Thursday, October 29, 2026
Home Breaking CG BREAKING: 2 दिन बाद एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे स्कूल...

CG BREAKING: 2 दिन बाद एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

166
Oplus_131072

रायपुर- कुछ ही दिनों में अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन अक्टूर जाते-जाते त्योहारों की सौगात दे जाएगा। जी हां इसी महीने के अखिरी में दिवाली का त्योहार है, जिसके चलते सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान कई त्योहारों में सरकारी दफ्तर और कॉलेज बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि अगले हफ्ते यानि सोमवार से एक बार फिर स्कूलों में छुट्टी का दौर शुरू होने वाला है। दरअसल, कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने दशहरा-दिवाली सहित अन्य अवकाशों का ऐलान किया था। इनमें से ज्यादातर छुट्टियां अक्टूबर महीने में ही पड़ने वाला है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रदेश में दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं दीपावली की चार छुट्टियां भी इसी महीने में होगी, जबकि दो छुट्टी अगले महीने यानि नंबर में रहेगी। यानि 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। इतना ही नहीं कुछ दिनों तक तो सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहेगी और आपके काम काज नहीं होंगे।