Wednesday, June 17, 2026
Home Breaking CBI ने रिश्वत लेते सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

CBI ने रिश्वत लेते सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया

207

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी में CBI ने सेंट्रल जीएसटी के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनो अधिकारी व्यापारी से 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगों हाथ पकड़ा है। अधिकारियों को विशेष कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड में भी ले लिया है।

सेंट्रल जीएसटी के राजधानी स्थित कार्यालय में सीबीआई ने शुक्रवार को दबिश दी। इस दौरान CGST के अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय को व्यापारी लाल चंद अठवानी से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। CBI की टीम ने दोनों अधिकारियों को देर रात तेलीबांधा इलाके के करेंसी टावर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है।

जीएसटी के अधिकारी विनय राय लाल चंद अठवानी से 5 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे। शनिवार को दोनों अधिकारियों को CBI ने विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया है। सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए कई अन्य लोगों को भी तलब कर सकती है। आरोपियों की अगली पेशी 5 फरवरी को होगी।