Sunday, March 15, 2026
Home देश Bribe Breaking: 25 हजार की रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार

Bribe Breaking: 25 हजार की रिश्वत लेते बीएमओ गिरफ्तार

433

सागर/टीकमगढ़।Bribe Breaking: टीकमगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में सोमवार को लोकायुक्त टीम सागर ने छापामारी कर बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत को 25000 रुपए की रिश्वत के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बीएमओ ने सील किए गए प्राइवेट क्लीनिक को दोबारा खोलने के बदले में रिश्वत मांगी थी।

लोकायुक्त टीम में शामिल उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि डॉक्टर नीलेश विश्वकर्मा निवासी महेवा ने पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

 

शिकायतकर्ता ने बताया था कि कुछ दिन पहले मेरा प्राइवेट क्लीनिक सील कर दिया था। जिसे दोबारा खोलने के एवज में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने 25000 रुपए की मांग की है। डॉ नीलेश विश्वकर्मा और बीएमओ के बीच रिश्वत को लेकर हुई बातचीत टेप की गई।

बीएमओ ने सोमवार को रिश्वत की राशि देने के लिए नीलेश विश्वकर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में बुलाया। जैसे ही नीलेश ने स्वास्थ्यकेंद्र पहुंचकर बीएमओ डॉ अर्चना राजपूत को 25 हजार रुपए रिश्वत की राशि दी ए तो उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।