Saturday, October 24, 2026
Home Breaking CG Accident Breaking : सड़क हादसे में महिला की मौत…

CG Accident Breaking : सड़क हादसे में महिला की मौत…

229

The Duniyadari: बालोद– जिले में देर रात एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची।

जानकारी के मुताबिक, पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे। इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन साल के मासूम बच्ची और पिता गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्ची को राजनांदगांव रेफर किया गया है।