Wednesday, April 15, 2026
Home Breaking CG BREAKING : कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम प्रशासक का पदभार...

CG BREAKING : कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम प्रशासक का पदभार संभाला

135

The Duniyadari: बिलासपुर- कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम बिलासपुर में प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। नगर निगम के महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 4 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने 10 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की है, जिसमें बिलासपुर भी शामिल है।

प्रशासक के रूप में अवनीश शरण को मेयर इन कौंसिल (एमआईसी) और सामान्य सभा की सभी शक्तियां प्रदान की गई हैं। वह स्वतंत्र रूप से निगम के निर्णय ले सकते हैं और परिषद के कार्यकाल समाप्त होने तक निगम की सभी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

इस बार नगर निगम चुनाव समय पर घोषित नहीं होने के कारण परिषद् का पांच साल पूरा होने के बाद कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। नगरीय चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया भी अभी अधूरी है।

इसके बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। जब तक चुनाव नहीं हो जाते, प्रशासक की नियुक्ति से नगर निगम का प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा। पदभार ग्रहण के अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी मौजूद थे।