सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 07 मई को प्रातः 11 बजे पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम जल्के एवं कोरबा क्रे ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।
इसी तरह 08 मई को विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।
The Duniyadari: *नवापारा के कृषक मंगल सिंह को मिली सिंचाई सुविधा, अब बढ़ेगा उत्पादन और आय*
कोरबा, 06 मई 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में जन केंद्रित, संवेदनशील और जवाबदेह शासन की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। इस अभिनव अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं आमजन के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को न केवल सुन रहा है, बल्कि त्वरित और प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित कर रहा है। पारदर्शिता, तत्परता और जनसरोकार की भावना से परिपूर्ण यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विश्वास, संतोष और सकारात्मक बदलाव का वातावरण निर्मित कर रही है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम नवापारा निवासी कृषक श्री मंगल सिंह के जीवन में सुशासन तिहार ने एक सकारात्मक परिवर्तन लाया है। श्री सिंह एक मेहनतकश किसान हैं, जिनके पास लगभग तीन से चार एकड़ कृषि भूमि है और उनका संपूर्ण परिवार कृषि कार्य पर ही निर्भर है। वे मुख्यतः धान की खेती करते हैं, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। लंबे समय से उन्हें सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए नदी और कुएं पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय, श्रम और लागत तीनों में वृद्धि होती थी। कई बार समय पर पानी उपलब्ध न हो पाने के कारण फसल की गुणवत्ता और उत्पादन भी प्रभावित होता था।
कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें पेट्रोल चलित पंप उपलब्ध कराया गया, जिससे अब उनके खेतों की सिंचाई सुगमता से होगी। इस सुविधा के मिलने से न केवल उनकी पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है, बल्कि अब वे आधुनिक और प्रभावी ढंग से खेती कर पाएंगे। समय पर सिंचाई उपलब्ध होने से फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा, उत्पादन में वृद्धि होगी और परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
कृषक श्री सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पहले सिंचाई को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी, जिससे खेती का कार्य प्रभावित होता था। अब पंप मिलने के बाद यह चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुन रही है और उनका समाधान कर रही है। यह पहल वास्तव में जनकल्याणकारी और किसान हितैषी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
The Duniyadari: *गैस कनेक्शन से बदली कलिता देवांगन के जीवन की तस्वीर*
कोरबा 06 मई 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन, प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए, उनकी जरूरतों को प्राथमिकता मिले और उन्हें सुशासन का वास्तविक अनुभव हो।
इसी क्रम में जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनरास में रहने वाली श्रीमती कलिता देवांगन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा और राहत मिली है।
श्रीमती देवांगन बताती हैं कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं और उनके पति ट्रैक्टर चालक हैं। पहले वे पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं, जिससे उन्हें धुएं के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खाना बनाने में अधिक समय और मेहनत भी लगती थी, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित होती थी। अब गैस कनेक्शन मिलने से न केवल उनका समय और श्रम बचेगा, साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में भोजन तैयार करना अब उनके लिए आसान हो गया है। इससे उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
श्रीमती कलिता देवांगन ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन पहले की तुलना में अधिक सरल और सुरक्षित हो गया है।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है। अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण दी जा रही है। ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 मई से प्रारंभ हो गई है। जो 04 जून तक निरंतर जारी रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं। वे ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करा लें अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण में शामिल किया जा सके।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के प्रति जागरूक करने एवं समय पर जॉंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 मई को समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क कैसर जॉंच एवं महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य जॉंच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग (ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की प्रारंभिक जॉच, सामान्य स्वास्थ्य जॉंच, सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया की जॉंच, रक्त चाप और मधूमेह का परीक्षण) तथा महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में कंैसर जैसी बिमारियॉं तेजी से बढ़ रही है, लेकिन समय पर जॉंच और सही उपचार से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जॉंच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की महिलाओं से आग्रह किए हैं कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जॉंच अवश्य कराएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिस स्कूल संचालन प्रबंध समिति जिला-कोरबा द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय /गैर शिक्षकीय के रिक्त पदों पर संविदा आधार पर विज्ञापन जारी कर 06 मई 2026 से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। संविदा भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी कोरबा जिले के वेबसाईट www.korba.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
