Wednesday, August 5, 2026
Home Breaking BREAKING NEWS: रिटायर्ड आईएएस के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी…

BREAKING NEWS: रिटायर्ड आईएएस के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी…

256
Oplus_16908288

The Duniyadari: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर और रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जाता है कि सुधाकांत पिछले कई सालों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था. वहीं, सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

जानकारी के अनुसार सुधाकांत मिश्र इंदिरानगर सेक्टर बी में परिवार के साथ रहते थे. इसी बीच उन्होंने बीती रात घर में फांसी लगा ली. सुधाकांत को परिजनों ने फंदे पर लटकता देखा तो उनके भी होश उड़ गए और परिवार में रोना-पिटना शुरू हो गया. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे और सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्र ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. सुधाकांत कई वर्षों से डिप्रेशन में चल रहे थे. जिसका इलाज भी चल रहा था.

परिजनों ने बताया कि सुधाकांत डिप्रेशन में चल रहे थे. उनका कई वर्षों से इलाज चल रहा था. बीती रात परिवार के लोग घर से बाहर गए थे और वो घर पर अकेले थे. इसी दौरान उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों को अंदाजा नहीं था कि वो इस तरह के कदम उठा लेंगे.