Thursday, April 16, 2026
Home देश Captain Amarinder joined  BJP: भाजपा में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें...

Captain Amarinder joined  BJP: भाजपा में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें क्‍या होगा पंजाब में उनका रोल

337

नई दिल्‍ली/चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार 19 सितबंर को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का भी भाजपा में विलय कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह का सांसद पत्नी परनीत कौर फिलहाल कांग्रेस में ही रहेगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके परिवार के सदस्य और कुछ पूर्व कांग्रेस विधायक भी भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

बता दें कि बीजेपी पंजाब में जनाधार बनाने के लिए प्रयास कर रही है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से पंजाब में एक मजबूत सिख चेहरे की तलाश कर रही है, जो हिंदू निर्वाचन क्षेत्र को भी स्वीकार्य हो। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी अच्छे संबंध है।

क्या होगी भाजपा में भूमिका?

कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। फिलहाल उनकी उम्र भी 80 साल हो चुकी है। इसके अलावा भाजपा में 75 वर्ष से ऊपर के नेताओं को टिकट नहीं देने का नियम है, ऐसे में कैप्टन अमरिंदर के भाजपा में टिकट की मांग करना काफी मुश्किल हो सकता है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी को महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।