The Duniyadari: रायपुर– राजधानी रायपुर में IPL का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 10 मई को होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंच गई। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव समेत पूरी टीम एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस सीजन रायपुर को IPL 2026 के दो मैचों की मेजबानी मिली है। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। दूसरा मुकाबला 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।
अपडेट के मुताबिक RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और 6 दिन शहर में रुककर प्रैक्टिस करेगी।
10 मई के मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही हंगामा मच गया। BookMyShow पर विंडो खुलते ही आधी से ज्यादा सीटें बुक हो गईं और साइट हैंग करने लगी। फैंस में टिकट को लेकर बेचैनी है।
इधर RCB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर फैंस को अलर्ट किया है। फ्रेंचाइजी ने कहा कि मैच के टिकट सिर्फ RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर मिलेंगे। दूसरी किसी वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदें।
The Duniyadari: कोरबा 06 मई 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। यह कदम प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रयासों को गति देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय है।
नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से ही निःशुल्क कॉल कर सकता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी। टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना पूरी तरह निःशुल्क है, इसलिए किसी भी वर्ग के नागरिक को कॉल खर्च का कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
हेल्पलाइन सेवाएँ कार्यालयीन समय पर उपलब्ध रहेंगी। कॉल के माध्यम से सामान्य प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे और जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा संचालित कार्यों की गुणवत्ता संबंधी शिकायतें भी तुरंत दर्ज की जाएँगी। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग और ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे समस्या का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो सके। यह प्रणाली शिकायत निवारण प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।
इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण तथा दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को मिलेगा, जिनके लिए कार्यालय तक पहुँचना कठिन होता है। अब वे भी अपनी बात सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुँचा सकेंगे, वह भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के और बिना यात्रा किए।
टोल-फ्री हेल्पलाइन का उपयोग बेहद सरल है। नागरिक किसी भी लैंडलाइन या मोबाइल फोन से 1800-233-1750 डायल कर अपनी समस्या, सुझाव या पूछताछ दर्ज करा सकते हैं।
नई हेल्पलाइन सेवा प्रशासन की नागरिक सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। यह पहल जनता के भरोसे को बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और हर नागरिक तक शासन की पहुँच आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेवा निश्चित ही कोरबा जिले के आम जनमानस के लिए एक बड़ी सुविधा सिद्ध होगी।
The Duniyadari: Raipur– खम्हारडीह थाना पुलिस ने चेन झपटमारी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत ज्वेलर्स को गिरफ्तार कर लूट का 16 ग्राम सोना, 1.50 लाख नगद और बाइक जब्त की है।
प्रार्थिया हेमलता वैध ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल को सुबह करीब 6:40 बजे शंकर नगर चावला टावर के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 137/2026 दर्ज किया गया था।
डीसीपी उत्तर जोन मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, एडीसीपी आकाश मरकाम और एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. मानसी साकोरे के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने 5 दिन तक घटनास्थल और आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची।
पूछताछ में तिल्दा नेवरा निवासी विवेक उर्फ छोटू वर्मा 32 वर्ष ने वारदात कबूल की। उसने लूटी चेन प्रशांत उर्फ संतु केशरवानी 32 वर्ष को बेचना बताया। ज्वेलर्स प्रशांत ने चेन गलाने की बात मानी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का करीब 16 ग्राम सोना, 1.50 लाख रुपए नगद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
The Duniyadari : Raipur- छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ 42 आईएएस और 1 आईएफएस अफसरों की पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव के आदेश जारी किए गए।
इस सर्जरी में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कई जिलों के कलेक्टर स्तर तक के अफसर शामिल हैं। कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कई जिलों में कलेक्टर बदल दिए गए हैं।
सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होगा। सभी अफसरों को जल्द नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।