CG BREAKING: विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, X में रमन सिंह ने दी जानकारी…

20

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया। विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 को समाप्त होगा। इस दौरान कुल 5 बैठके होंगी।

रमन सिंह ने X पोस्ट में लिखा, हमारी छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्टम् सत्र (मानसून सत्र) 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक रहेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा के सभी माननीय सदस्यगण इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सादर आमंत्रित हैं।