Saturday, April 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Accident Braking : तेज रफ्तार कार ने ली दो की जान,...

CG Accident Braking : तेज रफ्तार कार ने ली दो की जान, चार घायल, मची चीख पुकार

332

धमतरी। (CG Accident Braking) शादी कार्यक्रम से लौट रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार दुगली-नगरी के मध्य अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार पर सवार एक बच्ची व महिला की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रायपुर में पदस्थ एक आरक्षक करैहागांव से भंडारवाड़ी शादी कार्यक्रम में वैगनआर कार से गए हुए थे। शादी कार्यक्रम के बाद सुबह आरक्षक अपने परिवार के लोगों के साथ वापस अपने गांव करैहा लौट रहे थे। कार को चालक लक्ष्मीनाथ मंडावी चला चला रहा था।

दुगली से नगरी आने के दौरान कार दलदली जाने के रास्ते में कार एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन वर्षीय गरियाबंद निवासी नेहा मरकाम और ग्राम बिलभदर निवासी कीर्ति मरकाम की मौत हो गई। वहीं कार में सवार आरक्षक के अलावा रोहित नेताम, कुसुमलता नेताम, जोहनी मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की खबर ग्रामीणों व पुलिस को लगी, तो सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।