Thursday, November 5, 2026
Home Breaking CG BREAKING: 100 से अधिक श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए रवाना

CG BREAKING: 100 से अधिक श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए रवाना

278

The Duniyadari: रायपुर– राजधानी रायपुर से 100 से अधिक श्रद्धालु बस द्वारा महाकुंभ में स्नान करने हेतु समाजसेवी बिंदिया अग्रवाल की अगुवाही में प्रयागराज के लिए रवाना हुए, इस अवसर पर भाजपा नेता एवं प्रवक्ता राजकुमार द्वारा गुढियारी स्थित दही हांडी मैदान से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं राजकुमार ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

हम साथ साथ है फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल ने बताया कि 3 दिन की इस यात्रा में प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में स्नान के पश्चात लेटे हुए हनुमान के प्राचीन एवं विशाल मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ की जनता की सुख–समृद्धि की कामना करेंगे।