Thursday, July 23, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: कार में गुटका तस्करी के आरोप में तीन व्यक्ति...

BREAKING NEWS: कार में गुटका तस्करी के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

205

The Duniyadari: करूर: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तमिलनाडु के करूर के रास्ते स्विफ्ट कार में गुटका तस्करी के आरोप में राजस्थान के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक लाख 34 हजार रुपये कीमत का 168 किलोग्राम गुटका भी जब्त किया है। करूर जिले के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंगलुरु से गुटका उत्पाद कार के जरिये करूर लाए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर वेंगामेदु थाना और करूर शहर की पुलिस टीम ने चिन्नाकुलथुपलायम में एक कार (मारुति स्विफ्ट, नंबर जीजे 27 बीएस 4616) को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से विभिन्न प्रकार के गुटका उत्पाद बरामद हुए, जिनमें हंस पॉकेट (92.8 किग्रा), कूल लीप (19.15 किग्रा), विमल पान मसाला (45.9 किग्रा) और वी1 पैक (10.15 किग्रा) शामिल थे। कुल 168 किलोग्राम गुटका सामग्री की कीमत करीब एक लाख 34 हजार रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गेवर्सन, सुरेश और उनके सहयोगी हरिराम के रूप में हुई है। इस मामले में वेंगामेदु थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले 29 जनवरी को हरियाणा से तस्करी कर बिहार भेजी जा रही शराब की एक खेप आबकारी और थाना दादरी पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ी थी। इसमें अलग-अलग ब्रांड की 135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी।

बंद जिस ट्रक में यह शराब पकड़ी गई थी, उस ट्रक में बाहर की तरफ कई बोरियों में मुरमुरे भरे हुए थे, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। आबकारी विभाग और थाना दादरी की टीम संयुक्त रूप से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले लुहारली कट टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक टाटा अल्ट्रा गुड्स कैरियर को रोक कर चेक किया गया था। वाहन में मुरमुरे की बोरियों के पीछे छुपाकर रखी गई थी। भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई थी। इसमें अंग्रेजी शराब की रॉयल ग्रीन 375 एमएल की 20 पेटी, रॉयल ग्रीन 180 एमएल की 30 पेटी, ऑफिसर्स चॉइस ब्लू 180 एमएल 20 पेटी, इंपीरियल ब्लू 750 एमएल की 10 पेटी, इंपीरियल ब्लू 180 एमएल की 10 पेटी, मैकडॉवेल’ नंबर-1 की 750 एमएल की 10 पेटी, मैकडॉवेल’ नंबर-1 की 180 एमएल की 35 पेटी बरामद हुई। कुल 135 पेटी बरामद की गई थी।