Friday, May 22, 2026
Home देश Budget 2023: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे पेश करेंगी...

Budget 2023: राष्ट्रपति भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, सुबह 11 बजे पेश करेंगी बजट, मिल सकती हैं कई बड़ी सौगात

273

नई दिल्ली। Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस बजट में सरकार की ओर से बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है।

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।