Friday, October 23, 2026
Home Breaking CG BREAKING: बछड़े की हत्या कर मांस बाँट लिए आपस में, चार...

CG BREAKING: बछड़े की हत्या कर मांस बाँट लिए आपस में, चार ग्रामीण गिरफ्तार

245

The Duniyadari: बलरामपुर- जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने पशु क्रूरता और मवेशी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाय के एक बछड़े को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी और फिर मांस का बंटवारा कर लिया था। मामले में प्राथमिक रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के पास से मवेशी के अवशेष भी जप्त किए हैं।

आपको बता दें कि, मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। जहां आरोपियों ने 23 जुलाई 2025 को जंगल में मवेशी की हत्या किया था। प्रार्थी ने जब अपने मवेशी की खोजबीन की तो उसका कहीं भी पता नहीं चला।

बाद में कुछ लोगों ने उसे बताया कि चार लोग उसके मवेशी को जंगल की ओर ले गए थे। मामले में पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी जप्त किया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है।