Friday, August 14, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: दो मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत…

BREAKING NEWS: दो मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत…

228

The Duniyadari: झारखंड के साहिबगंज में मंगलवार तड़के 3.00 बजे एक ट्रेन हादसा हो गया. यहां के बरहेट एम जी आर लाइन पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. दुर्घटना में ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार सीआईएसएफ के जवान घायल हो गए.

दरअसल, मालगाड़ियों के आपस में भिड़ने से इनमें लदे कोयले में आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और रेस्क्यू अभी जारी है. मालगाड़ी झारखंड गोड्डा के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी में जा रही थी जब सामने से आई अन्य मालगाड़ी के टकराने से ये हादसा हो गया.