Thursday, August 27, 2026
Home राजनीति Breaking: पूर्व गृहमंत्री ने फिर भरी उरगा चौक पर हुंकार, बैठे धरना...

Breaking: पूर्व गृहमंत्री ने फिर भरी उरगा चौक पर हुंकार, बैठे धरना पर…कहा जनता के लिए जान भी चली जाए तो कोई गम नहीं…

289

कोरबा। सड़क निर्माण के लिए अर्जित भूमि का मुआवजा के लिए पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने हुंकार भरते हुए अनिश्चित कालीन आंदोलन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जान भी चली जाए तो कोई गम नहीं होगा, पर किसानों को उनका हक मुआवजा दिलाकर रहूंगा।

सड़क के मुवावजे के मामले में आज से रामपुर विधायक और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान ननकीराम ने सार्थको के साथ चक्काजाम कर दिया है।आपको बता दें कि सड़क विकास के लिए ज़मीन देने वाले किसानों को 50 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। किसानों को मुआवजा दिलाने के ननकी राम कंवर ने उरगा चौक पर किसानों के साथ भूख हड़ताल पर बैठें है। ननकीराम ने साफ कहा है कि अब की बार मेरी मौत के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। इससे पहले भी ननकीराम इस मसले को कई बार उठा चुके हैं।

पिछली बार भी पूर्व गृहमंत्री व रामपुर के विधायक ननकीराम कंवर ने कलेक्टर को पत्र लिख कर कहा है कि वर्ष 1977-78 में उरगा से पंतोरा सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किए गए निजी भूमि का मुआवजा अभी भी कई प्रभावितों को प्रदान नहीं किया गया है।