Monday, October 19, 2026
Home Breaking CG BREAKING: स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते 3 माह के मासूम...

CG BREAKING: स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते 3 माह के मासूम बच्ची की मौत…

254

The Duniyadari: कांकेर- भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 माह के मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिले के नेहरूनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था, परिजनों का आरोप है कि यहां नर्स ने गलत टीका लगा दिया.

जिसके बाद मासूम की जान चली गई. परिजनों ने इस मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर के पास की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को 3 महीने में लगने वाला टीका सही ढंग से लगाया गया, लेकिन उसके बाद 9 महीने में लगने वाला टीका भी गलती से उसी बच्चे को लगा दिया गया.

इस दौरान परिजनों के सवाल करने पर नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि “कुछ नहीं होता” इसके बाद, बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भानुप्रतापपुर के शासकीय अस्पताल में दिखाया गया, जहां उसे सिरप दे कर घर भेज दिया गया. हालांकि, बच्चे की हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मासूम ने दम तोड़ दिया.