजाही रहती है, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी।

*डॉग स्क्वॉड ने दी लीड, एक आरोपी गिरफ्तार*  

फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। डॉग दुकान से सीधे डेढ़ किमी दूर गांधी नगर-काली नगर की तरफ जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। देर रात कालीनगर से एक पुराने चोर को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का कुछ सोना भी मिला है।

पूछताछ में उसने साथी के साथ मिलकर चोरी करना कबूला है। दोनों आदतन अपराधी हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपी मूल रूप से ओडिशा के हैं और कालीमाता वार्ड में किराए से रह रहे थे। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि उसके पकड़े जाने पर और वारदातों का खुलासा होगा।

नहाने-पिकनिक पर रोक: लगातार हादसों के बाद कलेक्टर ने लगाई धारा 163, सेल्फी-रील बनाने पर भी प्रतिबंध

The Duniyadari: रायगढ़-पंचधारी एनीकट में बढ़ती दुर्घटनाओं और जनहानि को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने BNSS 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर एनीकट और आसपास के इलाके में नहाने, तैराकी, पिकनिक, सेल्फी, वीडियोग्राफी और अन्य जोखिमभरी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी है।

आदेश में बताया गया कि हाल के दिनों में पंचधारी एनीकट में कई दर्दनाक हादसे हुए हैं। इनमें ज्यादातर युवा और छात्रों की जान गई है। इसके बावजूद लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में समूह बनाकर पिकनिक मनाने, शराब-मादक पदार्थों का सेवन करने और रील-सेल्फी बनाने पहुंच रहे हैं। इससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है।

*कहां-कहां लगी रोक:*  

1. एनीकट के मुख्य जलभराव क्षेत्र, स्पिलवे, डाउनस्ट्रीम और आसपास के जलस्रोतों में तैरना, नहाना, कपड़े धोना, गोताखोरी करना या किसी भी बहाने पानी में उतरना पूरी तरह प्रतिबंधित।

2. एनीकट के किनारे, रिटेनिंग वॉल, गेट के पास और फिसलनभरी चट्टानों पर खड़े होकर सेल्फी लेना, रील-वीडियो बनाना और फोटोग्राफी करना भी मना है।

प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। लगातार हो रही जनहानि को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

परीक्षा के दौरान हॉस्टल में चोरी: IIIT रायपुर से 15 लैपटॉप गायब, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध

The Duniyadari: Raipur की शैक्षणिक नगरी नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कॉलेज हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद छात्रों और प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब छात्र परीक्षा देने के लिए हॉस्टल से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक कामकाज के बहाने हॉस्टल परिसर में दाखिल हुआ और कमरों से लैपटॉप समेटकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

फुटेज में संदिग्ध युवक लैपटॉप ले जाते हुए नजर आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने राखी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पहली बार: डीईओ को दो विभागों का प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 कर्मचारियों की नई पोस्टिंग की

The Duniyadari: Raipur–  सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय संवर्ग के 4 कर्मचारियों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इनमें से 3 कर्मचारी हाल ही में पदोन्नत हुए हैं। वहीं एक डाटा एंट्री ऑपरेटर यानी डीईओ को दो विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ मंत्रालय के ढाई दशक के इतिहास में पहली बार डीईओ स्तर पर दो विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक इस तरह की पोस्टिंग अवर सचिव या उससे ऊपर के स्तर पर ही होती रही है।

नई पोस्टिंग पाने वाले कर्मचारियों में पदोन्नत हुए 3 कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीईओ को दो विभागों का काम सौंपे जाने को लेकर मंत्रालय में चर्चा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

12 मई 2026 राशिफल: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा

मेष: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज में सफलता मिलेगी।

वृषभ: करियर और धन संबंधी मामलों में लाभ के योग हैं। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

मिथुन: करियर में नए अवसर मिलेंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क: भावनात्मक मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताएं और विवाद से बचें।

सिंह: व्यापार और साझेदारी में लाभ होगा, लेकिन बड़े निवेश से बचें। विवाह संबंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं।

कन्या: मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

तुला: योजनाएं सफल होंगी और धन लाभ के योग हैं। शिक्षा और करियर में प्रगति होगी।

वृश्चिक: भूमि-वाहन सुख मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन बहस से बचें।

धनु: आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

मकर: आर्थिक लाभ और करियर में स्थिरता मिलेगी। धैर्य और मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ: सामाजिक सम्मान और नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे।

मीन: भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी।

फेरी के बहाने नशे का कारोबार: Raipur रेंज Police ने तस्करों की चाल की फेल

Oplus_16908288

The Duniyadari: Raipur– राजधानी समेत रायपुर रेंज में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बाहर से खुद को सामान्य फेरीवाले के रूप में पेश करते थे, लेकिन अंदर ही अंदर नशे की तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी शहर और आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर सामान बेचने की आड़ में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे।

रायपुर रेंज पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ संदिग्ध लोग फेरी लगाने के बहाने कॉलोनियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचते हैं और गुप्त रूप से नशे का सौदा करते हैं। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर निगरानी शुरू की। कई दिनों तक आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम करते थे। वे दिन में घर-घर जाकर छोटे-मोटे सामान बेचते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। वहीं रात के समय तय ग्राहकों तक नशे की खेप पहुंचाई जाती थी। आरोपियों के पास से गांजा, नशीली गोलियां और नकदी बरामद की गई है। साथ ही कुछ मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क रायपुर के अलावा आसपास के जिलों तक फैला हुआ है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर रेंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या फेरी के नाम पर कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से घूमता नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।