Tuesday, November 3, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: थाना प्रभारी के परिजनों में भारी आक्रोश, सांसद के खिलाफ...

BREAKING NEWS: थाना प्रभारी के परिजनों में भारी आक्रोश, सांसद के खिलाफ PM मोदी से करेंगे शिकायत…

244

The Duniyadari: भानुप्रतापपुर- कांकेर के भाजपा सांसद भोजराज नाग का इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर सयुंक्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल दीवान के नेतृत्व में पुलिस परिवार के सदस्य भानुप्रतापपुर थाना पहुंचे और सांसद भोजराज नाग के खिलाफ FIR दर्ज करने का आवेदन दिया.

इस घटना पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने कहा है कि सांसद नाग थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख से अभद्र व्यवहार को लेकर माफी मांगे. इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी करेंगे.

बता दें कि सांसद भोजराज नाग कुछ दिन पहले अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर आ रहे थे. इस दौरान नो एंट्री के चलते सांसद की कार घंटेभर जाम में फंस गई. इसके बाद सांसद तमतमाते हुए TI को जमकर सुनाने लगे. टीआई को खरी खोटी सुनाते हुए सांसद ने कहा कि “इस प्रकार का नाटक कर रहे हो, वसूलने में लगे रहते हो.

क्या नो एंट्री है, VIP गाड़ी जा रहा है. तमाशा बनाकर रखे हो, बत्तमीज कहीं के…” फिर थाने पहुंचकर टीआई के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई. सांसद भोजराज ने टीआई पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.